Monday, 14 Sep 2026 | 11:15 AM

Trending :

EXCLUSIVE

IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर और बीकानेर में शुक्रवार को ओले गिरे। जयपुर समेत सात जिलों में बारिश हुई। चूरू में धूल भरी आंधी चली।

पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई।

प्रयागराज और जौनपुर सहित सात जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई। चित्रकूट में बिजली गिरने से 2 और ललितपुर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूल भरी आंधी चली, जिससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई।

देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया।

मौसम की चार तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी घटी। अक्षरधाम मंदिर के विजुअल्स।

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे खेत और पहाड़ियां धुंध में ढंक गईं।

राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार शाम को तेज आंधी चली।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तराखंड: 6 जिलों में बारिश की संभावना, 5 के लिए यलो अलर्ट; पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

देहरादून और उत्तरकाशी समेत 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से हवा चल रही

लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। आज 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 38.8°C तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले बीते 2 दिन में अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जैसलमेर में तेज बरसात, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से 7-8 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-जबलपुर में ओले गिरेंगे, 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई। मौसम विभाग ने मुताबिक, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, अटल टनल रोहतांग इलाके में एवलांच की आशंका

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल 10 जिलों में तेज बारिश, तूफान और ओले गिरने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। इधर लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के पहाड़ी हिस्से में बर्फबारी होने के आसार हैं। अटल टनल रोहतांग के पास एवलांच की आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी; पटियाला में 36.8°C तापमान दर्ज

चंडीगड़ समेत राज्य के 12 जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की अनुमान है। वहीं 10 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60kmph रहेगी। गुरुवार को पटियाला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 36.8°C तापमान दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: सिरसा-फतेहाबाद में आंधी, हिसार में तेज बारिश हुई; आज 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार की रात हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी चली। वहीं हिसार में रात के समय तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salman Khan Calls Heart Transplant Fan

April 4, 2026/
7:57 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक सलमान खान ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीत लिया है।...

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण:केपटाउन में दीपिका का हाथ पकड़े नजर आए शाहरुख; फिल्म 'किंग' के फोटो लीक

May 1, 2026/
2:46 pm

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच किंग फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दी हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण...

भारत का गलत नक्शा दिखाने पर नेपाली एयरलाइन का माफीनामा:खेसारी लाल ने ली फिरकी, कहा- अंग्रेजी समझ नहीं आई; पहले आलोचना की थी

April 30, 2026/
1:19 pm

हाल ही में नेपाल के एयरलाइन्स द्वारा भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था, जिसके बाद एक्टर और राजनेता खेसारी...

अंतरराष्ट्रीय फर्टिलिटी टूरिज्म में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा:ब्रिटेन के 30 परिवारों ने यूरोपीय डोनर चुने, बच्चों का डीएनए तुर्किये व अन्य देशों से मिला

August 25, 2026/
4:06 pm

ब्रिटेन से मेडिकल टूरिज्म के तहत उत्तरी साइप्रस में आईवीएफ कराने वाले ब्रिटेन के 30 परिवारों के साथ बड़ी धोखाधड़ी...

हिमाचल में तूफान में हादसा, 4 महिला टीचर्स की मौत:आनी में पेड़ गिरने से खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 3 गंभीर, दो IGMC शिमला रेफर

May 2, 2026/
8:01 pm

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के अंतर्गत आते आनी क्षेत्र में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। शमशर-गुगरा मार्ग...

David Dhawan Film Fest Mumbai

May 24, 2026/
4:07 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक डायरेक्टर डेविड धवन के सिनेमाई सफर को शनिवार को मुंबई में हुए ‘डेविड धवन फिल्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

IMD Weather Update Today MP rajasthan haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/शिमला1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों जैसलमेर और बीकानेर में शुक्रवार को ओले गिरे। जयपुर समेत सात जिलों में बारिश हुई। चूरू में धूल भरी आंधी चली।

पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में वाराणसी समेत कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई।

प्रयागराज और जौनपुर सहित सात जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई। चित्रकूट में बिजली गिरने से 2 और ललितपुर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूल भरी आंधी चली, जिससे कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एवलांच की आशंका जताई गई। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई। वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में लोगों को पहाड़ी और बर्फीले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई।

देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया।

मौसम की चार तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी घटी। अक्षरधाम मंदिर के विजुअल्स।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी घटी। अक्षरधाम मंदिर के विजुअल्स।

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे खेत और पहाड़ियां धुंध में ढंक गईं।

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे खेत और पहाड़ियां धुंध में ढंक गईं।

राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार शाम को तेज आंधी चली।

राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार शाम को तेज आंधी चली।

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 4-5 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

उत्तराखंड: 6 जिलों में बारिश की संभावना, 5 के लिए यलो अलर्ट; पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

देहरादून और उत्तरकाशी समेत 6 जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 30kmph की रफ्तार से हवा चल रही

लखनऊ समेत प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए है। आज 30 से 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा। यहां 38.8°C तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इससे पहले बीते 2 दिन में अलग-अलग हिस्सों में बेमौसम बरसात हुई। कन्नौज में सबसे ज्यादा 29 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जैसलमेर में तेज बरसात, आज पूरे राज्य में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट है। गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से 7-8 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: 42 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-जबलपुर में ओले गिरेंगे, 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। मऊगंज में बिजली गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई। मौसम विभाग ने मुताबिक, आज 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। अगले चार दिन यानी 6 अप्रैल तक प्रदेश में तेज आंधी भी चलेगी। कुछ जिलों में 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, अटल टनल रोहतांग इलाके में एवलांच की आशंका

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल 10 जिलों में तेज बारिश, तूफान और ओले गिरने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। इधर लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले के पहाड़ी हिस्से में बर्फबारी होने के आसार हैं। अटल टनल रोहतांग के पास एवलांच की आशंका जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने की संभावना, तेज हवाएं भी चलेंगी; पटियाला में 36.8°C तापमान दर्ज

चंडीगड़ समेत राज्य के 12 जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की अनुमान है। वहीं 10 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60kmph रहेगी। गुरुवार को पटियाला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां 36.8°C तापमान दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: सिरसा-फतेहाबाद में आंधी, हिसार में तेज बारिश हुई; आज 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आज आंधी-बारिश और ओले गिरने की आशंका है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 से 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार की रात हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में तेज आंधी चली। वहीं हिसार में रात के समय तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket