Sunday, 05 Apr 2026 | 02:55 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:कार से आए थे हमलावर; नाम से बुलाते हुए गालियां दीं, फिर कट्टे से फायर किए

ग्वालियर में कार से आए बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। हमलावरों ने पहले बदमाश लालू यादव का नाम लेकर गालियां दीं, इसके बाद कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। गोलीबारी के दौरान कोई भी सामने नहीं आया। शनिवार रात की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर फायरिंग करते दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी संजय उर्फ लालू यादव पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा है। झांसी रोड, गोला का मंदिर, महाराजपुरा, ग्वालियर और क्राइम ब्रांच थानों में उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लालू यादव ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे कुछ हमलावर कार में सवार होकर आए और उसे ललकारते हुए गालियां दीं, इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गए। उसने पुलिस को बताया कि हमला लक्ष्मणगढ़ निवासी अजीत गुर्जर उर्फ घोड़ा और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते किया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह भी सामने आया है कि लालू जमीन के कारोबार से जुड़ा है, ऐसे में रंजिश के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है। दो वीडियो आए सामने
शनिवार रात घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दो हमलावर लालू यादव का नाम लेकर गालियां देते हुए उसके घर की ओर कट्टे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दो गोलियां चलाई गईं। दूसरे वीडियो में सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की कार साफ दिखाई दे रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बदमाश के घर फायरिंग की घटना सामने आई है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीएम की बैठक:शिवप्रकाश, हेमंत ने सिंधिया, मुरुगन, वीरेंद्र, उइके की मौजूदगी में एमपी के सांसदों से की चर्चा

April 2, 2026/
12:05 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मप्र के सांसदों और...

नहर में डूबे नाबालिग का 45 घंटे बाद शव मिला:दूसरे बच्चे की तलाश जारी, बहते हुए 10 किमी दूर पहुंचा

March 10, 2026/
12:48 pm

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी गांव से निकली बाणसागर परियोजना की पुरवा नहर में रविवार दोपहर...

बंगाली एक्टर राहुल बनर्जी की समुद्र में डूबने से मौत:शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, पुलिस का दावा- बिना इजाजत हुई शूटिंग; ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

March 30, 2026/
12:25 pm

बंगाली सिनेमा के एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की कल हादसे में मौत हो गई। वह ओडिशा के तलसरी समुद्र तट...

चेल्सी पर ₹92 करोड़ का जुर्माना, ट्रांसफर बैन भी लगा:ईडन हजार्ड और विलियन के लिए गुप्त भुगतान किए गए, क्लब ने खुद कबूली अपनी गलती

March 17, 2026/
9:58 am

प्रीमियर लीग ने चेल्सी फुटबॉल क्लब पर वित्तीय नियमों के उल्लंघन के मामले में 92(10 मिलियन पाउंड ) करोड़ का...

सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीती:रूस के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू फिल्म बनी; डायरेक्टर ने अवॉर्ड राज्य को डेडिकेट किए

March 19, 2026/
2:58 pm

सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। रूस के खांटी-मानसीस्क में आयोजित...

राजनीति

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:कार से आए थे हमलावर; नाम से बुलाते हुए गालियां दीं, फिर कट्टे से फायर किए

ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO:कार से आए थे हमलावर; नाम से बुलाते हुए गालियां दीं, फिर कट्टे से फायर किए

ग्वालियर में कार से आए बदमाशों ने एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। हमलावरों ने पहले बदमाश लालू यादव का नाम लेकर गालियां दीं, इसके बाद कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। गोलीबारी के दौरान कोई भी सामने नहीं आया। शनिवार रात की इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर फायरिंग करते दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी संजय उर्फ लालू यादव पुलिस रिकॉर्ड में गुंडा है। झांसी रोड, गोला का मंदिर, महाराजपुरा, ग्वालियर और क्राइम ब्रांच थानों में उसके खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। लालू यादव ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे कुछ हमलावर कार में सवार होकर आए और उसे ललकारते हुए गालियां दीं, इसके बाद फायरिंग कर फरार हो गए। उसने पुलिस को बताया कि हमला लक्ष्मणगढ़ निवासी अजीत गुर्जर उर्फ घोड़ा और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते किया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह भी सामने आया है कि लालू जमीन के कारोबार से जुड़ा है, ऐसे में रंजिश के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है। दो वीडियो आए सामने
शनिवार रात घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दो हमलावर लालू यादव का नाम लेकर गालियां देते हुए उसके घर की ओर कट्टे से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दो गोलियां चलाई गईं। दूसरे वीडियो में सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की कार साफ दिखाई दे रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि बदमाश के घर फायरिंग की घटना सामने आई है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket