Saturday, 22 Aug 2026 | 08:24 PM

Trending :

Dry eyes eye drop| आप भी अपनी आंखों में डाल रहे हैं जहर? तुरंत रोको, सरकार ने राज्यों को दिया कड़े एक्शन का आदेश

authorimg

Last Updated:

सीडीएससीओ ने राज्यों को बाजार में धड्ल्‍ले से बेची जा रहीं ड्राई आईज की बिना मंजूरी वाली आई ड्रॉप्स पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है. ये ड्रॉप्स आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. साथ ही इन दवा न‍िर्माताओं के ख‍िलाफ भी कड़ा एक्‍शन लेने के ल‍िए कहा है. आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से..

Zoom

ड्राई आईज के ल‍िए बाजार में बेची जा रहीं इन आई ड्रॉप्‍स को लेकर सीडीएससीओ ने सभी राज्‍यों को बैन लगाने का न‍िर्देश द‍िया है.

Ban Dry Eyes Eye Drops: ड्राई आईज यानि सूखी आंखों की समस्या काफी आम है. ज्यादा स्क्रीन इस्तेमाल करने या ऑफिस आदि के चलते एकटक लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहने से यह परेशानी लोगों को होती है और लोग इसको ठीक करने के लिए आई ड्रॉप्स खरीद लेते हैं लेकिन यही आई ड्रॉप्स अब इस सामान्य सी लगने वाली बीमारी को खतरनाक बना रही है. बाजार में बेची जा रहीं ड्राई आईज की आई ड्रॉप्स जहर का काम कर रही हैं, जिन पर केंद्रीय दवा नियामक ने तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है.

सीडीएससीओ ने सभी राज्यों को बाजार में बेची जा रहीं ड्राई आईज की ड्रॉप्स की मंजूरी को तुरंत रद्द करने और इसे बनाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है. सीडीएससीओ की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दवा नियंत्रकों को भेजे गए एक संदेश में कहा गया है कि’सोडियम हाइलूरोनेट आई ड्रॉप्स 0.3%’ का निर्माण और बिक्री बिना केंद्रीय प्राधिकरण से अनिवार्य मंजूरी के की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक जरूरी है.

बताया गया कि यह फॉर्मूलेशन नई दवा की श्रेणी में आता है जिसे बाजार में बेचने से पहले मंजूरी लेना जरूरी है, लेकिन पता चला है कि इसे बिना नियामक की मंजूरी के ही बाजार में मरीजों को बेचा जा रहा है. इससे लोगों की आंखों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. वहीं लोग इस दवा को ड्राई आईज यानि सूखी आंखों की परेशानी होने पर ले रहे हैं.

ड्राई आइज के क्या लक्षण हैं?

  • . आंखों में जलन और लगातार खुजली होना
  • . पलक, आंख की कोर में चुभन या किरकिरापन महसूस होना
  • . लाल आंखें होना या हल्की लालिमा आना
  • . आंखों से पानी आना
  • . नजर का कमजोर या धुंधला होना
  • . आंखों में भारीपन और थकान होना
  • . रोशनी की तरफ देखने पर संवेदनशीलता महसूस होना
  • . सुबह उठने पर आंखों का चिपकना

कैसे काम करती हैं ये आई ड्रॉप्स
एम्स आरपी सेंटर की प्रोफेसर डॉ. नम्रता शर्मा बताती हैं कि आमतौर पर ये आई ड्रॉप्स आर्टिफिशियल टियर्स यानि कृत्रिम आंसुओं के रूप में काम करती हैं और सूखी आंखों और जलन को कम करती हैं. इन आई ड्रॉप्स को डालने से आंखें नम रहती हैं और बेचैनी भी कम होती है, लेकिन अगर यही आई ड्रॉप्स खराब क्वालिटी की हों तो आंखों को राहत देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. इसीलिए CDSCO ने सलाह दी है कि आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर करें. अगर कोई दवा मंजूर नहीं है तो उससे आंखों को खतरा हो सकता है.

इन आई ड्रॉप्स के ये हैं बड़े नुकसान

  1. . बिना अप्रूवल वाली आई ड्रॉप्स आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये आंखों में जलन को और बढ़ा सकती हैं. ड्राई आइज को और सूखा कर सकती हैं.
  2. . इन दवाओं क डालने से आंख में कंजंक्टिवाइटिस या पिक आई जैसे संक्रमणों का खतरा पैदा हो सकता है.
  3. . ड्राई आंखों की सतह पहले से ही कमजोर होती है, इसलिए बिना जांच-परख वाले प्रोडक्ट्स फायदे के बजाय ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  4. .इन दवाओं की गुणवत्ता, शुद्धता और फॉर्मूलेशन की कोई गारंटी नहीं होती. खराब निर्माण प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण ये आंख को फायदे के बजाय नुकसान कर सकती हैं और कई बार इस दवा का असर कम होने से आंख में रोग बढ़ भी सकता है.

कौन सी बातें हैं बेहद जरूरी

  • . डॉक्टरों का कहना है कि बिना मंजूरी वाली दोनों ही आई ड्रॉप्स को भी खोलने के एक महीने बाद फेंक देना चाहिए, ताकि ये आंखों में संक्रमण न फैला सकें.
  • . बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों की कोई भी दवा इस्तेमाल न करें.
  • . कैमिस्ट या मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर आंखों में न डालें. डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई दवा डालें. ये बात समझें कि आंखें बहुत अनमोल हैं, एक बार नुकसान होने के बाद इन्हें वापस पाना बहुत मुश्किल है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

May 8, 2026/
8:56 am

Last Updated:May 08, 2026, 08:56 IST गर्मियों में पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन सुधारने, डिहाइड्रेशन से बचाने...

गलत व्यक्ति पर हुई अवैध परिवहन की कार्रवाई:हाईकोर्ट में याचिका दायर,दोषियों पर 50 हजार का जुर्माना;छिंदवाड़ा कलेक्टर के आदेश को चुनौती

March 21, 2026/
12:44 am

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा कलेक्टर द्वारा पारित दंड आदेश अनुचित पाते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कलेक्टर...

तस्वीर का विवरण

May 10, 2026/
4:31 pm

चुकंदर में आयरन, बीटरूट और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जहां पुदीना शरीर को ठंडक देने का काम...

Trump G7 Zelensky Snub | White House Clash VIDEO

June 16, 2026/
8:48 pm

नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक यूक्रेनी प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने जब हैलो कहा तो डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें इग्नोर किया।...

राजनैतिक तनाव के बीच अमेरिका में वर्ल्ड कप:युद्ध के साये में ईरान; 40 घंटे बस में सफर कर पहुंचे, सपोर्ट स्टाफ को वीसा नहीं

June 11, 2026/
3:20 pm

28 फरवरी को जब ईरान पर अमेरिका ने बमबारी की, तो एक पल के लिए लगा कि शायद ईरानी फुटबॉल...

15 किसानों को 40 लाख की चपत लगाकर व्यापारी फरार:MSP से ज्यादा दाम का लालच; 1 महीने की उधारी पर गेहूं-चना खरीदकर परिवार समेत भागा

April 12, 2026/
11:30 am

पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम जलकुआं (सिंगोट) में 15 किसानों को सरकारी खरीदी से ज्यादा भाव का लालच देकर 40...

'किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे':संचिता उगले सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर उठाए सवाल

June 16, 2026/
12:06 pm

22 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के कथित सुसाइड मामले के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री पर...

राजनीति

Dry eyes eye drop| आप भी अपनी आंखों में डाल रहे हैं जहर? तुरंत रोको, सरकार ने राज्यों को दिया कड़े एक्शन का आदेश

authorimg

Last Updated:

सीडीएससीओ ने राज्यों को बाजार में धड्ल्‍ले से बेची जा रहीं ड्राई आईज की बिना मंजूरी वाली आई ड्रॉप्स पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है. ये ड्रॉप्स आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. साथ ही इन दवा न‍िर्माताओं के ख‍िलाफ भी कड़ा एक्‍शन लेने के ल‍िए कहा है. आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से..

Zoom

ड्राई आईज के ल‍िए बाजार में बेची जा रहीं इन आई ड्रॉप्‍स को लेकर सीडीएससीओ ने सभी राज्‍यों को बैन लगाने का न‍िर्देश द‍िया है.

Ban Dry Eyes Eye Drops: ड्राई आईज यानि सूखी आंखों की समस्या काफी आम है. ज्यादा स्क्रीन इस्तेमाल करने या ऑफिस आदि के चलते एकटक लंबे समय तक स्क्रीन देखते रहने से यह परेशानी लोगों को होती है और लोग इसको ठीक करने के लिए आई ड्रॉप्स खरीद लेते हैं लेकिन यही आई ड्रॉप्स अब इस सामान्य सी लगने वाली बीमारी को खतरनाक बना रही है. बाजार में बेची जा रहीं ड्राई आईज की आई ड्रॉप्स जहर का काम कर रही हैं, जिन पर केंद्रीय दवा नियामक ने तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया है.

सीडीएससीओ ने सभी राज्यों को बाजार में बेची जा रहीं ड्राई आईज की ड्रॉप्स की मंजूरी को तुरंत रद्द करने और इसे बनाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा है. सीडीएससीओ की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दवा नियंत्रकों को भेजे गए एक संदेश में कहा गया है कि’सोडियम हाइलूरोनेट आई ड्रॉप्स 0.3%’ का निर्माण और बिक्री बिना केंद्रीय प्राधिकरण से अनिवार्य मंजूरी के की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक जरूरी है.

बताया गया कि यह फॉर्मूलेशन नई दवा की श्रेणी में आता है जिसे बाजार में बेचने से पहले मंजूरी लेना जरूरी है, लेकिन पता चला है कि इसे बिना नियामक की मंजूरी के ही बाजार में मरीजों को बेचा जा रहा है. इससे लोगों की आंखों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. वहीं लोग इस दवा को ड्राई आईज यानि सूखी आंखों की परेशानी होने पर ले रहे हैं.

ड्राई आइज के क्या लक्षण हैं?

  • . आंखों में जलन और लगातार खुजली होना
  • . पलक, आंख की कोर में चुभन या किरकिरापन महसूस होना
  • . लाल आंखें होना या हल्की लालिमा आना
  • . आंखों से पानी आना
  • . नजर का कमजोर या धुंधला होना
  • . आंखों में भारीपन और थकान होना
  • . रोशनी की तरफ देखने पर संवेदनशीलता महसूस होना
  • . सुबह उठने पर आंखों का चिपकना

कैसे काम करती हैं ये आई ड्रॉप्स
एम्स आरपी सेंटर की प्रोफेसर डॉ. नम्रता शर्मा बताती हैं कि आमतौर पर ये आई ड्रॉप्स आर्टिफिशियल टियर्स यानि कृत्रिम आंसुओं के रूप में काम करती हैं और सूखी आंखों और जलन को कम करती हैं. इन आई ड्रॉप्स को डालने से आंखें नम रहती हैं और बेचैनी भी कम होती है, लेकिन अगर यही आई ड्रॉप्स खराब क्वालिटी की हों तो आंखों को राहत देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. इसीलिए CDSCO ने सलाह दी है कि आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर करें. अगर कोई दवा मंजूर नहीं है तो उससे आंखों को खतरा हो सकता है.

इन आई ड्रॉप्स के ये हैं बड़े नुकसान

  1. . बिना अप्रूवल वाली आई ड्रॉप्स आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. ये आंखों में जलन को और बढ़ा सकती हैं. ड्राई आइज को और सूखा कर सकती हैं.
  2. . इन दवाओं क डालने से आंख में कंजंक्टिवाइटिस या पिक आई जैसे संक्रमणों का खतरा पैदा हो सकता है.
  3. . ड्राई आंखों की सतह पहले से ही कमजोर होती है, इसलिए बिना जांच-परख वाले प्रोडक्ट्स फायदे के बजाय ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.
  4. .इन दवाओं की गुणवत्ता, शुद्धता और फॉर्मूलेशन की कोई गारंटी नहीं होती. खराब निर्माण प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण ये आंख को फायदे के बजाय नुकसान कर सकती हैं और कई बार इस दवा का असर कम होने से आंख में रोग बढ़ भी सकता है.

कौन सी बातें हैं बेहद जरूरी

  • . डॉक्टरों का कहना है कि बिना मंजूरी वाली दोनों ही आई ड्रॉप्स को भी खोलने के एक महीने बाद फेंक देना चाहिए, ताकि ये आंखों में संक्रमण न फैला सकें.
  • . बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों की कोई भी दवा इस्तेमाल न करें.
  • . कैमिस्ट या मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर आंखों में न डालें. डॉक्टर की सलाह के बाद ही कोई दवा डालें. ये बात समझें कि आंखें बहुत अनमोल हैं, एक बार नुकसान होने के बाद इन्हें वापस पाना बहुत मुश्किल है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket