Thursday, 08 Oct 2026 | 12:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बालाघाट में शासकीय भूमि से हटाई दुर्गा प्रतिमा:गर्रा में 12 घंटे बाद प्रशासन ने चलाया बुलडोजर; सरपंच बोले- यह हिंदुत्व का अपमान

बालाघाट जिले के गर्रा औद्योगिक क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के अवसर पर शासकीय भूमि पर स्थापित की गई मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को प्रशासन ने गुरुवार देर शाम हटा दिया। एसडीएम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 12 घंटे बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने न केवल प्रतिमाओं को अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित किया, बल्कि रात में ही जेसीबी चलाकर निर्माणाधीन मंदिर के ढांचे को भी ढहा दिया। प्रतिमाओं को वाहन में रखकर भेजा प्रशासनिक अमले ने शाम को विवादित स्थल की घेराबंदी कर बंद पर्दों के बीच मूर्तियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। मां दुर्गा, भगवान शंकर, नंदी, सूर्य और विष्णु की प्रतिमाओं को सरकारी वाहन में रखवाकर सम्मानपूर्वक विसर्जित या अन्यत्र स्थापित करने के लिए भेजा गया। हालांकि, प्रशासन ने अधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन प्रतिमाओं को वर्तमान में कहां रखा गया है। अतिक्रमण और बेदखली आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने बताया कि उक्त भूमि पूरी तरह शासकीय है और वहां प्रतिमा स्थापना नियम विरुद्ध थी। प्रशासन ने पूर्व में भी यहां चल रहे निर्माण कार्य को रोकने और अतिक्रमणकारियों को बेदखली के आदेश दिए थे। निर्देशों के उल्लंघन और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को देखते हुए हिंदू शास्त्रों के विधि-विधान और सम्मान के साथ प्रतिमाओं को वहां से हटाने का निर्णय लिया गया। सरपंच बोले- यह हिंदुत्व का अपमान ग्राम पंचायत सरपंच वैभवसिंह बिसेन ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए इसे हिंदुत्व का अपमान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से ग्रामीण यहां नवरात्र मनाते आ रहे हैं और जनसहयोग से मंदिर खड़ा किया गया था। सरपंच ने बताया कि इस बेशकीमती जमीन को शराब भट्टी के लिए आवंटित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और मंदिर के ढांचे को हटाया है। देर रात चलाया बुलडोजर प्रतिमा स्थापना की सूचना के बाद गुरुवार सुबह से ही गर्रा में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सहमति न बनने पर बलपूर्वक कार्रवाई की गई। रात के अंधेरे में निर्माण कार्य गिराए जाने के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धुरंधर एक्टर रणवीर को विक्की कौशल ने किया रिप्लेस:साउथ सुपरस्टार धनुष के ड्रीम प्रोजेक्ट में नई एंट्री, एस शंकर करेंगे फिल्म का निर्देशन

March 14, 2026/
4:35 pm

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एस. शंकर के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वेलपरी’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक विकेट से हराया:तीसरे वनडे में कोनोली ने 149 रन बनाए; शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट लिए

June 15, 2026/
12:12 am

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के टीम ने सीरीज में क्लीन...

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
9:04 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 21:04 IST तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त...

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

April 10, 2026/
12:40 pm

जामनगर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे...

सैंटनर बोले- चीजें कंट्रोल से बाहर, हम दूसरों के भरोसे:पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे; हैरी ब्रूक ने कहा- बटलर सेमीफाइनल में चलेंगे

February 28, 2026/
8:07 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर आ गया है। सुपर-8 स्टेज में 2 दिन का खेल बाकी है और...

नेपाल के प्रधानमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट में दखल का आरोप:3 जजों पर इस्तीफे का दवाब बना रहे बालेन शाह; अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने चेतावनी दी

July 24, 2026/
5:40 pm

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार पर सुप्रीम कोर्ट को अपने पक्ष में करने की कोशिश के आरोप लगे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बालाघाट में शासकीय भूमि से हटाई दुर्गा प्रतिमा:गर्रा में 12 घंटे बाद प्रशासन ने चलाया बुलडोजर; सरपंच बोले- यह हिंदुत्व का अपमान

बालाघाट में शासकीय भूमि से हटाई दुर्गा प्रतिमा:गर्रा में 12 घंटे बाद प्रशासन ने चलाया बुलडोजर; सरपंच बोले- यह हिंदुत्व का अपमान

बालाघाट जिले के गर्रा औद्योगिक क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के अवसर पर शासकीय भूमि पर स्थापित की गई मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को प्रशासन ने गुरुवार देर शाम हटा दिया। एसडीएम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 12 घंटे बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने न केवल प्रतिमाओं को अज्ञात स्थान पर स्थानांतरित किया, बल्कि रात में ही जेसीबी चलाकर निर्माणाधीन मंदिर के ढांचे को भी ढहा दिया। प्रतिमाओं को वाहन में रखकर भेजा प्रशासनिक अमले ने शाम को विवादित स्थल की घेराबंदी कर बंद पर्दों के बीच मूर्तियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। मां दुर्गा, भगवान शंकर, नंदी, सूर्य और विष्णु की प्रतिमाओं को सरकारी वाहन में रखवाकर सम्मानपूर्वक विसर्जित या अन्यत्र स्थापित करने के लिए भेजा गया। हालांकि, प्रशासन ने अधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन प्रतिमाओं को वर्तमान में कहां रखा गया है। अतिक्रमण और बेदखली आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने बताया कि उक्त भूमि पूरी तरह शासकीय है और वहां प्रतिमा स्थापना नियम विरुद्ध थी। प्रशासन ने पूर्व में भी यहां चल रहे निर्माण कार्य को रोकने और अतिक्रमणकारियों को बेदखली के आदेश दिए थे। निर्देशों के उल्लंघन और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को देखते हुए हिंदू शास्त्रों के विधि-विधान और सम्मान के साथ प्रतिमाओं को वहां से हटाने का निर्णय लिया गया। सरपंच बोले- यह हिंदुत्व का अपमान ग्राम पंचायत सरपंच वैभवसिंह बिसेन ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए इसे हिंदुत्व का अपमान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से ग्रामीण यहां नवरात्र मनाते आ रहे हैं और जनसहयोग से मंदिर खड़ा किया गया था। सरपंच ने बताया कि इस बेशकीमती जमीन को शराब भट्टी के लिए आवंटित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और मंदिर के ढांचे को हटाया है। देर रात चलाया बुलडोजर प्रतिमा स्थापना की सूचना के बाद गुरुवार सुबह से ही गर्रा में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन सहमति न बनने पर बलपूर्वक कार्रवाई की गई। रात के अंधेरे में निर्माण कार्य गिराए जाने के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket