Tuesday, 01 Sep 2026 | 01:51 AM

Trending :

कैंसर के मरीजों के लिए खुशखबरी! प्राइवेट में 20 लाख तो यहां सिर्फ 2 लाख! दिल्ली का यह डॉक्टर बना गरीबों का मसीहा

authorimg

Last Updated:

Delhi Divine Multispeciality Hospital: दिल्ली में वजीराबाद बुराड़ी का डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को डॉ. राजेंद्र कुमार द्वारा चलाया जा रहा है. यहां गरीबों और किसानों को 2 3 लाख में सस्ता कैंसर इलाज उपलब्ध करा रहा है.आइये जानते हैं डॉक्टर के बारे में.

नई दिल्ली: भारत में कैंसर का इलाज बेहद महंगा है. प्राइवेट अस्पताल में कैंसर का इलाज 20 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक होता है, जितना गंभीर कैंसर, उतनी महंगी कीमत और सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज सस्ता तो है लेकिन वहां मरीजों की इतनी लंबी लाइन है कि नंबर आने तक कैंसर मरीज की मृत्यु हो जाती है. इन सबको देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा अनोखा हॉस्पिटल खोला गया है. जो कि वजीराबाद बुराड़ी में है.

इस अस्पताल का नाम डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जिसके मालिक डॉ. राजेंद्र कुमार हैं. जो कि वर्तमान में शालीमार बाग दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑकोलॉजी डिपार्मेंट के निदेशक हैं और मुख्य रूप से बड़ौत के रहने वाले हैं. डॉ. राजेंद्र कुमार का पूरा परिवार पिता समेत इंडियन आर्मी में रहा है. पिता 16 जाट रेजीमेंट में थे और 1963-78 तक उन्होंने आर्मी में अपनी सेवाएं दी और पाकिस्तान-चीन के युद्ध में भी वह शामिल रहे. यही वजह है कि डॉक्टर राजेंद्र कुमार के अंदर देश प्रेम है. इसीलिए उन्होंने सस्ता कैंसर इलाज शुरू किया है ताकि हर मरीज की जान बचाई जा सके.

जानें कितना सस्ता है इलाज

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका जन्म बरेली में हुआ था. उसके बाद बड़ौत आ गए. बड़ौत में उन्होंने कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आ गए और दिल्ली में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू लखनऊ से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. कैंसर की ट्रेनिंग उन्होंने दिल्ली के रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट से की.

जहां साल 2010 से वह मैक्स शालीमार बाग दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. साथ में उन्होंने वजीराबाद बुराड़ी में अपना खुद का एक अस्पताल खोला है. जहां पर गरीब मरीज और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के साथ-साथ किसानों को सस्ते में कैंसर इलाज दिया जा रहा है. दवाएं भी सस्ते में दी जा रही हैं, क्योंकि कई फार्मा कंपनी हैं. जो इस अस्पताल में अपनी सस्ती दवाएं देकर योगदान कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि जो कैंसर का इलाज बाहर किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 15 से 20 लाख रुपए में होगा. वही यहां पर 2-3 लाख रुपए में आराम से हो जाएगा. हर कैंसर की कीमत अलग-अलग होती है, लेकिन उनके यहां हर तरह के कैंसर का इलाज सस्ते में ही होता है. एडवांस ट्रीटमेंट के लिए वह मैक्स शालीमार बाग का सहारा लेते हैं.

किसान भी आते हैं इलाज करवाने

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों किसानों में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला कैंसर पेट  फेफड़े और मुंह का है. क्योंकि पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किसान करते हैं, जिस वजह से उनको इस तरह के कैंसर से जूझना पड़ता है. उनके अस्पताल में किसानों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, जिनको सस्ता इलाज दिया जा रहा है.

इसके अलावा महिलाओं की बात करें तो महिलाओं में ब्रेस्ट और गायनीका कैंसर बहुत ही सामान्य हो गया है. जो बहुत बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि उनके बुराड़ी स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में 70 से 80% गरीब मरीज ही आते हैं. क्योंकि उनको पता है कि वहां पर उनका इलाज सस्ता होगा. उन्होंने बताया कि वह अपने गांव में भी ओपीडी करते हैं. बड़ौत में हर रविवार को वह ओपीडी करते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग ऑफिसर की बाइक चोरी का VIDEO:पहले बाइक के पास आए दो युवक, मास्टर की से स्टार्ट कर हुए फरार

April 13, 2026/
9:31 am

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज से एक नर्सिंग ऑफिसर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।...

छिंदवाड़ा में टाइगर अटैक के बाद दहशत में ग्रामीण:महुआ बीनने जाने पर जान का खतरा, अब भी बाघ का बना हुआ मूवमेंट

April 3, 2026/
1:24 pm

छिंदवाड़ा के पेंच नेशनल पार्क के कुंभपानी वन परिक्षेत्र के बीट रमपुरी के पास टाइगर अटैक में युवक की मौत...

'सर्विलांस पर इलाहा ममता', स्ट्रॉन्ग रूम में डकैत क्या कर रहे थे बंगाल के सीएम, शुभेंदु अधिकारी ने जारी की तस्वीर

May 1, 2026/
4:24 pm

30 अप्रैल की देर रात पश्चिम बंगाल में हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। पहले आंध्र प्रदेश के नेता...

कंगना रनोट-बाबा रामदेव की सुलह की इनसाइड स्टोरी:तोहफे-मिठाई लेकर घर पहुंचे प्रवक्ता, कॉल पर हुई बातचीत; बयानबाजी से बचने पर सहमति जताई

August 29, 2026/
12:01 pm

योगगुरु बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद-एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच पिछले दिनों से चल रहा विवाद अब खत्म हो गया...

बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढंककर आईं, गुरबाणी सुनी; पहली यात्रा का अनुभव साझा किया

May 1, 2026/
7:13 am

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब...

कोहली के टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन:12वीं बार 400+ रन बनाए, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने; रिकॉर्ड्स

May 14, 2026/
5:13 am

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

कैंसर के मरीजों के लिए खुशखबरी! प्राइवेट में 20 लाख तो यहां सिर्फ 2 लाख! दिल्ली का यह डॉक्टर बना गरीबों का मसीहा

authorimg

Last Updated:

Delhi Divine Multispeciality Hospital: दिल्ली में वजीराबाद बुराड़ी का डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल को डॉ. राजेंद्र कुमार द्वारा चलाया जा रहा है. यहां गरीबों और किसानों को 2 3 लाख में सस्ता कैंसर इलाज उपलब्ध करा रहा है.आइये जानते हैं डॉक्टर के बारे में.

नई दिल्ली: भारत में कैंसर का इलाज बेहद महंगा है. प्राइवेट अस्पताल में कैंसर का इलाज 20 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक होता है, जितना गंभीर कैंसर, उतनी महंगी कीमत और सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज सस्ता तो है लेकिन वहां मरीजों की इतनी लंबी लाइन है कि नंबर आने तक कैंसर मरीज की मृत्यु हो जाती है. इन सबको देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा अनोखा हॉस्पिटल खोला गया है. जो कि वजीराबाद बुराड़ी में है.

इस अस्पताल का नाम डिवाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जिसके मालिक डॉ. राजेंद्र कुमार हैं. जो कि वर्तमान में शालीमार बाग दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑकोलॉजी डिपार्मेंट के निदेशक हैं और मुख्य रूप से बड़ौत के रहने वाले हैं. डॉ. राजेंद्र कुमार का पूरा परिवार पिता समेत इंडियन आर्मी में रहा है. पिता 16 जाट रेजीमेंट में थे और 1963-78 तक उन्होंने आर्मी में अपनी सेवाएं दी और पाकिस्तान-चीन के युद्ध में भी वह शामिल रहे. यही वजह है कि डॉक्टर राजेंद्र कुमार के अंदर देश प्रेम है. इसीलिए उन्होंने सस्ता कैंसर इलाज शुरू किया है ताकि हर मरीज की जान बचाई जा सके.

जानें कितना सस्ता है इलाज

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका जन्म बरेली में हुआ था. उसके बाद बड़ौत आ गए. बड़ौत में उन्होंने कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आ गए और दिल्ली में कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू लखनऊ से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. कैंसर की ट्रेनिंग उन्होंने दिल्ली के रोहिणी स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट से की.

जहां साल 2010 से वह मैक्स शालीमार बाग दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. साथ में उन्होंने वजीराबाद बुराड़ी में अपना खुद का एक अस्पताल खोला है. जहां पर गरीब मरीज और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के साथ-साथ किसानों को सस्ते में कैंसर इलाज दिया जा रहा है. दवाएं भी सस्ते में दी जा रही हैं, क्योंकि कई फार्मा कंपनी हैं. जो इस अस्पताल में अपनी सस्ती दवाएं देकर योगदान कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि जो कैंसर का इलाज बाहर किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 15 से 20 लाख रुपए में होगा. वही यहां पर 2-3 लाख रुपए में आराम से हो जाएगा. हर कैंसर की कीमत अलग-अलग होती है, लेकिन उनके यहां हर तरह के कैंसर का इलाज सस्ते में ही होता है. एडवांस ट्रीटमेंट के लिए वह मैक्स शालीमार बाग का सहारा लेते हैं.

किसान भी आते हैं इलाज करवाने

डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों किसानों में सबसे ज्यादा पाए जाने वाला कैंसर पेट  फेफड़े और मुंह का है. क्योंकि पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किसान करते हैं, जिस वजह से उनको इस तरह के कैंसर से जूझना पड़ता है. उनके अस्पताल में किसानों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, जिनको सस्ता इलाज दिया जा रहा है.

इसके अलावा महिलाओं की बात करें तो महिलाओं में ब्रेस्ट और गायनीका कैंसर बहुत ही सामान्य हो गया है. जो बहुत बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि उनके बुराड़ी स्थित डिवाइन हॉस्पिटल में 70 से 80% गरीब मरीज ही आते हैं. क्योंकि उनको पता है कि वहां पर उनका इलाज सस्ता होगा. उन्होंने बताया कि वह अपने गांव में भी ओपीडी करते हैं. बड़ौत में हर रविवार को वह ओपीडी करते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket