Tuesday, 01 Sep 2026 | 08:05 AM

Trending :

चीन ने युद्ध की तैयारी के लिए बदला रक्षा कानून:आम लोगों के संसाधन इस्तेमाल कर सकेगी सरकार; 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम चीन ने युद्ध की तैयारी के लिए कानून बदला:1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम; आम लोगों और कंपनियों के संसाधन भी ले सकेगी सरकार नेपाल बाढ़ से तबाह एक घर से 24 शव मिले:अब तक 955 की मौत, 4400 से ज्यादा लापता; 158 भारतीयों का रेस्क्यू भास्‍कर नॉलेज क्विज 5:करेंट अफेयर्स पर बेस्‍ड 10 सवालों के दीजिए जवाब, हर मंगलवार 5 विजेता जीतेंगे बम्पर इनाम हाथी के बच्चे बराबर वजन, इंसानों को जिंदा निगलती है:सड़ा-गला मांस खाती है, नेपाल से बहकर बिहार आईं खतरनाक मछलियों की कहानी SCO Summit Bishkek LIVE | PM Modi Meets Putin & President Pezeshkian
EXCLUSIVE

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज:राजपाल और परेश रावल के साथ पुराने अंदाज में दिखे; 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यूज

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिलाता है। इसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी पुरानी कॉमेडी टीम यानी परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का वैसा ही बैलेंस दिख रहा है, जिसके लिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी जानी जाती है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने इसे बिना किसी तामझाम के काफी सरल और मनोरंजक रखा है। पुराने अंदाज में दिखे अक्षय और प्रियदर्शन फिल्म का ट्रेलर उस विंटेज स्पेस में ले जाता है, जिसमें अक्षय और प्रियदर्शन सालों से काम करते आए हैं। ट्रेलर की लय काफी तेज और मजेदार है। इसमें कॉमेडी के साथ स्पूकी (डरावने) एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुछ भी ओवरडन या जबरदस्ती नहीं लगता। फिल्म की राइटिंग काफी सहज नजर आ रही है। ट्रेलर के आखिर तक आते-आते दर्शकों की जिज्ञासा फिल्म को लेकर काफी बढ़ जाती है। कास्ट और टीम का दिखा तालमेल फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कास्टिंग है। अक्षय कुमार एक बार फिर उसी जॉनर में लौटे हैं जो उन पर सबसे ज्यादा सूट करता है। उनके साथ परेश रावल और राजपाल यादव की टाइमिंग हमेशा की तरह दिख रही है। साथ ही असरानी ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में कॉमेडी का तड़का लगाया है। इन दिग्गजों के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में क्या है खास ?
टीजर में जहां सिर्फ फिल्म के टोन की झलक मिली थी, वहीं ट्रेलर कहानी की दुनिया से भी परिचित कराता है। यह पूरी कहानी बताए बिना दर्शकों को फिल्म के माहौल से जोड़ देता है। मेकर्स ने किसी ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय उस क्लासिक कॉमेडी स्टाइल पर भरोसा किया है जिसमें कंफ्यूजन और कैरेक्टर-ड्रिवन मोमेंट्स होते हैं। 16 अप्रैल से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज
फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से फिल्म के एडवांस पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे। फिल्म में 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ दिखेगी। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। इन दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था। अब करीब 14 साल बाद दोनों फिर से हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

May 31, 2026/
7:18 am

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 26 रन से हरा...

IRGC vs President Pezeshkian Control Crisis

April 1, 2026/
4:52 pm

तेहरान2 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में सरकार और धार्मिक सेना (IRGC) के बीच टकराव बढ़ने की खबर है। तेहरान...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
11:54 am

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 11:54 IST भाजपा लगभग 10 लाख शिक्षित युवाओं के लिए 2 लाख रुपये से 5 लाख...

सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने ₹20,500 तक की कमाई:इसमें सालाना 8.2% ब्याज मिल रहा, समझें इससे इनकम का पूरा गणित

April 11, 2026/
11:29 am

सरकार ने अप्रैल-जून (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले...

राजनीति

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज:राजपाल और परेश रावल के साथ पुराने अंदाज में दिखे; 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यूज

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज:राजपाल और परेश रावल के साथ पुराने अंदाज में दिखे; 16 अप्रैल से पेड प्रिव्यूज

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिलाता है। इसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी पुरानी कॉमेडी टीम यानी परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का वैसा ही बैलेंस दिख रहा है, जिसके लिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी जानी जाती है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने इसे बिना किसी तामझाम के काफी सरल और मनोरंजक रखा है। पुराने अंदाज में दिखे अक्षय और प्रियदर्शन फिल्म का ट्रेलर उस विंटेज स्पेस में ले जाता है, जिसमें अक्षय और प्रियदर्शन सालों से काम करते आए हैं। ट्रेलर की लय काफी तेज और मजेदार है। इसमें कॉमेडी के साथ स्पूकी (डरावने) एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुछ भी ओवरडन या जबरदस्ती नहीं लगता। फिल्म की राइटिंग काफी सहज नजर आ रही है। ट्रेलर के आखिर तक आते-आते दर्शकों की जिज्ञासा फिल्म को लेकर काफी बढ़ जाती है। कास्ट और टीम का दिखा तालमेल फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कास्टिंग है। अक्षय कुमार एक बार फिर उसी जॉनर में लौटे हैं जो उन पर सबसे ज्यादा सूट करता है। उनके साथ परेश रावल और राजपाल यादव की टाइमिंग हमेशा की तरह दिख रही है। साथ ही असरानी ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में कॉमेडी का तड़का लगाया है। इन दिग्गजों के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर में क्या है खास ?
टीजर में जहां सिर्फ फिल्म के टोन की झलक मिली थी, वहीं ट्रेलर कहानी की दुनिया से भी परिचित कराता है। यह पूरी कहानी बताए बिना दर्शकों को फिल्म के माहौल से जोड़ देता है। मेकर्स ने किसी ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय उस क्लासिक कॉमेडी स्टाइल पर भरोसा किया है जिसमें कंफ्यूजन और कैरेक्टर-ड्रिवन मोमेंट्स होते हैं। 16 अप्रैल से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज
फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से फिल्म के एडवांस पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे। फिल्म में 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ दिखेगी। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। इन दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में साथ काम किया था। अब करीब 14 साल बाद दोनों फिर से हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket