Thursday, 15 Oct 2026 | 04:52 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अगर नूडल्स के साथ पनीर मिक्स करके खाएंगे, तो क्या इससे कम नुकसान होगा? डाइटिशियन ने बताया सच

authorimg

Last Updated:

Noodles with Paneer: नूडल्स में पनीर मिलाने से उसका पोषण थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से भी कुछ हद तक रोकता है. हालांकि इससे नूडल्स पूरी तरह हेल्दी नहीं हो जाते. इसलिए इन्हें सीमित मात्रा और सब्जियों के साथ खाना ही बेहतर विकल्प है.

Zoom

नूडल्स में पनीर मिलाकर खाने से इसके नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं हो जाते हैं.

Can Paneer Reduce Harm of Noodles: आजकल नूडल्स हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुके हैं. ये 2 मिनट में तैयार हो जाते हैं और इनका स्वाद भी लोगों को खूब भाता है. बाजार में मिलने वाले अधिकतर नूडल्स मैदा से बने होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है. कई लोग नूडल्स में पनीर मिलाकर खाते हैं और मानते हैं कि इससे नूडल्स से होने वाला नुकसान कम हो जाएगा. अब सवाल है कि अगर मैदा के नूडल्स में हेल्दी चीजें मिलाकर खाएंगे, तो इससे नुकसान कम होगा? इस बारे में डाइटिशियन की राय जानना जरूरी है, क्योंकि सही जानकारी के बिना सेहत को नुकसान पहुंचा लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बाजार में मिलने वाले इंस्टेंट नूडल्स में मैदा, नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो नियमित सेवन करने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इनमें फाइबर कम होता है और ये जल्दी पच जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. यही वजह है कि इन्हें जंक फूड की श्रेणी में रखा जाता है और सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. अब बात करें पनीर मिलाने की, तो पनीर एक अच्छा प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है. जब आप नूडल्स में पनीर मिलाते हैं, तो खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है.

डाइटिशियन के अनुसार प्रोटीन शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और आपको ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगती. इस तरह पनीर मिलाने से नूडल्स का न्यूट्रिशन प्रोफाइल कुछ हद तक बेहतर हो सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि नूडल्स पूरी तरह हेल्दी हो जाते हैं. अगर आप ज्यादा मात्रा में या रोजाना नूडल्स खाते हैं, तो पनीर मिलाने के बावजूद इसके नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं होते. इसे कभी-कभार खाने में ही समझदारी है. इसमें सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, मटर आदि मिलाने से यह पौष्टिक बन सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप नूडल्स में ज्यादा तेल या मसाले डालते हैं, तो यह और भारी हो जाते हैं. बेहतर होगा कि कम तेल, ज्यादा सब्जियों और प्रोटीन के साथ इसे तैयार किया जाए. चाहें तो आप मल्टीग्रेन या होल व्हीट नूडल्स का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो सामान्य मैदा नूडल्स से बेहतर होते हैं. कुल मिलाकर यह समझ लीजिए कि नूडल्स में पनीर मिलाने से उसका नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं होता, लेकिन यह उसे थोड़ा बेहतर बना देता है. सही मात्रा, बेहतर सामग्री और संतुलित डाइट के साथ ही आप ऐसे फूड का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश ने अपना नाम बदला:अब 'नाउरू' नहीं 'नाओएरो' कहलाएगा; UN रिकॉर्ड्स में आज से नया नाम लागू

August 3, 2026/
2:30 pm

प्रशांत महासागर में स्थित नौरू देश ने अपना नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नाओएरो कर लिया है। राष्ट्रपति डेविड एडांग ने...

फ्रांस चौथी बार फुटबॉल वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में:एमबाप्पे का पेनल्टी पर गोल; मोरक्को दूसरी बार टॉप-8 में पहुंचा

July 5, 2026/
7:09 am

फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। उसने चौथी बार टॉप-8 में जगह बनाई है। फ्रांसीसी...

authorimg

April 2, 2026/
8:11 am

Last Updated:April 02, 2026, 08:11 IST World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो छोटे बच्चों को...

शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई, 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

April 23, 2026/
7:42 pm

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2 दिन काशी में रहीं। वह बुधवार को मां सुनंदा शेट्टी के साथ पहुंची। रात 10...

बाथरूम में युवती की लाश, बदन पर चाकू के जख्म:मां के साथ सो रही थी दूसरी बेटी, कौन था हमलावर…खून किसने साफ किया?

March 3, 2026/
7:01 am

मध्यप्रदेश क्राइम फाइल्स में आज एक ऐसे मर्डर केस की कहानी, जिसने दो राज्यों में सुर्खियां बटोरीं। मामला नरसिंहपुर जिले...

राजनीति

अगर नूडल्स के साथ पनीर मिक्स करके खाएंगे, तो क्या इससे कम नुकसान होगा? डाइटिशियन ने बताया सच

authorimg

Last Updated:

Noodles with Paneer: नूडल्स में पनीर मिलाने से उसका पोषण थोड़ा बेहतर हो सकता है, क्योंकि पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स है. यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से भी कुछ हद तक रोकता है. हालांकि इससे नूडल्स पूरी तरह हेल्दी नहीं हो जाते. इसलिए इन्हें सीमित मात्रा और सब्जियों के साथ खाना ही बेहतर विकल्प है.

Zoom

नूडल्स में पनीर मिलाकर खाने से इसके नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं हो जाते हैं.

Can Paneer Reduce Harm of Noodles: आजकल नूडल्स हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुके हैं. ये 2 मिनट में तैयार हो जाते हैं और इनका स्वाद भी लोगों को खूब भाता है. बाजार में मिलने वाले अधिकतर नूडल्स मैदा से बने होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें सेहत के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है. कई लोग नूडल्स में पनीर मिलाकर खाते हैं और मानते हैं कि इससे नूडल्स से होने वाला नुकसान कम हो जाएगा. अब सवाल है कि अगर मैदा के नूडल्स में हेल्दी चीजें मिलाकर खाएंगे, तो इससे नुकसान कम होगा? इस बारे में डाइटिशियन की राय जानना जरूरी है, क्योंकि सही जानकारी के बिना सेहत को नुकसान पहुंचा लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बाजार में मिलने वाले इंस्टेंट नूडल्स में मैदा, नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो नियमित सेवन करने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इनमें फाइबर कम होता है और ये जल्दी पच जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. यही वजह है कि इन्हें जंक फूड की श्रेणी में रखा जाता है और सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. अब बात करें पनीर मिलाने की, तो पनीर एक अच्छा प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है. जब आप नूडल्स में पनीर मिलाते हैं, तो खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है.

डाइटिशियन के अनुसार प्रोटीन शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और आपको ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगती. इस तरह पनीर मिलाने से नूडल्स का न्यूट्रिशन प्रोफाइल कुछ हद तक बेहतर हो सकती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि नूडल्स पूरी तरह हेल्दी हो जाते हैं. अगर आप ज्यादा मात्रा में या रोजाना नूडल्स खाते हैं, तो पनीर मिलाने के बावजूद इसके नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं होते. इसे कभी-कभार खाने में ही समझदारी है. इसमें सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, मटर आदि मिलाने से यह पौष्टिक बन सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप नूडल्स में ज्यादा तेल या मसाले डालते हैं, तो यह और भारी हो जाते हैं. बेहतर होगा कि कम तेल, ज्यादा सब्जियों और प्रोटीन के साथ इसे तैयार किया जाए. चाहें तो आप मल्टीग्रेन या होल व्हीट नूडल्स का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो सामान्य मैदा नूडल्स से बेहतर होते हैं. कुल मिलाकर यह समझ लीजिए कि नूडल्स में पनीर मिलाने से उसका नुकसान पूरी तरह खत्म नहीं होता, लेकिन यह उसे थोड़ा बेहतर बना देता है. सही मात्रा, बेहतर सामग्री और संतुलित डाइट के साथ ही आप ऐसे फूड का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket