Saturday, 11 Apr 2026 | 09:09 PM

Trending :

पहले एसपी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए, फिर मांगी माफी:मुरैना में शराब के नशे में आरक्षक ने वीडियो बनाया, बोला-एसपी करते है प्रताड़ित खतरनाक है विटामिन बी12 की कमी, शाकाहारियों को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, तभी रहेंगे स्वस्थ दिग्गज गायिका आशा भोसले को हार्ट अटैक:ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:बड़वारा में सीएम के नाम दिया मांग पत्र; नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना की मांग उपचुनाव के बाद कर्नाटक कांग्रेस में दरार बढ़ी: अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख ने इस्तीफा दिया, शिवकुमार ने दावणगेरे से रिपोर्ट मांगी | राजनीति समाचार सतना के देवरा गांव में खेतों में लगी आग:6 एकड़ फसल जलकर खाक, 7 किसानों को लाखों का नुकसान
EXCLUSIVE

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। ओपनर प्रियांश आर्या ने पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन ने ईशान किशन का एक हाथ से कैच लपका। PBKS Vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया टी-20 में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज के मामले में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है। टीम ने 10 बार 200+ रन का सफल पीछा किया है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 8 बार 200+ रनचेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 बार यह कारनामा किया है। 2. प्रियांश की पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी प्रियांश आर्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वे पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। 3. हैदराबाद का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 105 रन बनाए। यह IPL में टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। 4. अभिषेक पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बैटर अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वे IPL पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने चौके से खाता खोला पंजाब की ओर से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने वाइड से शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला। उन्होंने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया। 2. अभिषेक की सिक्स से 18 बॉल में फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख की स्लोअर गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। 3. शशांक ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर आउट किए पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। पहले ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया, जो 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 4. यानसन ने एक हाथ से शानदार कैच लिया, किशन आउट पंजाब को बड़ा विकेट दिलाते हुए अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। मिडिल-लेग की फुल गेंद पर किशन ने शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े मार्को यानसन ने एक हाथ से कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि ईशान किशन भी हैरान रह गए। किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल रहे। 5. अनिकेत रनआउट हुए 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद लेग अंपायर की दिशा में खेली। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन अनिकेत तैयार नहीं थे। स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया। 6. उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा हैदराबाद के जयदेव उनादकट से प्रभसिमरन सिंह का कैच छूटा। प्रभसिमरन ने तेज शॉट खेला, जिस पर उनादकट ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। 7. शिवांग ने प्रियांश-प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने एक के बाद एक दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को आउट किया, जो 20 गेंदों में 57 रन बना रहे थे। फिर प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हो गए। 8. श्रेयस की सिक्स से फिफ्टी श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ईशान मलिंगा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट खेला, जो 91 मीटर दूर डीप मिडविकेट के पार गया। —————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
असम बीजेपी की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला इनाम, सीएम हिमंत इस सीट से लड़ेंगे

March 19, 2026/
12:07 pm

असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बेरोजगारी की पहली और पूरी सूची...

Punjab Kings vs Gujarat Titans Live Score: IPL 2026 Match Today Updates From New Chandigarh. (Picture Credit: Sportzpics)

March 31, 2026/
5:32 pm

आखरी अपडेट:मार्च 31, 2026, 17:32 IST यहां चुनावी मानचित्र का व्यापक विवरण दिया गया है जो अगले पांच वर्षों के...

Delhi Liquor Scam: Kejriwal, Sisodia Acquitted

February 27, 2026/
1:26 pm

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया...

नौरादेही अभ्यारण्य में अद्भुत पंचधारा रहस्यमयी तीर्थ स्थल:उमर वृक्ष की जड़ों से बहती पांच जलधाराएं; 40 साल पुराना हिंगलाज माता मंदिर

March 20, 2026/
8:53 am

नरसिंहपुर जिले में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 से लगभग 10 किलोमीटर अंदर नौरादेही अभ्यारण्य स्थित है। यहां पंचधारा तीर्थ अपनी अद्भुत...

authorimg

April 5, 2026/
3:00 pm

शिवपुरी. गर्मी का मौसम आते ही पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, गर्म हवाएं, दूषित...

'जनता का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटा रहीं ममता दीदी':बंगाल में बोले धामी- वोट बैंक के लिए बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेज, कांग्रेस-टीएमसी का डीएनए एक

March 5, 2026/
5:51 pm

‘पोरिबोर्तन यात्रा’ में शामिल होने पश्चिमी बंगाल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया। सीएम...

Jalebi ₹300kg, Samosa Price Hike in Jabalpur

April 1, 2026/
12:27 pm

जबलपुर में समोसा अब 15 रुपए का हो गया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जबलपुर...

NZ Vs SL T20 World Cup LIVE Score Update; Dasun Shanaka

February 25, 2026/
4:36 am

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया:प्रियांश की किंग्स के लिए सेकेंड फास्टेस्ट फिफ्टी, यानसन ने एक हाथ से कैच लपका; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

पंजाब ने टी-20 में सबसे ज्यादा 10वीं बार 200+ टारगेट चेज किया। टीम ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। ओपनर प्रियांश आर्या ने पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। मार्को यानसन ने ईशान किशन का एक हाथ से कैच लपका। PBKS Vs SRH मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. पंजाब ने 10वीं बार 200+ रनचेज किया टी-20 में सबसे ज्यादा 200+ रनचेज के मामले में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है। टीम ने 10 बार 200+ रन का सफल पीछा किया है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने 8 बार 200+ रनचेज किया है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 7 बार यह कारनामा किया है। 2. प्रियांश की पंजाब के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी प्रियांश आर्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वे पंजाब किंग्स के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बैटर बने। पहले नंबर पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। 3. हैदराबाद का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में 105 रन बनाए। यह IPL में टीम का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर रहा। इससे पहले 2024 में दिल्ली के खिलाफ 125 और लखनऊ के खिलाफ 107 रन बनाए थे। 4. अभिषेक पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बैटर अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 7 सिक्स लगाकर रिकॉर्ड बनाया। वे IPL पावरप्ले में 7 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कर चुके हैं। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. अभिषेक ने चौके से खाता खोला पंजाब की ओर से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने वाइड से शुरुआत की। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम का खाता खोला। उन्होंने पॉइंट के ऊपर से चौका लगाया। 2. अभिषेक की सिक्स से 18 बॉल में फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। विजयकुमार वैशाख की स्लोअर गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने इस सीजन की पहली फिफ्टी लगाई। 3. शशांक ने एक ही ओवर में दोनों ओपनर आउट किए पंजाब के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। पहले ट्रेविस हेड को कैच आउट कराया, जो 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। फिर उसी ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लिया। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 4. यानसन ने एक हाथ से शानदार कैच लिया, किशन आउट पंजाब को बड़ा विकेट दिलाते हुए अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट किया। मिडिल-लेग की फुल गेंद पर किशन ने शॉट खेला, लेकिन बाउंड्री के पास खड़े मार्को यानसन ने एक हाथ से कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि ईशान किशन भी हैरान रह गए। किशन 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 सिक्स शामिल रहे। 5. अनिकेत रनआउट हुए 17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद लेग अंपायर की दिशा में खेली। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़े, लेकिन अनिकेत तैयार नहीं थे। स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया। 6. उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा हैदराबाद के जयदेव उनादकट से प्रभसिमरन सिंह का कैच छूटा। प्रभसिमरन ने तेज शॉट खेला, जिस पर उनादकट ने कैच की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल गई। 7. शिवांग ने प्रियांश-प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवांग कुमार ने एक के बाद एक दो बड़े विकेट लिए। उन्होंने पहले प्रियांश आर्या को आउट किया, जो 20 गेंदों में 57 रन बना रहे थे। फिर प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलते हुए कैच आउट हो गए। 8. श्रेयस की सिक्स से फिफ्टी श्रेयस अय्यर ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। ईशान मलिंगा की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट से पुल शॉट खेला, जो 91 मीटर दूर डीप मिडविकेट के पार गया। —————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब ने IPL के इस सीजन का तीसरा मैच जीता पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket