Sunday, 08 Nov 2026 | 04:23 AM

Trending :

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में आयोजित ‘प्राइम वीडियो 2026’ कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे।

गुरुवार को हुए इस बड़े इवेंट में शो के मेकर्स और स्टारकास्ट ने शिरकत की। अली फजल इस सीरीज में पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाले हैं।

पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखेंगे अली फजल

सीरीज के इवेंट के दौरान अली फजल ने अपना अनुभव साझा किया। अली ने बताया कि वे अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अली ने कहा, “मैंने इससे पहले कभी पर्दे पर पुलिसवाले का रोल नहीं किया है। यह एक बहुत ही दिलचस्प टाइमलाइन है जिसका मैं हिस्सा बना हूं। यह मेरे लिए काफी फ्रेश और बिल्कुल नया अनुभव है।”

सोनाली बोलीं- कहानी सुनते ही कर दी थी हां

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने शो की स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की। सोनाली ने कहा, “जब राइटर अनुषा और संदीप ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मैं पूरी तरह से इसमें खो गई थी। यह कहानी इतनी जबरदस्त थी कि अगर मुझे सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहने का मौका भी मिलता, तो मैं इसके लिए हां कह देती।”

सीरीज में गायब हुए बच्चों की कहानी

सीरीज की कहानी एक शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां से दो किशोर अचानक गायब हो जाते हैं। इस घटना से एक परिवार बिखर जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है। शो के सिनोप्सिस के मुताबिक, एक निडर पुलिस अफसर सच का पता लगाने के लिए देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू करता है।

यह तलाश उसे हिंसा और मानवीय क्रूरता की एक ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जाती है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

अनुषा और संदीप ने किया है डायरेक्शन

इस सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर लिखा और निर्देशित किया है। ‘राख’ में अली फजल और सोनाली बेंद्रे के अलावा आमिर बशीर, दिव्येंदु भट्टाचार्य और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PAK रक्षा मंत्री बोले- Pok के प्रदर्शनकारी भारत जैसे दुश्मन:इनसे कोई बातचीत नहीं करेंगे; फायरिंग में 30 प्रदर्शनकारियों की मौत

July 29, 2026/
11:22 am

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि PoK में सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे...

कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी लोन स्वीकृत कर राशि हड़पी:बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत दो दोषी, 7-7 साल की सजा

April 2, 2026/
12:29 am

बैंकिंग प्रणाली में भरोसे को झटका देने वाले मिसरोद शाखा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए...

भास्कर ​रिसर्च: खरीदारी का तरीका बदल रहा:सोफा-टीवी से आरओ तक मासिक किराए पर लेने का दौर, घरेलू चीजों का रेंटल मार्केट 33500 करोड़ पहुंचा

July 19, 2026/
7:53 am

आजकल सामान खरीदने के बजाय उसे किराये (सब्सक्रिप्शन) पर लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती महंगाई और...

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर हादसा:चेन्नई की फिल्म सिटी में करंट लगने से 28 साल के कर्मचारी की मौत

May 15, 2026/
1:25 pm

सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो...

दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर

June 10, 2026/
8:11 am

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (रिटायरमेंट)...

PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना, 300 से ज्यादा कंपनियों ने पेश किए इनोवेशंस

February 16, 2026/
4:00 am

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’...

Hanuman Ansh Box Office Clash

August 31, 2026/
3:19 pm

15 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई है। इन दिनों तीन बड़ी फिल्में आवारापन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में आयोजित ‘प्राइम वीडियो 2026’ कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में अली फजल और सोनाली बेंद्रे लीड रोल में नजर आएंगे।

गुरुवार को हुए इस बड़े इवेंट में शो के मेकर्स और स्टारकास्ट ने शिरकत की। अली फजल इस सीरीज में पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाले हैं।

पहली बार पुलिस की वर्दी में दिखेंगे अली फजल

सीरीज के इवेंट के दौरान अली फजल ने अपना अनुभव साझा किया। अली ने बताया कि वे अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। अली ने कहा, “मैंने इससे पहले कभी पर्दे पर पुलिसवाले का रोल नहीं किया है। यह एक बहुत ही दिलचस्प टाइमलाइन है जिसका मैं हिस्सा बना हूं। यह मेरे लिए काफी फ्रेश और बिल्कुल नया अनुभव है।”

सोनाली बोलीं- कहानी सुनते ही कर दी थी हां

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने शो की स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की। सोनाली ने कहा, “जब राइटर अनुषा और संदीप ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मैं पूरी तरह से इसमें खो गई थी। यह कहानी इतनी जबरदस्त थी कि अगर मुझे सिर्फ बैकग्राउंड में खड़े रहने का मौका भी मिलता, तो मैं इसके लिए हां कह देती।”

सीरीज में गायब हुए बच्चों की कहानी

सीरीज की कहानी एक शहर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां से दो किशोर अचानक गायब हो जाते हैं। इस घटना से एक परिवार बिखर जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है। शो के सिनोप्सिस के मुताबिक, एक निडर पुलिस अफसर सच का पता लगाने के लिए देशव्यापी तलाशी अभियान शुरू करता है।

यह तलाश उसे हिंसा और मानवीय क्रूरता की एक ऐसी अंधेरी दुनिया में ले जाती है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

अनुषा और संदीप ने किया है डायरेक्शन

इस सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर लिखा और निर्देशित किया है। ‘राख’ में अली फजल और सोनाली बेंद्रे के अलावा आमिर बशीर, दिव्येंदु भट्टाचार्य और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket