Sunday, 23 Aug 2026 | 11:37 PM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

अमेरिकी विदेश मंत्री 4 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे:पीएम मोदी और जयशंकर से मिलेंगे, क्वाड समिट भी शामिल होंगे

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज चार दिन के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। वे सुबह कोलकाता पहुंचे। यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके इस दौरे को भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कोलकाता में अपने कार्यक्रम के दौरान मार्को रुबियो मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक मदर टेरेसा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा उनके विक्टोरिया मेमोरियल का दौरा करने की भी संभावना है। इसके बाद मार्को रुबियो नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मार्को रुबियो नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की तरफ से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। सोमवार को वे आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। क्वाड में भारत-जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल क्वाड ग्रुप में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इस बार की बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में ओपन और फ्री इंडो-पैसिफिक रीजन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही डिफेंस सहयोग, सप्लाई चेन, नई तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए क्वाड देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। दौरे में एनर्जी सिक्योरिटी बड़ा मुद्दा रहेगा मार्को रुबियो के दौरे में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है। भारत फिलहाल रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है। वहीं अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी तेल और LNG गैस का इंपोर्ट भी बढ़ाए। मिडिल ईस्ट में लगातार जारी तनाव के कारण दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में भारत अपने लिए कई देशों से एनर्जी सप्लाई तय करना चाहता है ताकि भविष्य में किसी संकट का असर कम हो। भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय में टैरिफ और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर मतभेद देखने को मिले थे। अब दोनों देश रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान व्यापार समझौतों, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन पर बातचीत हो सकती है। सेमीकंडक्टर, बैटरी निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। डिफेंस साझेदारी भी लगातार बढ़ रही भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस साझेदारी पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुई है। भारतीय सेना और वायुसेना पहले से ही अमेरिका के कई मॉर्डन डिफेंस इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही हैं। इनमें P-8 पोसाइडन विमान, MQ-9बी स्काईगार्डियन ड्रोन, M-777 हॉवित्जर तोप और C-17 ग्लोबमास्टर-3 ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हैं। अब दोनों देश डिफेंस इक्विपमेंट के जॉइंट प्रोडक्शन और नई सैन्य तकनीकों पर भी साथ काम करना चाहते हैं। मार्को रुबियो को अमेरिका में चीन के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले नेताओं में गिना जाता है। वह लंबे समय से भारत के साथ मजबूत रणनीतिक साझेदारी के समर्थक रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनका यह दौरा इस बात का संकेत है कि अमेरिका, भारत को एशिया में अपना अहम रणनीतिक साझेदार मानता है। ————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड का इस्तीफा:18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की हेड हैं; पति कैंसर से जूझ रहे ट्रम्प की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तुलसी अमेरिका की ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

June 30, 2026/
6:30 am

बाल कलाकार से शुरुआत करने वाले कुणाल खेमू ने अभिनय, लेखन और निर्देशन में पहचान बनाई है। अब वह प्राइम...

Balaghat Tehsildar Action | Revenue Dues; 2.41 Lakhs Deposited

March 18, 2026/
12:33 pm

बालाघाट शहर में राजस्व बकायादारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। तहसीलदार सुनील वर्मा और राजस्व टीम ने लाखों...

New Zealand Vs South Africa Live Cricket Score, 3rd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Auckland. (Picture Credit: AFP)

March 20, 2026/
12:17 pm

आखरी अपडेट:मार्च 20, 2026, 12:17 IST बोरदोलोई, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें दिसपुर विधानसभा...

इंदौर में नाश्ता 1 से 10 रुपए तक महंगा:सराफा, 56 दुकान, चौपाटी पर पोहे, कचोरी, समोसे, पेटीज के दाम बढ़े; थाली भी महंगी

April 3, 2026/
2:28 pm

शहर में एलपीजी की किल्लत और पीएनजी के रेट बढ़ने का असर अब आम लोगों की थाली पर साफ दिखने...

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया; 30 दिन बाद लागू होगा फैसला

July 21, 2026/
9:05 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 50% नया टैरिफ लगाने का आदेश दिया...

Satheesan may emerge as the ultimate loser in the war he has won. Media headlines repeatedly hint that 'most MLAs' are backing KC Venugopal for the top post. (PTI photo)

May 13, 2026/
1:42 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 13:37 IST विजय के ज्योतिषी, राधन पंडित वेट्रिवेल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी...

खबर हटके- बंदर ने बच्ची को मां की तरह दुलारा:कब्र में ₹1.5 करोड़ की मर्सिडीज दफनाई; स्ट्रीट लाइट से लिपटने का चैलेंज वायरल

April 24, 2026/
5:01 am

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मादा ने 3 महीने की बच्ची को 2 घंटे तक दुलार किया। वहीं, चीन...

राजनीति

अमेरिकी विदेश मंत्री 4 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे:पीएम मोदी और जयशंकर से मिलेंगे, क्वाड समिट भी शामिल होंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री 4 दिन के भारत दौरे पर पहुंचे:पीएम मोदी और जयशंकर से मिलेंगे, क्वाड समिट भी शामिल होंगे

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज चार दिन के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। वे सुबह कोलकाता पहुंचे। यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके इस दौरे को भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कोलकाता में अपने कार्यक्रम के दौरान मार्को रुबियो मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक मदर टेरेसा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा उनके विक्टोरिया मेमोरियल का दौरा करने की भी संभावना है। इसके बाद मार्को रुबियो नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मार्को रुबियो नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की तरफ से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। सोमवार को वे आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। इसके बाद मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। क्वाड में भारत-जापान-अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल क्वाड ग्रुप में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इस बार की बैठक की मेजबानी भारत कर रहा है। इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में ओपन और फ्री इंडो-पैसिफिक रीजन को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही डिफेंस सहयोग, सप्लाई चेन, नई तकनीक और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए क्वाड देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। दौरे में एनर्जी सिक्योरिटी बड़ा मुद्दा रहेगा मार्को रुबियो के दौरे में ऊर्जा सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहने वाला है। भारत फिलहाल रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है। वहीं अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी तेल और LNG गैस का इंपोर्ट भी बढ़ाए। मिडिल ईस्ट में लगातार जारी तनाव के कारण दुनिया भर में एनर्जी सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में भारत अपने लिए कई देशों से एनर्जी सप्लाई तय करना चाहता है ताकि भविष्य में किसी संकट का असर कम हो। भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ समय में टैरिफ और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर मतभेद देखने को मिले थे। अब दोनों देश रिश्तों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान व्यापार समझौतों, निवेश और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन पर बातचीत हो सकती है। सेमीकंडक्टर, बैटरी निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। डिफेंस साझेदारी भी लगातार बढ़ रही भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस साझेदारी पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुई है। भारतीय सेना और वायुसेना पहले से ही अमेरिका के कई मॉर्डन डिफेंस इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही हैं। इनमें P-8 पोसाइडन विमान, MQ-9बी स्काईगार्डियन ड्रोन, M-777 हॉवित्जर तोप और C-17 ग्लोबमास्टर-3 ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हैं। अब दोनों देश डिफेंस इक्विपमेंट के जॉइंट प्रोडक्शन और नई सैन्य तकनीकों पर भी साथ काम करना चाहते हैं। मार्को रुबियो को अमेरिका में चीन के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले नेताओं में गिना जाता है। वह लंबे समय से भारत के साथ मजबूत रणनीतिक साझेदारी के समर्थक रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उनका यह दौरा इस बात का संकेत है कि अमेरिका, भारत को एशिया में अपना अहम रणनीतिक साझेदार मानता है। ————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड का इस्तीफा:18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की हेड हैं; पति कैंसर से जूझ रहे ट्रम्प की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तुलसी अमेरिका की ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket