Sunday, 05 Apr 2026 | 04:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Iran Attacks Bahrain Oil Refinery

Iran Attacks Bahrain Oil Refinery

तेल अवीव/तेहरान6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान पर गुरुवार को इजराइल और अमेरिका के हमले का फुटेज।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी है। साथ ही कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को सुसाइड ड्रोन से निशाना बनाकर हमला करने का दावा किया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 22वीं लहर के तहत इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बनाया गया। इस दौरान खोर्रमशहर-4, खैबर और फत्ताह जैसी उन्नत मिसाइलें दागी गईं।

दूसरी ओर ईरानी सेना ने कहा कि उसके जमीनी बलों ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर सुसाइड ड्रोन से हमला किया। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक कई विनाशकारी ड्रोन अमेरिकी बेस की ओर भेजे गए। ईरानी सेना ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे हमले जारी रहेंगे।

ईरान के मिसाइल हमले का वीडियो…

इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • ट्रम्प ने खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी मानने से इनकार किया।
  • अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1332 लोगों की मौत।
  • ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने।
  • ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई।
  • इजराइल ने ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह किए।
  • ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान हुआ।

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान ने गुरुवार रात को इजराइल के खिलाफ कलस्टर बमों का इस्तेमाल किया है।

ईरानी हमले में गुरुवार रात दुबई की एक बिल्डिंग में आग लग गई।

अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने शुक्रवार ईरानी जहाज पर हमले का वीडियो जारी किया।

अमेरिका ने गुरुवार को कई ईरानी जहाजों को निशाना बनाया।

ईरान के बुशहर हवाई अड्डे पर गुरुवार को इजराइली हमले का फुटेज।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा, जब तक वह बिना शर्त आत्मसमर्पण नहीं करता। ट्रम्प ने यह बयान सोशल मीडिया पोस्ट में दिया।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह की डील तभी संभव है जब वह “अनकंडीशनल सरेंडर” करे। इसके बाद एक ‘बेहतरीन नेतृत्व’ चुना जाएगा।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इराक के बसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

इराक के बसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ड्रोन से निशाना बनाया गया है। यह जानकारी अलजजीरा ने इराकी सूत्रों के हवाले से दी है। इसके पीछे किसका हाथ है यह अभी साफ नहीं है।

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान के तेहरान-इस्फहान पर हमला किया

इजराइल ने ईरान के तेहरान और इस्फहान शहरों पर हवाई हमले किए हैं। इजराइली सेना ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस कार्रवाई में ईरानी शासन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया। सेना ने इस ऑपरेशन को ‘15वीं एयरस्ट्राइक’ बताया है।

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान का UAE पर 9 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर 9 बैलिस्टिक मिसाइलों और 100 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया है। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया।

12:51 PM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत पर फिर ड्रोन-मिसाइलों से हमला

कुवैत ने कहा है कि उसके एयरस्पेस में फिर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया है। कुवैत की सेना के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों से निपटने में जुटा हुआ है।

सेना ने बयान में कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम फिलहाल ‘दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल हमलों’ का सामना कर रहे हैं, जिन्होंने कुवैत के एयरस्पेस में प्रवेश किया था।

कुवैत की सेना ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और नई जानकारी मिलते ही उसे साझा किया जाएगा।

12:26 PM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- कुछ देश मध्यस्थता की कोशिश में लगे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि कुछ देशों ने मौजूदा क्षेत्रीय तनाव को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की कोशिशें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध है।

पजशकियान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ देशों ने संघर्ष को कम करने के लिए मध्यस्थता के प्रयास शुरू किए हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इन कोशिशों में कौन-कौन से देश शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के प्रयासों में उन देशों को भी शामिल करना चाहिए जिन्होंने ईरानी लोगों को कमतर आंका और इस संघर्ष को भड़काया। पजशकियान का यह बयान अमेरिका और इजराइल की ओर इशारा माना जा रहा है।

12:07 PM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से 5 की मौत

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के सिडोन शहर पर हमला किया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि हमले के बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिडोन दक्षिणी लेबनान का एक प्रमुख शहर है। हाल के दिनों में इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इस इलाके में लगातार हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

11:46 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- खामेनेई का अंडरग्राउंड बंकर तबाह किया

इजराइल ने कहा है कि उसने तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई से जुड़े एक अंडरग्राउंड बंकर को हवाई हमले में तबाह कर दिया। इजराइली सेना के मुताबिक इस कार्रवाई में उसके 50 लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया कि यह बंकर तेहरान के सेंट्रल हिस्से में कई सड़कों के नीचे तक फैला हुआ था और इसमें बैठक कक्ष समेत कई कमरे बने हुए थे। इजराइल का दावा है कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस परिसर का इस्तेमाल करते रहे थे।

11:22 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने मिसाइलों की नई खेप दागी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने इजराइल पर मिसाइलों की 22वीं खेप दागी है। इसमें कई एडवांस मिसाइलों से इजराइल के अंदरूनी इलाकों को निशाना बनाया गया।

IRGC के मुताबिक हमले में खोर्रमशहर-4, खैबर और फत्ताह मिसाइलों की बैराज दागी गई। इन मिसाइलों से इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों के भीतर अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि यह हमला उसके सैन्य अभियान ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 का हिस्सा है, जिसके तहत कई चरणों में कार्रवाई की जा रही है।

11:05 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UN बोला- ईरान स्कूल हमले की जल्द जांच हो

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हुए हमले की जल्द जांच कराने की मांग की है। इस हमले में 150 स्कूली बच्चियों समेत 175 लोगों की मौत हुई थी।

तुर्क ने जिनेवा में पत्रकारों से कहा कि इस हमले की जल्द, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस मामले में जांच की घोषणा की है और इसे बहुत तेजी से पूरा किया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जांच के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना भी जरूरी है। साथ ही पीड़ितों और उनके परिवारों को उचित न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान के मिनाब में हुए इस हमले की जांच की जा रही है। इस हमले में एक गर्ल्स स्कूल को निशाना बनाया गया था, जिसमें 175 लोगों की मौत हुई थी।

10:59 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में एक बार फिर हवाई हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारवानियेह और यहमर अल-शकीफ कस्बों के पास ताजा एयर स्ट्राइक की गई।

10:52 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

रूस बोला ईरान युद्ध से हमारे तेल-गैस की मांग बढ़ी

ईरान में जारी युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखने लगा है। क्रेमलिन ने कहा है कि इस संघर्ष के कारण रूसी तेल और गैस की मांग में बढ़ोतरी हुई है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस तेल और गैस की आपूर्ति के मामले में दुनिया के लिए भरोसेमंद सप्लायर रहा है।

ईरान युद्ध के चलते दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद हो गया है। यह मार्ग वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा दुनिया तक पहुंचाता है। इसके बाधित होने से कई देशों की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है।

पेस्कोव ने कहा कि ईरान में जारी युद्ध की वजह से रूसी ऊर्जा संसाधनों की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है और कई देश ऊर्जा के लिए रूस की ओर रुख कर रहे हैं।

इससे एक दिन पहले अमेरिकी ट्रेजरी ने भारत को 30 दिन की छूट दी है, जिसके तहत भारत समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीद सकता है।

10:27 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के कारण रूस से सस्ता तेल खरीद सकेगा भारत

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का संकट फिलहाल खत्म हो गया है, क्योंकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने की शर्तों के साथ छूट मिल गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस दिया है। ये लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैलिड रहेगा।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण पार्टनर हैं और ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई को स्थिर रखने के लिए यह छूट दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

10:25 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे

फ्रांस के परिवहन मंत्री ने बताया कि ईरान जंग की वजह से फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे हुए हैं और 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं।

इलाके में बढ़ते तनाव की वजह से जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। फ्रांस सरकार जहाजों पर मौजूद क्रू से लगातार संपर्क में है, क्योंकि कई जहाजों पर फ्रांसीसी नाविक भी सवार हैं।

फ्रांस अब इस क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों के साथ मिलकर कदम उठाने की कोशिश कर रहा है।

09:33 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के 3000 घर तबाह

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों से देशभर में 3000 से ज्यादा घरों और करीब 500 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इन हमलों का सबसे ज्यादा असर राजधानी तेहरान में हुआ है।

संस्था के मुताबिक 14 अस्पताल और मेडिसिन सेंटर्स भी हमलों में क्षतिग्रस्त हुए हैं। संस्था ने यह भी बताया कि उसके 5 राहतकर्मी इन हमलों में घायल हुए हैं।

इस जंग में अब तक ईरान के 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इजराइली मीडिया ynet के मुताबिक, इजराइली हमले में करीब 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर्स तबाह हो गए हैं। युद्ध की वजह से देश के ज्यादा हिस्सों में बिजली और पानी सप्लाई ठप हो गई है।

09:22 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के शिराज शहर पर हमला, 20 लोगों की मौत

ईरान के शिराज शहर में अमेरिका और इजराइल के हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए।

ईरान के अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शहर के जीबाशहर इलाके के रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जिसमें कई आम लोग मारे गए। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में दो मेडिकल कर्मचारियों की भी जान चली गई।

09:01 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन में ईरान के लिए जासूसी के शक में 4 लोग गिरफ्तार

ब्रिटेन की पुलिस ने ईरान के लिए जासूसी करने के शक में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि ये लोग लंदन में यहूदी समुदाय से जुड़े लोगों और जगहों पर नजर रख रहे थे। जांच के बाद इन्हें बार्नेट और वॉटफोर्ड इलाके से पकड़ा गया।

गिरफ्तार लोगों में एक ईरान का नागरिक है, जबकि तीन के पास ब्रिटेन और ईरान दोनों की नागरिकता है। इनकी उम्र 22 से 55 साल के बीच बताई गई है।

पुलिस ने इस मामले में छह और लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिन पर आरोपियों की मदद करने का शक है। पुलिस का कहना है कि यह मामला लंबे समय से जांच में था और अभी भी जांच जारी है।

08:51 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के गर्ल्स स्कूल पर हमले में अमेरिका की भूमिका की आशंका

अमेरिकी जांच एजेंसियों को शक है कि ईरान के एक गर्ल्स स्कूल पर हुआ हमला शायद अमेरिकी सेना की कार्रवाई का नतीजा हो सकता है। हालांकि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और आखिरी फैसला नहीं आया है।

यह हमला दक्षिणी ईरान के मिनाब शहर में उस दिन हुआ था, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी।

ईरान के UN में राजदूत ने दावा किया है कि इस हमले में करीब 150 छात्राओं की मौत हुई। हालांकि इस संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि इस घटना की जांच की जा रही है और अमेरिका जानबूझकर नागरिक जगहों को निशाना नहीं बनाता।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि आगे जांच में कोई नया सबूत मिल सकता है, जिससे यह साबित हो कि इस हमले के पीछे कोई और जिम्मेदार था।

अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक स्कूल, अस्पताल या किसी भी नागरिक इमारत पर जानबूझकर हमला करना युद्ध अपराध माना जाता है।

28 फरवरी को ईरानी गर्ल्स स्कूल पर हमले में मारी गई छात्राओं का 1 फरवरी को सार्वजनिक अंतिम संस्कार किया गया था।

08:41 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग पर अमेरिका रोजाना ₹8 हजार करोड़ खर्च कर रहा

ईरान जंग के पहले 100 घंटों में ही अमेरिका को लगभग 3.7 अरब डॉलर (33 हजार करोड़ रुपए) खर्च किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका हर दिन करीब 891 मिलियन डॉलर (8 हजार करोड़ रुपए) खर्च कर रहा है।

08:20 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल और अमेरिका के ड्रोन गिराए

ईरानी मीडिया के मुताबिक ईरान की सेना ने दो ड्रोन मार गिराए हैं। इनमें एक अमेरिका का MQ-9 ड्रोन और दूसरा इजराइल का Hermes-900 ड्रोन था।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी ड्रोन को पश्चिमी ईरान के लोरेस्तान इलाके में गिराया गया, जबकि इजराइली ड्रोन को तेहरान के पास खत्म कर दिया गया।

अमेरिकी वायु सेना के MQ-9 रीपर ड्रोन की फाइल फोटो।

08:13 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी उप-विदेश मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे

दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है, कसम खाई है कि देश आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक विरोध करेगा।

उन्होंने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान में नेतृत्व बदलने की बात करते हैं, जबकि वे अपने ही देश में न्यूयॉर्क के मेयर तक नियुक्त नहीं कर सकते। यह एक तरह का औपनिवेशिक नजरिया है। वे अपने देश में लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन ईरान की लोकतांत्रिक सरकार को गिराना चाहते हैं।

ANI से चर्चा के दौरान खतीबजादेह ने कहा- ईरान इस समय पूरी तरह से युद्ध की स्थिति से गुजर रहा है। जब हम बात कर रहे हैं, मेरे साथी नागरिकों पर अमेरिका-इजराइल का लगातार हमला हो रहा है। मुझे लगता है कि अभी ईरान के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वह हमलावर के खिलाफ पूरी तरह से विरोध करे। पूरी खबर पढ़ें…

08:02 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाएगा इंडोनेशिया

इंडोनेशिया ने फैसला किया है कि वह आज से ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को निकालना शुरू करेगा।

सरकार के मुताबिक लोगों को धीरे-धीरे सुरक्षित बाहर लाया जाएगा और पहले चरण में उन्हें अजरबैजान के रास्ते निकाला जाएगा।

पहले ग्रुप में 32 इंडोनेशियाई नागरिक अपने देश की राजधानी जकार्ता सोमवार या मंगलवार तक पहुंच सकते हैं।

बताया गया है कि ईरान में कुल 329 इंडोनेशियाई लोग रह रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर छात्र कोम शहर में पढ़ाई कर रहे हैं।

फिलहाल सरकार ने मध्य-पूर्व के दूसरे देशों से लोगों को निकालने का कोई फैसला नहीं लिया है।

07:49 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कतर में अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमला रोका गया

कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोहा के पास स्थित अल उदीद एयर बेस पर हुए ड्रोन हमले को रोक दिया गया।

यह मध्य-पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। कतर की एयर डिफेंस प्रणाली ने ड्रोन को समय रहते मार गिराया, इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

कतर की राजधानी दोहा में मौजूद अमेरिकी एयरबेस की 1 फरवरी की सैटेलाइट तस्वीर।

07:30 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ईरान के 6 बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह किए

इजराइली सेना ने बताया कि वायुसेना ने बुधवार रात कुछ ही घंटों के अंदर ईरान के 6 बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए।

सेना के मुताबिक ये लॉन्चर इजराइल पर मिसाइल दागने की तैयारी में थे, लेकिन हमले से कुछ मिनट पहले ही उन्हें तबाह कर दिया गया।

06:47 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल समेत 12 देश पर हमला किया

ईरान ने इजराइल समेत अब तक 12 देशों पर हमला किया है। इन देशों में UAE, कतर, बहरीन, जॉर्डन, इराक, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, साइप्रस, सीरिया और अजरबैजान शामिल हैं।

अमेरिकी सेना ने बताया कि जंग में अब तक ईरान के 30 से ज्यादा जहाज डुबो दिए गए हैं। इनमें एक ऐसा जहाज भी शामिल है जिसे ड्रोन लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कहा है कि उनकी सेना ईरान के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने जा रही है। अमेरिका के पास हथियार और गोला-बारूद की कोई कमी नहीं है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी हमले नहीं करेगा, क्योंकि ये समय की बर्बादी होगी।

06:39 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने लेबनान की राजधानी में 26 बम गिराए

इजराइल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी इलाके दहिया में कई हवाई हमले किए। सेना के मुताबिक इस इलाके में 26 बार बमबारी की गई।

इजराइल का कहना है कि इन हमलों में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें संगठन का दफ्तर और ड्रोन रखने का गोदाम शामिल है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार से अब तक इजराइली हमलों में 123 लोगों की मौत हो चुकी है और 683 लोग घायल हुए हैं।

06:22 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमलों की वजह से लेबनान में 5 लाख लोग बेघर

इजराइली सेना ने कहा है कि उसने गुरुवार रात में बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। सेना के मुताबिक इन हमलों में हिजबुल्लाह से जुड़े दफ्तरों और 10 ऊंची इमारतों को निशाना बनाया गया, जहां उनके सैन्य ठिकाने थे।

सेना के मुताबिक, अब तक लेबनान में करीब 5 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

सेना ने बताया कि एक ऐसे मुख्यालय पर भी हमला किया गया जो हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद से जुड़ा था। इसके अलावा एक गोदाम को भी निशाना बनाया गया, जहां ड्रोन रखे हुए थे और जिनका इस्तेमाल इजराइल पर हमले के लिए किया जाता था।

इजराइली वायुसेना का कहना है कि इस अभियान की शुरुआत से अब तक बेरूत के दहिया इलाके में 26 बार हवाई हमले किए जा चुके हैं।

सेना के मुताबिक हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान दक्षिणी लेबनान में 4 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने अपने घर छोड़ दिए हैं। दहिया इलाके से भी हजारों लोग निकल गए हैं।

इजराइली सेना का यह भी कहना है कि अब तक लेबनान में 500 से ज्यादा जगहों पर हमले किए जा चुके हैं। इनमें हिजबुल्लाह के लड़ाके, रदवान फोर्स के सदस्य, मिसाइल लॉन्चर, कमांड सेंटर और हथियारों के गोदाम शामिल हैं।

06:17 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- हमने होर्मुज स्ट्रेट रूट बंद नहीं किया

ईरान की सेना का कहना है कि हमने होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं किया है। यह इलाका अब अमेरिका की सैन्य गतिविधियों की वजह से असुरक्षित हो गया है, इसलिए कई शिपिंग कंपनियां वहां से गुजरने से डर रही हैं।

ईरान का यह भी कहना है कि यह युद्ध उनकी मर्जी से शुरू नहीं हुआ था। हमने पहले ही चेतावानी दी थी कि अगर दुश्मन कोई गलत कदम उठाएगा तो उसे भारी नुकसान होगा।

ईरान के मुताबिक दुश्मन ने गलत आकलन किया और बातचीत की कोशिश को दूसरी बार भी खत्म कर दिया।

06:06 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल पर क्लस्टर बम गिराए

ईरान ने गुरुवार रात इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इन मिसाइलों में क्लस्टर बम लगे थे।

इजराइली सेना ने बताया कि जब ऐसी मिसाइल जमीन की ओर आती है तो उसका वारहेड हवा में ही खुल जाता है और करीब 20 छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिर जाते हैं। हर बम में लगभग 2.5 किलो विस्फोटक होता है और ये करीब 8 किलोमीटर के इलाके में फैल सकते हैं।

ये छोटे बम सीधे जमीन पर गिरते हैं और टकराते ही फट जाते हैं। इससे एक बड़े इलाके को खतरा हो सकता है, हालांकि हर छोटे बम का धमाका सामान्य बैलिस्टिक मिसाइल जितना ताकतवर नहीं होता।

यह साफ नहीं है कि ईरान ने ऐसी कुल कितनी मिसाइलें चलाई हैं, क्योंकि कई मिसाइलों को इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही गिरा दिया।

वहीं ईरान ने गुरुवार को बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी BAPCO पर मिसाइल से हमला किया। इससे रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई। हालांकि बाद में आग काबू कर ली गई।

05:42 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग से अब तक ₹4.35 लाख करोड़ का नुकसान

ईरान जंग में अब तक लगभग 4.35 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। युद्ध शुरू होने के पहले 24 घंटे में ही भारी सैन्य खर्च हुआ और हर दिन अरबों रुपए खर्च हो रहे हैं।

वहीं, तेहरान में लगातार बमबारी के कारण 12 हजार दर्शकों की क्षमता वाला आजादी स्टेडियम तबाह हो गया। अमीरकबीर शहर में मिसाइल हमले में दो छात्रों की मौत और 12 लोग घायल हुए। कई अन्य शहरों में भी भारी नुकसान की आशंका जताई गई है।

ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद आजादी स्टेडियम अमेरिकी हमले में बुरी तरह डैमेज हो गया।

05:35 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का ईरान पर हमला अब अगले स्टेज में जाएगा

इजराइल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अब अगले स्टेज में जा रही है।

उनका कहना है कि आने वाले समय में हमले और तेज होंगे और इससे ईरान की सरकार और उसकी सैन्य ताकत को और कमजोर किया जाएगा।

जमीर ने यह भी कहा कि आगे कुछ और बड़े कदम उठाए जाएंगे, लेकिन उन्होंने उनके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी।

05:04 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के कई शहरों पर इजराइल की एयरस्ट्राइक

इजराइल ने गुरुवार रात में लेबनान के कई शहरों पर हवाई हमले किए। लेबनान की मीडिया के मुताबिक इजराइली विमानों ने सरीफा, ऐता अल-शाब, टूलीन, सवाना और मजदल सेल्म जैसे शहरों को निशाना बनाया।

लेबनान के दक्षिणी शहर ‘टायर’ में एक सोलर फार्म और बिजली बनाने की जगह पर इजराइली बमबारी के बाद लगी आग।

04:46 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- ईरान के खिलाफ और तेज हमले करेंगे

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कहा है कि उनकी सेना ईरान के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने जा रही है। अमेरिका के पास हथियार और गोला-बारूद की कोई कमी नहीं है।

वहीं मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ने बताया कि युद्ध के पहले दिन के मुकाबले अब ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में करीब 90% की कमी आ गई है।

04:22 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ₹30 लाख के ड्रोन को ₹30 करोड़ की मिसाइल से गिरा रहा

अमेरिका जंग में ईरान के ड्रोन्स को गिराने के लिए ‘पैट्रिएट PAC-3’ इंटरसेप्टर मिसाइल इस्तेमाल कर रहा है। एक ईरानी ड्रोन की कीमत करीब 35,000 डॉलर (29 लाख रुपए) होती है, जबकि एक पैट्रिएट PAC-3 मिसाइल की कीमत करीह 3.7 मिलियन डॉलर (30-31 करोड़ रुपए) होती है।

मिलिट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ड्रोन को नहीं गिराया जाए तो वह एयरबेस, तेल रिफाइनरी, बिजली संयंत्र या अन्य जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में महंगी मिसाइल का इस्तेमाल करना मजबूरी बन जाती है, क्योंकि किसी बड़े हमले से अरबों रुपये का नुकसान हो सकता है।

03:58 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान पर जमीनी हमले नहीं करेंगे, ये समय की बर्बादी

ट्रम्प ने गुरुवार को एनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिलहाल अमेरिका ईरान पर जमीनी हमला नहीं करेगा। ऐसा करना समय की बर्बादी होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ईरान पर हमले जारी रखेगा।

03:35 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले

ईरान ने गुरुवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइल हमला किया। इसके अलावा कुवैत और UAE पर भी ड्रोन हमले किए। ईरान ने इराक के इरबिल और डेकाला, बहरीन, इजराइल के नबलुस और गलील के साथ ही साइप्रस में ब्रिटिश सैन्य ठिकाने पर भी मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया।

दुबई की एक बिल्डिंग में ईरानी हमले के बाद आग लग गई।

03:27 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत 84 डॉलर बैरल पहुंची

ईरान जंग के बीच कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। दूसरी ओर सोना और चांदी के दाम गिर गए। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई और सेंसेक्स 900 अंक तथा निफ्टी 285 अंक चढ़ गया। एशिया के कई बाजारों में भी तेजी देखी गई।

03:06 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प का प्लान-B– कुर्द लड़ाकों को समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए नया प्लान-B तैयार किया है। इसके तहत सीरिया, इराक, तुर्किये और ईरान के लगभग 2 लाख कुर्द लड़ाकों को हथियार और फंड देने की योजना है, जिससे ईरान के अंदर अस्थिरता पैदा की जा सके।

02:35 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का अजरबैजान पर भी हमला

ईरान ने अजरबैजान पर भी मिसाइल हमला किया। इसके साथ ही ईरान अब तक 13 देशों पर हमला कर चुका है। इससे खाड़ी और पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश भी हालात पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल कुछ देश सीधे युद्ध में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से उन्हें अपनी सुरक्षा और ऊर्जा हितों के लिए कदम उठाने पड़ सकते हैं।

02:28 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया

ईरान ने गुरुवार को फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर पर मिसाइल हमला किया। इसे ईरान की जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है, क्योंकि एक दिन पहले अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप को श्रीलंका के पास डुबा दिया था। उस हमले में 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत और 32 घायल हुए थे।

02:18 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने तेहरान पर नए सिरे से हवाई हमले शुरू किए

इजराइली सेना ने कहा है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान पर नए सिरे से हवाई हमले शुरू किए हैं। सेना के मुताबिक उनके लड़ाकू विमान तेहरान में कई अहम ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। इजराइल ने अपने बयान में कहा कि यह हमले बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं, लेकिन अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

वहीं तेहरान में मौजूद पत्रकारों का कहना है कि शहर के ऊपर आसमान में लड़ाकू विमानों की आवाजें और धमाकों की आवाज साफ सुनाई दे रही है।

01:52 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया था

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला तेहरान की पास्चर स्ट्रीट के पास उनके ऑफिस पर हुआ, जहां वे कई बड़े ईरानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस हमले में इजराइल ने ऑफिस पर 30 मिसाइलें गिराई थीं, जिसमें खामेनेई के साथ 40 अफसर भी मारे गए थे।

इजराइल ने कई सालों से इस हमले की तैयारी की थी। उनकी खुफिया एजेंसी मोसाद और यूनिट 8200 ने तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को हैक कर लिया था। इन कैमरों की तस्वीरें एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिण इजराइल के सर्वरों पर भेजी जाती थीं।

अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने भी इस ऑपरेशन में मदद की। इसमें एक खास कैमरा था, क्योंकि उससे पता चलता था कि सीनियर अधिकारियों के बॉडीगार्ड और ड्राइवर अपनी निजी गाड़ियां कहां पार्क करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

01:23 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने जंग के बीच होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट का चीफ बदला

ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रिस्टी नोएम को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के प्रमुख पद से हटाने का फैसला किया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि ओक्लाहोमा से सीनेटर मार्कवेन मुलिन 31 मार्च से DHS की जिम्मेदारी संभालेंगे।

DHS अमेरिका का एक अहम विभाग है, जो देश की सुरक्षा, सीमा की निगरानी, आपदा से निपटने और आतंकवाद के खिलाफ काम करता है।

01:20 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब ने ईरान की 3 बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराईं

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तड़के प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने इन मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया।

01:20 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में अमेरिकी दूतावास खाली कराया जा रहा

अमेरिकी मीडिया CBS की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका कुवैत में मौजूद अपने दूतावास को खाली करा रहा है। सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इससे पहले ईरान के एक हमले में दूतावास को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रियाद में अमेरिकी दूतावास और दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी तक इन घटनाओं में किसी तरह के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

01:19 AM6 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

UAE की एतिहाद एयरवेज 6 मार्च से कुछ फ्लाइट्स शुरू करेगा

UAE की एतिहाद एयरवेज ने बताया है कि वह 6 मार्च से 19 मार्च के बीच कुछ लिमिटेड कमर्शियल उड़ानें फिर से शुरू करेगा। कंपनी के मुताबिक ये फ्लाइट्स अबू धाबी से और अबू धाबी तक कुछ बड़े शहरों के लिए चलेंगी। इनमें काहिरा, दिल्ली, लंदन, फ्रैंकफर्ट, न्यूयॉर्क, पेरिस, मॉस्को, टोरंटो और ज्यूरिख जैसे शहर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कम यूरिक एसिड की समस्या

March 23, 2026/
8:53 pm

कम यूरिक एसिड की समस्या | छवि: फ्रीपिक कम यूरिक एसिड की समस्या: आमतौर पर जब भी हम ‘यूरिक एसिड’...

China Nuclear Arms Race | US Claims Secret 2020 Test

February 24, 2026/
12:44 pm

वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका और चीन के बीच परमाणु हथियारों को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया...

दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद आए आगे:लोगों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा देंगे, मदद पाने के लिए करना होगा मैसेज

March 5, 2026/
9:42 am

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुबई में फंसे लोगों के लिए बॉलीवुड एक्टर सूद...

कुबेरेश्वरधाम में नववर्ष पर पांच क्विंटल घी खिचड़ी का भोग:हजारों श्रद्धालुओं ने शिव-शक्ति आराधना कर प्रसादी ग्रहण की; रुद्राक्ष वितरण भी हुआ

March 19, 2026/
7:48 pm

गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket