Wednesday, 09 Sep 2026 | 04:46 PM

Trending :

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज को बताया गैर-स्क्रिप्टेड:सुनिधि चौहान की ‘फेक’ वाली टिप्पणी के बाद बोलीं- अंगूर जिसको नहीं मिलते, उसको खट्टे लगते हैं शिवराजकुमार ने हिंदी को कहा राष्ट्रीय भाषा:विवाद होने पर माफी मांगी, कहा- हिंदी उनकी भाषा, हमारे लिए हमारी भाषा कन्नड़ सबसे जरूरी; जानिए पूरा विवाद Noida SSC Exam Cancelled | Server Technical Glitch Sparks Student Protest लखनऊ के प्रणव को 83 लाख वजीफा, लंदन में पढ़ेंगे:AI और तकनीक नीति में हासिल करेंगे विशेषज्ञता, UCL में लेंगे परास्नातक की डिग्री बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें बार-बार शिकायतें करने से अपने भी दूर हो सकते हैं:मन हल्का करें, लेकिन सामने वाले को भी बोलने दें
EXCLUSIVE

sonu nigam shared how he survived bomb blast in 2004 during karachi event

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया है कि किस तरह वो साल 2004 में पाकिस्तान के कराची में हुए एक बम धमाके में बाल-बाल बचे थे। सिंगर को कराची में एक परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन वेन्यू पर पहुंचने से ठीक पहले उनकी गाड़ी के पीछे धमाका हो गया, ऐसे में कुछ पाकिस्तानियों ने उनकी जान बचाई थी।

सोनू निगम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 10 अप्रैल 2004 में कराची में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। दरअसल, सोनू निगम अप्रैल 2004 में परिवार के साथ कराची पहुंचे थे। वो 6 दिनों तक वहीं रहे, शॉपिंग की और घूमे-फिरे। 10 अप्रैल को उन्हें जियो चैनल के शो में परफॉर्म करना था। वो बस से परिवार और टीम के साथ वेन्यू पर पहुंचे ही थे कि अचानक पार्किंग एरिया में बम ब्लास्ट हो गया। उनकी बस तेजी से ग्राउंड की तरफ गई और शोर मचाने पर सिक्योरिटी ने उन्हें घेर लिया।

सिक्योरिटी टीम उन्हें वेन्यू के पास स्थित मरीना होटल ले गई, जहां स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें लॉबी में बैठाकर उनकी खातिरदारी की।

सोनू निगम के अकाउंट से जारी किए गए वीडियो में उस शो के ऑर्गेनाइजर का भी बयान है, जो कह रहे हैं, मरीना होटल में जब हमने बताया कि हमें थोड़ी देर के लिए यहां रुकना है, सोनू निगम साथ हैं, तो वो तो बहुत खुश हो गए। स्टाफ ने कहा, अरे, सोनू निगम हैं, आप इन्हें अंदर लेकर आएं। हम सोनू को अंदर लेकर गए, वो लॉबी मैं बैठे, सोनू को रिलेक्स किया गया। वो जाहिर है बहुत परेशान थे। वहां पर इन लोगों ने सिक्योरिटी से कोऑर्डिनेशन किया, तो दो रास्ते थे, एक कि यहीं से सिक्योरिटी लगाकर वापस होटल चले जाएं, और एक कि वेन्यू पर चले जाएं।

इस बड़े हादसे के बावजूद सोनू की टीम ने शो कैंसिल करने की बजाए वेन्यू पर जाने का फैसला किया। सिक्योरिटी डबल कर सोनू को वेन्यू तक पहुंचाया गया। उनसे पहले पाक सिंगर अरशद महमूद को 5 गाने गाना था। उनकी परफॉर्मेंस खत्म हो चुकी थी, लेकिन सोनू घबराए हुए थे, तो ऑर्गेनाइजर ने अरशद महमूद को परफॉर्मेंस जारी रखने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब बैकस्टेज में रहते हुए सोनू निगम ने 5 हजार लोगों का शोर सुना, तो वो परफॉर्म करने खुद मंच पर पहुंचे।

मंच पर सोनू निगम ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बहुत ही बदकिस्मत रहे हैं भारत-पाकिस्तान के लोग, जो इतना प्यार मिस कर रहे थे और अब जाकर उन्हें ये प्यार मिल रहा है, चाहे पाकिस्तान में हो या भारत में। ये बहुत खूबसूरत है।’

पाकिस्तानी सिंगर अमजब साबरी ने दानियल शेख के पॉडकास्ट में इस हादसे पर बात करते हुए कहा था कि सोनू ने इस कॉन्सर्ट के बाद पाकिस्तान से जाते हुए कहा था, अगर मुझ पर अटैक यहां पर हुआ, तो मुझे बचाया भी पाकिस्तानी ने।

बता दें कि कराची में हुए इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हुई थी, जबकि 3 बुरी तरह घायल हो गए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल में 100 मीटर दूर हो रही थी बीजेपी की रैली, घबराईं ममता बनर्जी, मंच छोड़ वापस लौटीं

April 26, 2026/
1:19 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है। शनिवार (26 अप्रैल) को भवानीपुर...

'...देश को बेच दिया'- पश्चिम बंगाल की रैली के दौरान राहुल गांधी की सरकार पर बड़ा हमला

April 14, 2026/
7:11 pm

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने भारत-विदेश के व्यापारिक...

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा:पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर

March 7, 2026/
10:23 am

पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम कहा बहू:कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा

June 25, 2026/
4:30 am

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं करिश्मा कपूर आज 52 साल की हो चुकी हैं। 65 से...

स्पॉटिफाई ने एक साल में हटाए 7.5 करोड़ स्पैम ट्रैक:एआई म्यूजिक का खतरा; रोज 50 हजार ट्रैक रिलीज, वर्चुअल बैंड्स के 10 लाख श्रोता

April 18, 2026/
1:08 pm

एआई से अब टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से सेकेंड्स में गाना तैयार हो रहा है और उसे किसी भी असली सिंगर के...

इडली बैटर रेसिपी

June 25, 2026/
5:13 pm

25 जून 2026 को 17:13 IST पर अद्यतन किया गया क्या आप भी घर पर होटल जैसी सॉफ्ट और स्पेलसी...

दुनियाभर में फूड कंपनियों की मुकदमेबाजी में लगे 600 साल:डब्ल्यूएचओ का आरोप; अदालती चक्करों में फंसाकर मोटापे की मुहिम कमजोर कर रहे ब्रांड्स

August 4, 2026/
4:44 pm

दुनिया की सबसे बड़ी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड (पैकेज्ड चिप्स, नम्कीन, क्रिस्प्स) कंपनियां सेहतमंद खान-पान को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियों को...

राजपाल यादव को मिली सलमान खान की फिल्म:शूटिंग भी शुरू; चेक बाउंस केस का मजाक उड़ने पर भाईजान का मिला था सपोर्ट

April 29, 2026/
2:00 pm

राजपाल यादव ने सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में राजपाल सलमान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

sonu nigam shared how he survived bomb blast in 2004 during karachi event

sonu nigam shared how he survived bomb blast in 2004 during karachi event

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया है कि किस तरह वो साल 2004 में पाकिस्तान के कराची में हुए एक बम धमाके में बाल-बाल बचे थे। सिंगर को कराची में एक परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन वेन्यू पर पहुंचने से ठीक पहले उनकी गाड़ी के पीछे धमाका हो गया, ऐसे में कुछ पाकिस्तानियों ने उनकी जान बचाई थी।

सोनू निगम ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से 10 अप्रैल 2004 में कराची में हुए एक कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। दरअसल, सोनू निगम अप्रैल 2004 में परिवार के साथ कराची पहुंचे थे। वो 6 दिनों तक वहीं रहे, शॉपिंग की और घूमे-फिरे। 10 अप्रैल को उन्हें जियो चैनल के शो में परफॉर्म करना था। वो बस से परिवार और टीम के साथ वेन्यू पर पहुंचे ही थे कि अचानक पार्किंग एरिया में बम ब्लास्ट हो गया। उनकी बस तेजी से ग्राउंड की तरफ गई और शोर मचाने पर सिक्योरिटी ने उन्हें घेर लिया।

सिक्योरिटी टीम उन्हें वेन्यू के पास स्थित मरीना होटल ले गई, जहां स्टाफ ने उनका स्वागत किया और उन्हें लॉबी में बैठाकर उनकी खातिरदारी की।

सोनू निगम के अकाउंट से जारी किए गए वीडियो में उस शो के ऑर्गेनाइजर का भी बयान है, जो कह रहे हैं, मरीना होटल में जब हमने बताया कि हमें थोड़ी देर के लिए यहां रुकना है, सोनू निगम साथ हैं, तो वो तो बहुत खुश हो गए। स्टाफ ने कहा, अरे, सोनू निगम हैं, आप इन्हें अंदर लेकर आएं। हम सोनू को अंदर लेकर गए, वो लॉबी मैं बैठे, सोनू को रिलेक्स किया गया। वो जाहिर है बहुत परेशान थे। वहां पर इन लोगों ने सिक्योरिटी से कोऑर्डिनेशन किया, तो दो रास्ते थे, एक कि यहीं से सिक्योरिटी लगाकर वापस होटल चले जाएं, और एक कि वेन्यू पर चले जाएं।

इस बड़े हादसे के बावजूद सोनू की टीम ने शो कैंसिल करने की बजाए वेन्यू पर जाने का फैसला किया। सिक्योरिटी डबल कर सोनू को वेन्यू तक पहुंचाया गया। उनसे पहले पाक सिंगर अरशद महमूद को 5 गाने गाना था। उनकी परफॉर्मेंस खत्म हो चुकी थी, लेकिन सोनू घबराए हुए थे, तो ऑर्गेनाइजर ने अरशद महमूद को परफॉर्मेंस जारी रखने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब बैकस्टेज में रहते हुए सोनू निगम ने 5 हजार लोगों का शोर सुना, तो वो परफॉर्म करने खुद मंच पर पहुंचे।

मंच पर सोनू निगम ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि बहुत ही बदकिस्मत रहे हैं भारत-पाकिस्तान के लोग, जो इतना प्यार मिस कर रहे थे और अब जाकर उन्हें ये प्यार मिल रहा है, चाहे पाकिस्तान में हो या भारत में। ये बहुत खूबसूरत है।’

पाकिस्तानी सिंगर अमजब साबरी ने दानियल शेख के पॉडकास्ट में इस हादसे पर बात करते हुए कहा था कि सोनू ने इस कॉन्सर्ट के बाद पाकिस्तान से जाते हुए कहा था, अगर मुझ पर अटैक यहां पर हुआ, तो मुझे बचाया भी पाकिस्तानी ने।

बता दें कि कराची में हुए इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हुई थी, जबकि 3 बुरी तरह घायल हो गए थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket