Thursday, 26 Nov 2026 | 12:39 PM

Trending :

वर्कआउट नहीं करते, फिर भी ले सकते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट? डाइटिशियन ने बताया कब और कैसे करें सेवन

authorimg

Last Updated:

Protein Powder Safe Uses: प्रोटीन सप्लीमेंट लेने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और जिम जाने वाले अधिकतर लोग इनका सेवन करते हैं. डाइटिशियन रंजना सिंह के अनुसार जिम जाने वाले लोगों को भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग जिम नहीं करते हैं, वे भी सख्ती से इन सप्लीमेंट्स को अवॉइड करें. अगर शरीर में प्रोटीन की सीवियर कमी हो या कोई बीमारी हो, तो ऐसे में डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर ही प्रोटीन सप्लीमेंट्स लें.

Zoom

डाइटिशियन की मानें तो सभी लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट्स अवॉइड करने चाहिए.

When to Use Protein Powder: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व है. यह मसल्स की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी माना जाता है और शरीर की कई प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है. आजकल जिम जाने वाले अधिकतर लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कई लोग बिना जिम जाए भी इन प्रोटीन सप्लीमेंट्स का यूज कर रहे हैं. लोगों को लगता है कि ये सप्लीमेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की राय बिल्कुल अलग है. डाइटिशियन की मानें तो ये सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं करने चाहिए. जिम जाएं या न जाएं, लेकिन सप्लीमेंट अपनी मर्जी से न लें.

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि जिम जाने वाले तमाम लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स आमतौर पर इन सप्लीमेंट्स की सलाह नहीं देते हैं. जो लोग जिम नहीं जाते हैं, उन्हें ये सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से बिल्कुल नहीं लेने चाहिए. बाजार में मिलने वाले तमाम सप्लीमेंट्स में खतरनाक सिंथेटिक एलीमेंट और स्टेरॉयड मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हैं. इनकी वजह से किडनी, हार्ट और लिवर से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं. लोगों को किसी भी तरह के सप्लीमेंट के बजाय प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए, ताकि नेचुरल तरीके से प्रोटीन की कमी दूर हो सके.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन रंजना के मुताबिक अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या प्रोटीन की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं, तब आप डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे- अंडा, पनीर, मछली, चने, दालें और सोयाबीन शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा घर पर व्हे प्रोटीन बनाकर भी यूज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट या सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर प्रोटीन पाउडर न खरीदें और इसका यूज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसमें लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है.

एक्सपर्ट की मानें तो प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन करना लिवर और किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. अगर आप वर्कआउट नहीं करते हैं और अपनी मर्जी से प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी और लिवर पर दबाव बढ़ जाता है. इसके अलावा पेट की समस्या, कब्ज या अपच की कंडीशन पैदा हो सकती है. जिन लोगों को किडनी डिजीज, किडनी स्टोन, यूरिक एसिड की समस्या है, वे प्रोटीन सप्लीमेंट्स सख्ती से अवॉइड करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कामत ने चेताया,उधार लेकर शेयर ट्रेडिंग का ट्रेंड डुबो देगा:मिड, स्मॉल कैप शेयरों में सर्किट लगने पर न निवेशक निकल सकता है, न ब्रोकर

May 20, 2026/
1:33 pm

देश के शेयर बाजार में इन दिनों मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी यानी एमटीएफ का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। जीरोधा...

Iran Leader Khamenei Death | Israel US Strike; Global Reaction

March 1, 2026/
4:19 pm

तेहरान52 मिनट पहले कॉपी लिंक इजराइल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की...

Gujarat Titans' players celebrate after they won the Indian Premier League cricket match against Delhi Capitals in New Delhi, India, Wednesday, April. 8, 2026. (AP Photo/ Manish Swarup)

April 9, 2026/
5:43 am

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 05:43 IST आज असम का नक्शा कई ‘प्रतिष्ठा की लड़ाइयों’ से भरा पड़ा है, जहां मार्जिन...

'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज:फिल्म में शाहरुख के बेटे आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी नजर आएंगी; कहानी में मजेदार ट्विस्ट और फैमिली ड्रामा

July 16, 2026/
4:37 pm

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी...

भोपाल के ऋषिपुरम में शराब दुकान का विरोध:26 दिन से धरना दे रहे; कहा- 5 दिन में दुकान नहीं हटी तो उग्र प्रदर्शन करेंगे

April 30, 2026/
1:53 pm

भोपाल के अवधपुरी स्थित ऋषिपुरम में शराब दुकान की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ रहा है। रहवासी 80 फीट स्थित...

Sunita Ahuja Celebrates Ganesh Chaturthi

September 14, 2026/
11:00 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर...

वर्ल्ड अपडेट्स:एपस्टीन कनेक्शन की समीक्षा पूरी होने तक वॉरेन बफे ने गेट्स फाउंडेशन को दान रोका: रिपोर्ट

June 30, 2026/
10:37 am

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे ने इस साल गेट्स फाउंडेशन को होने वाला अपना नियमित मध्य-वर्षीय अरबों डॉलर का...

राजनीति

वर्कआउट नहीं करते, फिर भी ले सकते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट? डाइटिशियन ने बताया कब और कैसे करें सेवन

authorimg

Last Updated:

Protein Powder Safe Uses: प्रोटीन सप्लीमेंट लेने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और जिम जाने वाले अधिकतर लोग इनका सेवन करते हैं. डाइटिशियन रंजना सिंह के अनुसार जिम जाने वाले लोगों को भी प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग जिम नहीं करते हैं, वे भी सख्ती से इन सप्लीमेंट्स को अवॉइड करें. अगर शरीर में प्रोटीन की सीवियर कमी हो या कोई बीमारी हो, तो ऐसे में डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह पर ही प्रोटीन सप्लीमेंट्स लें.

Zoom

डाइटिशियन की मानें तो सभी लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट्स अवॉइड करने चाहिए.

When to Use Protein Powder: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए जरूरी तत्व है. यह मसल्स की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी माना जाता है और शरीर की कई प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है. आजकल जिम जाने वाले अधिकतर लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कई लोग बिना जिम जाए भी इन प्रोटीन सप्लीमेंट्स का यूज कर रहे हैं. लोगों को लगता है कि ये सप्लीमेंट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की राय बिल्कुल अलग है. डाइटिशियन की मानें तो ये सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं करने चाहिए. जिम जाएं या न जाएं, लेकिन सप्लीमेंट अपनी मर्जी से न लें.

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया कि जिम जाने वाले तमाम लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स आमतौर पर इन सप्लीमेंट्स की सलाह नहीं देते हैं. जो लोग जिम नहीं जाते हैं, उन्हें ये सप्लीमेंट्स अपनी मर्जी से बिल्कुल नहीं लेने चाहिए. बाजार में मिलने वाले तमाम सप्लीमेंट्स में खतरनाक सिंथेटिक एलीमेंट और स्टेरॉयड मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हैं. इनकी वजह से किडनी, हार्ट और लिवर से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो रही हैं. लोगों को किसी भी तरह के सप्लीमेंट के बजाय प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए, ताकि नेचुरल तरीके से प्रोटीन की कमी दूर हो सके.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन रंजना के मुताबिक अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या प्रोटीन की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं, तब आप डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे- अंडा, पनीर, मछली, चने, दालें और सोयाबीन शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा घर पर व्हे प्रोटीन बनाकर भी यूज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट या सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर प्रोटीन पाउडर न खरीदें और इसका यूज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसमें लापरवाही गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है.

एक्सपर्ट की मानें तो प्रोटीन पाउडर का ज्यादा सेवन करना लिवर और किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. अगर आप वर्कआउट नहीं करते हैं और अपनी मर्जी से प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी और लिवर पर दबाव बढ़ जाता है. इसके अलावा पेट की समस्या, कब्ज या अपच की कंडीशन पैदा हो सकती है. जिन लोगों को किडनी डिजीज, किडनी स्टोन, यूरिक एसिड की समस्या है, वे प्रोटीन सप्लीमेंट्स सख्ती से अवॉइड करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket