Saturday, 17 Oct 2026 | 05:54 PM

Trending :

EXCLUSIVE

mathura delhi surat gujarat 11 murder mystery 48 hours : delhi police investigation theory | eyewitnesses rooms roads witchcraft | 48 घंटे में 11 मौतें, लेकिन चश्मदीद एक भी नहीं, बंद कमरे, सड़क और तंत्र-मंत्र की थ्योरी में उलझी पुलिस

authorimg

नई दिल्ली. देश में पिछले 48 घंटों में अलग-अलग राज्यों में कम से कम 11 ऐसी मौतें हुई हैं, जो आपको झकझोर देगा. खास बात यह है कि इन सभी मामलों में एक समानता यह है कि तीनों मामलों में कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है. दिल्ली, मथुरा और सूरत से आई इन तीन तस्वीरों ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है. मथुरा में एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया, दिल्ली की सड़क पर खड़ी कार में तीन लाशें मिलीं और गुजरात में केमिकल व्यापारी, उसकी पत्नी और 12 साल के बेटे की अलग-अलग कमरे में लाश मिली. इन तीनों मामलों में पुलिस की जांच हत्या, आत्महत्या, तंत्र-मंत्र और फुड पॉयजनिंग के एंगल पर चल रही है. हालांकि, दिल्ली में कार में तीन लोगों की मौत पर एक तांत्रिक की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह कि क्या ये महज इत्तेफाक है या फिर समाज के भीतर पनप रही किसी गहरी हताशा का खौफनाक नतीजा?

एक घर, पांच लाशें और मौत के कारण पर सस्पेंस

मथुरा के एक पॉश इलाके में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव उनके ही घर में मिले. शुरुआती जांच में यह सामूहिक आत्महत्या लग रही है, लेकिन पुलिस की थ्योरी कुछ और ही इशारा कर रही है. पुलिस को मौके से एक नोट मिला है जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज का जिक्र है. लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होना और बच्चों के शरीर पर संघर्ष के निशान मामले को मर्डर की ओर मोड़ रहे हैं. क्या पिता ने पहले बच्चों और पत्नी को जहर दिया और फिर खुद जान दी? या इसके पीछे कोई ‘तीसरा’ है? पुलिस अभी तक इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है.

लग्जरी कार में 3 खामोश लाशें

देश की राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने का मामला अब और रहस्यमय होता जा रहा है. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आने लगे हैं. सबसे चौंकाने वाला पहलू एक रहस्यमयी ‘तांत्रिक’ का सामने आना है, जिसे मौत से पहले तीनों मृतकों के साथ देखा गया था. पुलिस ने इस तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच से पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. यह घटना रविवार दोपहर सामने आई जब पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर तीनों को मृत पाया. कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और शवों के पास शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास मिले. दो शवों के मुंह से उल्टी भी मिली, जिससे जहर या किसी रसायन के सेवन की आशंका जताई जा रही है.

सूरत के बंद कमरे में तीन शव

सूरत के लालगेट इलाके में एक रूह कंपा देने वाली वारदात ने खुशियों को मातम में बदल दिया है. सूरत के हरिपुरा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान केमिकल व्यापारी, उसकी पत्नी और 12 साल के बेटे के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. चार दिन पहले उमराह से लौटने के बाद केमिकल के बड़े कारोबारी फैयाज अहमद का पूरा परिवार एक ही रात में उजड़ गया. यह कोई साधारण मौत नहीं बल्कि एक ऐसा रहस्य है जिसने पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के भी पसीने छुड़ा दिए हैं. एक संपन्न परिवार, आपस में अटूट प्रेम और भविष्य की बड़ी योजनाएं सब कुछ एक ही झटके में कैसे खाक हो गया. पुलिस जांच कर रही है कि फैयाज, उनकी पत्नी मुबीना और 13 साल का मासूम बेटा नोमान की मौत क्या गैस रिसाव की वजह से हुई या फिर इसमें कुछ और एंगल है.

इन घटनाओं पर क्यों बनी हुई है मिस्ट्री?

इन तीनों मामलों में पुलिस के सामने तीन मुख्य चुनौतियां हैं. पहला, कोई चश्मदीद नहीं है. तीनों ही वारदातें बंद कमरों या सुनसान जगहों पर हुईं.

डिजिटल फुटप्रिंट्स: पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन और अंतिम कॉल डिटेल्स (CDR) की जांच कर रही है, लेकिन कई डेटा डिलीट पाए गए हैं.

फॉरेंसिक रिपोर्ट में देरी: बिसरा रिपोर्ट (Viscera Report) आने तक यह साफ नहीं हो पाएगा कि मौत जहर से हुई या दम घुटने से.

फिलहाल मथुरा, दिल्ली और गुजरात की पुलिस इन तीनों मामलों को लेकर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. दिल्ली में गाड़ी में मिले तीन शव की गुत्थी सुलझा ली गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक 70 साल के तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. 70 साल का ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन कई बार जेल जा चुका है, लेकिन चतुराई से बाहर आ जाता था. दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन कुमार ने बताया कि कई टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जब जांच की गई तो बाबा पर उनका शक गहरा गया. जब बाबा को गिरफ्तार किया था तो पता चला कि वह धन वर्षा के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाता था और इसीलिए लक्ष्मी और दूसरे लोगों को इसने धन वर्षा के नाम पर 2 लाख रुपए को डबल करने का लालच दिया था. 2 लाख रुपए का 3 करोड़ करने का लालच देता था.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुरहानपुर में नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन:36 जोड़ों ने आहुति दी, संस्कार-सद्भाव के संदेश के साथ प्रकृति सेवा का आह्वान

March 20, 2026/
6:00 pm

बुरहानपुर के गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन शुक्रवार को हुआ। इस...

Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस के नाम से वायरल पोस्ट फेक:'धुरंधर का पाकिस्तान की तरफ से जवाब, अल्फा जरूर देखें' वाला दावा झूठा

July 4, 2026/
5:57 pm

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज के नाम से एक पोस्ट वायरल है। इसमें दावा किया जा रहा है...

पवई में होली मनाने घर आए दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार:चोरी-मारपीट के मामलों में 7 साल से फरार थे; स्पेशल आपरेशन में पकड़ाए

March 10, 2026/
5:06 pm

पन्ना जिले की पवई थाना पुलिस ने मंगलवार को होली का त्योहार मनाने अपने गांव आए दो स्थाई वारंटियों को...

Grow Human Organs in Pigs

May 31, 2026/
1:49 pm

मॉस्को7 मिनट पहले कॉपी लिंक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के...

NSE Market Closing Time Extended

August 2, 2026/
4:29 pm

मुंबई14 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट के लिए...

LSG vs KKR IPL 2026

April 10, 2026/
4:30 am

कोलकाता6 मिनट पहले कॉपी लिंक लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3...

सोना ₹801 गिरकर ₹1.50 लाख पर आया:चांदी की कीमत में ₹300 की गिरावट, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

May 11, 2026/
12:26 pm

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 11 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10...

IPL में आज गुजरात vs चेन्नई:प्लेऑफ की रेस के लिए चेन्नई को जीतना ही होगा; गुजरात की नजर टॉप-2 पर

May 21, 2026/
4:30 am

IPL 2026 का 66वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

mathura delhi surat gujarat 11 murder mystery 48 hours : delhi police investigation theory | eyewitnesses rooms roads witchcraft | 48 घंटे में 11 मौतें, लेकिन चश्मदीद एक भी नहीं, बंद कमरे, सड़क और तंत्र-मंत्र की थ्योरी में उलझी पुलिस

authorimg

नई दिल्ली. देश में पिछले 48 घंटों में अलग-अलग राज्यों में कम से कम 11 ऐसी मौतें हुई हैं, जो आपको झकझोर देगा. खास बात यह है कि इन सभी मामलों में एक समानता यह है कि तीनों मामलों में कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है. दिल्ली, मथुरा और सूरत से आई इन तीन तस्वीरों ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है. मथुरा में एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया, दिल्ली की सड़क पर खड़ी कार में तीन लाशें मिलीं और गुजरात में केमिकल व्यापारी, उसकी पत्नी और 12 साल के बेटे की अलग-अलग कमरे में लाश मिली. इन तीनों मामलों में पुलिस की जांच हत्या, आत्महत्या, तंत्र-मंत्र और फुड पॉयजनिंग के एंगल पर चल रही है. हालांकि, दिल्ली में कार में तीन लोगों की मौत पर एक तांत्रिक की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह कि क्या ये महज इत्तेफाक है या फिर समाज के भीतर पनप रही किसी गहरी हताशा का खौफनाक नतीजा?

एक घर, पांच लाशें और मौत के कारण पर सस्पेंस

मथुरा के एक पॉश इलाके में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव उनके ही घर में मिले. शुरुआती जांच में यह सामूहिक आत्महत्या लग रही है, लेकिन पुलिस की थ्योरी कुछ और ही इशारा कर रही है. पुलिस को मौके से एक नोट मिला है जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज का जिक्र है. लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होना और बच्चों के शरीर पर संघर्ष के निशान मामले को मर्डर की ओर मोड़ रहे हैं. क्या पिता ने पहले बच्चों और पत्नी को जहर दिया और फिर खुद जान दी? या इसके पीछे कोई ‘तीसरा’ है? पुलिस अभी तक इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है.

लग्जरी कार में 3 खामोश लाशें

देश की राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार के अंदर तीन लोगों के शव मिलने का मामला अब और रहस्यमय होता जा रहा है. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आने लगे हैं. सबसे चौंकाने वाला पहलू एक रहस्यमयी ‘तांत्रिक’ का सामने आना है, जिसे मौत से पहले तीनों मृतकों के साथ देखा गया था. पुलिस ने इस तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच से पुलिस इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. यह घटना रविवार दोपहर सामने आई जब पुलिस को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर तीनों को मृत पाया. कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और शवों के पास शराब की बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास मिले. दो शवों के मुंह से उल्टी भी मिली, जिससे जहर या किसी रसायन के सेवन की आशंका जताई जा रही है.

सूरत के बंद कमरे में तीन शव

सूरत के लालगेट इलाके में एक रूह कंपा देने वाली वारदात ने खुशियों को मातम में बदल दिया है. सूरत के हरिपुरा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान केमिकल व्यापारी, उसकी पत्नी और 12 साल के बेटे के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. चार दिन पहले उमराह से लौटने के बाद केमिकल के बड़े कारोबारी फैयाज अहमद का पूरा परिवार एक ही रात में उजड़ गया. यह कोई साधारण मौत नहीं बल्कि एक ऐसा रहस्य है जिसने पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के भी पसीने छुड़ा दिए हैं. एक संपन्न परिवार, आपस में अटूट प्रेम और भविष्य की बड़ी योजनाएं सब कुछ एक ही झटके में कैसे खाक हो गया. पुलिस जांच कर रही है कि फैयाज, उनकी पत्नी मुबीना और 13 साल का मासूम बेटा नोमान की मौत क्या गैस रिसाव की वजह से हुई या फिर इसमें कुछ और एंगल है.

इन घटनाओं पर क्यों बनी हुई है मिस्ट्री?

इन तीनों मामलों में पुलिस के सामने तीन मुख्य चुनौतियां हैं. पहला, कोई चश्मदीद नहीं है. तीनों ही वारदातें बंद कमरों या सुनसान जगहों पर हुईं.

डिजिटल फुटप्रिंट्स: पुलिस मृतकों के मोबाइल फोन और अंतिम कॉल डिटेल्स (CDR) की जांच कर रही है, लेकिन कई डेटा डिलीट पाए गए हैं.

फॉरेंसिक रिपोर्ट में देरी: बिसरा रिपोर्ट (Viscera Report) आने तक यह साफ नहीं हो पाएगा कि मौत जहर से हुई या दम घुटने से.

फिलहाल मथुरा, दिल्ली और गुजरात की पुलिस इन तीनों मामलों को लेकर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है. दिल्ली में गाड़ी में मिले तीन शव की गुत्थी सुलझा ली गई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक 70 साल के तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. 70 साल का ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन कई बार जेल जा चुका है, लेकिन चतुराई से बाहर आ जाता था. दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन कुमार ने बताया कि कई टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जब जांच की गई तो बाबा पर उनका शक गहरा गया. जब बाबा को गिरफ्तार किया था तो पता चला कि वह धन वर्षा के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाता था और इसीलिए लक्ष्मी और दूसरे लोगों को इसने धन वर्षा के नाम पर 2 लाख रुपए को डबल करने का लालच दिया था. 2 लाख रुपए का 3 करोड़ करने का लालच देता था.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket