Wednesday, 14 Oct 2026 | 01:45 AM

Trending :

EXCLUSIVE

'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें कभी विश्वास नहीं हुआ कि सुशांत सुसाइड कर सकते हैं। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। शिशिर शर्मा ने बताया कि जब नितेश तिवारी ने उन्हें ‘छिछोरे’ में कास्ट किया और बताया कि सुशांत भी फिल्म का हिस्सा होंगे, तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। एक्टर ने बताया कि फिल्म के सेट पर मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने दिनों को याद किया। सुशांत की मौत की खबर से लगा था झटका
शिशिर शर्मा ने कहा कि 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। उन्होंने बताया, “जब मुझे सुशांत के बारे में शाम को 4 बजे मैसेज आया, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बहुत मुश्किल था। एकदम से अंदर से टक्का-सा लगा… कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा हुआ आदमी ऐसा क्यों करेगा? कुछ तो कारण होगा। ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है। बहुत दुख हुआ।” सुसाइड की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिशिर शर्मा ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा। वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था, बहुत ज्यादा सुलझा हुआ था। मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए तुम्हें बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं।” सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों तरह के दावे और आरोप सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश के बाद अगस्त 2020 में इस मामले की आधिकारिक जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई थी। सीबीआई ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने या उनकी मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम-3:400 करोड़ कलेक्शन पार, 8 दिन में सिंघम-तान्हाजी का रिकॉर्ड टूटा, जानिए किन स्टार्स से अब भी हैं पीछे

October 10, 2026/
5:58 pm

2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यमः द कॉन्क्लूजन यानी दृश्यम 3 ने महज 8 दिनों में...

ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की:होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था

September 12, 2026/
8:44 am

सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद कर दी है। गुरुवार को हुए ड्रोन हमले...

Actor Ashwin Mushran Goa Road Accident Controversy

August 17, 2026/
1:37 pm

6 मिनट पहले कॉपी लिंक फैशन और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अश्विन मुशरान...

गर्मियों के लिए पपीता रायता रेसिपी, पपीते का रायता रेसिपी, पेट का स्वास्थ्य और हल्का भोजन

April 25, 2026/
7:10 pm

25 अप्रैल 2026 को 19:10 IST पर अद्यतन किया गया पपीता रायता रेसिपी: गर्मी के मौसम में बार-बार कुछ टुकड़े,...

महिला आयोग का प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा को नोटिस:सेजल पवार के कमेंट्स पर AIMSA ने कार्रवाई की मांग की; तीनों पर FIR भी दर्ज

June 12, 2026/
12:05 pm

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुग्राम में हुए कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े विवाद का स्वतः...

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल सेवा:तीसरे हफ्ते भी समिति सक्रिय, भीषण गर्मी में जलदान से राहत

April 19, 2026/
6:12 pm

अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री बहुचरा माता सेवा समिति राजपुरा ने बुरहानपुर रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क शीतल जल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था':एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं

फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें कभी विश्वास नहीं हुआ कि सुशांत सुसाइड कर सकते हैं। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। शिशिर शर्मा ने बताया कि जब नितेश तिवारी ने उन्हें ‘छिछोरे’ में कास्ट किया और बताया कि सुशांत भी फिल्म का हिस्सा होंगे, तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। एक्टर ने बताया कि फिल्म के सेट पर मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने दिनों को याद किया। सुशांत की मौत की खबर से लगा था झटका
शिशिर शर्मा ने कहा कि 14 जून 2020 को सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें गहरा सदमा लगा था। उन्होंने बताया, “जब मुझे सुशांत के बारे में शाम को 4 बजे मैसेज आया, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बहुत मुश्किल था। एकदम से अंदर से टक्का-सा लगा… कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा हुआ आदमी ऐसा क्यों करेगा? कुछ तो कारण होगा। ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है। बहुत दुख हुआ।” सुसाइड की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में शिशिर शर्मा ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा। वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था, बहुत ज्यादा सुलझा हुआ था। मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए तुम्हें बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं।” सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठते सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने, दोनों तरह के दावे और आरोप सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश के बाद अगस्त 2020 में इस मामले की आधिकारिक जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई थी। सीबीआई ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा था कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने या उनकी मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket