Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:24 AM

Trending :

Beauty Tips : इस जादुई जल की कुछ बूंदों से गर्मियों में चमकेगा चेहरा, ठंडक मिलेगी अलग, जानें तरीका

authorimg

Last Updated:

Skin Care Summer : रोज वॉटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और डलनेस घटाता है. गर्मियों में इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. चंदौली की डॉ. रिद्धी पांडे लोकल 18 से कहती हैं कि इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान है. नियमित उपयोग से पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी रोज वॉटर रामबाण से कम नहीं है.

चंदौली. गर्मियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण स्किन डल, रूखी और बेजान दिखने लगती है, ऐसे में लोग अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. इन्हीं उपायों में से एक बेहद आसान और प्रभावी तरीका रोज वॉटर (गुलाब जल) का इस्तेमाल है. यह न सिर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि उसे ताजगी और निखार भी देता है. लोकल 18 से चंदौली  की डॉ. रिद्धी पांडे बताती हैं कि रोज वॉटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और डलनेस को कम करने में मदद करता है.

डॉ. रिद्धी कहती हैं कि गर्मियों में इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप रोज वॉटर में थोड़ा ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लें. इस मिश्रण को सुबह फेस वॉश करने के बाद और रात में सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे किया जा सकता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सीरम की तरह काम करता है.

रोज वॉटर के साथ तुलसी

डॉ. रिद्धी पांडे कहती हैं कि अगर किसी को पिंपल्स या एक्ने की समस्या है, तो रोज वॉटर के साथ तुलसी का इस्तेमाल काफी असरदार साबित हो सकता है. तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें रोज वॉटर और थोड़ा नींबू मिलाएं और इसे चेहरे पर स्प्रे या हल्के हाथ से लगाएं. नियमित उपयोग से पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी रोज वॉटर बेहद लाभकारी है. यह त्वचा को ठंडक देता है और ताजगी बनाए रखता है. त्वचा के पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है, जिससे ऑयल कंट्रोल रहता है.

हर घर का हिस्सा

रोज वॉटर एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है, जो लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है और हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है. चाहे सुबह की शुरुआत हो या रात की देखभाल, इसे अपने रूटीन में शामिल करके त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है. इस गर्मी, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय रोज वॉटर जैसे सरल और प्राकृतिक उपाय अपनाकर अपनी त्वचा को सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
DRDO JRF & Engineer Recruitment

April 8, 2026/
8:00 pm

32 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती की, DRDO...

चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था

August 10, 2026/
10:46 pm

चीन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के भारतीय मानचित्र पर मानक नाम दर्ज करने...

रिपोर्ट-पुतिन को जंग खत्म करने पर सत्ता जाने का डर:कहा- डोनबास पर कब्जा किए बिना लड़ाई रोका तो मुझे फांसी पर लटका दिया जाएगा

September 1, 2026/
5:28 pm

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को डर है कि अगर उन्होंने पूरा डोनबास अपने कब्जे में लिए बिना यूक्रेन युद्ध...

Riyan Parag Vaping Video Controversy; BCCI Penalty

April 30, 2026/
2:29 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को...

पार्टी विभाजन और विलय के बीच एनडीए के दो-तिहाई दबाव ने दल-बदल विरोधी कानून पर सवाल उठाए

June 25, 2026/
10:52 pm

दो-तिहाई बहुमत के लिए एनडीए सरकार के दबाव ने दल-बदल विरोधी कानून को फिर से फोकस में ला दिया है...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-510 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

March 10, 2026/
4:09 pm

आखरी अपडेट:मार्च 10, 2026, 16:09 IST वीरप्पा मोइली ने न्यूज18 से कहा, “हममें से कोई भी इसके बारे में नहीं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Beauty Tips : इस जादुई जल की कुछ बूंदों से गर्मियों में चमकेगा चेहरा, ठंडक मिलेगी अलग, जानें तरीका

authorimg

Last Updated:

Skin Care Summer : रोज वॉटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और डलनेस घटाता है. गर्मियों में इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. चंदौली की डॉ. रिद्धी पांडे लोकल 18 से कहती हैं कि इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आसान है. नियमित उपयोग से पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी रोज वॉटर रामबाण से कम नहीं है.

चंदौली. गर्मियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण स्किन डल, रूखी और बेजान दिखने लगती है, ऐसे में लोग अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. इन्हीं उपायों में से एक बेहद आसान और प्रभावी तरीका रोज वॉटर (गुलाब जल) का इस्तेमाल है. यह न सिर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि उसे ताजगी और निखार भी देता है. लोकल 18 से चंदौली  की डॉ. रिद्धी पांडे बताती हैं कि रोज वॉटर एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है. यह स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है और डलनेस को कम करने में मदद करता है.

डॉ. रिद्धी कहती हैं कि गर्मियों में इसे अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है. इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है कि आप रोज वॉटर में थोड़ा ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लें. इस मिश्रण को सुबह फेस वॉश करने के बाद और रात में सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे किया जा सकता है. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और सीरम की तरह काम करता है.

रोज वॉटर के साथ तुलसी

डॉ. रिद्धी पांडे कहती हैं कि अगर किसी को पिंपल्स या एक्ने की समस्या है, तो रोज वॉटर के साथ तुलसी का इस्तेमाल काफी असरदार साबित हो सकता है. तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें रोज वॉटर और थोड़ा नींबू मिलाएं और इसे चेहरे पर स्प्रे या हल्के हाथ से लगाएं. नियमित उपयोग से पिंपल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. जिन लोगों को गर्मियों में ज्यादा पसीना आता है, उनके लिए भी रोज वॉटर बेहद लाभकारी है. यह त्वचा को ठंडक देता है और ताजगी बनाए रखता है. त्वचा के पोर्स को टाइट करने में भी मदद करता है, जिससे ऑयल कंट्रोल रहता है.

हर घर का हिस्सा

रोज वॉटर एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है, जो लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध होता है और हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है. चाहे सुबह की शुरुआत हो या रात की देखभाल, इसे अपने रूटीन में शामिल करके त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाया जा सकता है. इस गर्मी, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय रोज वॉटर जैसे सरल और प्राकृतिक उपाय अपनाकर अपनी त्वचा को सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket