Monday, 13 Apr 2026 | 11:55 PM

Trending :

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सतना में हंगामा:परिजनों ने शव रखकर जाम किया; 20 करोड़ मुआवजा और डॉक्टरों पर केस की मांग 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट:शिक्षा मंत्री बोले- MP बोर्ड के रिजल्ट 'फुलप्रूफ'; 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म विधायक बोले- सरपंच पति-पार्षद पति सुनकर बुरा लगता:सिंगरौली में नारी शक्ति सम्मेलन में कहा- मानसिकता बदलना जरूरी आलीराजपुर के टॉकीज चौराहे पर डीपी में लगी आग:आबकारी नियंत्रण कक्ष के पास पोल से 15 फीट ऊंची उठीं लपटें; आधे शहर की बिजली गुल जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप:सपा ने कहा- नियमों को दरकिनार कर हुआ भुगतान; FIR दर्ज करने की मांग TCS Nashik Sexual Harassment, Religious Conversion Allegations; Tata Chairman Reacts
EXCLUSIVE

हिमाचल में किसान ने 500 लीटर दूध बहाया:2 दिन से नहीं खरीद रहा मिल्कफेड; 50 हजार का नुकसान, बोला- कर्ज नहीं चुका पाऊंगा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक पशुपालक ने करीब 500 लीटर दूध सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के चक्कर प्लांट के बाहर बहा दिया। बल्ह क्षेत्र के किसान रवि सैनी का आरोप है कि दो दिन से मिल्कफेड द्वारा दूध नहीं लिया जा रहा है। इससे उसे 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मजबूरी में उसने दूध सड़कों पर बहाया है। रवि सैनी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और किसानों की आर्थिकी में सुधार करने के दावों की पोल खोल रहा है। रोजाना लगभग 500 लीटर दूध की होती है आपूर्ति
वीडियो में रवि सैनी बता रहे हैं कि वह रोजाना लगभग 500 लीटर दूध की आपूर्ति करता है और उसकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर है। दो दिनों से दूध की खरीद न होने से न केवल उसे आर्थिक झटका लगा है, बल्कि उसकी रोजमर्रा की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। डेयरी फार्मिंग को ले रखा एक करोड़ का लोन: रवि
रवि सैनी ने बताया- 4 साल से डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं और उनके पास 30 गाय हैं। उन्होंने एक करोड़ का कर्ज लेकर स्वरोजगार शुरू किया है और हर माह लाखों रुपए बैंक में किस्त के रूप में जमा करने पड़ते हैं। अगर इसी तरह मनमाने कट लगते रहे तो बैंक का कर्ज तक नहीं चुका पाऊंगा। मिल्कफेड के माध्यम से दूध खरीदती है सरकार
बता दें कि, हिमाचल सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के माध्यम से किसानों से दूध की खरीद करती है। गाय का दूध 51 रुपए और भैंस का 61 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीदा जा रहा है।
इस बार के बजट में 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की घोषणा
सीएम सुक्खू ने इस बार के बजट में गाय व भैंस के दूध में 10-10 रुपए बढ़ोतरी की घोषणा कर रखी है। लिहाजा किसान ने सीएम की हालिया घोषणा पर भी सवाल उठाए। किसान का कहना है कि यदि प्लांट स्तर पर ही दूध की खरीद नहीं हो रही है, तो बढ़े हुए दाम का लाभ किसानों तक कैसे पहुंचेगा। प्लांट प्रभारी ने किसान पर ठीकरा फोड़ा
जब इस बारे में चक्कर मिल्कफेड प्लांट प्रभारी विश्वकांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्लांट की क्षमता 1 लाख लीटर की ही है। इससे अधिक दूध को प्लांट में स्टोर करके नहीं रखा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए पशुपालकों से एरिया वाइज दूध लिया जा रहा है। एक सप्ताह पहले पशुपालकों के साथ हुई थी बैठक
इस बारे में पशुपालकों को कुछ दिन पूर्व दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। संबंधित पशुपालक की इस हरकत की निंदा करते हुए उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोगों को भड़का रहे हैं। जब एक सप्ताह पहले सभी पशुपालकों के साथ बैठक भी हुई थी, उसमें सभी को बता दिया गया था। किसान के दूध बहाने की PHOTOS..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इजराइल बोला- ईरान को घुटनों पर लाकर ही रुकेंगे:ईरान बोला- धमकियों का जवाब मैदान में देंगे, परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ तो होर्मुज बंद

March 23, 2026/
6:58 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन हैं। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा है कि...

authorimg

February 16, 2026/
7:05 pm

होमताजा खबरDelhi दिल्ली के रोहिणी में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने सगी साली का रेत दिया गला Last Updated:February 16, 2026,...

पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी के न्यूनतम नेता दिनेश शर्मा ने बंगाल में सपा का नाम क्यों लिया? हुमायूँ कबीर के स्टिंग पर बोले- 'वह बड़ा नेता...'

April 10, 2026/
2:28 pm

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच मुस्लिम समुदाय के...

Thalapathy Vijay & Trisha Affair Rumours

March 7, 2026/
12:54 pm

3 दिन पहले कॉपी लिंक तमिल एक्टर थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक...

AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
2:34 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 14:34 IST कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम...

इंडक्शन-कुकटॉप को इस्तेमाल के बाद तुरंत बंद क्यों नहीं करना चाहिए, जानें एलपीजी संकट में इंडक्शन कुकटॉप के इस्तेमाल का सही तरीका

March 17, 2026/
9:34 am

इन एवेरिट्स कुकिंग टिप्स | छवि: एआई हिंदी में इंडक्शन का उपयोग कैसे करें: इनसेट गैस की कमी के कारण...

राजनीति

हिमाचल में किसान ने 500 लीटर दूध बहाया:2 दिन से नहीं खरीद रहा मिल्कफेड; 50 हजार का नुकसान, बोला- कर्ज नहीं चुका पाऊंगा

हिमाचल में किसान ने 500 लीटर दूध बहाया:2 दिन से नहीं खरीद रहा मिल्कफेड; 50 हजार का नुकसान, बोला- कर्ज नहीं चुका पाऊंगा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक पशुपालक ने करीब 500 लीटर दूध सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के चक्कर प्लांट के बाहर बहा दिया। बल्ह क्षेत्र के किसान रवि सैनी का आरोप है कि दो दिन से मिल्कफेड द्वारा दूध नहीं लिया जा रहा है। इससे उसे 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मजबूरी में उसने दूध सड़कों पर बहाया है। रवि सैनी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर खुद सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और किसानों की आर्थिकी में सुधार करने के दावों की पोल खोल रहा है। रोजाना लगभग 500 लीटर दूध की होती है आपूर्ति
वीडियो में रवि सैनी बता रहे हैं कि वह रोजाना लगभग 500 लीटर दूध की आपूर्ति करता है और उसकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर है। दो दिनों से दूध की खरीद न होने से न केवल उसे आर्थिक झटका लगा है, बल्कि उसकी रोजमर्रा की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। डेयरी फार्मिंग को ले रखा एक करोड़ का लोन: रवि
रवि सैनी ने बताया- 4 साल से डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं और उनके पास 30 गाय हैं। उन्होंने एक करोड़ का कर्ज लेकर स्वरोजगार शुरू किया है और हर माह लाखों रुपए बैंक में किस्त के रूप में जमा करने पड़ते हैं। अगर इसी तरह मनमाने कट लगते रहे तो बैंक का कर्ज तक नहीं चुका पाऊंगा। मिल्कफेड के माध्यम से दूध खरीदती है सरकार
बता दें कि, हिमाचल सरकारी उपक्रम मिल्कफेड के माध्यम से किसानों से दूध की खरीद करती है। गाय का दूध 51 रुपए और भैंस का 61 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से खरीदा जा रहा है।
इस बार के बजट में 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की घोषणा
सीएम सुक्खू ने इस बार के बजट में गाय व भैंस के दूध में 10-10 रुपए बढ़ोतरी की घोषणा कर रखी है। लिहाजा किसान ने सीएम की हालिया घोषणा पर भी सवाल उठाए। किसान का कहना है कि यदि प्लांट स्तर पर ही दूध की खरीद नहीं हो रही है, तो बढ़े हुए दाम का लाभ किसानों तक कैसे पहुंचेगा। प्लांट प्रभारी ने किसान पर ठीकरा फोड़ा
जब इस बारे में चक्कर मिल्कफेड प्लांट प्रभारी विश्वकांत शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्लांट की क्षमता 1 लाख लीटर की ही है। इससे अधिक दूध को प्लांट में स्टोर करके नहीं रखा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए पशुपालकों से एरिया वाइज दूध लिया जा रहा है। एक सप्ताह पहले पशुपालकों के साथ हुई थी बैठक
इस बारे में पशुपालकों को कुछ दिन पूर्व दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। संबंधित पशुपालक की इस हरकत की निंदा करते हुए उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोगों को भड़का रहे हैं। जब एक सप्ताह पहले सभी पशुपालकों के साथ बैठक भी हुई थी, उसमें सभी को बता दिया गया था। किसान के दूध बहाने की PHOTOS..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket