Sunday, 05 Apr 2026 | 04:18 PM

Trending :

EXCLUSIVE

जैनिक सिनर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में:लगातार 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद की वापसी

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिनर ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को सीधे सेटों में 7-5, 7-6(4) से हरा दिया। सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 28 सेट जीता इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 28 सेट जीतकर अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है।
पिछले साल नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ उनका जीत का सिलसिला अब तक जारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नोवाक जोकोविच के नाम था, जिन्होंने लगातार 24 सेट जीते थे, लेकिन सिनर ने इसे पीछे छोड़ दिया। दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद पलटा मैच मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब सिनर दूसरे सेट में 2-5 से पीछे चल रहे थे और मिशेलसन की जीत तय लग रही थी। हालांकि, सिनर ने हार नहीं मानी और ब्रेक पॉइंट हासिल करते हुए स्कोर बराबर किया। इसके बाद मुकाबला टाइ-ब्रेक में गया, जहां सिनर ने अगले 7 में से 6 पॉइंट जीतकर 1 घंटे 42 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। मिशेलसन के खिलाफ अब सिनर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है। मियामी में पांचवां क्वार्टरफाइनल 24 साल के इटालियन खिलाड़ी अब मियामी ओपन में लगातार पांचवें साल क्वार्टरफाइनल पहुंच गए हैं। वे यानिक नोआ और स्टेफान एडबर्ग के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। कल क्वार्टरफाइनल में सिनर का मुकाबला 19वीं सीड फ्रांसिस टियाफो से होगा। सिनर ने कहा कि उन्होंने अपना बेस्ट टेनिस नहीं खेला, इसलिए उन्होंने कोई न कोई रास्ता निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘अब मैं खुद को थोड़ा बेहतर जानता हूं, इसलिए हर दिन थोड़ा अलग हो सकता है।’ ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बोलिविया में करेंसी से भरा प्लेन क्रैश, 15 की मौत:30 घायल, खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला; हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग

February 28, 2026/
6:51 am

बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश हो गया। हादसे में 15...

अगर हमारे पास इंडक्शन नहीं है या भारत में एलपीजी संकट है तो इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के फायदे, जानिए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का उपयोग कैसे करें

March 18, 2026/
10:43 am

विद्युत उपकरण कुकर | छवि: एआई/फ़्रीपिक इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का उपयोग करने का सही तरीका: आजकल एलपीजी इंजन की भारी...

तिरुपति पहुंचे RCB के खिलाड़ी:रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने टेका मत्था; कल चेन्नई से होगा बड़ा मुकाबला

April 4, 2026/
1:17 pm

IPL 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में कल यानी 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)...

सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 75,100 पर आया:निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

March 13, 2026/
9:40 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार तीसरे दिन भी गिरावट है।...

Ricky Martin will perform at the ICC Men's T20 World Cup closing ceremony before the final match between India and New Zealand (PTI)

March 8, 2026/
7:41 pm

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 19:46 IST राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विशेष रूप से उनके स्वागत के लिए...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

जैनिक सिनर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में:लगातार 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद की वापसी

जैनिक सिनर मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में:लगातार 28 सेट जीतकर बनाया रिकॉर्ड; दूसरे सेट में 2-5 से पिछड़ने के बाद की वापसी

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मंगलवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिनर ने अमेरिका के एलेक्स मिशेलसन को सीधे सेटों में 7-5, 7-6(4) से हरा दिया। सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 28 सेट जीता इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट्स में लगातार 28 सेट जीतकर अपना ही रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है।
पिछले साल नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ उनका जीत का सिलसिला अब तक जारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नोवाक जोकोविच के नाम था, जिन्होंने लगातार 24 सेट जीते थे, लेकिन सिनर ने इसे पीछे छोड़ दिया। दूसरे सेट में पिछड़ने के बाद पलटा मैच मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब सिनर दूसरे सेट में 2-5 से पीछे चल रहे थे और मिशेलसन की जीत तय लग रही थी। हालांकि, सिनर ने हार नहीं मानी और ब्रेक पॉइंट हासिल करते हुए स्कोर बराबर किया। इसके बाद मुकाबला टाइ-ब्रेक में गया, जहां सिनर ने अगले 7 में से 6 पॉइंट जीतकर 1 घंटे 42 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। मिशेलसन के खिलाफ अब सिनर का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 3-0 हो गया है। मियामी में पांचवां क्वार्टरफाइनल 24 साल के इटालियन खिलाड़ी अब मियामी ओपन में लगातार पांचवें साल क्वार्टरफाइनल पहुंच गए हैं। वे यानिक नोआ और स्टेफान एडबर्ग के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। कल क्वार्टरफाइनल में सिनर का मुकाबला 19वीं सीड फ्रांसिस टियाफो से होगा। सिनर ने कहा कि उन्होंने अपना बेस्ट टेनिस नहीं खेला, इसलिए उन्होंने कोई न कोई रास्ता निकालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘अब मैं खुद को थोड़ा बेहतर जानता हूं, इसलिए हर दिन थोड़ा अलग हो सकता है।’ ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… डकेट ने IPL से नाम वापस लिया:2 साल के बैन का खतरा; CSK ने एलिस की जगह जॉनसन को किया शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम वापस ले लिया है। खराब फॉर्म के बीच अपने टेस्ट करियर पर ध्यान देने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, आखिरी समय पर हटने के कारण उन्हें IPL से दो साल के बैन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले साल फ्रेंचाइजियों ने ऐसे विदेशी खिलाड़ियों पर सख्ती करने का फैसला किया था। पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket