Wednesday, 04 Nov 2026 | 10:01 PM

Trending :

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन:डिजाइनर के घर करण जौहर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। यह खबर सामने आने के बाद, करण जौहर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संवेदना व्यक्त करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। मनीष की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर गरिमा मल्होत्रा के निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया, हम अपनी प्यारी मां श्रीमती गरिमा मल्होत्रा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह 94 साल की थीं। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। वह अपने पीछे बहुत सारी प्यारी यादें और अपनों का प्यार छोड़ गई हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमें रास्ता दिखाता रहेगा। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई में शामिल हों। ॐ शांति। मनीष मल्होत्रा के घर सेलेब्स पहुंचे, देखें तस्वीरें

मां के बहुत करीब थे मनीष बता दें कि मनीष अपनी मां के बहुत करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते थे। पिछले साल उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन अपने घर पर धूमधाम से मनाया था। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, मॉमी डियरस्ट…”
वहीं, अपने एक पुराने मदर्स डे पोस्ट में मनीष ने अपनी मां को अपनी ताकत, प्रेरणा और साथी बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मां ने बचपन में कपड़ों और सिनेमा के प्रति उनके शौक को बढ़ावा दिया था। कौन हैं मनीष मल्होत्रा?
मनीष मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, लेकिन फिल्मों के प्रति जुनून ने उन्हें फैशन डिजाइनिंग की ओर मोड़ दिया। साल 1990 में फिल्म ‘स्वर्ग’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें पहचान 1995 की फिल्म ‘रंगीला’ से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। साल 2005 में उन्होंने अपना ब्रांड लॉन्च किया, जो आज ब्राइडल और लग्जरी फैशन के लिए मशहूर है। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है, जिसके तहत वे गुस्ताख इश्क, बन टिक्की और साली मोहब्बत जैसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुरहानपुर में 43° की तपिश के बाद आंधी-बारिश से राहत:शाम को चली तेज हवाएं, नेपानगर क्षेत्र में आधे घंटे तक बारिश

April 26, 2026/
8:03 pm

बुरहानपुर में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर 43 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम...

पत्नी ने बात बंद की पति पटरी पर लेट गया:मायके चले जाने पर आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 ने बातों में उलझाकर किया रेस्क्यू

April 15, 2026/
7:36 pm

सीहोर में पत्नी के बात बंद करने पर युवक पटरी पर लेट गया। युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश की जानकारी...

RCB vs CSK Live Cricket Score, IPL 2026: Stay updated with Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Bengaluru. (Picture Credit: X/@ChennaiIPL)

April 5, 2026/
7:15 pm

आखरी अपडेट:05 अप्रैल, 2026, 19:15 IST निर्मल कुमार ने कहा कि इस चुनाव में तमिलनाडु में लड़ाई टीवीके और डीएमके...

भास्कर अपडेट्स:नासिक के स्टार मॉल में आग, बगल के अस्पताल से मरीजों को निकाला गया

May 6, 2026/
8:04 am

महाराष्ट्र के नासिक स्थित स्टार मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: '25 दिन में गैस हो तो खाना कैसे बंद होगा', सीएम ममता बनर्जी का एलपीजी को लेकर सरकार पर तंज वार

March 26, 2026/
7:57 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से...

76 साल के नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते दिखे:जिम में गमछे में दिखे एक्टर, शिल्पा शेट्टी ने की फिटनेस की तारीफ

April 30, 2026/
11:05 am

76 साल के एक्टर नाना पाटेकर का जिम में ट्राइसेप डिप्स करते वीडियो सामने आया है, जिसे फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर...

पेंच टाइगर रिजर्व में जुगनी बाघिन का कूल अंदाज:4 शावकों के साथ पानी में मस्ती करती दिखी; पर्यटकों ने बनाया VIDEO

April 28, 2026/
4:38 pm

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से खूबसूरत नजारा सामने आया है। यहां के खबासा बफर इलाके में मशहूर बाघिन ‘जुगनी’...

मजरूह सुल्तानपुरी से पहली मुलाकात पर बोले ललित पंडित:उन्होंने कहा था- तुम क्यों आ गए, मैं तो अब काम नहीं करता

September 29, 2026/
5:30 am

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के संगीत की बात हो और संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित का जिक्र न हो, ऐसा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन:डिजाइनर के घर करण जौहर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन:डिजाइनर के घर करण जौहर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 94 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। यह खबर सामने आने के बाद, करण जौहर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स संवेदना व्यक्त करने मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। मनीष की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर गरिमा मल्होत्रा के निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया, हम अपनी प्यारी मां श्रीमती गरिमा मल्होत्रा के निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह 94 साल की थीं। उन्होंने एक लंबा और खुशहाल जीवन जिया। वह अपने पीछे बहुत सारी प्यारी यादें और अपनों का प्यार छोड़ गई हैं। उनका आशीर्वाद हमेशा हमें रास्ता दिखाता रहेगा। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें श्रद्धांजलि देने और अंतिम विदाई में शामिल हों। ॐ शांति। मनीष मल्होत्रा के घर सेलेब्स पहुंचे, देखें तस्वीरें

मां के बहुत करीब थे मनीष बता दें कि मनीष अपनी मां के बहुत करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करते थे। पिछले साल उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन अपने घर पर धूमधाम से मनाया था। सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, मॉमी डियरस्ट…”
वहीं, अपने एक पुराने मदर्स डे पोस्ट में मनीष ने अपनी मां को अपनी ताकत, प्रेरणा और साथी बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मां ने बचपन में कपड़ों और सिनेमा के प्रति उनके शौक को बढ़ावा दिया था। कौन हैं मनीष मल्होत्रा?
मनीष मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी, लेकिन फिल्मों के प्रति जुनून ने उन्हें फैशन डिजाइनिंग की ओर मोड़ दिया। साल 1990 में फिल्म ‘स्वर्ग’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें पहचान 1995 की फिल्म ‘रंगीला’ से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। साल 2005 में उन्होंने अपना ब्रांड लॉन्च किया, जो आज ब्राइडल और लग्जरी फैशन के लिए मशहूर है। हाल ही में उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में भी कदम रखा है, जिसके तहत वे गुस्ताख इश्क, बन टिक्की और साली मोहब्बत जैसी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket