Wednesday, 08 Jul 2026 | 10:00 AM

Trending :

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:77,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक टूटा; एनर्जी और IT शेयर्स में बिकवाली RPSC SI Re-Exam 2021: All Candidates Can Apply पेट्रोल-डीजल पर तेल कंपनियां ₹11 लीटर तक मुनाफा कमा रहीं:लेकिन आम लोगों को राहत नहीं, कच्चा तेल 6 महीने के निचले स्तर पर लारेंस-गोल्डी गैंग पर FBI का पहली बार बड़ा एक्शन:अमेरिका-कनाडा समेत कई देशों में 50 जगह रेड, 24 अरेस्ट, ड्रग-आर्म्स बरामद
EXCLUSIVE

IAS पति को छुड़वाकर मुझसे शादी की, फिर धोखा दिया:बैंक मैनेजर पत्नी के गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता बोले–15 साल से ब्लैकमेल कर रही

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल फैमिली विवाद सामने आया है। पत्नी बैंक में मैनेजर हैं और पति कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता है। बैंकर पत्नी ने अपने नेता पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि नेता पति ने दहेज में दो करोड़ रुपए मांगे और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। खास बात ये भी है कि पत्नी और पति दोनों की ये दूसरी शादी है और इस शादी को 19 साल हो चुके हैं। पत्नी का आरोप है कि उसकी पहली शादी आईएएस अफसर से हुई थी। नेता ने जबरन ये शादी तुड़वा दी। इधर कांग्रेस नेता का कहना है कि पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है। जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है। कौन है ये हाईप्रोफाइल कपल और किस तरह पूरा विवाद सामने आया। भास्कर ने दोनों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… 2003 में आईएएस से शादी और खुशहाल जिंदगी
शिखा सिंह की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक अच्छे, पढ़े-लिखे परिवार से आने वाली शिखा ने एमबीए किया है और उनके रिश्तेदार पुलिस विभाग में उच्च पदों पर रहे हैं। साल 2003 में उनकी शादी मध्यप्रदेश कैडर के एक आईएएस अफसर से हुई। भोपाल के पॉश इलाके ‘चार इमली’ में उनका सरकारी आवास था और जिंदगी खुशहाल थी। शिखा खुद एक प्रतिष्ठित बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी जिंदगी में महेंद्र सिंह चौहान का प्रवेश एक सामान्य मुलाकात से हुआ। उस वक्त चौहान एनआईटीटीटीआर के चेयरमैन थे। शिखा बताती हैं, ‘वे अक्सर मुझसे मिलने बैंक आने लगे। उन्होंने मुझे मेरे आईएएस पति से अलग होने के लिए उकसाना शुरू कर दिया और वे इसमें कामयाब भी रहे।’ पिता बोले- चार इमली से सड़क पर आ जाओगी
उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में ऐसी भावुक बातें कहीं, जिससे शिखा का उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो गया। चौहान ने शिखा की मुलाकात अपने दोनों बच्चों से भी कराई। शिखा का दावा है कि चौहान की बेटी ने उन्हें बताया था कि उनके माता-पिता एक दशक से अलग-अलग कमरों में सोते हैं। जब शिखा ने इस रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताया, तो भूचाल आ गया। पिता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी, ‘तुम चार इमली (आईएएस अफसरों का रिहायशी इलाका) से सीधे सड़क पर आ जाओगी।’ परिवार के हर सदस्य ने इस रिश्ते का विरोध किया, क्योंकि चौहान न केवल शादीशुदा थे, बल्कि शिखा से उम्र में 20 साल बड़े भी थे। उस समय चौहान की बेटी 17 और बेटा 15 साल का था। शिखा ने बताया कि मैं उनकी बातों में आ गई थी। शुरुआती साल अच्छे बीते, फिर बंदिशों का दौर
शादी के बाद शुरुआती कुछ साल अच्छे बीते। शिखा, चौहान और उनके दो बच्चों के साथ रहने लगीं। उनका अपना एक बेटा भी हुआ। लेकिन यह खुशहाली ज्यादा दिन नहीं टिकी। शिखा का आरोप है कि जल्द ही उन पर बंदिशें लगनी शुरू हो गईं। उनके साथ क्रुरतापूर्ण बर्ताव होने लगा और दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। शादी का फैसला मेरा था, इसलिए मैं जहर के घूंट पीकर चुप रह जाती थी। शिखा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को दिए अपने आवेदन में कहा है कि शादी के 2-3 साल बाद ही पति का व्यवहार क्रूरतापूर्ण हो गया। उन पर मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाने लगा। मुझसे कहा गया कि मैं अपने मायके की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगूं। जब मैंने इनकार किया तो मेरे साथ मारपीट की जाती थी। मेरे बेटे के साथ भी उनका व्यवहार क्रूर था। वे गुस्से में आकर मुझे और मेरे बेटे को कमरे में बंद कर देते थे। जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
शिखा के आरोप यहीं नहीं रुकते। उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जो रोंगटे खड़े कर देती है। एक दिन मेरे पति ने मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर मेरी हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी। शिखा के मुताबिक, उनकी यह हालत देखकर चौहान डर गए और उन पर दबाव बनाने लगे कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। उन्होंने कसम खाई कि आगे से ऐसा कभी नहीं होगा और वह सुधर जाएंगे। मैं उनकी बातों में आ गई और चुप रही। यह चुप्पी ज्यादा दिन नहीं चली। शिखा का आरोप है कि चौहान का व्यवहार पहले जैसा हो गया। शराब पीकर मारपीट और तलाक की धमकियां देना फिर शुरू हो गया। जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाला
विवाद का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब चौहान ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिखा ने अपनी शिकायत में कहा, मुझसे कहते थे कि जब तुम मर जाओगी तो तुम्हारे पापा की पूरी संपत्ति मेरे नाम हो जाएगी। यह मामला 9 फरवरी को अपने चरम पर पहुंच गया, जब शिखा के अनुसार, दोपहर 2 बजे उनके पति ने घर में उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। घर के बाहर गेट पर ताला लगा दिया और धमकी दी कि अगर मायके से 2 करोड़ रुपये और कार लेकर नहीं आई तो तुम्हें जान से मार दूंगा। तुम ऑफिस जाती हो, रास्ते में तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकता हूं। शिखा ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रहती हैं। उन्हें अपने पति से जान का खतरा है, जिनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं। फर्जी दस्तखत और एनजीओ से बेदखली का आरोप
घरेलू हिंसा के आरोपों के अलावा, शिखा ने अपने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चौहान ने उनके फर्जी दस्तखत कर उन्हें जन शिक्षण संस्थान, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के दो एनजीओ के डायरेक्टर पद से हटा दिया और अपने लोगों को नियुक्त कर दिया। इस मामले की शिकायत उन्होंने भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय से भी की है।
चौहान बोले- मैंने पहले ही तलाक का नोटिस दिया
जब इन गंभीर आरोपों पर महेंद्र सिंह चौहान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उनका कहना है कि रिश्ता काफी पहले ही बिगड़ चुका था और साथ रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा था। चौहान कहते हैं, तलाक का नोटिस दिए जाने के बाद शिखा ने मेरे खिलाफ यह एफआईआर दर्ज करवाई है। हमारा विवाह-विच्छेद का मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। मेरा पक्ष जाने बिना मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच से सामने आएगा सच
यह मामला अब दो अलग-अलग कहानियों के बीच उलझ गया है। एक तरफ एक पत्नी है, जो खुद को पीड़ित बता रही है और अपने पति पर प्यार में धोखा देने, सालों तक प्रताड़ित करने, और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है। दूसरी तरफ एक कद्दावर राजनेता है, जो इन सभी आरोपों को अपनी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की साजिश बता रहा है। मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। सच क्या है ये तभी पता चल सकेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट:RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला

April 30, 2026/
6:20 pm

नागपुर2 मिनट पहले कॉपी लिंक चिट्‌ठी में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय, हेडगेवार स्मृति मंदिर, मेट्रो की ऑरेंज लाइन का जिक्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव: 'ये बंगाल है, नीतीश नबीन भी आपको यहां...', वोट के बीच टीएमसी की मिनियन मोइत्रा की बीजेपी नेताओं को धमकी

April 23, 2026/
5:27 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित ये बीजेपी नेताओं को दूसरी बार दी गई...

4 हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भेजे गए:भारत में FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट करेगा ZEE नेटवर्क; 2 जून के करेंट अफेयर्स

June 2, 2026/
4:31 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1....

पाकिस्तान में जन्म, न्यूजीलैंड से रिकॉर्ड:पिता की कोचिंग और अकरम से प्रेरणा; अब्बास ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास

May 6, 2026/
11:29 am

लाहौर में जन्मे मुहम्मद अब्बास जब एक साल के थे, तब उनका परिवार हजारों किलोमीटर दूर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड चला...

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा:पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर

March 7, 2026/
10:23 am

पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 20% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

अंबेडकर जयंती पर भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन:बोर्ड ऑफिस चौराहा समेत कई रूट बदले; इन रास्तों से करें आवागमन

April 14, 2026/
12:05 am

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को बोर्ड ऑफिस चौराहा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के चलते...

British Airways Woman Death | Plane Passengers Distressed

March 22, 2026/
12:58 pm

लंदन13 मिनट पहले कॉपी लिंक AI जनरेटेज प्रतीकात्मक तस्वीर। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में रविवार को एक महिला यात्री की...

IPL 2026 Opening Ceremony Cancel Reason; RCB Vs SRH

March 26, 2026/
2:23 pm

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक RCB ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL खिताब जीता...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IAS पति को छुड़वाकर मुझसे शादी की, फिर धोखा दिया:बैंक मैनेजर पत्नी के गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता बोले–15 साल से ब्लैकमेल कर रही

IAS पति को छुड़वाकर मुझसे शादी की, फिर धोखा दिया:बैंक मैनेजर पत्नी के गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता बोले–15 साल से ब्लैकमेल कर रही

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल फैमिली विवाद सामने आया है। पत्नी बैंक में मैनेजर हैं और पति कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता है। बैंकर पत्नी ने अपने नेता पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि नेता पति ने दहेज में दो करोड़ रुपए मांगे और पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। खास बात ये भी है कि पत्नी और पति दोनों की ये दूसरी शादी है और इस शादी को 19 साल हो चुके हैं। पत्नी का आरोप है कि उसकी पहली शादी आईएएस अफसर से हुई थी। नेता ने जबरन ये शादी तुड़वा दी। इधर कांग्रेस नेता का कहना है कि पत्नी उन्हें 15 साल से ब्लैकमेल कर रही है। जब उन्होंने तलाक का नोटिस दिया तब पत्नी ने ये एफआईआर करवाई है। कौन है ये हाईप्रोफाइल कपल और किस तरह पूरा विवाद सामने आया। भास्कर ने दोनों से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… 2003 में आईएएस से शादी और खुशहाल जिंदगी
शिखा सिंह की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। एक अच्छे, पढ़े-लिखे परिवार से आने वाली शिखा ने एमबीए किया है और उनके रिश्तेदार पुलिस विभाग में उच्च पदों पर रहे हैं। साल 2003 में उनकी शादी मध्यप्रदेश कैडर के एक आईएएस अफसर से हुई। भोपाल के पॉश इलाके ‘चार इमली’ में उनका सरकारी आवास था और जिंदगी खुशहाल थी। शिखा खुद एक प्रतिष्ठित बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी जिंदगी में महेंद्र सिंह चौहान का प्रवेश एक सामान्य मुलाकात से हुआ। उस वक्त चौहान एनआईटीटीटीआर के चेयरमैन थे। शिखा बताती हैं, ‘वे अक्सर मुझसे मिलने बैंक आने लगे। उन्होंने मुझे मेरे आईएएस पति से अलग होने के लिए उकसाना शुरू कर दिया और वे इसमें कामयाब भी रहे।’ पिता बोले- चार इमली से सड़क पर आ जाओगी
उन्होंने अपनी पत्नी के बारे में ऐसी भावुक बातें कहीं, जिससे शिखा का उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो गया। चौहान ने शिखा की मुलाकात अपने दोनों बच्चों से भी कराई। शिखा का दावा है कि चौहान की बेटी ने उन्हें बताया था कि उनके माता-पिता एक दशक से अलग-अलग कमरों में सोते हैं। जब शिखा ने इस रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताया, तो भूचाल आ गया। पिता ने साफ शब्दों में चेतावनी दी, ‘तुम चार इमली (आईएएस अफसरों का रिहायशी इलाका) से सीधे सड़क पर आ जाओगी।’ परिवार के हर सदस्य ने इस रिश्ते का विरोध किया, क्योंकि चौहान न केवल शादीशुदा थे, बल्कि शिखा से उम्र में 20 साल बड़े भी थे। उस समय चौहान की बेटी 17 और बेटा 15 साल का था। शिखा ने बताया कि मैं उनकी बातों में आ गई थी। शुरुआती साल अच्छे बीते, फिर बंदिशों का दौर
शादी के बाद शुरुआती कुछ साल अच्छे बीते। शिखा, चौहान और उनके दो बच्चों के साथ रहने लगीं। उनका अपना एक बेटा भी हुआ। लेकिन यह खुशहाली ज्यादा दिन नहीं टिकी। शिखा का आरोप है कि जल्द ही उन पर बंदिशें लगनी शुरू हो गईं। उनके साथ क्रुरतापूर्ण बर्ताव होने लगा और दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। शादी का फैसला मेरा था, इसलिए मैं जहर के घूंट पीकर चुप रह जाती थी। शिखा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को दिए अपने आवेदन में कहा है कि शादी के 2-3 साल बाद ही पति का व्यवहार क्रूरतापूर्ण हो गया। उन पर मायके से पैसे लाने का दबाव डाला जाने लगा। मुझसे कहा गया कि मैं अपने मायके की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगूं। जब मैंने इनकार किया तो मेरे साथ मारपीट की जाती थी। मेरे बेटे के साथ भी उनका व्यवहार क्रूर था। वे गुस्से में आकर मुझे और मेरे बेटे को कमरे में बंद कर देते थे। जहर देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
शिखा के आरोप यहीं नहीं रुकते। उन्होंने एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जो रोंगटे खड़े कर देती है। एक दिन मेरे पति ने मुझे जूस में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसे पीकर मेरी हालत बिगड़ने लगी और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी। शिखा के मुताबिक, उनकी यह हालत देखकर चौहान डर गए और उन पर दबाव बनाने लगे कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। उन्होंने कसम खाई कि आगे से ऐसा कभी नहीं होगा और वह सुधर जाएंगे। मैं उनकी बातों में आ गई और चुप रही। यह चुप्पी ज्यादा दिन नहीं चली। शिखा का आरोप है कि चौहान का व्यवहार पहले जैसा हो गया। शराब पीकर मारपीट और तलाक की धमकियां देना फिर शुरू हो गया। जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाला
विवाद का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब चौहान ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शिखा ने अपनी शिकायत में कहा, मुझसे कहते थे कि जब तुम मर जाओगी तो तुम्हारे पापा की पूरी संपत्ति मेरे नाम हो जाएगी। यह मामला 9 फरवरी को अपने चरम पर पहुंच गया, जब शिखा के अनुसार, दोपहर 2 बजे उनके पति ने घर में उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। घर के बाहर गेट पर ताला लगा दिया और धमकी दी कि अगर मायके से 2 करोड़ रुपये और कार लेकर नहीं आई तो तुम्हें जान से मार दूंगा। तुम ऑफिस जाती हो, रास्ते में तुम्हारे साथ कुछ भी कर सकता हूं। शिखा ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है और वह भोपाल में अकेली रहती हैं। उन्हें अपने पति से जान का खतरा है, जिनके पास दो लाइसेंसी बंदूकें हैं। फर्जी दस्तखत और एनजीओ से बेदखली का आरोप
घरेलू हिंसा के आरोपों के अलावा, शिखा ने अपने पति पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चौहान ने उनके फर्जी दस्तखत कर उन्हें जन शिक्षण संस्थान, नरसिंहपुर और नर्मदापुरम के दो एनजीओ के डायरेक्टर पद से हटा दिया और अपने लोगों को नियुक्त कर दिया। इस मामले की शिकायत उन्होंने भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय से भी की है।
चौहान बोले- मैंने पहले ही तलाक का नोटिस दिया
जब इन गंभीर आरोपों पर महेंद्र सिंह चौहान से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। उनका कहना है कि रिश्ता काफी पहले ही बिगड़ चुका था और साथ रहना मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने शिखा को तलाक का नोटिस भेजा था। चौहान कहते हैं, तलाक का नोटिस दिए जाने के बाद शिखा ने मेरे खिलाफ यह एफआईआर दर्ज करवाई है। हमारा विवाह-विच्छेद का मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। मेरा पक्ष जाने बिना मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच से सामने आएगा सच
यह मामला अब दो अलग-अलग कहानियों के बीच उलझ गया है। एक तरफ एक पत्नी है, जो खुद को पीड़ित बता रही है और अपने पति पर प्यार में धोखा देने, सालों तक प्रताड़ित करने, और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही है। दूसरी तरफ एक कद्दावर राजनेता है, जो इन सभी आरोपों को अपनी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की साजिश बता रहा है। मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। सच क्या है ये तभी पता चल सकेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket