Monday, 24 Aug 2026 | 05:25 PM

Trending :

रात में सोने से पहले करें यह 5 मिनट का काम, रातभर चैन की नींद सोएंगे, थकान भी होगी छूमंतर !

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी में रात को सोने से पहले नहाना एक आसान और असरदार उपाय है, जो शरीर को ठंडक देता है और मन को शांत करता है. इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है, तनाव कम होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. यह आदत थकान दूर करके सुबह ताजगी का एहसास भी कराती है.

Zoom

रात में गहरी नींद के लिए सोने से पहले नहाना फायदेमंद माना जाता है.

Benefits of Bathing Before Sleep: गर्मियों में कई लोग सोने में परेशानी महसूस करते हैं. गर्मी की वजह से कई बार नींद नहीं आती है और लोग करवटें बदलते रहते हैं. दिनभर की थकान, पसीना और चिपचिपाहट रात को सोते समय बेचैनी पैदा करते हैं, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है. अगर गर्मियां शुरू होने के बाद आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे निजात पाने के लिए रोज रात को एक छोटा सा काम कर सकते हैं. आप सोने से पहले नहाना शुरू कर दीजिए. यह आसान उपाय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि अच्छी नींद लाने में मदद करता है. इससे आपकी थकान भी मिनटों में दूर हो सकती है.

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मी के मौसम में दिनभर शरीर पसीने और धूल-मिट्टी के संपर्क में रहता है. जब आप बिना नहाए सोने जाते हैं, तो यह गंदगी और चिपचिपाहट नींद में खलल डालती है. सोने से पहले नहाने से शरीर साफ और फ्रेश महसूस करता है, जिससे बिस्तर पर जाते ही आराम का एहसास होता है. खासकर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर का तापमान संतुलित होता है, जो गहरी नींद लाने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कई रिसर्च में पता चला है कि सोने से पहले नहाने से शरीर का कोर टेम्परेचर थोड़ा गिरता है, जो दिमाग को यह संकेत देता है कि अब सोने का समय है. इससे नींद जल्दी आती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. साथ ही यह प्रक्रिया तनाव और मानसिक थकान को कम करने में भी मदद करती है, जिससे आप अधिक रिलैक्स महसूस करते हैं. इसके अलावा रात में नहाना मांसपेशियों की थकान दूर करने में भी सहायक है. दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर में जकड़न और थकावट महसूस होती है, जिसे पानी का हल्का स्पर्श कम कर देता है. अगर आप चाहें तो नहाने के पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल जैसी सुगंधित चीजें भी मिला सकते हैं, जो मन को शांत करने में मदद करती हैं और नींद को और गहरा बनाती हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ठंडे पानी से अचानक न नहाएं, खासकर अगर आप थके हुए हों या आपका शरीर ज्यादा गर्म हो. हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी से स्नान करना सबसे सुरक्षित और फायदेमंद होता है. अगर आप रोज रात को सोने से पहले यह 5 मिनट की आदत अपना लेते हैं, तो न केवल आपकी नींद सुधरेगी बल्कि सुबह उठते समय आप खुद को अधिक ताजगी और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे. अगर आपकी तबीयत खराब है, तो आप रात में नहाने से बचें और इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बीजेपी अब ममता बनर्जी को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दे रही है, टीएमसी ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

April 28, 2026/
1:09 pm

पश्चिम बंगाल का पैराग्राफ पैरा रोजमर्रा बढ़ रहा है। चुनाव में डराने-धमकाने को लेकर आईपीएस अजयपाल शर्मा ने हाल ही...

arw img

April 6, 2026/
10:06 am

X रोजाना खाएं सफेद जीरा, इम्यूनिटी बढ़ाए और खून की कमी करे दूर   Benefits of White Cumin: सफेद जीरा...

Trump Tariffs Cancelled by Supreme Court; 10% Hike Announced

February 22, 2026/
12:02 am

वॉशिंगटन डीसी1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान...

कुवैत पर ईरानी हमले से भड़के खाड़ी देश:कहा- ऐसे कायराना हमले से तनाव बढ़ा; ट्रम्प बोले- ईरान पर अटैक मेरा फैसला

June 4, 2026/
6:33 am

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) ने बुधवार को कुवैत और बहरीन पर हुए हमलों को लेकर ईरान की कड़ी आलोचना की।...

पवई में होली मनाने घर आए दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार:चोरी-मारपीट के मामलों में 7 साल से फरार थे; स्पेशल आपरेशन में पकड़ाए

March 10, 2026/
5:06 pm

पन्ना जिले की पवई थाना पुलिस ने मंगलवार को होली का त्योहार मनाने अपने गांव आए दो स्थाई वारंटियों को...

Ireland Follow-On vs NZ | Belfast Test Cricket

May 29, 2026/
10:02 am

19 मिनट पहले कॉपी लिंक न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट में चल रहे इकलौते टेस्ट में आयरलैंड पर शिकंजा कस लिया। उसने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रात में सोने से पहले करें यह 5 मिनट का काम, रातभर चैन की नींद सोएंगे, थकान भी होगी छूमंतर !

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी में रात को सोने से पहले नहाना एक आसान और असरदार उपाय है, जो शरीर को ठंडक देता है और मन को शांत करता है. इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है, तनाव कम होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है. यह आदत थकान दूर करके सुबह ताजगी का एहसास भी कराती है.

Zoom

रात में गहरी नींद के लिए सोने से पहले नहाना फायदेमंद माना जाता है.

Benefits of Bathing Before Sleep: गर्मियों में कई लोग सोने में परेशानी महसूस करते हैं. गर्मी की वजह से कई बार नींद नहीं आती है और लोग करवटें बदलते रहते हैं. दिनभर की थकान, पसीना और चिपचिपाहट रात को सोते समय बेचैनी पैदा करते हैं, जिससे नींद पूरी नहीं हो पाती है. अगर गर्मियां शुरू होने के बाद आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो इससे निजात पाने के लिए रोज रात को एक छोटा सा काम कर सकते हैं. आप सोने से पहले नहाना शुरू कर दीजिए. यह आसान उपाय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि अच्छी नींद लाने में मदद करता है. इससे आपकी थकान भी मिनटों में दूर हो सकती है.

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर फिजीशियन डॉ. अनिल बंसल ने News18 को बताया कि गर्मी के मौसम में दिनभर शरीर पसीने और धूल-मिट्टी के संपर्क में रहता है. जब आप बिना नहाए सोने जाते हैं, तो यह गंदगी और चिपचिपाहट नींद में खलल डालती है. सोने से पहले नहाने से शरीर साफ और फ्रेश महसूस करता है, जिससे बिस्तर पर जाते ही आराम का एहसास होता है. खासकर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से स्नान करने पर शरीर का तापमान संतुलित होता है, जो गहरी नींद लाने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कई रिसर्च में पता चला है कि सोने से पहले नहाने से शरीर का कोर टेम्परेचर थोड़ा गिरता है, जो दिमाग को यह संकेत देता है कि अब सोने का समय है. इससे नींद जल्दी आती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है. साथ ही यह प्रक्रिया तनाव और मानसिक थकान को कम करने में भी मदद करती है, जिससे आप अधिक रिलैक्स महसूस करते हैं. इसके अलावा रात में नहाना मांसपेशियों की थकान दूर करने में भी सहायक है. दिनभर की भागदौड़ के बाद शरीर में जकड़न और थकावट महसूस होती है, जिसे पानी का हल्का स्पर्श कम कर देता है. अगर आप चाहें तो नहाने के पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल जैसी सुगंधित चीजें भी मिला सकते हैं, जो मन को शांत करने में मदद करती हैं और नींद को और गहरा बनाती हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत ठंडे पानी से अचानक न नहाएं, खासकर अगर आप थके हुए हों या आपका शरीर ज्यादा गर्म हो. हल्के गुनगुने या सामान्य तापमान के पानी से स्नान करना सबसे सुरक्षित और फायदेमंद होता है. अगर आप रोज रात को सोने से पहले यह 5 मिनट की आदत अपना लेते हैं, तो न केवल आपकी नींद सुधरेगी बल्कि सुबह उठते समय आप खुद को अधिक ताजगी और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे. अगर आपकी तबीयत खराब है, तो आप रात में नहाने से बचें और इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket