Saturday, 17 Oct 2026 | 08:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Summer Fruits Benefits; Dehydration Prevention Tips

  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Fruits Benefits; Dehydration Prevention Tips | High Water Fruits List

2 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

धरती का सबसे इंटेलिजेंट ब्रेन है नेचर यानी प्रकृति। यह मौसम के हिसाब से सर्वाइवल के लिए फल-सब्जियां उगाता है। गर्मियों में तापमान अधिक होने कारण शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है तो डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए प्रकृति इस मौसम में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर फल-सब्जियां उगाती है। ये फल जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर एनर्जेटिक रहता है।

इसलिए जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • गर्मियों में कौन-से फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं?
  • कौन से फल गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं?

एक्सपर्ट- डॉ. अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली

सवाल- गर्मियों में फल खाना क्यों जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी पोषक तत्व बाहर निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान हो सकती है। फल नेचुरल सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करते हैं।

सवाल- गर्मियों में शरीर को फलों की ज्यादा जरूरत क्यों होती है?

जवाब- ज्यादा गर्मी में शरीर जल्दी थकता है। फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं और एनर्जी देते हैं। ये गर्मी से बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ग्राफिक में देखिए कि फल खाना क्यों जरूरी है-

सवाल- गर्मियों में ज्यादा फल खाने से हेल्थ को क्या फायदा होता है?

जवाब- टेम्परेचर ज्यादा होने पर शरीर को ज्यादा पोषण, पानी और एनर्जी की जरूरत होती है। फल इसकी पूर्ति में मदद करते हैं। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या गर्मियों में फल शरीर को भीतर से ठंडा रखते हैं?

जवाब- हां, ज्यादातर फल पानी से भरपूर होते हैं और शरीर का तापमान बैलेंस रखते हैं। तरबूज, खरबूज और खीरा कूलिंग इफेक्ट देते हैं। इससे हीट स्ट्रेस कम होता है और शरीर तरोताजा महसूस करता है।

सवाल- क्या गर्मियों में फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं?

जवाब- हां, इनमें 70-90% तक पानी होता है। इनमें मौजूद नेचुरल शुगर और मिनरल्स शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखते हैं। नियमित रूप से फल खाने से-

  • हाइड्रेशन में मदद मिलती है।
  • स्किन हेल्दी रहती है।
  • थकान व सिरदर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।

सवाल- कौन से फल शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं?

जवाब- कई ऐसे हाई वाटर कंटेंट वाले फल हैं, जो हाइड्रेशन में मदद करते हैं। ग्राफिक में ऐसे फलों की लिस्ट देखिए-

सवाल- क्या तरबूज, खरबूज जैसे फल खाना पानी पीने के बराबर है?

जवाब- तरबूज और खरबूज जैसे फलों में भरपूर मात्रा में पानी होता है, लेकिन ये पानी का विकल्प नहीं है। ये फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद जरूर करते हैं, लेकिन शरीर की रोज की जरूरत पूरी करने के लिए सादा पानी पीना जरूरी है।

आमतौर पर एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रोजाना 8-10 गिलास (2.5- 3 लीटर) पानी पीना चाहिए। फल रिप्लेसमेंट नहीं सप्लीमेंट की तरह काम करते हैं।

सवाल- गर्मियों में कौन से फल सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं?

जवाब- ऐसे फल सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं, जिनमें पानी के साथ विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भी हों। ग्राफिक में देखिए कौन से फल गर्मियों में सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं-

सवाल- क्या गर्मियों में फल खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बना रहता है?

जवाब- हां, नारियल पानी, तरबूज, केला, संतरा, अंगूर जैसे फल शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। इनमें सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।

सवाल- क्या फल खाने से हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव होता है?

जवाब- फल सीधे तौर पर हीट स्ट्रोक को रोक नहीं सकते, लेकिन ये इसका रिस्क कम कर सकते हैं। लू से बचने के लिए फल खाने के साथ पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। साथ ही तेज धूप के सीधे एक्सपोजर से भी बचाव करें।

सवाल- क्या गर्मियों में फल खाने से पाचन बेहतर होता है?

जवाब- हां, फलों में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। गर्मियों में एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। पपीता, तरबूज और सेब जैसे फल इन समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। ये आंतों को साफ रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक रहता है।

सवाल- क्या गर्मियों में फल इंस्टेंट एनर्जी देते हैं?

जवाब- हां, फलों में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी नेचुरल शुगर होती है। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इनमें मौजूद विटामिन्स शरीर की एनर्जी प्रोडक्शन प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं, जिससे व्यक्ति ज्यादा एक्टिव महसूस करता है।

सवाल- गर्मियों में कमजोरी और थकान होने पर कौन से फल खाने चाहिए?

जवाब- नीचे ग्राफिक में फलों की पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी सारे फल खा सकते हैं?

जवाब- इसका जवाब पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • डायबिटिक लोगों को फल संतुलन में खाना चाहिए, क्योंकि आम, केला, अंगूर जैसे फलों में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें डॉक्टर की सलाह से खाएं।
  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले फल जैसे सेब, अमरूद, नाशपाती और संतरा खा सकते हैं। लेकिन इन्हें भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- गर्मियों में जल्दी खराब होता खाना:फूड स्टोरेज के 24 टिप्स, फूड रहेगा सेफ, स्टोर करते हुए न करें ये 10 गलतियां

गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होती हैं। फूड स्टोरेज की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सही फूड स्टोरेज बीमारियों से बचाव का अहम हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Pakistan Vs England Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Super 8s: Stay updated with PAK vs ENG Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Pallekele. (Picture Credit: AP)

February 24, 2026/
9:52 pm

आखरी अपडेट:24 फरवरी, 2026, 21:52 IST भाजपा द्वारा इतने व्यापक स्तर के राष्ट्रीय नेताओं को जुटाना उसके आउटरीच प्रयासों के...

NTPC 515 Jobs & SEBI 91 Vacancies

February 11, 2026/
8:00 pm

10 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी NTPC में 515 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन...

भीड़ से दूर प्रॉपर्टी खरीद रहे धनाढ्य; शहरों से किनारा:अब जहां सप्लाई सीमित, नजारा अनमोल, पहुंच कम, वहीं दाम बढ़ रहे

April 28, 2026/
5:49 pm

दुनिया में हर रोज 89 नए अल्ट्रा-रिच बन रहे हैं। दिलचस्प है कि ये लोग मुंबई, लंदन या न्यूयॉर्क के...

RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं:अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक

April 20, 2026/
5:38 pm

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने 20 अप्रैल को रुपए की अस्थिरता को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा डीलरों...

मूवी रिव्यू – गवर्नर:देश को दिवालिया होने से बचाने की कहानी, मनोज बाजपेयी ने कठिन विषय को भी दिलचस्प बना दिया

June 12, 2026/
11:41 am

आज का भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब देश के...

राजनीति

Summer Fruits Benefits; Dehydration Prevention Tips

Summer Fruits Benefits; Dehydration Prevention Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Summer Fruits Benefits; Dehydration Prevention Tips | High Water Fruits List

2 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

धरती का सबसे इंटेलिजेंट ब्रेन है नेचर यानी प्रकृति। यह मौसम के हिसाब से सर्वाइवल के लिए फल-सब्जियां उगाता है। गर्मियों में तापमान अधिक होने कारण शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है तो डिहाइड्रेशन का रिस्क बढ़ जाता है।

डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए प्रकृति इस मौसम में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर फल-सब्जियां उगाती है। ये फल जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर एनर्जेटिक रहता है।

इसलिए जरूरत की खबर में जानेंगे कि-

  • गर्मियों में कौन-से फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं?
  • कौन से फल गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं?

एक्सपर्ट- डॉ. अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली

सवाल- गर्मियों में फल खाना क्यों जरूरी है?

जवाब- गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी पोषक तत्व बाहर निकलते हैं। इससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान हो सकती है। फल नेचुरल सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करते हैं।

सवाल- गर्मियों में शरीर को फलों की ज्यादा जरूरत क्यों होती है?

जवाब- ज्यादा गर्मी में शरीर जल्दी थकता है। फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं और एनर्जी देते हैं। ये गर्मी से बचाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ग्राफिक में देखिए कि फल खाना क्यों जरूरी है-

सवाल- गर्मियों में ज्यादा फल खाने से हेल्थ को क्या फायदा होता है?

जवाब- टेम्परेचर ज्यादा होने पर शरीर को ज्यादा पोषण, पानी और एनर्जी की जरूरत होती है। फल इसकी पूर्ति में मदद करते हैं। सभी फायदे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या गर्मियों में फल शरीर को भीतर से ठंडा रखते हैं?

जवाब- हां, ज्यादातर फल पानी से भरपूर होते हैं और शरीर का तापमान बैलेंस रखते हैं। तरबूज, खरबूज और खीरा कूलिंग इफेक्ट देते हैं। इससे हीट स्ट्रेस कम होता है और शरीर तरोताजा महसूस करता है।

सवाल- क्या गर्मियों में फल शरीर को हाइड्रेट करते हैं?

जवाब- हां, इनमें 70-90% तक पानी होता है। इनमें मौजूद नेचुरल शुगर और मिनरल्स शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखते हैं। नियमित रूप से फल खाने से-

  • हाइड्रेशन में मदद मिलती है।
  • स्किन हेल्दी रहती है।
  • थकान व सिरदर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं।

सवाल- कौन से फल शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं?

जवाब- कई ऐसे हाई वाटर कंटेंट वाले फल हैं, जो हाइड्रेशन में मदद करते हैं। ग्राफिक में ऐसे फलों की लिस्ट देखिए-

सवाल- क्या तरबूज, खरबूज जैसे फल खाना पानी पीने के बराबर है?

जवाब- तरबूज और खरबूज जैसे फलों में भरपूर मात्रा में पानी होता है, लेकिन ये पानी का विकल्प नहीं है। ये फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद जरूर करते हैं, लेकिन शरीर की रोज की जरूरत पूरी करने के लिए सादा पानी पीना जरूरी है।

आमतौर पर एक स्वस्थ्य व्यक्ति को रोजाना 8-10 गिलास (2.5- 3 लीटर) पानी पीना चाहिए। फल रिप्लेसमेंट नहीं सप्लीमेंट की तरह काम करते हैं।

सवाल- गर्मियों में कौन से फल सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं?

जवाब- ऐसे फल सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं, जिनमें पानी के साथ विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भी हों। ग्राफिक में देखिए कौन से फल गर्मियों में सबसे ज्यादा पौष्टिक होते हैं-

सवाल- क्या गर्मियों में फल खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बना रहता है?

जवाब- हां, नारियल पानी, तरबूज, केला, संतरा, अंगूर जैसे फल शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाने में मदद करते हैं। इनमें सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।

सवाल- क्या फल खाने से हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव होता है?

जवाब- फल सीधे तौर पर हीट स्ट्रोक को रोक नहीं सकते, लेकिन ये इसका रिस्क कम कर सकते हैं। लू से बचने के लिए फल खाने के साथ पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। साथ ही तेज धूप के सीधे एक्सपोजर से भी बचाव करें।

सवाल- क्या गर्मियों में फल खाने से पाचन बेहतर होता है?

जवाब- हां, फलों में मौजूद फाइबर और एंजाइम्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। गर्मियों में एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। पपीता, तरबूज और सेब जैसे फल इन समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। ये आंतों को साफ रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक रहता है।

सवाल- क्या गर्मियों में फल इंस्टेंट एनर्जी देते हैं?

जवाब- हां, फलों में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी नेचुरल शुगर होती है। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इनमें मौजूद विटामिन्स शरीर की एनर्जी प्रोडक्शन प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं, जिससे व्यक्ति ज्यादा एक्टिव महसूस करता है।

सवाल- गर्मियों में कमजोरी और थकान होने पर कौन से फल खाने चाहिए?

जवाब- नीचे ग्राफिक में फलों की पूरी लिस्ट देखिए-

सवाल- क्या डायबिटिक लोग भी सारे फल खा सकते हैं?

जवाब- इसका जवाब पॉइंटर्स से समझते हैं-

  • डायबिटिक लोगों को फल संतुलन में खाना चाहिए, क्योंकि आम, केला, अंगूर जैसे फलों में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें डॉक्टर की सलाह से खाएं।
  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले फल जैसे सेब, अमरूद, नाशपाती और संतरा खा सकते हैं। लेकिन इन्हें भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

जरूरत की खबर- गर्मियों में जल्दी खराब होता खाना:फूड स्टोरेज के 24 टिप्स, फूड रहेगा सेफ, स्टोर करते हुए न करें ये 10 गलतियां

गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होती हैं। फूड स्टोरेज की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे में सही फूड स्टोरेज बीमारियों से बचाव का अहम हिस्सा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket