Friday, 31 Jul 2026 | 09:44 AM

Trending :

EXCLUSIVE

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में मार्च में सर्दी लौटी:पारा 10°C तक गिरा, कोहरा छाया; बंगाल-ओडिशा में ओला-बारिश और आंधी चलने का अलर्ट

मार्च का पहला पखवाड़ा सूखा रहा, कई राज्यों में लू चली और तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा। लेकिन दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम पलट गया। देशभर में कई सिस्टम बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश-ओले गिर रहे हैं। जिससे तापमान गिरकर 20 डिग्री रह गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में शनिवार सुबह से कोहरा छाया रहा। तापमान भी 10°C तक गिर गया। शनिवार को देश के पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है। इनमें ओडिशा-बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 80kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, ओडिशा में हवाओं की रफ्तार 70kmph हो सकती है। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस बीच, दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, जबकि केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। अगले 7 दिन हीटवेव या लू का अलर्ट नहीं मौसम विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार, महीने के आखिर में एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलाव संभव है। हालांकि एक हफ्ते तक देश में कहीं भी हीटवेव चलने की कोई आशंका नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत यानी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दो दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री गिरा है। अगले 2-3 दिन यह 2-3 डिग्री और गिरेगा। मध्य भारत यानी मप्र, छग व महाराष्ट्र में भी अगले 2 दिन खास परिवर्तन नहीं होगा। गुजरात में अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा और फिर स्थिर बना रहेगा। पूर्वी भारत यानी बिहार, झारखंड, प. बंगाल व ओडिशा में दो दिन 2-3 डिग्री कम होगा। उसके बाद 3 दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ जाएगा। हिमाचल में लगातार चौथे दिन बर्फबारी, 25 मार्च तक अलर्ट हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी बर्फबारी जारी रही। मनाली, लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से हालात सर्दियों जैसे बन गए हैं। अटल टनल, सोलंग और रोहतांग पास में 90 से 120 सेंटीमीटर तक बर्फ की मोटी परत जम गई है। वहीं भुंतर-मनिकरण रोड लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गई है और मनाली-रोहतांग रूट पर वाहनों की आवाजाही नेहरू कुंड तक सीमित कर दी गई है। लाहौल घाटी का संपर्क भी कट गया है और सड़कों को साफ करने का काम जारी है। बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसेरी 1.1 डिग्री और मनाली 3 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर ऊना में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। क्या है पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर, काला सागर और कैस्पियन सागर से वेस्टर्न जेट स्ट्रीम के साथ जो बादल उठते हैं, वे पश्चिम से पूर्व की तरफ आते हैं। जब वे पश्चिमी हिमालय तक पहुंचते हैं तो उन्हें रुकावट मिलती है और पहाड़ों पर बर्फबारी होती है। यदि उनका आकार बड़ा है तो मैदानी इलाकों में बारिश होती है। ऐसा अमूमन नवंबर से फरवरी के बीच और कभी-कभी मार्च में भी हो जाता है। यही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या पश्चिमी विक्षोभ कहलाता है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिनों के दौरान मौसम का अनुमान 22 मार्च : पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आंधी-तूफान की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कर्नाटक में गरज-चमक की संभावना है। कर्नाटक, केरल, गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 23 मार्च : उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान संभव है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर समेत 8 जिलों में बारिश-ओले गिरने से सर्दी का एहसास, तापमान 4 डिग्री तक गिरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शुक्रवार को जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश, ओले गिरने से चली ठंडी हवा से ​कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने कल से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 72 घंटे से सिस्टम एक्टिव, 42 जिलों में बारिश; पूर्वी हिस्से के 14 जिलों में आज भी अलर्ट पिछले 3 दिन यानी, 72 घंटे से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और ट्रफ एक्टिव है। शनिवार को पूर्वी हिस्से में सिस्टम एक्टिव रहने से रीवा-सिंगरौली समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। ओले गिरने की वजह से कई जिलों में गेहूं, केले, पपीता और संतरे की फसलें बर्बाद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 23 जिलों में अलर्ट, झांसी में बारूद फैक्ट्री पर बिजली गिरी, जोरदार धमाका, एक की मौत आगरा, मथुरा, मेरठ और अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जनवरी जैसा कोहरा छाया रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक सिमट गई। अचानक बदले मौसम की वजह से तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट हुई है। 23 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: पटना समेत 6 जिलों में बारिश, बिहार में 3 की मौत, 10 झुलसे शनिवार सुबह बेतिया-बगहा में तेज बारिश हुई। सीवान, सारण, जहानाबाद और पटना में हल्की बारिश हो रही है। बिजली की चपेट में आने से गयाजी में दो लोगों की और जमुई के चकाई में एक की मौत हो गई। मोकामा के चिंतामणिचक टाल इलाके में भी 10 मजदूर जख्मी हो गए। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: अंधड़-बारिश से 3-4 डिग्री तक लुढ़का तापमान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: कोहरे के कारण भिड़ीं 15 गाड़ियां, 10 घायल, तापमान 10 डिग्री तक गिरा हरियाणा में 2 दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। अधिकांश जिलों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी रही। धुंध के कारण पानीपत में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जिससे हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़: सुबह-शाम ठंड बढ़ी, तापमान सामान्य से नीचे; कल से फिर बारिश के आसार पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है। अब यह सामान्य तापमान से 6.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि आज 21 मार्च को मौसम ड्राई रहेगा। लेकिन कल से एक बार फिर 26 मार्च तक बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 3 दिन बारिश-बर्फबारी के बाद खिली धूप, जनवरी जैसी सर्दी लौटी प्रदेश में तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के बाद आज धूप खिली हुई है। प्रदेशवासियों ने इससे कड़ाके की सर्दी से राहत की सांस ली है। मार्च के तीसरे सप्ताह में नॉर्मल से ढाई गुणा ज्यादा बारिश-बर्फबारी के बाद कई शहरों के अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12 से 16॰C तक की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में एवलांच की संभावना उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैं। वहीं, DGRE ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा भी जताया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:टीवी होस्ट ने ट्रम्प की पत्नी से विधवा होने वाला मजाक किया, मेलानिया ने एक्शन की मांग की

April 28, 2026/
6:17 am

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने टीवी होस्ट जिमी किमेल पर परिवार को लेकर विवादित मजाक करने का आरोप...

पाकिस्तान में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5.71 रुपया महंगा:पेट्रोल 315.80 और डीजल 360.06 रुपया लीटर मिल रहा, नई कीमतें 21 जुलाई से लागू

July 21, 2026/
10:34 am

पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है, जबकि हाई-स्पीड डीजल (HSD) की...

लंबी उम्र के ‘जेनेटिक ब्लूप्रिंट’ पर काम:लॉन्जिविटी इंडिया बना रहा है भारतीयों के लिए सेहत का ‘स्वदेशी पैमाना’

April 7, 2026/
3:22 pm

जब आप ब्लड टेस्ट करवाते हैं और रिपोर्ट में आपकी वैल्यू नॉर्मल आती है, तो क्या आप वाकई सुरक्षित हैं?...

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वा बच्चों की पहली झलक:पोस्ट में लिखा- मुझे चुनने के लिए शुक्रिया; शादी के 10 साल बाद बने माता-पिता

June 12, 2026/
2:48 pm

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया हाल ही में जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। मई महीने...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार:लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, कल संसद में पेश किया जा सकता है

March 11, 2026/
7:59 pm

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों...

रायसेन की अंजलि ने राज्य स्तरीय ओलंपियाड में दूसरा स्थानप्राप्तकिया:ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के चार बच्चों ने लिया था भाग

March 24, 2026/
4:46 pm

एमपी के ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025-26 में रायसेन जिले की छात्रा अंजलि मेहरा ने शानदार प्रदर्शन...

Palakkad reported a voter turnout of 79.22% this assembly elections.

May 4, 2026/
5:27 pm

आखरी अपडेट:04 मई, 2026, 17:27 IST जैसे-जैसे राजनीतिक नेता संख्याओं को अंतिम रूप देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,...

उमरिया में भगवान महावीर जन्मोत्सव का उत्साह:भगवान को पालकी में लेकर निकले श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

March 30, 2026/
1:39 pm

उमरिया में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2526वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में मार्च में सर्दी लौटी:पारा 10°C तक गिरा, कोहरा छाया; बंगाल-ओडिशा में ओला-बारिश और आंधी चलने का अलर्ट

MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में मार्च में सर्दी लौटी:पारा 10°C तक गिरा, कोहरा छाया; बंगाल-ओडिशा में ओला-बारिश और आंधी चलने का अलर्ट

मार्च का पहला पखवाड़ा सूखा रहा, कई राज्यों में लू चली और तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा। लेकिन दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम पलट गया। देशभर में कई सिस्टम बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश-ओले गिर रहे हैं। जिससे तापमान गिरकर 20 डिग्री रह गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में शनिवार सुबह से कोहरा छाया रहा। तापमान भी 10°C तक गिर गया। शनिवार को देश के पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है। इनमें ओडिशा-बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 80kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, ओडिशा में हवाओं की रफ्तार 70kmph हो सकती है। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस बीच, दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, जबकि केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। अगले 7 दिन हीटवेव या लू का अलर्ट नहीं मौसम विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार, महीने के आखिर में एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलाव संभव है। हालांकि एक हफ्ते तक देश में कहीं भी हीटवेव चलने की कोई आशंका नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत यानी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दो दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री गिरा है। अगले 2-3 दिन यह 2-3 डिग्री और गिरेगा। मध्य भारत यानी मप्र, छग व महाराष्ट्र में भी अगले 2 दिन खास परिवर्तन नहीं होगा। गुजरात में अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा और फिर स्थिर बना रहेगा। पूर्वी भारत यानी बिहार, झारखंड, प. बंगाल व ओडिशा में दो दिन 2-3 डिग्री कम होगा। उसके बाद 3 दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ जाएगा। हिमाचल में लगातार चौथे दिन बर्फबारी, 25 मार्च तक अलर्ट हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी बर्फबारी जारी रही। मनाली, लाहौल-स्पीति और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से हालात सर्दियों जैसे बन गए हैं। अटल टनल, सोलंग और रोहतांग पास में 90 से 120 सेंटीमीटर तक बर्फ की मोटी परत जम गई है। वहीं भुंतर-मनिकरण रोड लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गई है और मनाली-रोहतांग रूट पर वाहनों की आवाजाही नेहरू कुंड तक सीमित कर दी गई है। लाहौल घाटी का संपर्क भी कट गया है और सड़कों को साफ करने का काम जारी है। बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कुकुमसेरी 1.1 डिग्री और मनाली 3 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर ऊना में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। क्या है पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर, काला सागर और कैस्पियन सागर से वेस्टर्न जेट स्ट्रीम के साथ जो बादल उठते हैं, वे पश्चिम से पूर्व की तरफ आते हैं। जब वे पश्चिमी हिमालय तक पहुंचते हैं तो उन्हें रुकावट मिलती है और पहाड़ों पर बर्फबारी होती है। यदि उनका आकार बड़ा है तो मैदानी इलाकों में बारिश होती है। ऐसा अमूमन नवंबर से फरवरी के बीच और कभी-कभी मार्च में भी हो जाता है। यही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या पश्चिमी विक्षोभ कहलाता है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिनों के दौरान मौसम का अनुमान 22 मार्च : पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में आंधी-तूफान की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कर्नाटक में गरज-चमक की संभावना है। कर्नाटक, केरल, गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 23 मार्च : उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान संभव है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज-चमक हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर समेत 8 जिलों में बारिश-ओले गिरने से सर्दी का एहसास, तापमान 4 डिग्री तक गिरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शुक्रवार को जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश, ओले गिरने से चली ठंडी हवा से ​कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने कल से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 72 घंटे से सिस्टम एक्टिव, 42 जिलों में बारिश; पूर्वी हिस्से के 14 जिलों में आज भी अलर्ट पिछले 3 दिन यानी, 72 घंटे से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और ट्रफ एक्टिव है। शनिवार को पूर्वी हिस्से में सिस्टम एक्टिव रहने से रीवा-सिंगरौली समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। ओले गिरने की वजह से कई जिलों में गेहूं, केले, पपीता और संतरे की फसलें बर्बाद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 23 जिलों में अलर्ट, झांसी में बारूद फैक्ट्री पर बिजली गिरी, जोरदार धमाका, एक की मौत आगरा, मथुरा, मेरठ और अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जनवरी जैसा कोहरा छाया रहा। सड़कों पर विजिबिलिटी 100 मीटर तक सिमट गई। अचानक बदले मौसम की वजह से तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट हुई है। 23 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: पटना समेत 6 जिलों में बारिश, बिहार में 3 की मौत, 10 झुलसे शनिवार सुबह बेतिया-बगहा में तेज बारिश हुई। सीवान, सारण, जहानाबाद और पटना में हल्की बारिश हो रही है। बिजली की चपेट में आने से गयाजी में दो लोगों की और जमुई के चकाई में एक की मौत हो गई। मोकामा के चिंतामणिचक टाल इलाके में भी 10 मजदूर जख्मी हो गए। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: अंधड़-बारिश से 3-4 डिग्री तक लुढ़का तापमान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 48 घंटों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: कोहरे के कारण भिड़ीं 15 गाड़ियां, 10 घायल, तापमान 10 डिग्री तक गिरा हरियाणा में 2 दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम पूरी तरह बदल गया। अधिकांश जिलों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली- चंडीगढ़ बेल्ट के सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों में जीरो विजिबिलिटी रही। धुंध के कारण पानीपत में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जिससे हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब-चंडीगढ़: सुबह-शाम ठंड बढ़ी, तापमान सामान्य से नीचे; कल से फिर बारिश के आसार पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है। अब यह सामान्य तापमान से 6.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि आज 21 मार्च को मौसम ड्राई रहेगा। लेकिन कल से एक बार फिर 26 मार्च तक बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 3 दिन बारिश-बर्फबारी के बाद खिली धूप, जनवरी जैसी सर्दी लौटी प्रदेश में तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के बाद आज धूप खिली हुई है। प्रदेशवासियों ने इससे कड़ाके की सर्दी से राहत की सांस ली है। मार्च के तीसरे सप्ताह में नॉर्मल से ढाई गुणा ज्यादा बारिश-बर्फबारी के बाद कई शहरों के अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12 से 16॰C तक की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में एवलांच की संभावना उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धाम बर्फ से ढके हुए हैं। वहीं, DGRE ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा भी जताया है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket