Wednesday, 04 Nov 2026 | 10:47 PM

Trending :

भोपाल में युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:आरोपी के खिलाफ NSA की मांग; मंत्री बोले- घर पर बुलडोजर चलाएंगे

भोपाल के अशोका गार्डन में 35 साल के विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठन सड़क पर उतर गए हैं। विजय की दो दिन पहले मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल समेत अन्य संगठन आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। लोग रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस तक जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे से बेरिकेटिंग तोड़कर सीएम हाउस के लिए पॉलिटेक्निक चौराहे पर आ गए हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां से सीएम हाउस मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। देखिये प्रदर्शन की तस्वीरें… सकल हिंदू समाज के आह्वान पर प्रदर्शन
सकल हिंदू समाज के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में विजय राजपूत बिट्टू के हत्यारों पर NSA की कार्रवाई होना चाहिए। वहीं, घर पर बुलडोजर भी चलाया जाए। रोशनपुरा से मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च चल रहेगा। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर हत्या की थी
बता दें कि अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया था।
सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका। इस दौरान परिजन का पुलिस से विवाद भी हुआ। परिजन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम है। उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। मंत्री सारंग बोले-सख्त कार्रवाई की जाएगी
इससे पहले मंगलवार रात में मंत्री विश्वास सारंग मृतक विजय के घर पहुंचे थे और परिजनों को ढांढस बंधवाया था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही वीभत्स घटना हुई है। मैं स्वयं पीड़ित परिवार से मिला था। विजय बहुत ही होनहार युवा थे। एक गलत घटना को अंजाम दिया गया है। हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बिना बात बिना किसी कारण के एक होनहार युवा की हत्या की गई, जो सहन नहीं किया जाएगा।
मंत्री सारंग ने कहा कि हमने भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलेगा। कानून को हाथ में लेने वाला व्यक्ति ठीक से रह नहीं सकता। मृतक विजय की दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमने ली है। उनकी पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'धुरंधर द रिवेंज' में छाई हरियाणा की बहू:वकील वीना के किरदार में दिखीं, 6 साल पहले नारनौल में हुई थी शादी

March 22, 2026/
5:00 am

हरियाणा के नारनौल की बहू एक्ट्रेस भाषा सुंबली इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग से छाई...

पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का साथ देगा मौसम:इकाना में आज RCB vs LSG; दिन में छिटपुट बारिश, क्या हो पाएगा मैच?

May 7, 2026/
12:34 pm

लखनऊ में आज तड़के ही मौसम खराब हो गया। आंधी के साथ करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इसका...

दृश्यम 3 की रिलीज टली:2 अप्रैल की जगह अब 21 मई को आएगी मूवी, इसी दिन एक्टर मोहनलाल का बर्थडे

March 24, 2026/
4:50 pm

मलयालम एक्टर मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदल गई है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में...

केरल विधानसभा चुनाव: CM विजयन को बुजुगों से बड़ी आस:राज्य में इन पर सबसे ज्यादा खर्च; इस चुनाव में 'कैश' स्कीम्स की भूमिका भी अहम

March 15, 2026/
11:04 am

चुनावों में विचारधारा और कोर वोट बैंक बिना किसी तनाव के कैसे काम करते हैं, इसे गहराई से समझने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भोपाल में युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:आरोपी के खिलाफ NSA की मांग; मंत्री बोले- घर पर बुलडोजर चलाएंगे

भोपाल में युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:आरोपी के खिलाफ NSA की मांग; मंत्री बोले- घर पर बुलडोजर चलाएंगे

भोपाल के अशोका गार्डन में 35 साल के विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठन सड़क पर उतर गए हैं। विजय की दो दिन पहले मामूली विवाद में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल समेत अन्य संगठन आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। लोग रोशनपुरा चौराहे से सीएम हाउस तक जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे से बेरिकेटिंग तोड़कर सीएम हाउस के लिए पॉलिटेक्निक चौराहे पर आ गए हैं। यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां से सीएम हाउस मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। देखिये प्रदर्शन की तस्वीरें… सकल हिंदू समाज के आह्वान पर प्रदर्शन
सकल हिंदू समाज के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में विजय राजपूत बिट्टू के हत्यारों पर NSA की कार्रवाई होना चाहिए। वहीं, घर पर बुलडोजर भी चलाया जाए। रोशनपुरा से मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च चल रहेगा। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर हत्या की थी
बता दें कि अशोका गार्डन इलाके में मामूली विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। ‘बेटा’ कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया था।
सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका। इस दौरान परिजन का पुलिस से विवाद भी हुआ। परिजन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम है। उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। मंत्री सारंग बोले-सख्त कार्रवाई की जाएगी
इससे पहले मंगलवार रात में मंत्री विश्वास सारंग मृतक विजय के घर पहुंचे थे और परिजनों को ढांढस बंधवाया था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही वीभत्स घटना हुई है। मैं स्वयं पीड़ित परिवार से मिला था। विजय बहुत ही होनहार युवा थे। एक गलत घटना को अंजाम दिया गया है। हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बिना बात बिना किसी कारण के एक होनहार युवा की हत्या की गई, जो सहन नहीं किया जाएगा।
मंत्री सारंग ने कहा कि हमने भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलेगा। कानून को हाथ में लेने वाला व्यक्ति ठीक से रह नहीं सकता। मृतक विजय की दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमने ली है। उनकी पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket