Sunday, 06 Sep 2026 | 10:32 PM

Trending :

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा आज का एक्सप्लेनर:ट्रम्प के दामाद, दोस्त से लेकर CIA डायरेक्टर तक, मॉस्को क्यों जा रहे; क्या रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने वाली है 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा खाली कराने को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, कहा- इससे शांति को खतरा 8 मुस्लिम देशों ने इजराइली मंत्रियों की निंदा की:गाजा को खाली कराने की योजना पर बोले- यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन, शांति प्रयासों को खतरा अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' बताया:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी अमेरिकी मंत्री ने कनाडा को 'छोटा भौंकने वाला कुत्ता' कहा:बोले- पीएम कार्नी ने बेहतरीन ट्रेड डील ठुकराई; अगस्त में हुई बातचीत नाकाम रही थी
EXCLUSIVE

एलपीजी संकट…:हर दिन 5 हजार ज्यादा बुकिंग, नतीजा-50 हजार डिलीवरी पेंडिंग

एलपीजी संकट...:हर दिन 5 हजार ज्यादा बुकिंग, नतीजा-50 हजार डिलीवरी पेंडिंग

प्रदेश में रसोई गैस की कमी नहीं होने के सरकारी दावों के बीच राजधानी में ‘डर’ ने ही संकट जैसी स्थिति बना दी है। भोपाल में इन दिनों रोजाना 13 से 14 हजार गैस बुकिंग हो रही हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 8 से 9 हजार रहता था। यानी, हर दिन करीब 5 हजार अतिरिक्त बुकिंग हो रही है। इसके मुकाबले डिलीवरी 11 से 12 हजार ही हो पा रही है, जिससे करीब 50 हजार सिलेंडर की सप्लाई पेंडिंग हो गई है। हालात यह हैं कि जिले की 46 गैस एजेंसियों पर दबाव बना हुआ है। प्रशासन और तेल कंपनियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं, लेकिन डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर कम नहीं हो पा रहा है। वेटिंग बढ़ी: नए शहर में 5 से 7 दिन, पुराने में 10 दिन तक इंतजार-पैनिक बुकिंग का सीधा असर डिलीवरी टाइम पर पड़ा है। नए भोपाल में सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि पुराने शहर में यह अवधि 8 से 10 दिन तक पहुंच गई है। कंपनियों का दावा है कि अगले 10 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। चूल्हे की चिंता… गैस के लिए एजेंसियों पर लाइन तीन दिन से दोगुनी बुकिंग शहर में 6 दिन का स्टॉक खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, पिछले 2 से 3 दिनों में बुकिंग लगभग दोगुनी हुई है। सप्लाई 11 से 12 हजार सिलेंडर रोज की है, जबकि बुकिंग ज्यादा होने से रोज करीब 3 हजार बुकिंग पेंडिंग रह रही हैं। भोपाल में एजेंसियों के पास 5 से 6 दिन का स्टॉक मौजूद है। भौंरी डिपो से सप्लाई लगातार जारी है। अफवाह का असर पेट्रोल पर भी: खपत 25% बढ़ी
मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक, अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। सामान्य 9 लाख लीटर रोज की खपत बढ़कर 15 से 20 लाख लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि शहर के 192 पेट्रोल पंपों पर फिलहाल पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। नए कनेक्शन भी बंद किए अचानक बढ़ी मांग के चलते कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन देना बंद कर दिया है। एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को मना किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलेंडर हैं, उनकी बुकिंग 25 से 35 दिन के बीच में ली जा रही है। हालांकि, सिंगल सिलेंडर के लिए यह 25 दिन ही है। उज्ज्वला योजना में 45 दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। आरजीपीवी : गैस खत्म होने का हवाला देकर छुट्‌टी का फर्जी नोटिस आरजीपीवी के यूआईटी हॉस्टल में एलपीजी को लेकर अव्यवस्था के बीच छुट्टी का फर्जी नोटिस वायरल हो गया। इसमें लिखा गया कि गैस खत्म होने के कारण 6 अप्रैल से संस्थान बंद किया जा रहा है। अफवाह फैलते ही छात्र घर जाने की तैयारी में जुट गए, लेकिन प्रशासन ने तुरंत खंडन जारी कर स्थिति स्पष्ट की। बता दें कि गैस किल्लत के बीच हॉस्टल के मेस में रोटियां गैस पर बन रही हैं, जबकि दाल-सब्जी लकड़ी की भट्टी पर पक रही है। इसी स्थिति के बीच किसी छात्र ने संस्थान बंद होने का मनगढ़ंत नोटिस तैयार किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैसे वायरल होते ही प्रबंधन तक जानकारी पहुंची। इसके बाद डीन अकादमिक ने साफ किया कि न गैस की कमी है और न छुट्टी का कोई निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने नोटिस बनाने और फैलाने वालों पर अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। छात्रों को आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने को कहा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
धार में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने ब्लाउज फाड़ा:मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की, शोर मचाने पर भागा

April 23, 2026/
12:18 pm

धार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावरा में खेत में सो रही एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने...

भास्कर अपडेट्स:नासिक के स्टार मॉल में आग, बगल के अस्पताल से मरीजों को निकाला गया

May 6, 2026/
8:04 am

महाराष्ट्र के नासिक स्थित स्टार मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही...

इंदौर में जिम संचालक पर तलवार से हमला, VIDEO:इंदौर में कार पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, 60 फीट रोड की घटना, थाने में हुआ समझौता

April 7, 2026/
8:38 am

शहर के एरोड्रम इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। गुस्साए पड़ोसी ने जिम...

Sikars Education Capital, NEET Rank-1

April 11, 2026/
1:53 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान का शेखावाटी अंचल और विशेषकर सीकर शहर आज पूरे देश में शिक्षा के सबसे...

Google Preferred Source CTA

February 25, 2026/
5:04 am

बैतूल4 मिनट पहले कॉपी लिंक बैतूल| माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को कक्षा 10वीं का गणित (स्टेंडर्ड...

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- आज भारत Vs नीदरलैंड:टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार होगा सामना; पाकिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से

June 17, 2026/
4:30 am

वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) के मैदान...

राजनीति

एलपीजी संकट…:हर दिन 5 हजार ज्यादा बुकिंग, नतीजा-50 हजार डिलीवरी पेंडिंग

एलपीजी संकट...:हर दिन 5 हजार ज्यादा बुकिंग, नतीजा-50 हजार डिलीवरी पेंडिंग

प्रदेश में रसोई गैस की कमी नहीं होने के सरकारी दावों के बीच राजधानी में ‘डर’ ने ही संकट जैसी स्थिति बना दी है। भोपाल में इन दिनों रोजाना 13 से 14 हजार गैस बुकिंग हो रही हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 8 से 9 हजार रहता था। यानी, हर दिन करीब 5 हजार अतिरिक्त बुकिंग हो रही है। इसके मुकाबले डिलीवरी 11 से 12 हजार ही हो पा रही है, जिससे करीब 50 हजार सिलेंडर की सप्लाई पेंडिंग हो गई है। हालात यह हैं कि जिले की 46 गैस एजेंसियों पर दबाव बना हुआ है। प्रशासन और तेल कंपनियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं, लेकिन डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर कम नहीं हो पा रहा है। वेटिंग बढ़ी: नए शहर में 5 से 7 दिन, पुराने में 10 दिन तक इंतजार-पैनिक बुकिंग का सीधा असर डिलीवरी टाइम पर पड़ा है। नए भोपाल में सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि पुराने शहर में यह अवधि 8 से 10 दिन तक पहुंच गई है। कंपनियों का दावा है कि अगले 10 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। चूल्हे की चिंता… गैस के लिए एजेंसियों पर लाइन तीन दिन से दोगुनी बुकिंग शहर में 6 दिन का स्टॉक खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, पिछले 2 से 3 दिनों में बुकिंग लगभग दोगुनी हुई है। सप्लाई 11 से 12 हजार सिलेंडर रोज की है, जबकि बुकिंग ज्यादा होने से रोज करीब 3 हजार बुकिंग पेंडिंग रह रही हैं। भोपाल में एजेंसियों के पास 5 से 6 दिन का स्टॉक मौजूद है। भौंरी डिपो से सप्लाई लगातार जारी है। अफवाह का असर पेट्रोल पर भी: खपत 25% बढ़ी
मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक, अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। सामान्य 9 लाख लीटर रोज की खपत बढ़कर 15 से 20 लाख लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि शहर के 192 पेट्रोल पंपों पर फिलहाल पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। नए कनेक्शन भी बंद किए अचानक बढ़ी मांग के चलते कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन देना बंद कर दिया है। एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को मना किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलेंडर हैं, उनकी बुकिंग 25 से 35 दिन के बीच में ली जा रही है। हालांकि, सिंगल सिलेंडर के लिए यह 25 दिन ही है। उज्ज्वला योजना में 45 दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। आरजीपीवी : गैस खत्म होने का हवाला देकर छुट्‌टी का फर्जी नोटिस आरजीपीवी के यूआईटी हॉस्टल में एलपीजी को लेकर अव्यवस्था के बीच छुट्टी का फर्जी नोटिस वायरल हो गया। इसमें लिखा गया कि गैस खत्म होने के कारण 6 अप्रैल से संस्थान बंद किया जा रहा है। अफवाह फैलते ही छात्र घर जाने की तैयारी में जुट गए, लेकिन प्रशासन ने तुरंत खंडन जारी कर स्थिति स्पष्ट की। बता दें कि गैस किल्लत के बीच हॉस्टल के मेस में रोटियां गैस पर बन रही हैं, जबकि दाल-सब्जी लकड़ी की भट्टी पर पक रही है। इसी स्थिति के बीच किसी छात्र ने संस्थान बंद होने का मनगढ़ंत नोटिस तैयार किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैसे वायरल होते ही प्रबंधन तक जानकारी पहुंची। इसके बाद डीन अकादमिक ने साफ किया कि न गैस की कमी है और न छुट्टी का कोई निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने नोटिस बनाने और फैलाने वालों पर अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। छात्रों को आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने को कहा गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket