Friday, 18 Sep 2026 | 03:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

बैतूल में ट्रैक्टर ठगी गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार:26 लाख के चार वाहन बरामद; धोखे से महाराष्ट्र ले जाकर बेच दिया था

बैतूल जिले में किसानों के साथ ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भैंसदेही पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 26 लाख रुपए कीमत के चार ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को भैंसदेही थाने में किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी राजेश विजयकर ने ट्रैक्टर को महाराष्ट्र में कुछ समय चलाने के बहाने लिया और बाद में धोखाधड़ी कर बेच दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश विजयकर (43) निवासी कौडीढाना, भैंसदेही और उसके साथी योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण (45) निवासी बडुरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार ट्रैक्टर जब्त किए
पूछताछ में आरोपियों ने किसानों से ट्रैक्टर लेकर उन्हें महाराष्ट्र में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोनालिका और दो मैसी कंपनी के ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बरामद किए गए इन ट्रैक्टरों की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस गिरोह के तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाजापुर में गर्मी बढ़ी, तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी:जमकर तपाएगा अप्रैल का पहला सप्ताह, तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

March 24, 2026/
1:28 pm

शाजापुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तीन दिन पहले बादलों के कारण मिली राहत के बाद,...

हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

May 13, 2026/
4:30 am

शादीशुदा जिंदगी में अगर दोस्ती, शक और पुराने रिश्तों की एंट्री हो जाए, तो जिंदगी कितनी उलझ सकती है, यही...

आमिर की पार्टी में सलमान नए लुक में दिखे:लगान के 25 साल होने के सेलिब्रेशन में करीना-रेखा समेत कई सेलेब्स पहुंचे

June 14, 2026/
9:28 am

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:गाड़ी में से सिर्फ जली हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे

April 30, 2026/
7:47 am

अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल...

राजनीति

बैतूल में ट्रैक्टर ठगी गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार:26 लाख के चार वाहन बरामद; धोखे से महाराष्ट्र ले जाकर बेच दिया था

बैतूल में ट्रैक्टर ठगी गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार:26 लाख के चार वाहन बरामद; धोखे से महाराष्ट्र ले जाकर बेच दिया था

बैतूल जिले में किसानों के साथ ट्रैक्टर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भैंसदेही पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 26 लाख रुपए कीमत के चार ट्रैक्टर बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को भैंसदेही थाने में किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी राजेश विजयकर ने ट्रैक्टर को महाराष्ट्र में कुछ समय चलाने के बहाने लिया और बाद में धोखाधड़ी कर बेच दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश विजयकर (43) निवासी कौडीढाना, भैंसदेही और उसके साथी योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण (45) निवासी बडुरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार ट्रैक्टर जब्त किए
पूछताछ में आरोपियों ने किसानों से ट्रैक्टर लेकर उन्हें महाराष्ट्र में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोनालिका और दो मैसी कंपनी के ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बरामद किए गए इन ट्रैक्टरों की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस गिरोह के तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket