Tuesday, 15 Sep 2026 | 07:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Comedian Praneeth More FIR Over Biryani Comment; Apologizes

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस 19’ के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रणित के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। दरअसल यह पूरा मामला गुरुग्राम में हुए उनके एक लाइव शो से जुड़ा है, जहां एक 22 साल के लड़के ने बातचीत के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

पूरा विवाद प्रणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की काफी आलोचना हुई। विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। वहीं वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने माफी मांगी

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा था कि हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।

प्रणित मोरे की पोस्ट।

प्रणित मोरे की पोस्ट।

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

स्टारविक डिजाइन के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा का वीडियो कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया।

ऑफिस में हिमांशु के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली

विवेक विश्वकर्मा ने बताया, “हमने अपनी टीम, खासकर महिला कर्मचारियों से भी बात की। ऑफिस में हिमांशु के व्यवहार का रिव्यू किया और कई जरूरी सवाल पूछे, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि हमें उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। टीम के लोगों ने उसे प्रोफेशनल, सम्मानजनक, मेहनती और अच्छे व्यवहार वाला कर्मचारी बताया।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन वर्कप्लेस के बाहर हुई इस घटना का असर अब वर्कप्लेस पर भी पड़ रहा है। कंपनी, कर्मचारियों, ग्राहकों और यहां के माहौल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने हिमांशु से अलग होने का फैसला किया है।”

——————————–

ये खबर भी पढ़ें

शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:’370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Rohit Shetty Announces Golmaal 5 Shooting Start

March 14, 2026/
6:53 pm

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 20 साल पहले 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड डायरेक्टर...

ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं:पहले से तय समझौते पर बात बढ़ेगी; पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, वे काफी स्मार्ट हैं

February 21, 2026/
1:28 am

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद...

ग्वालियर में 9महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया चक्का जाम; डॉक्टर बोले- परिजनों ने झाड़-फूंक करवाया

April 24, 2026/
12:58 pm

ग्वालियर के एक निजी नर्सिंग होम में 9 महीने के मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद शुक्रवार सुबह...

दिलजीत बोले- राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं:पोस्ट शेयर कर अफवाहों का खंडन किया, कहा- म्यूजिक और फिल्मों पर ही पूरा फोकस रहेगा

May 9, 2026/
2:45 pm

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने की खबरों पर सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी है।...

इंदौर से गोंदिया-मुंबई उड़ानें रद्द:स्टार एयर ने 31 मई तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल कीं, अब 1 जून से ही बुकिंग

April 21, 2026/
1:58 pm

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोंदिया और मुंबई के बीच सीधी उड़ानों का संचालन करने वाली स्टार...

Shillong Murder Accused Sonam Granted Bail

April 29, 2026/
12:01 am

सोनम को मंगलवार देर शाम जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड...

‘वाटरगेट’ के नायक बटरफील्ड का निधन:इनके विस्फोटक सच ने अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन की कुर्सी हिला दी थी; पहली बार किसी राष्ट्रपति को देना पड़ा था इस्तीफा

March 11, 2026/
1:22 pm

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की सत्ता गिराने में अहम रोल निभाने वाले वाइट हाउस के पूर्व अधिकारी (डिप्टी असिस्टेंट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Comedian Praneeth More FIR Over Biryani Comment; Apologizes

Comedian Praneeth More FIR Over Biryani Comment; Apologizes

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘बिग बॉस 19’ के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। प्रणित के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। दरअसल यह पूरा मामला गुरुग्राम में हुए उनके एक लाइव शो से जुड़ा है, जहां एक 22 साल के लड़के ने बातचीत के दौरान महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

पूरा विवाद प्रणित मोरे के गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो के दौरान शुरू हुआ। शो में बातचीत के दौरान जांगड़ा ने एक डेटिंग अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला पर करीब ₹360–₹370 की चिकन बिरयानी का खर्च किया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिला ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्हें अपने खर्च की भरपाई के रूप में फिजिकल इंटिमेसी की उम्मीद थी।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे की काफी आलोचना हुई। विवाद बढ़ने पर कॉमेडियन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। वहीं वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन से नौकरी से निकाल दिया गया।

सोशल मीडिया पर विरोध के बाद प्रणित ने माफी मांगी

इंस्टाग्राम और एक्स सहित कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने जांगड़ा के कमेंट की आलोचना की। विरोध बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इंस्टाग्राम स्टोरी में मोरे ने लिखा था कि हाल ही में वायरल हुई क्लिप को लेकर मिली आलोचनाओं को मैं स्वीकार करता हूं। दर्शक के कमेंट्स मेरे विचार नहीं हैं। मुझे उस समय बेहतर जवाब देना चाहिए था। हमने वीडियो हटा दिया है। मैं माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसे मामलों को अधिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभालूंगा।

प्रणित मोरे की पोस्ट।

प्रणित मोरे की पोस्ट।

हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाला गया

स्टारविक डिजाइन ने इस मामले में जांगड़ा पर एक्शन लेते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में मुझे हमारे एक कर्मचारी हिमांशु जांगड़ा को लेकर सैकड़ों मैसेज, ईमेल और फोन कॉल आए हैं। आप सभी की तरह मैंने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स देखे हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि उन वीडियो में दिखाई गई बातें आपत्तिजनक हैं। मैं उन बातों से सहमत नहीं हूं। हमारी कंपनी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती और न ही हम चाहते हैं कि ऐसी बातें युवाओं को प्रभावित करें।”

स्टारविक डिजाइन के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा का वीडियो कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया।

स्टारविक डिजाइन के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा का वीडियो कंपनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया।

ऑफिस में हिमांशु के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली

विवेक विश्वकर्मा ने बताया, “हमने अपनी टीम, खासकर महिला कर्मचारियों से भी बात की। ऑफिस में हिमांशु के व्यवहार का रिव्यू किया और कई जरूरी सवाल पूछे, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि हमें उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। टीम के लोगों ने उसे प्रोफेशनल, सम्मानजनक, मेहनती और अच्छे व्यवहार वाला कर्मचारी बताया।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन वर्कप्लेस के बाहर हुई इस घटना का असर अब वर्कप्लेस पर भी पड़ रहा है। कंपनी, कर्मचारियों, ग्राहकों और यहां के माहौल के प्रति मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए हमने हिमांशु से अलग होने का फैसला किया है।”

——————————–

ये खबर भी पढ़ें

शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:’370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket