Wednesday, 14 Oct 2026 | 02:58 AM

Trending :

EXCLUSIVE

फ्रेंच फुटबॉल की बदलती रवायत:खदानों के शहर से निकली ‘अंडरडॉग’ टीम आरसी लेन्स, सबसे अमीर क्लब पीएसजी को दे रही टक्कर

यूरोपियन फुटबॉल में जब भी ताकत और पैसे की बात होती है, तो पीएसजी का नाम सबसे ऊपर आता है। कतर के सुल्तानों की दौलत और दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों से सजी यह टीम फ्रांस की लीग-1 पर राज करती है। लेकिन इस साल पीएसजी को चुनौती वह टीम दे रही है जिसे ‘मजदूरों का क्लब’ कहा जाता है। उत्तर फ्रांस के पूर्व खनन क्षेत्र से आने वाला आरसी लेन्स क्लब फुटबॉल की दुनिया में अंडरडॉग की नई परिभाषा लिख रहा है। लेन्स शहर कभी फ्रांस का प्रमुख खनन केंद्र हुआ करता था। क्लब का स्टेडियम दो पुरानी कोयला खदानों के ऊपर बना है। जब खदानें बंद हुईं, तो शहर ने भारी आर्थिक मंदी देखी, लेकिन फुटबॉल ने लोगों को जोड़े रखा। क्लब की परंपराएं अब भी उन मजदूरों को समर्पित हैं। जब भी कोई नया खिलाड़ी क्लब से जुड़ता है, उसे अनुबंध के साथ एक ‘माइनर्स लैंप’ (खदान में इस्तेमाल होने वाली लालटेन) दी जाती है। क्लब के जनरल डायरेक्टर बेंजामिन पैरट बताते हैं, ‘यह एक प्रतीक है। हम खिलाड़ियों को समझाते हैं कि यह लालटेन कभी मजदूरों का रास्ता रोशन करती थी और अब यही रोशनी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेगी।’ हर मैच के दौरान स्टेडियम में ‘लेस कोरन्स’ गाना गूंजता है, जो खनन विरासत को श्रद्धांजलि देने वाला एक लोकप्रिय पॉप गीत है। लेन्स ने स्थानीय प्रशासन से अपना स्टेडियम खरीदा है ताकि आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकें। क्लब का मॉडल अपनी एकेडमी से युवा प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें बड़े क्लबों को बेचकर राजस्व जुटाने पर टिका है। पैरट कहते हैं, ‘जिस इलाके में बेरोजगारी की दर देश में सबसे ज्यादा है, वहां हम चाहते हैं कि आर्थिक रूप से जिम्मेदार बनें।’ लेन्स का उदय साबित करता है कि फुटबॉल केवल पैसों का खेल नहीं है। जहां एक ओर पीएसजी जैसे क्लब बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर सफलता पाना चाहते हैं, वहीं लेन्स ने अपनी पहचान, वित्तीय अनुशासन, खदानों से मिली जुझारू मानसिकता को सबसे बड़ी शक्ति बनाया है। 30 हजार की आबादी वाले शहर का यह क्लब जब 38 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में खेलता है, तो वह केवल एक टीम नहीं, बल्कि एक पूरे क्षेत्र की उम्मीद बनकर उतरता है। मैदान पर प्रदर्शन – अनुभवी खिलाड़ियों और युवा जोश का मेल लेन्स की इस सफलता के पीछे उनके कोच पियरे सेज और अनुभवी खिलाड़ियों का बड़ा हाथ है। इस सीजन में फ्लोरियन थौविन क्लब के मुख्य चेहरा बनकर उभरे हैं। 33 साल के थौविन ने अब तक 10 गोल और 7 असिस्ट के साथ क्लब को वह आक्रामकता दी है, जिसकी उन्हें जरूरत थी। उनके साथ 28 वर्षीय ओडसन एडुआर्ड जैसे स्ट्राइकर ने टीम के आक्रमण को धार दी है। एडुआर्ड ने सीजन में सभी कॉम्पिटीशन में 13 गोल किए हैं और वे टीम के टॉप स्कोरर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाजापुर में बिजली के खंभे से निकला पानी:सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से हुआ रिसाव

April 13, 2026/
5:22 pm

शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित वरदान हॉस्पिटल के पास सोमवार को बिजली के खंभे के नीचे से अचानक पानी...

DC vs KKR Live Score, IPL 2026: Follow Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL matches updates and commentary from Arun Jaitley Stadium. (Picture Credit: X/@IPL)

May 8, 2026/
6:00 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 18:00 IST डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा टीवीके...

असम विधानसभा चुनाव 2026: विरासत बनाम बदलाव की लड़ाई बनी मरियानी, असम की इस सीट पर देखने को मिलेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

March 28, 2026/
4:28 pm

असम की मरियानी विधानसभा सीट एक बार फिर राज्य की सबसे बड़ी और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बैठक में शामिल...

टॉक्सिक का ट्रेलर देख भड़कीं एक्ट्रेस:बोल्ड सीन और महिलाओं के आपत्तिजनक सीन पर यश पर निशाना साधा, कहा- कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे

August 14, 2026/
12:50 pm

कन्नड़ एक्ट्रेस रिशिका सिंह ने यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर में महिलाओं के चित्रण और बोल्ड सीन पर...

फेडरर को हराने वाला 'कल्ट हीरो' 10 साल बाद लौटा:डिप्रेशन और तंगी झेलने वाले मार्कस विलिस ने पत्नी के कहने पर विम्बलडन में वापसी की

July 4, 2026/
8:55 am

खेल की दुनिया में कुछ कहानियां इतनी फिल्मी होती हैं कि उन पर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसी ही...

England vs New Zealand live score: Follow ball-by-ball commentary, latest scorecard and all match action from the all-important Super Eights clash in Colombo. (AP)

February 27, 2026/
4:46 pm

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 16:46 IST जहां बीजेपी के सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर एआई समिट में विरोध प्रदर्शन कर...

स्टालिन का पतन, ईपीएस का दबदबा - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं

May 4, 2026/
4:03 pm

कोलाथुर – एमके स्टालिन/डीएमके: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 15 साल पुराने किले कोलाथुर ने एक आश्चर्यजनक फैसला सुनाया है। 86.12%...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फ्रेंच फुटबॉल की बदलती रवायत:खदानों के शहर से निकली ‘अंडरडॉग’ टीम आरसी लेन्स, सबसे अमीर क्लब पीएसजी को दे रही टक्कर

फ्रेंच फुटबॉल की बदलती रवायत:खदानों के शहर से निकली ‘अंडरडॉग’ टीम आरसी लेन्स, सबसे अमीर क्लब पीएसजी को दे रही टक्कर

यूरोपियन फुटबॉल में जब भी ताकत और पैसे की बात होती है, तो पीएसजी का नाम सबसे ऊपर आता है। कतर के सुल्तानों की दौलत और दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों से सजी यह टीम फ्रांस की लीग-1 पर राज करती है। लेकिन इस साल पीएसजी को चुनौती वह टीम दे रही है जिसे ‘मजदूरों का क्लब’ कहा जाता है। उत्तर फ्रांस के पूर्व खनन क्षेत्र से आने वाला आरसी लेन्स क्लब फुटबॉल की दुनिया में अंडरडॉग की नई परिभाषा लिख रहा है। लेन्स शहर कभी फ्रांस का प्रमुख खनन केंद्र हुआ करता था। क्लब का स्टेडियम दो पुरानी कोयला खदानों के ऊपर बना है। जब खदानें बंद हुईं, तो शहर ने भारी आर्थिक मंदी देखी, लेकिन फुटबॉल ने लोगों को जोड़े रखा। क्लब की परंपराएं अब भी उन मजदूरों को समर्पित हैं। जब भी कोई नया खिलाड़ी क्लब से जुड़ता है, उसे अनुबंध के साथ एक ‘माइनर्स लैंप’ (खदान में इस्तेमाल होने वाली लालटेन) दी जाती है। क्लब के जनरल डायरेक्टर बेंजामिन पैरट बताते हैं, ‘यह एक प्रतीक है। हम खिलाड़ियों को समझाते हैं कि यह लालटेन कभी मजदूरों का रास्ता रोशन करती थी और अब यही रोशनी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेगी।’ हर मैच के दौरान स्टेडियम में ‘लेस कोरन्स’ गाना गूंजता है, जो खनन विरासत को श्रद्धांजलि देने वाला एक लोकप्रिय पॉप गीत है। लेन्स ने स्थानीय प्रशासन से अपना स्टेडियम खरीदा है ताकि आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकें। क्लब का मॉडल अपनी एकेडमी से युवा प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें बड़े क्लबों को बेचकर राजस्व जुटाने पर टिका है। पैरट कहते हैं, ‘जिस इलाके में बेरोजगारी की दर देश में सबसे ज्यादा है, वहां हम चाहते हैं कि आर्थिक रूप से जिम्मेदार बनें।’ लेन्स का उदय साबित करता है कि फुटबॉल केवल पैसों का खेल नहीं है। जहां एक ओर पीएसजी जैसे क्लब बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर सफलता पाना चाहते हैं, वहीं लेन्स ने अपनी पहचान, वित्तीय अनुशासन, खदानों से मिली जुझारू मानसिकता को सबसे बड़ी शक्ति बनाया है। 30 हजार की आबादी वाले शहर का यह क्लब जब 38 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में खेलता है, तो वह केवल एक टीम नहीं, बल्कि एक पूरे क्षेत्र की उम्मीद बनकर उतरता है। मैदान पर प्रदर्शन – अनुभवी खिलाड़ियों और युवा जोश का मेल लेन्स की इस सफलता के पीछे उनके कोच पियरे सेज और अनुभवी खिलाड़ियों का बड़ा हाथ है। इस सीजन में फ्लोरियन थौविन क्लब के मुख्य चेहरा बनकर उभरे हैं। 33 साल के थौविन ने अब तक 10 गोल और 7 असिस्ट के साथ क्लब को वह आक्रामकता दी है, जिसकी उन्हें जरूरत थी। उनके साथ 28 वर्षीय ओडसन एडुआर्ड जैसे स्ट्राइकर ने टीम के आक्रमण को धार दी है। एडुआर्ड ने सीजन में सभी कॉम्पिटीशन में 13 गोल किए हैं और वे टीम के टॉप स्कोरर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket