Sunday, 06 Sep 2026 | 11:06 AM

Trending :

Government Jobs Recruitment 2026 | IBPS Railway Vacancy List Update अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा अमेरिका- 10 लाख भारतवंशी वोटरों के नाम कटने का खतरा:ट्रम्प ने SIR जैसी वोटर लिस्ट जांच शुरू की, 125 करोड़ रुपए से डेटाबेस बनेगा ईरान बोला- US एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत पर मिसाइलें दागीं:नुकसान के बाद दोनों जहाज इलाका छोड़कर भागे, ईरानी जहाजों को परेशान कर रहे थे नेपाल बाढ़ से 400 अरब रुपये का नुकसान:5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले; पीक सीजन में बुकिंग रद्द कर रहे टूरिस्ट नेपाल बाढ़ से 400 अरब रुपये का नुकसान:5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले; पीक सीजन में बुकिंग रद्द कर रहे टूरिस्ट
EXCLUSIVE

मीठा खाने की इच्छा क्यों होती है? क्या यह शरीर में छिपी किसी समस्या का संकेत, डाइटिशियन ने बताया सच

authorimg

Causes of Sugar Cravings: कई बार आपने महसूस किया होगा कि अचानक मीठा खाने की इच्छा करने लगती है. कभी चॉकलेट, कभी मिठाई, तो कभी मीठी चाय पीने का खूब मन करता है. ऐसा लगता है कि शरीर खुद ही शुगर की मांग कर रहा है. कई बार लगता है कि ऐसा लोग स्वाद की वजह से करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सेहत से जुड़ा संकेत भी हो सकता है. अगर आपको बार-बार मीठा खाने की इच्छा हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि कभी-कभी मीठा खाने का मन करना बिल्कुल सामान्य है. हमारा दिमाग ग्लूकोज को एनर्जी के मुख्य सोर्स के रूप में इस्तेमाल करता है. जब शरीर को इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है, तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ सकती है. अगर यह इच्छा बहुत बार या कंट्रोल से बाहर हो जाए, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते या बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और फिर गिरता है. इस गिरावट के बाद शरीर फिर से शुगर मांगता है, जिससे मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन के अनुसार कम नींद लेने से शरीर का एनर्जी बैलेंस बिगड़ जाता है. इससे भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं और मीठा खाने की इच्छा तेज हो जाती है. थकान के समय शरीर इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए शुगर की ओर झुकता है. इसके अलावा स्ट्रेस, एंजायटी या उदासी के समय लोग अक्सर कंफर्ट फूड की ओर जाते हैं, जिसमें मीठा सबसे ऊपर होता है. मीठा खाने से दिमाग में फील-गुड हार्मोन रिलीज होता है, जिससे थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस होता है.

एक्सपर्ट की मानें तो कभी-कभी शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ा सकती है. अगर मैग्नीशियम, क्रोमियम, प्रोटीन की कमी है, तब भी क्रेविंग बढ़ जाती है. हालांकि यह सीधा कारण नहीं होता, लेकिन असंतुलित डाइट क्रेविंग्स को बढ़ा सकती है. बार-बार और बहुत ज्यादा मीठा खाने की इच्छा टाइप 2 डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन, अत्यधिक तनाव या एंजायटी का भी संकेत हो सकता है. अगर इसके साथ बार-बार प्यास लगना, थकान या वजन में बदलाव जैसे लक्षण भी हों, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

डाइटिशियन के अनुसार अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट लें. लंबे समय तक खाली पेट न रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, मीठे के हेल्दी ऑप्शन चुनें और रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें. मीठा खाने की इच्छा हमेशा खराब नहीं होती, लेकिन अगर यह बार-बार और अनकंट्रोल हो जाए, तो यह शरीर के किसी असंतुलन का संकेत हो सकती है. सही खानपान, अच्छी नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शेयर बाजार में आ सकती है सबसे बड़ी गिरावट:रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने चेताया; चांदी जरूर खरीदें, भले एक वक्त का खाना न खाएं

March 11, 2026/
4:46 pm

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। कियोसाकी...

5 अप्रैल से 9 दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन:जगद्गुरु रामभद्राचार्य अवधपुरी ग्वारीघाट में सुनाएंगे कथा

April 3, 2026/
10:50 pm

जबलपुर के अवधपुरी आयुर्वेदिक कॉलेज) परिसर ग्वारीघाट में 5 अप्रैल से 9 दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जाएगा। जगद्गुरु रामानंदाचार्य...

हल्का बदलने से किसान को कम मिला मुआवजा:बैतूल उपभोक्ता आयोग ने ब्याज और क्षतिपूर्ति सहित राशि लौटाने के निर्देश दिया

April 9, 2026/
8:53 pm

बैतूल उपभोक्ता आयोग ने गुरुवार को किसानों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने बैंकों को फसल...

Mumbai Office Colleague Love Relationship Advice

April 1, 2026/
4:30 am

4 घंटे पहले कॉपी लिंक सवाल: मैं एक 31 साल की वर्किंग प्रोफेशनल हूं और मुंबई में रहती हूं। मुझे...

Summer Healthy Diet Plan Foods List; Nutrition Tips

May 15, 2026/
4:30 am

23 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक गर्मियों में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। तेज धूप के कारण पसीने...

NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए:निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान

June 16, 2026/
5:53 pm

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए...

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने पहली बार 9 विकेट लिए:बांग्लादेश को पहले टी-20 में 4 विकेट से हराया; कूपर कॉनोली ने 47 रन नाए

June 18, 2026/
8:43 am

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मीठा खाने की इच्छा क्यों होती है? क्या यह शरीर में छिपी किसी समस्या का संकेत, डाइटिशियन ने बताया सच

authorimg

Causes of Sugar Cravings: कई बार आपने महसूस किया होगा कि अचानक मीठा खाने की इच्छा करने लगती है. कभी चॉकलेट, कभी मिठाई, तो कभी मीठी चाय पीने का खूब मन करता है. ऐसा लगता है कि शरीर खुद ही शुगर की मांग कर रहा है. कई बार लगता है कि ऐसा लोग स्वाद की वजह से करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सेहत से जुड़ा संकेत भी हो सकता है. अगर आपको बार-बार मीठा खाने की इच्छा हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि कभी-कभी मीठा खाने का मन करना बिल्कुल सामान्य है. हमारा दिमाग ग्लूकोज को एनर्जी के मुख्य सोर्स के रूप में इस्तेमाल करता है. जब शरीर को इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है, तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ सकती है. अगर यह इच्छा बहुत बार या कंट्रोल से बाहर हो जाए, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते या बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं, तो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और फिर गिरता है. इस गिरावट के बाद शरीर फिर से शुगर मांगता है, जिससे मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डाइटिशियन के अनुसार कम नींद लेने से शरीर का एनर्जी बैलेंस बिगड़ जाता है. इससे भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं और मीठा खाने की इच्छा तेज हो जाती है. थकान के समय शरीर इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए शुगर की ओर झुकता है. इसके अलावा स्ट्रेस, एंजायटी या उदासी के समय लोग अक्सर कंफर्ट फूड की ओर जाते हैं, जिसमें मीठा सबसे ऊपर होता है. मीठा खाने से दिमाग में फील-गुड हार्मोन रिलीज होता है, जिससे थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस होता है.

एक्सपर्ट की मानें तो कभी-कभी शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ा सकती है. अगर मैग्नीशियम, क्रोमियम, प्रोटीन की कमी है, तब भी क्रेविंग बढ़ जाती है. हालांकि यह सीधा कारण नहीं होता, लेकिन असंतुलित डाइट क्रेविंग्स को बढ़ा सकती है. बार-बार और बहुत ज्यादा मीठा खाने की इच्छा टाइप 2 डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन, अत्यधिक तनाव या एंजायटी का भी संकेत हो सकता है. अगर इसके साथ बार-बार प्यास लगना, थकान या वजन में बदलाव जैसे लक्षण भी हों, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

डाइटिशियन के अनुसार अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट लें. लंबे समय तक खाली पेट न रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, मीठे के हेल्दी ऑप्शन चुनें और रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें. मीठा खाने की इच्छा हमेशा खराब नहीं होती, लेकिन अगर यह बार-बार और अनकंट्रोल हो जाए, तो यह शरीर के किसी असंतुलन का संकेत हो सकती है. सही खानपान, अच्छी नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket