Tuesday, 16 Jun 2026 | 11:24 PM

Trending :

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle

  • Hindi News
  • Business
  • Bigbasket Ceo Hari Menon Resigns Amazon Amit Nanda Takes Charge Quick Commerce Race Tata Group Shuffle

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

बोर्ड में बने रहेंगे को-फाउंडर हरि मेनन

बिगबास्केट में हुए इस बड़े लीडरशिप बदलाव के बावजूद कंपनी के को-फाउंडर हरि मेनन और विपुल पारेख कंपनी का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं।

वे दोनों कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे।

क्विक कॉमर्स की रेस के बीच हुआ बदलाव

बिगबास्केट की टॉप लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स की रेस बेहद तेज हो गई है।

वर्तमान में ब्लिंकिट, स्विगी की इंस्टामार्ट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ के बीच बाजार पर कब्जा जमाने की होड़ मची हुई है।

अमेजन से अमित नंदा का आना क्यों है खास?

  • अमित नंदा अमेजन में ‘डायरेक्टर ऑफ सेलिंग पार्टनर सर्विसेज’ के पद पर थे। उनका अमेजन छोड़ना और बिगबास्केट में आना बेहद महत्वपूर्ण समय पर हुआ है।
  • अमेजन खुद इस समय क्विक-कॉमर्स कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग ‘अमेजन नाउ’ को इस मार्केट के टॉप टियर में जगह बनाने के लिए एक बेहद आक्रामक दावेदार के रूप में देख रहे हैं।
  • हालांकि, क्विक कॉमर्स के इस दौर में अमेजन के इस कदम को रिलेवेंट बने रहने के प्रयास के रूप में भी समझा जा रहा है, क्योंकि अब क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स के बीच का अंतर लगभग खत्म होता जा रहा है।
अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। (फाइल फोटो)

हरि मेनन और टाटा डिजिटल के प्रमुख ने किया स्वागत

इस्तीफे की घोषणा के साथ ही हरि मेनन ने कहा कि बिगबास्केट को उसकी शुरुआत से लेकर आज देश के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने के बाद, वे अमित नंदा का CEO के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। अमित की कंज्यूमर्स को लेकर गहरी समझ, बिजनेस को बढ़ाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और ई-कॉमर्स सेक्टर का लंबा अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में मदद करेगा।

वहीं टाटा डिजिटल के CEO और MD व बिगबास्केट के चेयरमैन सजित शिवनंदन ने भी अमित का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमित का बड़े पैमाने पर बिजनेस को लीड करने और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

नए CEO अमित नंदा बोले- ग्रोथ के बड़े मौके तलाशेंगे

अमित नंदा ने बिगबास्केट से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा कि बिगबास्केट की कस्टमर-फर्स्ट वैल्यू और टाटा ग्रुप की विरासत मिलकर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है।

वे हरि और उनकी टीम द्वारा बनाए गए प्राइवेट लेबल्स के बड़े प्रशंसक हैं। वे पूरी लीडरशिप टीम के साथ मिलकर कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने और विकास के बड़े अवसरों को हासिल करने के लिए काम करेंगे।

पिछले कुछ महीनों से चल रहा था मैनेजमेंट में फेरबदल

बिगबास्केट पिछले कुछ महीनों से अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने और मैनेजमेंट पोजीशन में बदलाव करने में जुटी हुई है। इसके तहत कंपनी में हाल ही में दो और बड़े अप्वाइंटमेंट किए गए हैं…

  • शेषु कुमार तिरुमला बने COO: करीब दो हफ्ते पहले कंपनी ने शेषु कुमार तिरुमला को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर प्रमोट किया था। शेषु साल 2014 से बिगबास्केट से जुड़े हैं और पहले नेशनल हेड (बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग) और बाद में चीफ बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर रह चुके हैं। वे अब ऑपरेशन्स को लीड कर रहे हैं।
  • अर्पित जयसवाल बने CGO: इससे पहले अप्रैल महीने में कंपनी ने अर्पित जयसवाल को चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) नियुक्त किया था। अर्पित इससे पहले गूगल पे में हेड ऑफ ग्रोथ और ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच प्रॉफिटेबल ग्रोथ हासिल करने के लिए की गई थी।

क्या होता है क्विक कॉमर्स?

ई-कॉमर्स का वह एडवांस रूप जहां ग्राहकों को डेली यूज का सामान, ग्रॉसरी या फल-सब्जियां बहुत ही कम समय (आमतौर पर 10 से 30 मिनट के भीतर) में डिलीवर कर दी जाती हैं।

भारत में इस समय ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसी कंपनियां इस मॉडल पर तेजी से काम कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मोहन बड़ोदिया कॉलेज के पास मिला बुजुर्ग का शव:मृतक सिकलीगर समाज के बताए गए, पुलिस ने लाश कब्जे में ली

April 12, 2026/
8:43 pm

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया इलाके में रविवार दोपहर एक बुजुर्ग का शव मिला। कॉलेज के पास शव पड़ा होने...

राहुल ने रोहित की बराबरी की:IPL में 51वीं बार फिफ्टी+ स्कोर बनाया, कुलदीप की हैट्रिक बॉल पर कैच छूटा; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

May 25, 2026/
4:30 am

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हरा दिया। ईडन...

चांदी ₹13 हजार गिरकर ₹2.37 लाख पर आई:5 दिन में ये ₹31 हजार गिरी, सोने की कीमत आज ₹4 हजार घटकर ₹1.52 लाख हुई

March 19, 2026/
12:48 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

आज KKR-MI की भिड़ंत, बिहार के 3 खिलाड़ियों को मौका:पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन कर सकते हैं डेब्यू, चोट के कारण आकाशदीप सीजन से बाहर

March 29, 2026/
2:13 pm

आज IPL में दूसरे दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle

Bigbasket ceo Hari Menon resigns amazon amit nanda takes charge quick commerce race tata group shuffle
  • Hindi News
  • Business
  • Bigbasket Ceo Hari Menon Resigns Amazon Amit Nanda Takes Charge Quick Commerce Race Tata Group Shuffle

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टाटा के ओनरशिप वाले ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने 16 जून को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

बोर्ड में बने रहेंगे को-फाउंडर हरि मेनन

बिगबास्केट में हुए इस बड़े लीडरशिप बदलाव के बावजूद कंपनी के को-फाउंडर हरि मेनन और विपुल पारेख कंपनी का साथ पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं।

वे दोनों कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे।

क्विक कॉमर्स की रेस के बीच हुआ बदलाव

बिगबास्केट की टॉप लीडरशिप में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब भारतीय बाजार में क्विक कॉमर्स की रेस बेहद तेज हो गई है।

वर्तमान में ब्लिंकिट, स्विगी की इंस्टामार्ट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ के बीच बाजार पर कब्जा जमाने की होड़ मची हुई है।

अमेजन से अमित नंदा का आना क्यों है खास?

  • अमित नंदा अमेजन में ‘डायरेक्टर ऑफ सेलिंग पार्टनर सर्विसेज’ के पद पर थे। उनका अमेजन छोड़ना और बिगबास्केट में आना बेहद महत्वपूर्ण समय पर हुआ है।
  • अमेजन खुद इस समय क्विक-कॉमर्स कंपनियों को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग ‘अमेजन नाउ’ को इस मार्केट के टॉप टियर में जगह बनाने के लिए एक बेहद आक्रामक दावेदार के रूप में देख रहे हैं।
  • हालांकि, क्विक कॉमर्स के इस दौर में अमेजन के इस कदम को रिलेवेंट बने रहने के प्रयास के रूप में भी समझा जा रहा है, क्योंकि अब क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स के बीच का अंतर लगभग खत्म होता जा रहा है।
अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। (फाइल फोटो)

अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके अमित नंदा अब बिगबास्केट के नए CEO के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। (फाइल फोटो)

हरि मेनन और टाटा डिजिटल के प्रमुख ने किया स्वागत

इस्तीफे की घोषणा के साथ ही हरि मेनन ने कहा कि बिगबास्केट को उसकी शुरुआत से लेकर आज देश के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने के बाद, वे अमित नंदा का CEO के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। अमित की कंज्यूमर्स को लेकर गहरी समझ, बिजनेस को बढ़ाने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और ई-कॉमर्स सेक्टर का लंबा अनुभव कंपनी को आगे ले जाने में मदद करेगा।

वहीं टाटा डिजिटल के CEO और MD व बिगबास्केट के चेयरमैन सजित शिवनंदन ने भी अमित का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमित का बड़े पैमाने पर बिजनेस को लीड करने और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी स्ट्रेटजी का अनुभव उन्हें इस पद के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

नए CEO अमित नंदा बोले- ग्रोथ के बड़े मौके तलाशेंगे

अमित नंदा ने बिगबास्केट से जुड़ने पर उत्साह जताते हुए कहा कि बिगबास्केट की कस्टमर-फर्स्ट वैल्यू और टाटा ग्रुप की विरासत मिलकर भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करती है।

वे हरि और उनकी टीम द्वारा बनाए गए प्राइवेट लेबल्स के बड़े प्रशंसक हैं। वे पूरी लीडरशिप टीम के साथ मिलकर कंपनी के विजन को आगे बढ़ाने और विकास के बड़े अवसरों को हासिल करने के लिए काम करेंगे।

पिछले कुछ महीनों से चल रहा था मैनेजमेंट में फेरबदल

बिगबास्केट पिछले कुछ महीनों से अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने और मैनेजमेंट पोजीशन में बदलाव करने में जुटी हुई है। इसके तहत कंपनी में हाल ही में दो और बड़े अप्वाइंटमेंट किए गए हैं…

  • शेषु कुमार तिरुमला बने COO: करीब दो हफ्ते पहले कंपनी ने शेषु कुमार तिरुमला को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) के पद पर प्रमोट किया था। शेषु साल 2014 से बिगबास्केट से जुड़े हैं और पहले नेशनल हेड (बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग) और बाद में चीफ बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर रह चुके हैं। वे अब ऑपरेशन्स को लीड कर रहे हैं।
  • अर्पित जयसवाल बने CGO: इससे पहले अप्रैल महीने में कंपनी ने अर्पित जयसवाल को चीफ ग्रोथ ऑफिसर (CGO) नियुक्त किया था। अर्पित इससे पहले गूगल पे में हेड ऑफ ग्रोथ और ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति क्विक कॉमर्स और ऑनलाइन ग्रॉसरी में बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच प्रॉफिटेबल ग्रोथ हासिल करने के लिए की गई थी।

क्या होता है क्विक कॉमर्स?

ई-कॉमर्स का वह एडवांस रूप जहां ग्राहकों को डेली यूज का सामान, ग्रॉसरी या फल-सब्जियां बहुत ही कम समय (आमतौर पर 10 से 30 मिनट के भीतर) में डिलीवर कर दी जाती हैं।

भारत में इस समय ब्लिंकिट, जेप्टो और इंस्टामार्ट जैसी कंपनियां इस मॉडल पर तेजी से काम कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

NSE ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए: निफ्टी पावर, रिटेल और हॉस्पिटल्स भी शामिल; अब कुल 34 इंडेक्स से इकोनॉमी ट्रैक करना होगा आसान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सर्विसेज कंपनी NSE इंडाइसेज लिमिटेड ने बाजार में 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए हैं। इस कदम से अब निफ्टी के तहत कुल सेक्टोरल इंडेक्स की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जिससे भारत की इकोनॉमी के अलग-अलग सेक्टर्स को ज्यादा सटीकता से ट्रैक किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket