Monday, 06 Apr 2026 | 07:38 PM

Trending :

देवास में सिविल लाइन थाने के निर्माण का विरोध:हिंदू समाज के लोगों ने धार्मिक स्थान को बचाने की मांग की, अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा Tej Patta Health Benefits | natural ayurvedic remedies for health | तेज पत्ता के फायदे | home remedies for cough cold hindi | West Bengal CS SC Slams Judicial Officers Attack एसएटीआई कॉलेज में 7 माह वेतन न मिलने पर हड़ताल:120 कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, फंड होने के बावजूद भुगतान न होने के आरोप ‘भूत बंगला’ के इवेंट में प्रियदर्शन-परेश रावल गिरते-गिरते बचे:अक्षय कुमार कहा- टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे हॉरर मोमेंट्स चलते रहते हैं ‘भूत बंगला’ के इवेंट में प्रियदर्शन-परेश रावल गिरते-गिरते बचे:अक्षय कुमार कहा- टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे हॉरर मोमेंट्स चलते रहते हैं
EXCLUSIVE

तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल:‘प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है’; विजय संग रिश्ते की चर्चाओं को फिर मिली हवा

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के कथित रिश्ते की अफवाहों के बीच तृषा का एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। तृषा ने इंस्टाग्राम पर प्यार और आत्म-सम्मान से जुड़ा एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था कि “प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है।” इस पोस्ट को उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए रिश्ते में दरार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी बीच विजय और तृषा को हाल ही में चेन्नई में एक हाई-प्रोफाइल शादी में साथ देखा गया। दोनों की साथ में एंट्री और मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से बढ़कर कुछ है। हालांकि, इन खबरों पर अब तक न तो विजय और न ही तृषा ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल, तृषा का यह पोस्ट और विजय के साथ उनकी हालिया मौजूदगी, दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। फैंस अब इस पूरे मामले में दोनों सितारों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने इन फिल्मों में साथ किया काम, फिर चर्चा में आई जोड़ी तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने तमिल सिनेमा की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें ‘घिली’ (2004), ‘थिरुपाची’ (2005), ‘आथी’ (2006) और ‘कुरुवी’ (2008) शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि उस समय दोनों कलाकारों ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सालों बाद दोनों ‘लियो’ (2023) में फिर साथ नजर आए, जिससे वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा और उनकी जोड़ी फिर चर्चा का विषय बन गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
चाय नगरी में इंटरएक्टिव स्टॉर्म, हिमंत बिस्वा सरमा के मेगा रोड शो से निकले डिब्रूगढ़, बीजेपी के लिए ये सीट कितनी अहम है

March 31, 2026/
10:18 am

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार (30 मार्च) को असम के प्रमुख शहर डिब्रूगढ़ में एक विशाल रोड...

तेज रफ्तार बाइक सवारों ने राह चलते युवक को पीटा:बीच-बचाव करने आईं पत्नी और अन्य महिलाओं से भी की मारपीट, VIDEO सामने आया

March 27, 2026/
9:50 am

मुरैना के जौरा कस्बे में गुरुवार शाम घर के बाहर टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने...

उमरिया में भगवान महावीर जन्मोत्सव का उत्साह:भगवान को पालकी में लेकर निकले श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

March 30, 2026/
1:39 pm

उमरिया में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2526वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर में...

तलाक विवाद पर थलापति विजय का पहला रिएक्शन:कहा- जो दिक्कत है, उसकी चिंता मत करिए, मैं इसे संभाल लूंगा, आप ये बोझ न लें

March 8, 2026/
12:30 pm

साउथ एक्टर और राजनेता थलापति विजय इन दिनों तलाक के चलते विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर...

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, सीरीज 1-1 से बराबर,

March 17, 2026/
4:17 pm

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत...

नासा का मून मिशन अटका:रॉकेट के हीलियम फ्लो में दिक्कत आई; 50 साल बाद चांद की कक्षा में जाएंगे 4 इंसान

February 22, 2026/
12:35 am

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का मून मिशन आर्टेमिस II टल सकता है। इस मिशन को 6 मार्च को लॉन्च किया...

राजनीति

तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल:‘प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है’; विजय संग रिश्ते की चर्चाओं को फिर मिली हवा

तृषा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल:‘प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है’; विजय संग रिश्ते की चर्चाओं को फिर मिली हवा

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों के कथित रिश्ते की अफवाहों के बीच तृषा का एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। तृषा ने इंस्टाग्राम पर प्यार और आत्म-सम्मान से जुड़ा एक मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था कि “प्यार सबकुछ नहीं होता, लेकिन बिना प्यार के सब बेकार है।” इस पोस्ट को उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, यह पोस्ट ऐसे समय सामने आया है जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए रिश्ते में दरार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी बीच विजय और तृषा को हाल ही में चेन्नई में एक हाई-प्रोफाइल शादी में साथ देखा गया। दोनों की साथ में एंट्री और मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दे दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से बढ़कर कुछ है। हालांकि, इन खबरों पर अब तक न तो विजय और न ही तृषा ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल, तृषा का यह पोस्ट और विजय के साथ उनकी हालिया मौजूदगी, दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं। फैंस अब इस पूरे मामले में दोनों सितारों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने इन फिल्मों में साथ किया काम, फिर चर्चा में आई जोड़ी तृषा कृष्णन और थलपति विजय ने तमिल सिनेमा की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें ‘घिली’ (2004), ‘थिरुपाची’ (2005), ‘आथी’ (2006) और ‘कुरुवी’ (2008) शामिल हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसके बाद उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते को लेकर भी अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि उस समय दोनों कलाकारों ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सालों बाद दोनों ‘लियो’ (2023) में फिर साथ नजर आए, जिससे वे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा और उनकी जोड़ी फिर चर्चा का विषय बन गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket