Wednesday, 15 Jul 2026 | 07:37 AM

Trending :

अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की:ट्रम्प बोले- अगले हफ्ते बिजलीघर और पुल उड़ाएंगे, समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा हरियाणा में अश्लील कंटेंट पर विवाद:इन्फ्लुएंसर्स ने कहा- डांसरों पर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों को रोको, सपना चौधरी पर सॉफ्ट पोर्न देने का आरोप पिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा:युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना पिता की मौत का दर्द कैमरे पर उतरा:युवराज पाराशर ने बताया कैसे निजी दर्द फिल्म का सबसे भावुक दृश्य बना भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट आज से लागू:व्हिस्की, कारें और कपड़े सस्ते मिलेंगे; जानें किन चीजों के दाम बदलेंगे Padmakumar, Siddharth Menon & Vidhatri Bandi on Therapy & Relationships
EXCLUSIVE

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

  • Hindi News
  • Sports
  • Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians In Five Cricketers Of The Year

विस्डेन अल्मानैक अवॉर्ड्स:25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना है।

पत्रिका का 163वां संस्करण बुधवार को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है।

इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है।

मिचेल स्टार्क ने एशेज में 18 विकेट लिए

उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए, औसत सिर्फ 17.32 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट सिर्फ 9 रनों पर लिए।

इसके बाद उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट झटके और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क इस समय 36 साल के हैं।

दीप्ति बनीं वर्ल्ड कप की स्टार

वहीं, 28 साल की दीप्ति शर्मा को पिछले साल नवंबर में भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला है।

उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर जीत पक्की की।

अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 क्रिकेटर बने

विजडन ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का ‘लीडिंग टी20 क्रिकेटर’ घोषित किया है। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद इकलौते अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस साल के प्रमुख अवॉर्ड्स में जगह मिली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए।

इंग्लैंड टीम की रणनीति पर सवाल: एडिटर बोले- टीम का मजाक बना विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने एशेज में इंग्लैंड की 4-1 से हुई हार पर टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा,’इंग्लैंड इतिहास रचने गया था, लेकिन मजाक बनकर रह गया।’

बूथ ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रणनीति अब ‘अनुमान के मुताबिक’ हो गई है और वे तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के एक विवाद का भी जिक्र किया जो सीरीज से पहले हुआ था।

प्राइवेट स्कूलों’ का खेल बनता जा रहा है इंग्लिश क्रिकेट

मैदान के बाहर की चुनौतियों पर बात करते हुए विजडन ने इंग्लैंड में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। जेम्स कॉइन ने लिखा कि इंग्लैंड में क्रिकेट अब केवल अमीर या प्राइवेट स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है।

जब तक क्रिकेट फिर से एक राष्ट्रीय खेल नहीं बनता और आम बच्चों तक इसकी पहुंच नहीं होती, इंग्लैंड लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं बना रह पाएगा।

दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि

इस साल का अल्मनैक दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को भी समर्पित है, जिनका पिछले साल सितंबर में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटर डेरेक प्रिंगल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि डिकी की मैदान पर मौजूदगी किसी कलाकार की तरह होती थी।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज के आईसीसी के दौर में, जहां तकनीक को भावनाओं से ऊपर रखा जाता है, डिकी बर्ड जैसी शख्सियत और उनके अंपायरिंग स्टाइल को शायद जगह न मिलती।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा गया

March 16, 2026/
4:33 pm

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपनी बढ़त की पहली सूची जारी की है (केरल भाजपा उम्मीदवारों की...

ask search icon

April 7, 2026/
6:05 pm

Last Updated:April 07, 2026, 18:05 IST Health News: आज भी हमारे देश के लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं, क्योंकि...

आलीराजपुर के टॉकीज चौराहे पर डीपी में लगी आग:आबकारी नियंत्रण कक्ष के पास पोल से 15 फीट ऊंची उठीं लपटें; आधे शहर की बिजली गुल

April 13, 2026/
9:57 pm

आलीराजपुर नगर के व्यस्त टाकीज चौराहे पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक डीपी में आग लग गई। आबकारी नियंत्रण...

गुना में गर्लफ्रेंड की शादी के दिन प्रेमी का सुसाइड:5 साल से था अफेयर, प्रेमिका की शर्त पर 2 साल पहले छोड़ी थी पत्नी

April 29, 2026/
11:19 am

गुना के धरनावदा इलाके में एक 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार रात बमोरी में उसकी...

गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

June 6, 2026/
9:30 pm

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट...

अमेरिका ने वर्ल्ड कप को बनाया ‘एंटरटेनमेंट पैकेज’:फुटबॉल का अमेरिकी मेकओवर, कई मेगा कॉन्सर्ट; मशहूर हस्तियों से प्रमोशन

June 10, 2026/
5:51 pm

पीढ़ियों से, फुटबॉल ने दुनिया भर में अपनी सादगी और जुनून के दम पर खुद को स्थापित किया है। यह...

शाजापुर के गिरवर रोड पर पेड़ में आग:धुएं से अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

April 27, 2026/
2:32 pm

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को दोपहर के समय गिरवर रोड पर नहर के पास स्थित एक खेत...

राजनीति

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year

Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians in Five Cricketers of the Year
  • Hindi News
  • Sports
  • Shubman Gill, Abhishek Sharma Among 4 Indians In Five Cricketers Of The Year

विस्डेन अल्मानैक अवॉर्ड्स:25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक ने इस साल मिचेल स्टार्क को दुनिया का ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना है।

पत्रिका का 163वां संस्करण बुधवार को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने अपने सबसे पुराने सम्मान ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है।

इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाने के लिए ‘विजडन ट्रॉफी’ से भी नवाजा गया है।

मिचेल स्टार्क ने एशेज में 18 विकेट लिए

उन्होंने साल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 55 विकेट लिए, औसत सिर्फ 17.32 का रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट सिर्फ 9 रनों पर लिए।

इसके बाद उन्होंने 2025-26 एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट झटके और पूरी सीरीज में 31 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क इस समय 36 साल के हैं।

दीप्ति बनीं वर्ल्ड कप की स्टार

वहीं, 28 साल की दीप्ति शर्मा को पिछले साल नवंबर में भारत को अपनी धरती पर वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह अवॉर्ड मिला है।

उन्होंने टूर्नामेंट में 215 रन बनाने के साथ ही 22 विकेट भी लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए और 5 विकेट लेकर जीत पक्की की।

अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 क्रिकेटर बने

विजडन ने भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का ‘लीडिंग टी20 क्रिकेटर’ घोषित किया है। अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई है।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड के पूर्व ओपनर हसीब हमीद इकलौते अंग्रेज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस साल के प्रमुख अवॉर्ड्स में जगह मिली है। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की कप्तानी करते हुए 66 की औसत से 1258 रन बनाए।

इंग्लैंड टीम की रणनीति पर सवाल: एडिटर बोले- टीम का मजाक बना विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने एशेज में इंग्लैंड की 4-1 से हुई हार पर टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा,’इंग्लैंड इतिहास रचने गया था, लेकिन मजाक बनकर रह गया।’

बूथ ने ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी रणनीति अब ‘अनुमान के मुताबिक’ हो गई है और वे तर्क सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के एक विवाद का भी जिक्र किया जो सीरीज से पहले हुआ था।

प्राइवेट स्कूलों’ का खेल बनता जा रहा है इंग्लिश क्रिकेट

मैदान के बाहर की चुनौतियों पर बात करते हुए विजडन ने इंग्लैंड में क्रिकेट के गिरते स्तर पर चिंता जताई है। जेम्स कॉइन ने लिखा कि इंग्लैंड में क्रिकेट अब केवल अमीर या प्राइवेट स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है।

जब तक क्रिकेट फिर से एक राष्ट्रीय खेल नहीं बनता और आम बच्चों तक इसकी पहुंच नहीं होती, इंग्लैंड लंबे समय तक दुनिया की नंबर-1 टीम नहीं बना रह पाएगा।

दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि

इस साल का अल्मनैक दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को भी समर्पित है, जिनका पिछले साल सितंबर में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पूर्व क्रिकेटर डेरेक प्रिंगल ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि डिकी की मैदान पर मौजूदगी किसी कलाकार की तरह होती थी।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आज के आईसीसी के दौर में, जहां तकनीक को भावनाओं से ऊपर रखा जाता है, डिकी बर्ड जैसी शख्सियत और उनके अंपायरिंग स्टाइल को शायद जगह न मिलती।

————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश

IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket