Saturday, 05 Sep 2026 | 12:55 PM

Trending :

RRB NTPC Recruitment 2026 | Apply Online for 5165 Vacancies रामायण मेकर्स ने जन्माष्ठमी में रावण का पोस्टर शेयर किया:जमकर हुई आलोचना; क्या ये मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रेटेजी, जानिए नेगेटिव पब्लिसिटी से कैसे होता है फायदा-नुकसान रामायण मेकर्स ने जन्माष्ठमी में रावण का पोस्टर शेयर किया:जमकर हुई आलोचना; क्या ये मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रेटेजी, जानिए नेगेटिव पब्लिसिटी से कैसे होता है फायदा-नुकसान Nainital Betalghat School Protest | Students Demand Teachers Appointment पैपराजी पर भड़के सलमान खान:पोज देने की डिमांड पर फटकारा, बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू की, पहले भी लगा चुके हैं ऐसे ही डांट पैपराजी पर भड़के सलमान खान:पोज देने की डिमांड पर फटकारा, बिग बॉस 20 की शूटिंग शुरू की, पहले भी लगा चुके हैं ऐसे ही डांट
EXCLUSIVE

दिल्‍ली में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का जाल, 513 किलो नशीली दवाएं जब्‍त, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्‍शन – crime branch team busted internationl drug racket sized 513 kilogram banned substance

authorimg
होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का जाल, 513 किलो नशीली दवाएं जब्‍त

Last Updated:

नेशनल कैपिटल दिल्‍ली ड्रग तस्‍करों का अड्डा बनता जा रहा है. दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 513 किलो नशीली दवाएं बरामद की हैं. इससे पहले भी दिल्‍ली पुलिस की टीम ने ऐसे की एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 513 किलोग्राम नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई दवाओं में ट्रामाडोल ट्रेकैम, नाइट्रोजेप, अल्प्राजोलम, जोल्पिडेम और ट्रामाडोल ट्रेकेन जैसी प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं. ये दवाएं अवैध रूप से देश और विदेश में सप्लाई की जा रही थीं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा किया. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है.

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में ‘स्मैक’ की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि आरोपियों के कब्जे से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीन खान, राशिद, बलबीर, आसिफ और इकरार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमीन खान उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है और उसे 12 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में नोएडा लिंक रोड के पास से गिरफ्तार किया गया. वह कथित तौर पर ‘स्मैक’ की खेप पहुंचाने के लिए वहां आया था. तलाशी के दौरान उसके पास से 291 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया.

यूपी से जुड़ा था कनेक्‍शन

पूछताछ के दौरान अमीन खान ने खुलासा किया कि वह बदायूं के सप्लायरों से स्मैक लाकर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था. उसने बताया कि खोडा चौक और शशि गार्डन समेत कई क्षेत्रों में वह नियमित रूप से नशीले पदार्थ की आपूर्ति करता था. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए बदायूं से उसके दो सप्लायरों राशिद और बलबीर को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अतिरिक्त 35.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई. जांच के दौरान पुलिस ने अमीन खान के कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया, जिससे उसके स्थानीय संपर्कों का पता चला. इसके बाद पुलिस ने त्रिलोकपुरी निवासी उसके दो सहयोगियों आसिफ और इकरार को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सीधे तौर पर अमीन खान के संपर्क में थे और उससे स्मैक लेकर स्थानीय स्तर पर उसकी बिक्री करते थे.

पहले से थे वॉन्‍टेड

पुलिस ने बताया कि आसिफ और इकरार पहले से ही मादक पदार्थ तस्करी के एक अन्य मामले में वांछित थे. उनके खिलाफ मयूर विहार थाने में दर्ज मामले में उद्घोषणा की कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी थी. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा थे, जो उत्तर प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर तक मादक पदार्थों की तस्करी करता था. जांच में यह भी सामने आया है कि अमीन खान इससे पहले मेरठ में इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पिछले कुछ महीनों से वह दिल्ली में किराये पर रहकर इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तीखी बहस के बाद ऋषभ पंत से दोबारा वीडियो बनवाया:LSG मालिक गोयनका अब गले लगाते दिखे; ललित मोदी ने बताया- लूजर

April 3, 2026/
12:52 pm

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह इकाना स्टेडियम में दिल्ली...

RBI Plastic Notes Pilot Project Launch

July 18, 2026/
6:28 am

नई दिल्ली19 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर रिलायंस से जुड़ी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2026-27...

authorimg

May 6, 2026/
9:45 am

फरीदाबाद: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण फ्रिज बन जाता है. लोग मानते...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दिल्‍ली में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का जाल, 513 किलो नशीली दवाएं जब्‍त, क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्‍शन – crime branch team busted internationl drug racket sized 513 kilogram banned substance

authorimg
होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का जाल, 513 किलो नशीली दवाएं जब्‍त

Last Updated:

नेशनल कैपिटल दिल्‍ली ड्रग तस्‍करों का अड्डा बनता जा रहा है. दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 513 किलो नशीली दवाएं बरामद की हैं. इससे पहले भी दिल्‍ली पुलिस की टीम ने ऐसे की एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था.

Zoom

दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल ड्रग्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 513 किलोग्राम नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई दवाओं में ट्रामाडोल ट्रेकैम, नाइट्रोजेप, अल्प्राजोलम, जोल्पिडेम और ट्रामाडोल ट्रेकेन जैसी प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं. ये दवाएं अवैध रूप से देश और विदेश में सप्लाई की जा रही थीं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा और ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा किया. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है.

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में ‘स्मैक’ की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि आरोपियों के कब्जे से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीन खान, राशिद, बलबीर, आसिफ और इकरार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमीन खान उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है और उसे 12 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में नोएडा लिंक रोड के पास से गिरफ्तार किया गया. वह कथित तौर पर ‘स्मैक’ की खेप पहुंचाने के लिए वहां आया था. तलाशी के दौरान उसके पास से 291 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया.

यूपी से जुड़ा था कनेक्‍शन

पूछताछ के दौरान अमीन खान ने खुलासा किया कि वह बदायूं के सप्लायरों से स्मैक लाकर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था. उसने बताया कि खोडा चौक और शशि गार्डन समेत कई क्षेत्रों में वह नियमित रूप से नशीले पदार्थ की आपूर्ति करता था. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए बदायूं से उसके दो सप्लायरों राशिद और बलबीर को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अतिरिक्त 35.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई. जांच के दौरान पुलिस ने अमीन खान के कॉल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया, जिससे उसके स्थानीय संपर्कों का पता चला. इसके बाद पुलिस ने त्रिलोकपुरी निवासी उसके दो सहयोगियों आसिफ और इकरार को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सीधे तौर पर अमीन खान के संपर्क में थे और उससे स्मैक लेकर स्थानीय स्तर पर उसकी बिक्री करते थे.

पहले से थे वॉन्‍टेड

पुलिस ने बताया कि आसिफ और इकरार पहले से ही मादक पदार्थ तस्करी के एक अन्य मामले में वांछित थे. उनके खिलाफ मयूर विहार थाने में दर्ज मामले में उद्घोषणा की कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी थी. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा थे, जो उत्तर प्रदेश से दिल्ली-एनसीआर तक मादक पदार्थों की तस्करी करता था. जांच में यह भी सामने आया है कि अमीन खान इससे पहले मेरठ में इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. पिछले कुछ महीनों से वह दिल्ली में किराये पर रहकर इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket