Saturday, 17 Oct 2026 | 05:31 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Natural way to purify drinking water| पीने का पानी साफ करने का नेचुरल तरीका

authorimg

Last Updated:

Water Purify Seed: महंगे वाटर फिल्टर पानी में मौजूद जिन माइक्रोप्लास्टिक को नहीं छान पाते हैं, उन्हें आप मोरिंगा के बीज से अलग कर सकते हैं. ब्राजील के शोधकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है. यहां आप पानी को साफ करने के लिए मोरिंगा सीड के इस्तेमाल के तरीके को जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दुनिया भर में पीने के लिए साफ पानी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इस समस्या ने वाटर फिल्टर का बड़ा मार्केट तो तैयार कर दिया है, लेकिन समस्या ये है कि सबके के लिए इसे अफोर्ड कर पाना आज भी मुश्किल है. ऐसे में बचाव के लिए सामने आता है नेचुरल उपाय. जिसके लिए आपको कोई भारी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है और फायदे हजारों के मिल जाते हैं. ऐसा ही एक नेचुरल तरीका यहां आप जानेंगे जो पानी को साफ करके पीने योग्य बनाता है.

आजकल जब भी हम नल का पानी पीते हैं, तो उसके साथ शरीर में बहुत छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण के जाने का भी खतरा होता है, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है. ये प्लास्टिक के बेहद छोटे टुकड़े होते हैं, जो बोतलों, पैकेजिंग और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक चीजों से टूटकर पानी में मिल जाते हैं. ये इतने छोटे होते हैं कि आसानी से दिखाई नहीं देते. चिंता का विषय ये है कि ये नदियों, पीने के पानी और यहां तक कि इंसानों के खून में भी पाए गए हैं.

रिसर्च में मिला नेचुरल सॉल्यूशन
अब तक माइक्रोप्लास्टिक हटाने के लिए कई रासायनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक प्राकृतिक उपाय खोजा है, जो मोरिंगा यानी सहजन का पौधा है. ब्राजील के साओ पाउलो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि मोरिंगा के बीज पानी को साफ करने में मदद कर सकते हैं.

मोरिंगा के बीजों से पानी की सफाई
मोरिंगा भारत में भी काफी पाया जाता है और इसके पत्ते व बीज खाने में इस्तेमाल किए जाते हैं. यह पौधा पौष्टिक गुणों के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है. शोध में पता चला कि मोरिंगा के बीजों से तैयार किया गया नमक वाला अर्क पानी को साफ करने में उसी तरह काम करता है, जैसे पानी साफ करने वाले प्लांट्स में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम सल्फेट करता है. यह पदार्थ गंदगी और माइक्रोप्लास्टिक को एक जगह इकट्ठा कर देता है, जिससे उन्हें आसानी से हटाया जा सकता है.

ऐसे करें यूज
मोरिंगा के बीजों से पानी साफ करने के लिए सबसे पहले सूखे बीजों का छिलका हटाकर अंदर के बीज निकाल लें. इन्हें अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक लीटर साफ पानी में लगभग 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को 5 मिनट तक अच्छे से हिलाएं, फिर 10-15 मिनट धीरे-धीरे चलाएं. इसके बाद पानी को 1-2 घंटे तक बिना छेड़े छोड़ दें. मोरिंगा के तत्व गंदगी और छोटे कणों को आपस में चिपकाकर नीचे बैठा देते हैं. ऊपर का साफ पानी कपड़े से छानकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बीसीजी रिपोर्ट: पार्ट-2 यूएस में भारतवंशियों का कितना दमखम?:अमेरिकी पेटेंट में भारतवंशियों की हिस्सेदारी 50 साल में 5 गुना तक बढ़ गई

March 16, 2026/
12:38 pm

जब अमेरिका को नोबेल चाहिए, तो भारतीय दिमाग काम आता है। जब स्पेलिंग बी का ताज चाहिए, तो भारतीय बच्चे...

Ramayan Movie Ranbir Kapoor Hanuman Jayanti Reveal 2026 Update

March 27, 2026/
10:48 am

22 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘रामायण’ के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा दुनिया की सबसे बड़ी विजुअल इफेक्ट्स (VFX) कंपनियों में से...

India Can Buy Russian Crude Oil

March 7, 2026/
4:00 am

नई दिल्ली57 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस...

मुंबई में बीजेपी के मेयर की तैयारी के लिए गए थे एकनाथ शिंदे? बोले- 'महायुति को मिले मत का...'

January 19, 2026/
4:25 pm

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के बाद मुंबई में मेयर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के...

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के लिए 27 जिलों में होगी परीक्षा, 18 जुलाई तक चलेगा एग्जाम

July 10, 2026/
8:26 am

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 विषयों के 9651 पदों पर होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा...

लापता डीजे संचालक का कुंए में मिला शव:4 दिन से था गायब, बच्चियों ने देखा था शव; सोने की बात कहकर निकला था

April 29, 2026/
2:35 pm

अनूपपुर जिले के करनपठार थाना क्षेत्र के पडरीखार गांव में मंगलवार को एक कुएं में मिले शव की पहचान हो...

MI IPL 2026 Camp Begins

March 16, 2026/
1:01 pm

3 घंटे पहले कॉपी लिंक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से IPL 2026 के लिए अपनी...

राजनीति

Natural way to purify drinking water| पीने का पानी साफ करने का नेचुरल तरीका

authorimg

Last Updated:

Water Purify Seed: महंगे वाटर फिल्टर पानी में मौजूद जिन माइक्रोप्लास्टिक को नहीं छान पाते हैं, उन्हें आप मोरिंगा के बीज से अलग कर सकते हैं. ब्राजील के शोधकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है. यहां आप पानी को साफ करने के लिए मोरिंगा सीड के इस्तेमाल के तरीके को जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दुनिया भर में पीने के लिए साफ पानी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इस समस्या ने वाटर फिल्टर का बड़ा मार्केट तो तैयार कर दिया है, लेकिन समस्या ये है कि सबके के लिए इसे अफोर्ड कर पाना आज भी मुश्किल है. ऐसे में बचाव के लिए सामने आता है नेचुरल उपाय. जिसके लिए आपको कोई भारी कीमत चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती है और फायदे हजारों के मिल जाते हैं. ऐसा ही एक नेचुरल तरीका यहां आप जानेंगे जो पानी को साफ करके पीने योग्य बनाता है.

आजकल जब भी हम नल का पानी पीते हैं, तो उसके साथ शरीर में बहुत छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण के जाने का भी खतरा होता है, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है. ये प्लास्टिक के बेहद छोटे टुकड़े होते हैं, जो बोतलों, पैकेजिंग और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक चीजों से टूटकर पानी में मिल जाते हैं. ये इतने छोटे होते हैं कि आसानी से दिखाई नहीं देते. चिंता का विषय ये है कि ये नदियों, पीने के पानी और यहां तक कि इंसानों के खून में भी पाए गए हैं.

रिसर्च में मिला नेचुरल सॉल्यूशन
अब तक माइक्रोप्लास्टिक हटाने के लिए कई रासायनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने एक प्राकृतिक उपाय खोजा है, जो मोरिंगा यानी सहजन का पौधा है. ब्राजील के साओ पाउलो स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि मोरिंगा के बीज पानी को साफ करने में मदद कर सकते हैं.

मोरिंगा के बीजों से पानी की सफाई
मोरिंगा भारत में भी काफी पाया जाता है और इसके पत्ते व बीज खाने में इस्तेमाल किए जाते हैं. यह पौधा पौष्टिक गुणों के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है. शोध में पता चला कि मोरिंगा के बीजों से तैयार किया गया नमक वाला अर्क पानी को साफ करने में उसी तरह काम करता है, जैसे पानी साफ करने वाले प्लांट्स में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम सल्फेट करता है. यह पदार्थ गंदगी और माइक्रोप्लास्टिक को एक जगह इकट्ठा कर देता है, जिससे उन्हें आसानी से हटाया जा सकता है.

ऐसे करें यूज
मोरिंगा के बीजों से पानी साफ करने के लिए सबसे पहले सूखे बीजों का छिलका हटाकर अंदर के बीज निकाल लें. इन्हें अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक लीटर साफ पानी में लगभग 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को 5 मिनट तक अच्छे से हिलाएं, फिर 10-15 मिनट धीरे-धीरे चलाएं. इसके बाद पानी को 1-2 घंटे तक बिना छेड़े छोड़ दें. मोरिंगा के तत्व गंदगी और छोटे कणों को आपस में चिपकाकर नीचे बैठा देते हैं. ऊपर का साफ पानी कपड़े से छानकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket