Sunday, 19 Jul 2026 | 02:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Raghav Chadha Security Withdrawn | ED Raid Ahead of Elections; Punjab Police ASI Detains Granddaught

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल पर ED रेड से जुड़ी रही। जिसे CM भगवंत मान ने टिपिकल मोदी स्टाइल बताया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सांसद पर ED रेड, डिप्टी लीडर बनाते ही एक्शन

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर बुधवार को ED ने रेड की। सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, फार्म हाउस, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है।

इस रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा। CM भगवंत मान ने लिखा-BJP की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब देते हुए लिखा-आप की पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी साफ की जा रही है।

रेड की टाइमिंग को लेकर भी खूब चर्चा है क्योंकि करीब 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक मित्तल पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। वह 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे (पढ़ें पूरी खबर)

2. श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 लोग सवार थे और करीब डेढ़ किमी बाद ही सबको बस से उतरकर अपने घर जाना था।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं ने बताया कि बस के पलटते ही सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। जिससे कई लोगों के हाथ-पैर पर भी गंभीर चोटें लगीं। इसके अलावा कई लोगों को सिर में चोट लगी, खिड़की के कांच टूटकर शरीर में घुस गए।

फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PM ने कहा- हादसे के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं (पढ़ें पूरी खबर)

3. AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सुरक्षा छीनी, केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्‌ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्‌ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्‌ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है।

2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्‌ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली। AAP ने कहा कि राघव पार्टी लाइन से हटकर चल रहे थे। इसके जवाब में चड्‌ढा ने कहा कि मैं सैलाब बनकर लौटूंगा। इसके बाद चड्‌ढा ने अरविंद केजरीवाल पर भी अंग्रेजी किताब से तंज कसा था (पढ़ें पूरी खबर)

4. मेट्रो चलाने पर सांसद और प्रशासक आमने-सामने

चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने को लेकर सांसद मनीष तिवारी और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आमने-सामने हो गए हैं। प्रशासक कटारिया का कहना है कि चंडीगढ़ की लगभग 12 लाख की आबादी के लिए मेट्रो चलाना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा हो सकता है। इतने बड़े निवेश के लिए शहर में पर्याप्त सवारी नहीं मिलेगी।

प्रशासक ने आगे कहा- मेट्रो का फायदा तभी है, जब इसे आसपास के बड़े शहरों से जोड़ा जाए, अन्यथा इसका ब्याज निकालना भी मुश्किल होगा। 5 साल के लिए पूरे शहर को खोद दिया जाएगा और उससे क्या फायदा होगा? चंडीगढ़ में मेट्रो केवल अंडरग्राउंड ही बन सकती है। ऊपर पुल बनाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो इतनी महंगी पड़ेगी कि उससे बेहतर है कि हम इलेक्ट्रिक बसें चलाएं, लोगों को मुफ्त सफर करवाएं।

इसके जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा- चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MRTS) केवल एक ट्रैफिक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देगा। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 2026 में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक चुनौती बना हुआ है। 2036 तक हालात और गंभीर हो सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

5. लेडी ASI ने पोती के हाथ-पैर बांधकर धूप में गेट से बांधा

पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों तक धूप में रखकर तड़पाया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात है।

ASI की इस हरकत का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद कुछ लोग बच्ची को छुड़ाने भी गए लेकिन ASI ने दरवाजा नहीं खोला। फिर वह बच्ची को अंदर ले गई ताकि उसकी पोल न खुले। वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस के अफसरों और बाल कल्याण समिति तक भी पहुंच गया। इसके बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI को सस्पेंड कर दिया।

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। आरोपी लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया है (पढ़ें पूरी खबर)

6. 17 अप्रैल को 3 घंटे रेल रोकेंगे किसान

पंजाब में किसान 17 अप्रैल को किसान रेल रोकेंगे। किसानों का कहना है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर मोर्चा (पंजाब चैप्टर) और आजाद किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया।

किसान नेता सरवण पंधेर का कहना है कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक गेहूं की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से शुरू नहीं की है। मंडियों में किसानों की फसल पड़ी हुई है और उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहे।

किसानों का आरोप है कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर व्यापारी फसल के रेट कम कर रहे हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए और गुणवत्ता से जुड़े नियमों में ढील दी जाए ताकि नुकसान झेल चुके किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा मंडियों में बोरियों की कमी, छांव, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है (पढ़ें पूरी खबर)

7. बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदी युवती, स्कूटी पर आई थी

मोहाली के सिटी सेंटर में एक युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस को युवती का बैग मिला है। उसमें मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। युवती अंबाला की रहने वाली है। युवती को जीरकपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के परिजन मौके पर पहुंच गए।

सिटी सेंटर चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। सूचना मिली थी कि युवती ने 5वीं मजिल से छलांग लगाई है। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के अधिकारी संजय ने बताया कि जब तक हमारी टीम पहुंची तब तक युवती को अस्पताल ले जाया जा चुका था। युवती की स्कूटी से एक आधार कार्ड मिला है। उसके आधार पर ही पेरेंटस को सूचना दी गई है।

उन्होंने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। उसकी पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तान्या एक्टिवा पर आई थी। जो बैग मिला है, उसमें एक्टिवा की चाभी व लंच बॉक्स मिला है। लड़की ने खुद छलांग लगाई है या किसी ने उसे वहां से धक्का दिया? इस एंगल पर पुलिस जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर)

8. स्कॉर्पियो में कपड़ा कारोबारी की लाश मिली, सीट पर खून भरा था

मोगा में स्कॉर्पियो से कपड़ा कारोबारी की लाश बरामद हुई है। स्कॉर्पियो उसी की है। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी वहीं पर पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि कारोबारी गाड़ी की सर्विस कराने की कहकर गया था। जब वह लौटा नहीं तो उसके छोटे भाई ने जीपीएस सिस्टम से ट्रेस कर उसकी गाड़ी को खोजा। वहां गाड़ी में कारोबारी मृत मिला।

मृतक कारोबारी 29 साल का गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी है। वह धर्मकोट का रहने वाला और 2 बच्चों का पिता था। वह गैरी कलेक्शन के नाम से शोरूम चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार दोपहर ही घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद छोटे भाई ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो जालंधर बाइपास हाईवे पर गांव पंडोरी जाने वाले रास्ते पर मिली।

मौके पर पहुंचे तो एक कर्मचारी ने देखा कि गुरप्रीत गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी की सीट और गियर वाली जगह में खून भरा हुआ था। वहीं, गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी .45 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर बरामद की है। कारोबारी के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से

9. कनाडा की कोर्ट में पंजाबी स्टूडेंट ने जुर्म कबूला, रेडियो होस्ट पीटा था

कनाडा के कैलगिरी में रेडियो होस्ट पर हमला करने वाले पंजाबी स्टूडेंट ने कोर्ट में जुर्म कबूल कर लिया है। पंजाबी स्टूडेंट दिलप्रीत सिंह को जल्दी ही कोर्ट सजा सुना देगा। सजा के बाद दिलप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। दिलप्रीत सिंह ने कैलगिरी में 2024 में भारतीय मूल के रेडियो होस्ट ऋषि नागर पर हमला किया था। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी। दिलप्रीत उसके रेडियो पर चलाई गई एक न्यूज को लेकर नाराज था।

कैलगरी पुलिस ने आरोपी दिलप्रीत सिंह को 2024 में ही गिरफ्तार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज पीटर बार्ली ने दिलप्रीत सिंह को दोषी करार दिया है। अब सजा सुनाने से पहले ‘प्री-सेंटेंस रिपोर्ट’ पेश करने का आदेश दिया है। इस साल के अंत तक यह रिपोर्ट पेश की जाएगी और फिर दिलप्रीत सिंह को सजा सुनाई जाएगी।

दरअसल, साउथ एशियन कम्युनिटी से जबरन वसूली, एक्सटॉर्शन पर चर्चा करने के लिए 24 सितंबर 2024 को कुछ लोग एकत्रित हुए। बैठक के बाद पार्किंग में जबरन वसूली को लेकर पीड़ित व एक व्यक्ति में बहस हुई। बहस के दौरान बंदूक लहराने के आरोप लगे। अगले दिन रेडियो होस्ट ने इस खबर को प्रसारित किया था (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. इंस्टाग्राम रील ने 2 बार बचाई महिला की जान

सोशल मीडिया पर रील्स को अक्सर लोग मनोरंजन से जोड़ते हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर देखी रील्स की वजह से लुधियाना की एक महिला की एक नहीं बल्कि 2 बार जान बच गई। यह महिला वृंदावन हादसे में बाल-बाल बचीं राजिंदर कौर हैं। उन्होंने बताया कि जब वह वृंदावन में नाव पलटने से डूबी तो उन्हें इंस्टाग्राम पर देखी रील याद आ गई। उसमें बताया गया था कि किस तरह पानी में डूबने पर बच सकते हैं।

रील्स के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले अपना मुंह बंद किया। नाक से सांस रोकी और बहुत धीमी गति से सांस ली। दोनों हाथ सीधे कर दिए और उसके बाद पैर चलाने शुरू किए। जिसकी वजह से वह डूबी नहीं। जब सिर पानी की सतह पर आया तो तब हाथ खड़े कर बताया कि मैं जिंदा हूं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। करीब पांच से सात मिनट तक पानी के अंदर रहीं।

राजिंदर ने कहा कि 10 साल पहले हमारे घर की रसोई में खाना बन रहा था। अचानक सिलेंडर की गैस पाइप में आग लग गई। मैंने तुरंत बच्चों को बाहर भेजा और सिलेंडर को फटने से पहले आग पर काबू पा लिया। इस बारे में भी उसने इंस्टाग्राम पर रील्स देखी थी। जिसमें बताया गया था कि आग लगने पर सबसे पहले बिजली का मेन स्विच बंद करें। फिर किसी गीले कपड़े से उसके नोजल वाले हिस्से को बंद करके ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दें, ताकि आग आगे न फैले (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शिंदे के 'ऑपरेशन टाइगर' पर चुप रहने पर शिवसेना यूबीटी ने एमपी में दलबदल की चर्चा को खारिज किया | न्यूज18

June 16, 2026/
4:17 pm

महाराष्ट्र की राजनीति में “ऑपरेशन टाइगर” के बारे में अटकलों के जोर पकड़ने के बीच, शिवसेना यूबीटी ने एमपी के...

19 साल के जोडर की रैंकिंग में टॉप-50 में एंट्री:राफेल जोडर कमाचो टेनिस की नई सनसनी; स्पेनिश दिग्गज नडाल जैसा नाम होने से तुलना

April 23, 2026/
3:21 pm

स्पेनिश टेनिस की दुनिया में वर्तमान में कार्लोस अल्कारेज का दबदबा है, लेकिन अब 19 वर्षीय राफेल जोडर कमाचो एक...

टीएमसी संकट लाइव अपडेट: बागी सांसद स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे, 'असली टीएमसी' के रूप में मान्यता की मांग करेंगे

June 13, 2026/
7:51 am

टीएमसी राज्यसभा सांसद संकट लाइव अपडेट: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी संकट के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी...

सीहोर से लापता 16 वर्षीय बालिका हरदा में मिली:दसवीं में कम नंबर आने से घर छोड़ा, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

April 17, 2026/
8:15 pm

सीहोर जिले के इछावर थाना पुलिस ने शुक्रवार को 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका को हरदा से खोज निकाला है।...

भोपाल के रचना टॉवर पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग:निरीक्षण किया, कैम्पस में होगा सौंदर्यीकरण; पार्क, ओपन जिम-पोल लाइट भी लगेगी

March 11, 2026/
6:37 pm

भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टॉवर पर बुधवार को मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पहुंचे। उन्होंने रचना टॉवर परिसर का...

डेली कॉलेज चुनाव: नए संविधान पर लगी मुहर:अब सिर्फ दो श्रेणियों में होगा मुकाबला; ओडीए में विरोध के स्वर तेज

April 28, 2026/
12:02 am

डेली कॉलेज के आगामी चुनाव को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। फर्म एंड सोसायटी ने कॉलेज के...

बुरहानपुर में अध्यापक संगठनों ने बनाया संयुक्त शिक्षा मोर्चा:प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना, TET रद्द करने की मांग पर आंदोलन

March 30, 2026/
12:28 pm

मध्य प्रदेश के अध्यापक संगठनों ने 29 मार्च को भोपाल के गांधी भवन में एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Raghav Chadha Security Withdrawn | ED Raid Ahead of Elections; Punjab Police ASI Detains Granddaught

Raghav Chadha Security Withdrawn | ED Raid Ahead of Elections; Punjab Police ASI Detains Granddaught

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल पर ED रेड से जुड़ी रही। जिसे CM भगवंत मान ने टिपिकल मोदी स्टाइल बताया।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सांसद पर ED रेड, डिप्टी लीडर बनाते ही एक्शन

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर बुधवार को ED ने रेड की। सुबह साढ़े 7 बजे दिल्ली से ED की टीमें जालंधर में उनके घर, फार्म हाउस, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और गुरुग्राम समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। ED सूत्रों के मुताबिक यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला है। जिसे अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है।

इस रेड के बाद AAP नेताओं ने BJP को घेरा। CM भगवंत मान ने लिखा-BJP की पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू। टिपिकल मोदी स्टाइल। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जवाब देते हुए लिखा-आप की पार्टी तो चोरों और लुटेरों की पार्टी है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी साफ की जा रही है।

रेड की टाइमिंग को लेकर भी खूब चर्चा है क्योंकि करीब 12 दिन पहले AAP ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद अशोक मित्तल को उपनेता बनाया गया। अशोक मित्तल पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। वह 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे (पढ़ें पूरी खबर)

2. श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 मरे, शरीर में कांच घुसे; डेढ़ किमी दूर उतरना था

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिससे बस में करंट भी आ गया। बस पलटने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी शामिल हैं। वहीं बच्चों-महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 लोग सवार थे और करीब डेढ़ किमी बाद ही सबको बस से उतरकर अपने घर जाना था।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। श्रद्धालुओं ने बताया कि बस के पलटते ही सवारियां एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। जिससे कई लोगों के हाथ-पैर पर भी गंभीर चोटें लगीं। इसके अलावा कई लोगों को सिर में चोट लगी, खिड़की के कांच टूटकर शरीर में घुस गए।

फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया। PM ने कहा- हादसे के बारे में सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं (पढ़ें पूरी खबर)

3. AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सुरक्षा छीनी, केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्‌ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्‌ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्‌ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है।

2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्‌ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली। AAP ने कहा कि राघव पार्टी लाइन से हटकर चल रहे थे। इसके जवाब में चड्‌ढा ने कहा कि मैं सैलाब बनकर लौटूंगा। इसके बाद चड्‌ढा ने अरविंद केजरीवाल पर भी अंग्रेजी किताब से तंज कसा था (पढ़ें पूरी खबर)

4. मेट्रो चलाने पर सांसद और प्रशासक आमने-सामने

चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने को लेकर सांसद मनीष तिवारी और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया आमने-सामने हो गए हैं। प्रशासक कटारिया का कहना है कि चंडीगढ़ की लगभग 12 लाख की आबादी के लिए मेट्रो चलाना आर्थिक रूप से घाटे का सौदा हो सकता है। इतने बड़े निवेश के लिए शहर में पर्याप्त सवारी नहीं मिलेगी।

प्रशासक ने आगे कहा- मेट्रो का फायदा तभी है, जब इसे आसपास के बड़े शहरों से जोड़ा जाए, अन्यथा इसका ब्याज निकालना भी मुश्किल होगा। 5 साल के लिए पूरे शहर को खोद दिया जाएगा और उससे क्या फायदा होगा? चंडीगढ़ में मेट्रो केवल अंडरग्राउंड ही बन सकती है। ऊपर पुल बनाने की मंजूरी नहीं मिलेगी। अंडरग्राउंड मेट्रो इतनी महंगी पड़ेगी कि उससे बेहतर है कि हम इलेक्ट्रिक बसें चलाएं, लोगों को मुफ्त सफर करवाएं।

इसके जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा- चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और न्यू चंडीगढ़ के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MRTS) केवल एक ट्रैफिक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक भविष्य को नई दिशा देगा। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 2026 में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक चुनौती बना हुआ है। 2036 तक हालात और गंभीर हो सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

5. लेडी ASI ने पोती के हाथ-पैर बांधकर धूप में गेट से बांधा

पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों तक धूप में रखकर तड़पाया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात है।

ASI की इस हरकत का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद कुछ लोग बच्ची को छुड़ाने भी गए लेकिन ASI ने दरवाजा नहीं खोला। फिर वह बच्ची को अंदर ले गई ताकि उसकी पोल न खुले। वीडियो सामने आने के बाद यह पुलिस के अफसरों और बाल कल्याण समिति तक भी पहुंच गया। इसके बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI को सस्पेंड कर दिया।

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। आरोपी लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ इस तरह की घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया है (पढ़ें पूरी खबर)

6. 17 अप्रैल को 3 घंटे रेल रोकेंगे किसान

पंजाब में किसान 17 अप्रैल को किसान रेल रोकेंगे। किसानों का कहना है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा, किसान मजदूर मोर्चा (पंजाब चैप्टर) और आजाद किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों की चंडीगढ़ में हुई बैठक में लिया गया।

किसान नेता सरवण पंधेर का कहना है कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने अभी तक गेहूं की खरीद प्रक्रिया सही तरीके से शुरू नहीं की है। मंडियों में किसानों की फसल पड़ी हुई है और उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहे।

किसानों का आरोप है कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर व्यापारी फसल के रेट कम कर रहे हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि गेहूं की खरीद तुरंत शुरू की जाए और गुणवत्ता से जुड़े नियमों में ढील दी जाए ताकि नुकसान झेल चुके किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा मंडियों में बोरियों की कमी, छांव, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है (पढ़ें पूरी खबर)

7. बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदी युवती, स्कूटी पर आई थी

मोहाली के सिटी सेंटर में एक युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। पुलिस को युवती का बैग मिला है। उसमें मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है। युवती अंबाला की रहने वाली है। युवती को जीरकपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के परिजन मौके पर पहुंच गए।

सिटी सेंटर चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। सूचना मिली थी कि युवती ने 5वीं मजिल से छलांग लगाई है। मौके पर पहुंचे मोहाली पुलिस के अधिकारी संजय ने बताया कि जब तक हमारी टीम पहुंची तब तक युवती को अस्पताल ले जाया जा चुका था। युवती की स्कूटी से एक आधार कार्ड मिला है। उसके आधार पर ही पेरेंटस को सूचना दी गई है।

उन्होंने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। उसकी पहचान तान्या के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तान्या एक्टिवा पर आई थी। जो बैग मिला है, उसमें एक्टिवा की चाभी व लंच बॉक्स मिला है। लड़की ने खुद छलांग लगाई है या किसी ने उसे वहां से धक्का दिया? इस एंगल पर पुलिस जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर)

8. स्कॉर्पियो में कपड़ा कारोबारी की लाश मिली, सीट पर खून भरा था

मोगा में स्कॉर्पियो से कपड़ा कारोबारी की लाश बरामद हुई है। स्कॉर्पियो उसी की है। कारोबारी के सिर में गोली लगी थी और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी वहीं पर पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि कारोबारी गाड़ी की सर्विस कराने की कहकर गया था। जब वह लौटा नहीं तो उसके छोटे भाई ने जीपीएस सिस्टम से ट्रेस कर उसकी गाड़ी को खोजा। वहां गाड़ी में कारोबारी मृत मिला।

मृतक कारोबारी 29 साल का गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी है। वह धर्मकोट का रहने वाला और 2 बच्चों का पिता था। वह गैरी कलेक्शन के नाम से शोरूम चलाता था। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार दोपहर ही घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद छोटे भाई ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की, जो जालंधर बाइपास हाईवे पर गांव पंडोरी जाने वाले रास्ते पर मिली।

मौके पर पहुंचे तो एक कर्मचारी ने देखा कि गुरप्रीत गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी की सीट और गियर वाली जगह में खून भरा हुआ था। वहीं, गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक ने अपनी .45 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर बरामद की है। कारोबारी के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है (पढ़ें पूरी खबर)

विदेश से

9. कनाडा की कोर्ट में पंजाबी स्टूडेंट ने जुर्म कबूला, रेडियो होस्ट पीटा था

कनाडा के कैलगिरी में रेडियो होस्ट पर हमला करने वाले पंजाबी स्टूडेंट ने कोर्ट में जुर्म कबूल कर लिया है। पंजाबी स्टूडेंट दिलप्रीत सिंह को जल्दी ही कोर्ट सजा सुना देगा। सजा के बाद दिलप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर दिया जाएगा। दिलप्रीत सिंह ने कैलगिरी में 2024 में भारतीय मूल के रेडियो होस्ट ऋषि नागर पर हमला किया था। इससे उनकी आंख में गंभीर चोट आ गई थी। दिलप्रीत उसके रेडियो पर चलाई गई एक न्यूज को लेकर नाराज था।

कैलगरी पुलिस ने आरोपी दिलप्रीत सिंह को 2024 में ही गिरफ्तार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जज पीटर बार्ली ने दिलप्रीत सिंह को दोषी करार दिया है। अब सजा सुनाने से पहले ‘प्री-सेंटेंस रिपोर्ट’ पेश करने का आदेश दिया है। इस साल के अंत तक यह रिपोर्ट पेश की जाएगी और फिर दिलप्रीत सिंह को सजा सुनाई जाएगी।

दरअसल, साउथ एशियन कम्युनिटी से जबरन वसूली, एक्सटॉर्शन पर चर्चा करने के लिए 24 सितंबर 2024 को कुछ लोग एकत्रित हुए। बैठक के बाद पार्किंग में जबरन वसूली को लेकर पीड़ित व एक व्यक्ति में बहस हुई। बहस के दौरान बंदूक लहराने के आरोप लगे। अगले दिन रेडियो होस्ट ने इस खबर को प्रसारित किया था (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. इंस्टाग्राम रील ने 2 बार बचाई महिला की जान

सोशल मीडिया पर रील्स को अक्सर लोग मनोरंजन से जोड़ते हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर देखी रील्स की वजह से लुधियाना की एक महिला की एक नहीं बल्कि 2 बार जान बच गई। यह महिला वृंदावन हादसे में बाल-बाल बचीं राजिंदर कौर हैं। उन्होंने बताया कि जब वह वृंदावन में नाव पलटने से डूबी तो उन्हें इंस्टाग्राम पर देखी रील याद आ गई। उसमें बताया गया था कि किस तरह पानी में डूबने पर बच सकते हैं।

रील्स के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले अपना मुंह बंद किया। नाक से सांस रोकी और बहुत धीमी गति से सांस ली। दोनों हाथ सीधे कर दिए और उसके बाद पैर चलाने शुरू किए। जिसकी वजह से वह डूबी नहीं। जब सिर पानी की सतह पर आया तो तब हाथ खड़े कर बताया कि मैं जिंदा हूं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। करीब पांच से सात मिनट तक पानी के अंदर रहीं।

राजिंदर ने कहा कि 10 साल पहले हमारे घर की रसोई में खाना बन रहा था। अचानक सिलेंडर की गैस पाइप में आग लग गई। मैंने तुरंत बच्चों को बाहर भेजा और सिलेंडर को फटने से पहले आग पर काबू पा लिया। इस बारे में भी उसने इंस्टाग्राम पर रील्स देखी थी। जिसमें बताया गया था कि आग लगने पर सबसे पहले बिजली का मेन स्विच बंद करें। फिर किसी गीले कपड़े से उसके नोजल वाले हिस्से को बंद करके ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दें, ताकि आग आगे न फैले (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket