Tuesday, 15 Sep 2026 | 04:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

AI Summit Delhi Overwhelmed | IT Minister Apologizes Over VIP Culture

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है।

पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए।

पीएम मोदी के आने से पहले फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स को वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।

AI समिट के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। एंट्री गेट्स पर डेलीगेट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और स्टाफ की लंबी लाइनें नजर आईं।

70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, भीड़ से बिगड़े हालात

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 17 फरवरी को कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। ‘वॉर रूम’ एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।

फाउंडर का दावा- सुरक्षा घेरे के बीच चोरी हुए वियरेबल्स

  • कई एग्जीबिटर्स ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें उनके ही स्टॉल से बाहर कर दिया गया।
  • स्टार्टअप ‘नियो सेपियन’ के CEO धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा जांच के लिए जब उन्हें स्टॉल से बाहर भेजा गया, तब उनके कीमती AI वियरेबल्स गायब हो गए।
AI समिट में लगे एक्सपो में VIP मूवमेंट के दौरान कुछ स्टॉल्स पर गैजेट चोरी हो गए।

कनेक्टिविटी और खराब कम्युनिकेशन पर भी उठे सवाल

रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं।

कांग्रेस बोली- मोदी की ‘रील’ के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद

समिट में हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया।

इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे:

  • सिक्योरिटी लैप्स के चलते कई सारे प्रोडक्ट्स चोरी हो गए
  • समिट वेन्यू में इंटरनेट न चलने की वजह से डेमो फेल हो गए
  • फाउंडर्स/एग्जिबिटर्स वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे
  • AI और टेक इवेंट में लैपटॉप, बैग, कैमरा, वाटर बॉटल बैन था
  • समिट में पेमेंट मोड सिर्फ कैश रहा, कई एग्जिबिटर्स भूखे रहे

ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इवेंट में मौजूद AI स्टार्टअप फाउंडर्स ने PM मोदी को गेजेट्स की जानकारी दी।

मंडपम में 4 हजार कैमरे और 15 हजार जवान तैनात

भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 4 हजार से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरे और 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं…

  • G20 जैसी सुरक्षा: पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम 2023 में हुए G20 समिट के स्तर के हैं। अकेले कार्यक्रम स्थल पर ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • फेस रिकग्निशन सिस्टम: संदिग्धों की तस्वीरों को ‘AI फेस रिकग्निशन सिस्टम’ में फीड किया गया है। अगर ये किसी संवेदनशील जगह के पास दिखते हैं, तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।
  • ड्रोन और एयर डिफेंस: कार्यक्रम स्थल पर 6 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं। पूरे इलाके को 10 जोन में बांटा गया है, जिसकी निगरानी DCP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
  • हाई-टेक गैजेट्स: सुरक्षाकर्मियों को ऐसे AI स्मार्ट चश्मे दिए गए हैं, जिनमें ‘थर्मल इमेजिंग’ सिस्टम लगा है। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को पहचानना आसान होगा।
  • होटलों और पर्यटन स्थलों पर नजर: एक दर्जन से ज्यादा 5-स्टार होटलों में पुलिस कमांड रूम बनाए हैं। लाल किला, कुतुब मीनार और चांदनी चौक जैसे पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा है।

PM मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। यहां AI एक्सपो का भी आयोजन किया गया है।

एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस पेश किए हैं। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज इवेंट में शामिल हो रहे हैं।

……………………………

ये खबर भी पढ़े…

1. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे।

पूरी खबर पढ़े….

2. PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया, जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। पूरा खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राष्ट्रपति ट्रम्प से टकराव, इटली की प्रधानमंत्री को सियासी फायदा:आलोचना से मेलोनी की छवि मजबूत हुई; अब विपक्ष भी समर्थन में आया

April 29, 2026/
12:50 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी मीडिया की तल्ख टिप्पणियों ने इटली की राजनीति को नया मोड़ दिया है। ये...

दिल्ली के इन गुरुद्वारों को लोग कहते हैं 'सस्ता हॉस्पिटल', जांच से लेकर इलाज तक है सस्ता, जानें लोकेशन

May 12, 2026/
11:19 am

Last Updated:May 12, 2026, 11:19 IST देश की राजधानी दिल्ली में कई गुरुद्वारा ऐसे हैं. जहां पर महंगी से महंगी...

गुना में फसल बेचने आए किसानों का खतरनाक स्टंट, VIDEO:ट्रैक्टर को टायर से बांधकर खींचते नजर आए; दशहरा मैदान में लग रही है गेहूं मंडी

April 17, 2026/
4:00 pm

जिले में इन दिनों बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने मंडी पहुंच रहे हैं। शहर की नानाखेड़ी मंडी फुल...

रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं कर सकता:रामानंद सागर के पोते ने रामायण कास्टिंग पर उठाए सवाल, कहा- एनिमल कैरेक्टर का बोझ है

September 8, 2026/
10:50 am

रामानंद सागर के पोते और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिव सागर ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर को...

तेलंगाना में बस ड्राइवर ने खुद को आग लगाई:RTC कर्मचारियों का प्रदर्शन; सरकार में विलय की मांग पर 3 दिनों से हड़ताल

April 24, 2026/
2:12 pm

तेलंगाना के वारंगल जिले में बस ड्राइवर ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 50 साल के RTC कर्मचारी...

इजराइल में फिलिस्तीनी अपराधियों को 90 दिन में फांसी:अपील करने का अधिकार खत्म, मंत्रियों ने संसद में शैंपेन खोल जश्न मनाया

March 31, 2026/
11:13 am

इजराइल की संसद (नैसेट) ने सोमवार को फिलिस्तीनी अपराधियों को सजा देने वाला बिल पास कर दिया है। इसके तहत...

PCB ने गेंदबाज नसीम शाह पर जुर्माना लगाया:मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कमेंट किया था; बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना

March 31, 2026/
10:13 am

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

AI Summit Delhi Overwhelmed | IT Minister Apologizes Over VIP Culture

AI Summit Delhi Overwhelmed | IT Minister Apologizes Over VIP Culture

नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है।

पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए।

पीएम मोदी के आने से पहले फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स को वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।

पीएम मोदी के आने से पहले फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स को वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।

AI समिट के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। एंट्री गेट्स पर डेलीगेट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और स्टाफ की लंबी लाइनें नजर आईं।

AI समिट के पहले दिन भारी भीड़ देखी गई। एंट्री गेट्स पर डेलीगेट्स, स्टार्टअप फाउंडर्स और स्टाफ की लंबी लाइनें नजर आईं।

70 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, भीड़ से बिगड़े हालात

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 17 फरवरी को कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी AI समिट है। पहले दिन ही 70 हजार से ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचे। अब इंतजाम ठीक हैं, लेकिन अगर कल किसी को परेशानी हुई तो हम उसके लिए माफी मांगते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सुझावों के लिए तैयार है और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक ‘वॉर रूम’ बनाया गया है जो चौबीसों घंटे काम कर रहा है। ‘वॉर रूम’ एक ऐसा कंट्रोल सेंटर होता है जहां से पूरे वेन्यू की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।

फाउंडर का दावा- सुरक्षा घेरे के बीच चोरी हुए वियरेबल्स

  • कई एग्जीबिटर्स ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें उनके ही स्टॉल से बाहर कर दिया गया।
  • स्टार्टअप ‘नियो सेपियन’ के CEO धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि सुरक्षा जांच के लिए जब उन्हें स्टॉल से बाहर भेजा गया, तब उनके कीमती AI वियरेबल्स गायब हो गए।
AI समिट में लगे एक्सपो में VIP मूवमेंट के दौरान कुछ स्टॉल्स पर गैजेट चोरी हो गए।

AI समिट में लगे एक्सपो में VIP मूवमेंट के दौरान कुछ स्टॉल्स पर गैजेट चोरी हो गए।

कनेक्टिविटी और खराब कम्युनिकेशन पर भी उठे सवाल

रिस्किल के फाउंडर पुनीत जैन और एंटरप्रेन्योर प्रियांशु रत्नाकर ने मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पैची वाई-फाई, मोबाइल नेटवर्क की समस्या और रजिस्ट्रेशन में बार-बार हो रही दिक्कतों ने अनुभव खराब किया। फाउंडर्स का कहना था कि VIP मूवमेंट की वजह से उन लोगों को घंटों बाहर खड़ा रखा गया जो देश का AI भविष्य बना रहे हैं।

कांग्रेस बोली- मोदी की ‘रील’ के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद

समिट में हुई अव्यवस्ता पर कांग्रेस ने एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फाउंडर्स और एग्जिबिटर्स बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्जिबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया।

इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे:

  • सिक्योरिटी लैप्स के चलते कई सारे प्रोडक्ट्स चोरी हो गए
  • समिट वेन्यू में इंटरनेट न चलने की वजह से डेमो फेल हो गए
  • फाउंडर्स/एग्जिबिटर्स वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे
  • AI और टेक इवेंट में लैपटॉप, बैग, कैमरा, वाटर बॉटल बैन था
  • समिट में पेमेंट मोड सिर्फ कैश रहा, कई एग्जिबिटर्स भूखे रहे

ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इवेंट में मौजूद AI स्टार्टअप फाउंडर्स ने PM मोदी को गेजेट्स की जानकारी दी।

इवेंट में मौजूद AI स्टार्टअप फाउंडर्स ने PM मोदी को गेजेट्स की जानकारी दी।

मंडपम में 4 हजार कैमरे और 15 हजार जवान तैनात

भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए 4 हजार से ज्यादा AI-इनेबल्ड कैमरे और 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं…

  • G20 जैसी सुरक्षा: पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा के इंतजाम 2023 में हुए G20 समिट के स्तर के हैं। अकेले कार्यक्रम स्थल पर ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • फेस रिकग्निशन सिस्टम: संदिग्धों की तस्वीरों को ‘AI फेस रिकग्निशन सिस्टम’ में फीड किया गया है। अगर ये किसी संवेदनशील जगह के पास दिखते हैं, तो पुलिस को तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।
  • ड्रोन और एयर डिफेंस: कार्यक्रम स्थल पर 6 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 4 एयर डिफेंस गन तैनात हैं। पूरे इलाके को 10 जोन में बांटा गया है, जिसकी निगरानी DCP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
  • हाई-टेक गैजेट्स: सुरक्षाकर्मियों को ऐसे AI स्मार्ट चश्मे दिए गए हैं, जिनमें ‘थर्मल इमेजिंग’ सिस्टम लगा है। इससे भीड़भाड़ वाली जगहों पर संदिग्धों को पहचानना आसान होगा।
  • होटलों और पर्यटन स्थलों पर नजर: एक दर्जन से ज्यादा 5-स्टार होटलों में पुलिस कमांड रूम बनाए हैं। लाल किला, कुतुब मीनार और चांदनी चौक जैसे पर्यटन स्थलों पर भी कड़ी सुरक्षा है।

PM मोदी ने समिट का उद्घाटन किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का औपचारिक उद्घाटन किया था। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। यहां AI एक्सपो का भी आयोजन किया गया है।

एक्सपो में दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस पेश किए हैं। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन जैसे टेक दिग्गज इवेंट में शामिल हो रहे हैं।

……………………………

ये खबर भी पढ़े…

1. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे।

पूरी खबर पढ़े….

2. PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया, जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। पूरा खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket