Saturday, 29 Aug 2026 | 05:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

लुधियाना में जिम्बाब्वे का स्टूडेंट तान्याराद्ज़वा प्रॉस्पेरा देंगु उर्फ तान्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हैं। CT यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय इस विदेशी छात्र का एक बस में बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में 24 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। तान्या ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने जगराओं में शूट किया था। जब बस से लोग उतर रहे थे, तभी उन्होंने कंडक्टर को “मोगा-मोगा” आवाज लगाते देखा। तान्या ने कहा कि “मैंने सोचा कि मैं भी मदद कर दूं। फिर मैंने खुद ‘मोगा-मोगा, आजो-आजो’ बोलना शुरू किया और कंडक्टर से वीडियो बनाने को कहा। वीडियो वायरल हो गया और मैं फेमस हो गया। पंजाबी भाषा और खाने के दीवाने
तान्या अब धीरे-धीरे पंजाबी सीख रहे हैं और उन्हें यहां का खाना भी बेहद पसंद है। परांठे और बटर चिकन उनके फेवरेट हैं। उन्होंने कहा कि “पंजाबी लोग बहुत मददगार हैं और विदेशियों को बहुत सम्मान देते हैं। मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं ये पंजाबी शब्द
तान्या ने बताया कि “सत श्री अकाल, नमस्ते, हांजी, ओ पाजी किवें हो तुसी” जैसे शब्द अब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में अमृतसर घूमकर लौटे तान्या गोल्ड टेंपल की खूबसूरती और शांति से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि वहां का सरोवर, लंगर सेवा और आध्यात्मिक माहौल बहुत सुकून देता है। वह जगह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बहुत खास है। तान्या ने मनाली समेत देश के कई हिस्सों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पहाड़ों से लेकर पंजाब की रौनक तक उनके लिए यादगार अनुभव रही है। अब LPG संकट पर बनाएंगे वीडियो
वायरल होने के बाद तान्या अब नए कंटेंट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह देशभर में चर्चा में चल रहे LPG सिलेंडर की कमी के मुद्दे पर वीडियो बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के नजरिए से इस समस्या को दिखा सकें। भविष्य को लेकर असमंजस
अपने भविष्य को लेकर तान्या ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पहले जिम्बाब्वे लौटने की सोच रहे थे। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब भारत में रुकने पर विचार कर रहे हैं। तान्या ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और वही करें जो आपको खुशी देता है, यही सबसे जरूरी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की:4 की मौत, हमलावर ने खुद को भी गोली मारी, 2 दिन में दूसरी स्कूल शूटिंग

April 15, 2026/
8:01 pm

तुर्किये में लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13...

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

March 9, 2026/
11:12 am

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 11:12 IST पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी ने एक तस्वीर साझा की जिसमें राष्ट्रपति...

authorimg

April 5, 2026/
11:49 am

Last Updated:April 05, 2026, 11:49 IST महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को खत्म करने के...

dainik bhaskar journalists win Danish Siddiqui memerial Award

April 5, 2026/
6:47 pm

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी. लोकुर ने अवधेश आकोदिया को ‘दानिश सिद्दीकी...

Tech revolution in golf; 80% will be virtual by 2028

March 25, 2026/
12:32 pm

लंदन29 मिनट पहले कॉपी लिंक गोल्फ के वर्चुअल रूप की शुरुआत लगभग 40 साल पहले जापान में छोटे-छोटे गेम्स से...

अभिषेक की कैमरामैन से अपील- पापा को दिखाइए:कहा- वे बाउंड्री के पास बैठकर मुझे बैटिंग सिखाते हैं

April 22, 2026/
9:59 am

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के...

मैहर में कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर जोर:राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ रहा है दबाव

April 11, 2026/
7:47 pm

मैहर जिले के कटनी रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की...

Nargis Fakhri Enjoys Jaipurs Desi Style

June 30, 2026/
11:52 am

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों अपने जयपुर दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक...

NEET UG 2026 Exam Cancelled

May 12, 2026/
12:19 pm

4 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

बस में ‘मोगा-लुधियाना’ बोलकर वायरल हुआ जिम्बाब्वे का स्टूडेंट:कंडक्टर बनकर बनाया VIDEO; गोल्ड टेंपल को सुकून देने वाला बताया, बोला-यहां घर जैसा एहसास

लुधियाना में जिम्बाब्वे का स्टूडेंट तान्याराद्ज़वा प्रॉस्पेरा देंगु उर्फ तान्या इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हैं। CT यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय इस विदेशी छात्र का एक बस में बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ ही दिनों में 24 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। तान्या ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने जगराओं में शूट किया था। जब बस से लोग उतर रहे थे, तभी उन्होंने कंडक्टर को “मोगा-मोगा” आवाज लगाते देखा। तान्या ने कहा कि “मैंने सोचा कि मैं भी मदद कर दूं। फिर मैंने खुद ‘मोगा-मोगा, आजो-आजो’ बोलना शुरू किया और कंडक्टर से वीडियो बनाने को कहा। वीडियो वायरल हो गया और मैं फेमस हो गया। पंजाबी भाषा और खाने के दीवाने
तान्या अब धीरे-धीरे पंजाबी सीख रहे हैं और उन्हें यहां का खाना भी बेहद पसंद है। परांठे और बटर चिकन उनके फेवरेट हैं। उन्होंने कहा कि “पंजाबी लोग बहुत मददगार हैं और विदेशियों को बहुत सम्मान देते हैं। मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। रोजमर्रा में इस्तेमाल करते हैं ये पंजाबी शब्द
तान्या ने बताया कि “सत श्री अकाल, नमस्ते, हांजी, ओ पाजी किवें हो तुसी” जैसे शब्द अब उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में अमृतसर घूमकर लौटे तान्या गोल्ड टेंपल की खूबसूरती और शांति से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि वहां का सरोवर, लंगर सेवा और आध्यात्मिक माहौल बहुत सुकून देता है। वह जगह सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बहुत खास है। तान्या ने मनाली समेत देश के कई हिस्सों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पहाड़ों से लेकर पंजाब की रौनक तक उनके लिए यादगार अनुभव रही है। अब LPG संकट पर बनाएंगे वीडियो
वायरल होने के बाद तान्या अब नए कंटेंट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह देशभर में चर्चा में चल रहे LPG सिलेंडर की कमी के मुद्दे पर वीडियो बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के नजरिए से इस समस्या को दिखा सकें। भविष्य को लेकर असमंजस
अपने भविष्य को लेकर तान्या ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पहले जिम्बाब्वे लौटने की सोच रहे थे। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब भारत में रुकने पर विचार कर रहे हैं। तान्या ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और वही करें जो आपको खुशी देता है, यही सबसे जरूरी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket