Wednesday, 07 Oct 2026 | 11:14 AM

Trending :

60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

दुनियाभर में ईद का जश्न शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 22 दिनों से जंग चल रही है। ऐसे में 60 साल में पहली बार इजराइल के यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को ईद की नमाज के लिए बंद कर दिया गया है। 1967 के अरब-इजराइल युद्ध के बाद पहली बार है, जब अल-अक्सा को पूरी तरह बंद किया गया है। यह मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ईरान में ईद बाजार वीरान नजर आए। वहीं कतर, UAE और कुवैत जैसे देशों में खुले मैदानों में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई ईरान के अलावा लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई। ईरान में आमतौर पर फारसी नव वर्ष और ईद-उल-फितर से पहले के दिनों में ये बाजार काफी रौनक भरे होते थे। लोग गिफ्ट, कपड़े और खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते थे। लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। बाजारों में न तो पहले जैसी भीड़ है और न ही त्योहारों वाली चहल-पहल। कम लोग ही खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं, जिससे त्योहार की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। UAE- ईद के मौके पर चहल-पहल में कमी दिखी गाजा- खरीदारी करती दिखीं महिलाएं ईराक- लोगों ने खामेनेई को याद किया लेबनान- शेल्टर के पास घूमते दिखे लोग तुर्किये- ईद की नमाज अदा करते लोग ब्रिटेन- बड़ी संख्या में नमाज अदा करते लोग ईद पर पाक-अफगान युद्ध 4 दिन के लिए रुका पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जंग में अस्थायी विराम की घोषणा की। जंग को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह कदम सऊदी अरब, तुर्किए और कतर की अपीलों के बाद उठाया गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार नेप कहा कि यह सीजफायर 18/19 मार्च की रात से 23/24 मार्च की रात तक लागू रहेगा। हालांकि, किसी भी सीमा पार हमले, ड्रोन हमले या पाकिस्तान में आतंकवादी घटना होने पर ऑपरेशन तुरंत फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ईद पर विशेष उड़ानें जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान के लिए नियमित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइनों के मुताबिक, कुछ उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दोनों एयरलाइनों ने यह भी बताया कि जेद्दा (सऊदी अरब) और मस्कट (ओमान) के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। इसमें भारत और जेद्दा के बीच करीब 16 उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइनों का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे की योजना में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी:केसरी दृष्टि की घातक गेंदबाजी, झटके 6 विकेट; रोमांचक मुकाबलों में गोवा और दिल्ली की भी शानदार जीत

March 7, 2026/
5:53 pm

बीसीसीआई (BCCI) की वूमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी (एलीट) में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। देहरादून के अलग-अलग मैदानों पर खेले...

दतिया हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:डोंगरपुर निवासी सुमित अहिरवार की पहचान, कार डिवाइडर पार कर गलत साइड से आई

April 5, 2026/
12:52 pm

दतिया में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान...

हेयरफॉल: बालों की झड़ी से परेशान हैं तो मेथी में फैले ये 4 कपड़े, 2 सप्ताह में शानदार दिखते हैं

July 23, 2026/
11:47 pm

इस भाग में भारी जिंदगी, प्रदूषण, तनाव और गलत भाषा का सबसे पहला असर हमारे बालों पर पड़ता है। बालों...

निवाड़ी में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने पर प्रदर्शन:पृथ्वीपुर और जेरोन में PM आवास और भूमि पट्टे की मांग; तहसीलदार को दिया ज्ञापन

April 30, 2026/
4:27 pm

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर और जेरोन नगर परिषद के पात्र हितग्राहियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिलने के विरोध...

'केदारनाथ में सारा अली खान को एफिडेविट से मिलेगी एंट्री':BKTC अध्यक्ष बोले- सनातन में आस्था रखने वालों का स्वागत; फोटोग्राफी के लिए तय होगी जगह

March 17, 2026/
3:46 pm

उत्तराखंड में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक सब-कमेटी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार वीरान; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

दुनियाभर में ईद का जश्न शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 22 दिनों से जंग चल रही है। ऐसे में 60 साल में पहली बार इजराइल के यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को ईद की नमाज के लिए बंद कर दिया गया है। 1967 के अरब-इजराइल युद्ध के बाद पहली बार है, जब अल-अक्सा को पूरी तरह बंद किया गया है। यह मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ईरान में ईद बाजार वीरान नजर आए। वहीं कतर, UAE और कुवैत जैसे देशों में खुले मैदानों में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई ईरान के अलावा लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई। ईरान में आमतौर पर फारसी नव वर्ष और ईद-उल-फितर से पहले के दिनों में ये बाजार काफी रौनक भरे होते थे। लोग गिफ्ट, कपड़े और खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते थे। लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। बाजारों में न तो पहले जैसी भीड़ है और न ही त्योहारों वाली चहल-पहल। कम लोग ही खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं, जिससे त्योहार की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। UAE- ईद के मौके पर चहल-पहल में कमी दिखी गाजा- खरीदारी करती दिखीं महिलाएं ईराक- लोगों ने खामेनेई को याद किया लेबनान- शेल्टर के पास घूमते दिखे लोग तुर्किये- ईद की नमाज अदा करते लोग ब्रिटेन- बड़ी संख्या में नमाज अदा करते लोग ईद पर पाक-अफगान युद्ध 4 दिन के लिए रुका पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जंग में अस्थायी विराम की घोषणा की। जंग को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह कदम सऊदी अरब, तुर्किए और कतर की अपीलों के बाद उठाया गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार नेप कहा कि यह सीजफायर 18/19 मार्च की रात से 23/24 मार्च की रात तक लागू रहेगा। हालांकि, किसी भी सीमा पार हमले, ड्रोन हमले या पाकिस्तान में आतंकवादी घटना होने पर ऑपरेशन तुरंत फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ईद पर विशेष उड़ानें जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान के लिए नियमित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइनों के मुताबिक, कुछ उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दोनों एयरलाइनों ने यह भी बताया कि जेद्दा (सऊदी अरब) और मस्कट (ओमान) के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। इसमें भारत और जेद्दा के बीच करीब 16 उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइनों का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे की योजना में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket