Tuesday, 01 Sep 2026 | 09:21 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Bhuvi’s speed reached 140 kmph in IPL

Bhuvi's speed reached 140 kmph in IPL

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भुवनेश्वर के पर्सनल ट्रेनर सूर्या यादव के मुताबिक, चोट से बचने और ताकत बढ़ाने के लिए भुवी को भारी वजन उठाने की आदत डालनी पड़ी।- फाइल फोटो

आईपीएल 2026 में स्विंग के सुल्तान 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट झटके, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उनकी इस उम्र को मात देने वाली परफॉर्मेंस के पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि जिम में बहाया गया पसीना, भारी वजन उठाना (वेटलिफ्टिंग) और गजब का अनुशासन है।

एक समय था जब लगातार चोटों (कमर, घुटने और टखने) की वजह से भुवी का इंटरनेशनल करियर थम सा गया था। तीन साल पहले उनके शरीर में फैट 20% के करीब था। लेकिन आज, 36 साल की उम्र में उनका फैट प्रतिशत घटकर सिर्फ 13-14% रह गया है। हालांकि, उन्होंने अपने शरीर का फैट तो कम किया, लेकिन वजन नहीं। उनका वजन आज भी 73-74 किलो है, जिसका मतलब है कि उन्होंने फैट को मसल (मांसपेशियों) में बदला है। इसी ताकत और लीन बॉडी की वजह से पिछले तीन सालों से वे लगातार बिना चोटिल हुए पूरा सीजन खेल रहे हैं।

भुवनेश्वर के पर्सनल ट्रेनर सूर्या यादव के मुताबिक, चोट से बचने और ताकत बढ़ाने के लिए भुवी को भारी वजन उठाने की आदत डालनी पड़ी। पहले भुवी सिर्फ 40 किलो वजन के साथ स्क्वैट्स करते थे। लेकिन अब उनकी ताकत दोगुनी हो गई है और वे आसानी से 110-120 किलो वजन उठा लेते हैं। भारी वजन उठाने और फिटनेस सुधारने का सीधा असर उनकी गेंदबाजी पर दिखा है।

इस सीजन के फाइनल में भुवी की स्पीड लगभग 139-140 kmph तक पहुंच गई थी। भुवी हमेशा से अपनी इनस्विंग और आउटस्विंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक नया हथियार ‘वॉबल सीम’ जोड़ा। गेंद सीधी लाइन में आकर दोनों तरफ स्विंग होती है। भुवी ने अपनी सबसे बड़ी ताकत ‘बैकस्पिन’ को भी वापस पा लिया है।

एक फिट शरीर के लिए सिर्फ जिम नहीं, डाइट भी जरूरी है। अब भुवी मिठाइयों से पूरी तरह दूर रहते हैं और अपने शरीर के वजन से दोगुना प्रोटीन लेते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन बार, प्रोटीन शेक, घर के बने चीले और जरूरत पड़ने पर अंडे शामिल हैं। सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाले भुवनेश्वर कुमार रोजाना 5 से 7 घंटे क्रिकेट और फिटनेस को देते हैं। इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज एक बार फिर से टीम इंडिया में उनकी वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिन में डेढ़ घंटा बैटिंग प्रैक्टिस भी, बुखार में भी नहीं छोड़ा मैदान

भुवी बल्लेबाजी पर भी खूब मेहनत कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली गेंद पर ही छक्के ने उनकी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। वे हर दिन 1 से 1.5 घंटे सिर्फ बैटिंग की प्रैक्टिस करते हैं। यूपी टी20 लीग का एक किस्सा उनकी लगन को दर्शाता है। उनकी पूरी टीम वायरल की चपेट में थी और भुवी को मैदान पर ही ग्लूकोज चढ़ानी पड़ी। ट्रेनर ने आराम करने को कहा, लेकिन अगले दिन वे मैच खेलने के लिए तैयार थे। उनका जवाब था ‘मुझे क्रिकेट से प्यार है, बॉलिंग से प्यार है। इसलिए मैं खेलता हूं।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोपाल में नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने की बात से दुखी थी

February 21, 2026/
4:08 pm

भोपाल के अयोध्या नगर की विंध्याचल कॉलोनी में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जीजा...

बॉडी डिटॉक्स: फैट से भी हो सकता है फुल बॉडी डिटॉक्स, बस गुनगुने पानी में इन 3 बॉडी डिटॉक्स को डाइट में शामिल करें फुट सोक

February 22, 2026/
10:07 pm

बॉडी डिटॉक्स: रात को सोने से पहले आदिवासियों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखना बेहद अजीब आदत मानी जा रही...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

May 14, 2026/
8:35 am

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम...

Google Nano Banana 2: AI Image Generator Launch

February 27, 2026/
11:18 am

नई दिल्ली17 घंटे पहले कॉपी लिंक गूगल ने अपना अब तक का सबसे तेज और एडवांस AI इमेज जनरेशन मॉडल...

आशुतोष राणा के 'हमारे राम' शो के दौरान लगी आग:शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू

May 30, 2026/
10:40 pm

मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार शाम अभिनेता आशुतोष राणा के शो ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान रामपुर स्थित...

7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्तियों में पहुंचेंगे मंत्री-विधायक, सांसद:हर विधानसभा के 50 बडे़ गांवों में होंगे बीजेपी के सम्मेलन, पुराने वर्कर्स के घर जाएंगे नेता

March 29, 2026/
12:05 am

7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाया जाएगा। इस अभियान की कमान सीधे तौर पर...

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एआर रहमान झुके:‘वीरा राजा वीरा’ में जूनियर डागर ब्रदर्स को क्रेडिट देंगे; कॉपीराइट विवाद पर सुनवाई जारी

February 20, 2026/
5:37 pm

मशहूर संगीतकार एआर. रहमान ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने एक अहम फैसले के बाद सहमति जताई। उन्होंने कहा...

कुछ इंच की दूरी से गुजरी मौत:मंदसौर में लोडिंग पिकअप के टायरों के नीचे आने से बाल-बाल बचा मासूम, स्कूटी से गिरा

February 25, 2026/
1:28 pm

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक छोटे बच्चे की...

राजनीति

Bhuvi’s speed reached 140 kmph in IPL

Bhuvi's speed reached 140 kmph in IPL

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भुवनेश्वर के पर्सनल ट्रेनर सूर्या यादव के मुताबिक, चोट से बचने और ताकत बढ़ाने के लिए भुवी को भारी वजन उठाने की आदत डालनी पड़ी।- फाइल फोटो

आईपीएल 2026 में स्विंग के सुल्तान 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट झटके, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उनकी इस उम्र को मात देने वाली परफॉर्मेंस के पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि जिम में बहाया गया पसीना, भारी वजन उठाना (वेटलिफ्टिंग) और गजब का अनुशासन है।

एक समय था जब लगातार चोटों (कमर, घुटने और टखने) की वजह से भुवी का इंटरनेशनल करियर थम सा गया था। तीन साल पहले उनके शरीर में फैट 20% के करीब था। लेकिन आज, 36 साल की उम्र में उनका फैट प्रतिशत घटकर सिर्फ 13-14% रह गया है। हालांकि, उन्होंने अपने शरीर का फैट तो कम किया, लेकिन वजन नहीं। उनका वजन आज भी 73-74 किलो है, जिसका मतलब है कि उन्होंने फैट को मसल (मांसपेशियों) में बदला है। इसी ताकत और लीन बॉडी की वजह से पिछले तीन सालों से वे लगातार बिना चोटिल हुए पूरा सीजन खेल रहे हैं।

भुवनेश्वर के पर्सनल ट्रेनर सूर्या यादव के मुताबिक, चोट से बचने और ताकत बढ़ाने के लिए भुवी को भारी वजन उठाने की आदत डालनी पड़ी। पहले भुवी सिर्फ 40 किलो वजन के साथ स्क्वैट्स करते थे। लेकिन अब उनकी ताकत दोगुनी हो गई है और वे आसानी से 110-120 किलो वजन उठा लेते हैं। भारी वजन उठाने और फिटनेस सुधारने का सीधा असर उनकी गेंदबाजी पर दिखा है।

इस सीजन के फाइनल में भुवी की स्पीड लगभग 139-140 kmph तक पहुंच गई थी। भुवी हमेशा से अपनी इनस्विंग और आउटस्विंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक नया हथियार ‘वॉबल सीम’ जोड़ा। गेंद सीधी लाइन में आकर दोनों तरफ स्विंग होती है। भुवी ने अपनी सबसे बड़ी ताकत ‘बैकस्पिन’ को भी वापस पा लिया है।

एक फिट शरीर के लिए सिर्फ जिम नहीं, डाइट भी जरूरी है। अब भुवी मिठाइयों से पूरी तरह दूर रहते हैं और अपने शरीर के वजन से दोगुना प्रोटीन लेते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन बार, प्रोटीन शेक, घर के बने चीले और जरूरत पड़ने पर अंडे शामिल हैं। सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाले भुवनेश्वर कुमार रोजाना 5 से 7 घंटे क्रिकेट और फिटनेस को देते हैं। इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज एक बार फिर से टीम इंडिया में उनकी वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिन में डेढ़ घंटा बैटिंग प्रैक्टिस भी, बुखार में भी नहीं छोड़ा मैदान

भुवी बल्लेबाजी पर भी खूब मेहनत कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली गेंद पर ही छक्के ने उनकी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। वे हर दिन 1 से 1.5 घंटे सिर्फ बैटिंग की प्रैक्टिस करते हैं। यूपी टी20 लीग का एक किस्सा उनकी लगन को दर्शाता है। उनकी पूरी टीम वायरल की चपेट में थी और भुवी को मैदान पर ही ग्लूकोज चढ़ानी पड़ी। ट्रेनर ने आराम करने को कहा, लेकिन अगले दिन वे मैच खेलने के लिए तैयार थे। उनका जवाब था ‘मुझे क्रिकेट से प्यार है, बॉलिंग से प्यार है। इसलिए मैं खेलता हूं।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket