Thursday, 22 Oct 2026 | 06:42 AM

Trending :

Gurugram Manesar IMT Protest violence

Gurugram Manesar IMT Protest violence

मैसेज 1- ‘मैनेजर रामबीर को मारना है।’

.

मैसेज 2- ‘आगे पुलिस वाले हैं, पीछे से आओ और आग लगा दो।’

मैसेज 3- “ठेके से बीयर लेकर आना और पेट्रोल भरकर आग लगा देना।’

9 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर IMT में सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच कर्मचारियों और मजदूरों के वॉट्सएप ग्रुप्स में इस तरह के काफी मैसेज किए गए। इन ग्रुप्स में अलग-अलग कंपिनयों में काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर एड हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन्हीं मैसेज के बाद वहां दंगे भड़के। भीड़ बेकाबू हुई और पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह के मैसेज करने वाले बाहरी लोग हैं। जानबूझकर लोगों को उकसाया गया। ये कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की प्लानिंग कर रहे थे। कई जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई। इस मामले में पुलिस अभी तक 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 15 महिलाएं भी हैं। कुछ को जमानत मिल चुकी है। बाकी भोंडसी जेल में बंद हैं।

जानिए वॉट्सएप ग्रुप्स में किस तरह बनी प्लानिंग…

  • मैनेजर को मारने की बात कही: एक ग्रुप में एक मैनेजर, रामबीर को मारने की बात लिखी गई है। एक मैसेज में यह भी लिखा है कि रामबीर को बाहर लेकर आओ, वह जरूर आएगा। इन मैसेज से साफ है कि वे मैनेजर को मारकर दंगा भड़काना चाहते थे।
  • रात को हमला करवाना चाहते थे: एक मैसेज में लिखा है कि रात तक इंतजार करो और फिर आग लगा दो। देखते हैं पुलिस क्या करेगी। इस मैसेज को देखकर लगता है कि उपद्रवी मजदूरों को दिन में शांत रहने के लिए कह रहे थे और रात में, जब पुलिस बल कम हो जाए, तब कंपनियों में आग लगाने की बात कर रहे थे।
  • पेट्रोल बम से हमले की तैयारी: कई मैसेज पेट्रोल बम से हमले के बारे में भी थे। वॉट्सएप ग्रुप में लिखा था कि ठेके से बीयर की बोतल लेकर आना और पेट्रोल भरकर कंपनी पर फेंक देना और धमकाना कर देना। इससे साफ़ है कि उपद्रवी कई कंपनियों को निशाना बनाना चाहते थे।

एडवोकेट बोले- उपद्रवियों की वजह से बेकसूर फंसे

अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद…

  • 6 अप्रैल को होंडा कर्मचारियों का प्रदर्शन: 6 अप्रैल को होंडा कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर हड़ताल की। 7 अप्रैल को कंपनी ने उनकी मांग मान ली और कर्मचारी काम पर लौट गए। इस दिन, दूसरी कंपनियां तोयम, मुंजाल शोवा, रिको, रिचा ग्लोबल आदि के मजदूरों ने भी सैलरी बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
  • 9 अप्रैल को पथराव और आगजनी: कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए धारा 163 लागू की गई। इस दिन कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। 9 अप्रैल को पुलिस ने कर्मचारियों को धारा 163 का हवाला देते हुए प्रदर्शन न करने को कहा। इस दौरान एक कंपनी पर पथराव हो गया। पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद पुलिस की एक बाइक को आग लगा दी और कई गाड़ियों को तोड़ दिया।
  • पुलिस बोली- बड़ी प्लानिंग थी: IMT मानेसर सेक्टर 7 थाने में 2 मामले दर्ज किए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वॉट्सएप ग्रुप में जिस तरीके के मैसेज मिले हैं, उनसे पता चलता है कि एक बड़ी साजिश की प्लानिंग की थी, जिसे समय रहते पुलिस ने कंट्रोल कर लिया। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कंपनी मालिकों से मीटिंग की

DCP प्रबीना और लेबर कमिश्नर नवीन कौशिक ने सोमवार को IMT मानेसर में स्थित विभिन्न कंपनियों के मालिकों/प्रतिनिधियों व उनके ठेकेदारों के साथ बैठक की। साथ ही निर्धारित वेतन का भुगतान करने, नोटिस बोर्ड पर वेतन संबंधी जानकारी लिखने, कर्मचारियों के बीच शांति बनाए रखने और मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार न करने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने मजदूरों से अफवाहों से दूर रहने और औद्योगिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा-20 घायल, पुलिस की बाइक फूंकी-गाड़ी तोड़ी; महिलाओं ने छीनी लाठी

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बावजूद 9 अप्रैल को हजारों की संख्या में हड़ताली कर्मचारी जुट गए। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस लाठीचार्ज किया। जिससे मामला भगदड़ की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'उनके करीब...' असम के सीएम हिमंत विश्व सरमा की पत्नी पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप, हंगामा हंगामा

April 5, 2026/
2:30 pm

असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रमुख सरगर्मियां तेज हैं। वैल्युएस्ट रायलसेल्स के नेता अपने वर्च्युअल्ट पर उत्पाद सुविधाओं का कोई...

Saudi Pro League Title Won by Al Nassr After 4-1 Win

May 22, 2026/
8:42 am

10 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली अल नासिर ने सीजन के आखिरी दिन फुटबॉल में सऊदी...

पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू कर प्रवचन दूंगा:कहा- मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा; घायल बड़े भाई की सेहत पर दिया अपडेट

June 26, 2026/
4:28 pm

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में आईफा के कनेक्स इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग...

बघवार के जंगलों में भीषण आग का चौथा दिन:रीवा-सीधी सीमा पर 1 किमी क्षेत्र जलकर राख, काबू पाने की कोशिशें जारी

April 25, 2026/
8:29 pm

सीधी जिले के बघवार में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास जंगल में लगी भीषण आग चौथे दिन भी धधक रही...

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि

October 4, 2026/
11:39 am

दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के कावेरी...

साउथ अफ्रीकी बॉलर एनगिडी के सिर में चोट:IPL मैच में कैच लेते वक्त गिरे, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया; 15 मिनट खेल रुका

April 25, 2026/
6:36 pm

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान एक...

Art Exhibition & Traffic Diversions

April 20, 2026/
6:48 am

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके...

राजनीति

Gurugram Manesar IMT Protest violence

Gurugram Manesar IMT Protest violence

मैसेज 1- ‘मैनेजर रामबीर को मारना है।’

.

मैसेज 2- ‘आगे पुलिस वाले हैं, पीछे से आओ और आग लगा दो।’

मैसेज 3- “ठेके से बीयर लेकर आना और पेट्रोल भरकर आग लगा देना।’

9 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर IMT में सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच कर्मचारियों और मजदूरों के वॉट्सएप ग्रुप्स में इस तरह के काफी मैसेज किए गए। इन ग्रुप्स में अलग-अलग कंपिनयों में काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर एड हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन्हीं मैसेज के बाद वहां दंगे भड़के। भीड़ बेकाबू हुई और पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, इस तरह के मैसेज करने वाले बाहरी लोग हैं। जानबूझकर लोगों को उकसाया गया। ये कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की प्लानिंग कर रहे थे। कई जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई। इस मामले में पुलिस अभी तक 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 15 महिलाएं भी हैं। कुछ को जमानत मिल चुकी है। बाकी भोंडसी जेल में बंद हैं।

जानिए वॉट्सएप ग्रुप्स में किस तरह बनी प्लानिंग…

  • मैनेजर को मारने की बात कही: एक ग्रुप में एक मैनेजर, रामबीर को मारने की बात लिखी गई है। एक मैसेज में यह भी लिखा है कि रामबीर को बाहर लेकर आओ, वह जरूर आएगा। इन मैसेज से साफ है कि वे मैनेजर को मारकर दंगा भड़काना चाहते थे।
  • रात को हमला करवाना चाहते थे: एक मैसेज में लिखा है कि रात तक इंतजार करो और फिर आग लगा दो। देखते हैं पुलिस क्या करेगी। इस मैसेज को देखकर लगता है कि उपद्रवी मजदूरों को दिन में शांत रहने के लिए कह रहे थे और रात में, जब पुलिस बल कम हो जाए, तब कंपनियों में आग लगाने की बात कर रहे थे।
  • पेट्रोल बम से हमले की तैयारी: कई मैसेज पेट्रोल बम से हमले के बारे में भी थे। वॉट्सएप ग्रुप में लिखा था कि ठेके से बीयर की बोतल लेकर आना और पेट्रोल भरकर कंपनी पर फेंक देना और धमकाना कर देना। इससे साफ़ है कि उपद्रवी कई कंपनियों को निशाना बनाना चाहते थे।

एडवोकेट बोले- उपद्रवियों की वजह से बेकसूर फंसे

अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद…

  • 6 अप्रैल को होंडा कर्मचारियों का प्रदर्शन: 6 अप्रैल को होंडा कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर हड़ताल की। 7 अप्रैल को कंपनी ने उनकी मांग मान ली और कर्मचारी काम पर लौट गए। इस दिन, दूसरी कंपनियां तोयम, मुंजाल शोवा, रिको, रिचा ग्लोबल आदि के मजदूरों ने भी सैलरी बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
  • 9 अप्रैल को पथराव और आगजनी: कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए धारा 163 लागू की गई। इस दिन कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। 9 अप्रैल को पुलिस ने कर्मचारियों को धारा 163 का हवाला देते हुए प्रदर्शन न करने को कहा। इस दौरान एक कंपनी पर पथराव हो गया। पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद पुलिस की एक बाइक को आग लगा दी और कई गाड़ियों को तोड़ दिया।
  • पुलिस बोली- बड़ी प्लानिंग थी: IMT मानेसर सेक्टर 7 थाने में 2 मामले दर्ज किए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वॉट्सएप ग्रुप में जिस तरीके के मैसेज मिले हैं, उनसे पता चलता है कि एक बड़ी साजिश की प्लानिंग की थी, जिसे समय रहते पुलिस ने कंट्रोल कर लिया। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कंपनी मालिकों से मीटिंग की

DCP प्रबीना और लेबर कमिश्नर नवीन कौशिक ने सोमवार को IMT मानेसर में स्थित विभिन्न कंपनियों के मालिकों/प्रतिनिधियों व उनके ठेकेदारों के साथ बैठक की। साथ ही निर्धारित वेतन का भुगतान करने, नोटिस बोर्ड पर वेतन संबंधी जानकारी लिखने, कर्मचारियों के बीच शांति बनाए रखने और मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार न करने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने मजदूरों से अफवाहों से दूर रहने और औद्योगिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

———————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा-20 घायल, पुलिस की बाइक फूंकी-गाड़ी तोड़ी; महिलाओं ने छीनी लाठी

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बावजूद 9 अप्रैल को हजारों की संख्या में हड़ताली कर्मचारी जुट गए। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस लाठीचार्ज किया। जिससे मामला भगदड़ की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket