Tuesday, 15 Sep 2026 | 02:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी ईशा देओल:फिल्म 'घूंघट' का एलान; पुरानी मान्यताओं को चुनौती देगी कहानी

अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर में पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम ‘घूंघट’ है। इस फिल्म का निर्देशन ‘माय फ्रेंड गणेशा’ फेम डायरेक्टर राजीव एस रुइया कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बेंगलुरु के प्रोड्यूसर देवेश कुमार नेटिव सिनेमाज के बैनर तले कर रहे हैं। ईशा ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज की पुरानी मान्यताओं को चुनौती देने और महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देगी। फिल्म में ईशा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। स्क्रिप्ट और जॉनर ने किया आकर्षित
ईशा देओल ने फिल्म से जुड़ने के अपने फैसले पर बात की। उन्होंने कहा कि हॉरर-कॉमेडी जॉनर उनके लिए मुख्य आकर्षण था। इस तरह की फिल्मों में रोमांच और हास्य का अच्छा मेल होता है, जिसे आज के समय में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ईशा के मुताबिक, जॉनर के अलावा फिल्म की स्क्रिप्ट और उनका अनोखा किरदार ही मुख्य वजह थे, जिन्होंने उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाएगी फिल्म
अभिनेत्री ने बताया कि ‘घूंघट’ सिर्फ लोगों को डराने या हंसाने तक सीमित नहीं है। इसमें एक जरूरी सामाजिक संदेश छिपा है। यह कहानी लोगों को सालों से चली आ रही पुरानी रीतियों और मान्यताओं पर सवाल उठाने का साहस देगी। फिल्म में भरपूर ड्रामा, भावनाएं और कॉमेडी होगी, लेकिन इसका मुख्य फोकस व्यक्तिगत पहचान और अपनी बात पर मजबूती से टिके रहने के महत्व को दिखाना है। ‘माय फ्रेंड गणेशा’ के डायरेक्टर संभाल रहे कमान
फिल्म का निर्देशन कर रहे राजीव एस रुइया को अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें बच्चों और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय रही ‘माय फ्रेंड गणेशा’ फ्रेंचाइजी से पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘मैं कृष्णा हूं’, ‘डायरेक्ट इश्क’ और हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘सांसें’ का भी निर्देशन किया है। मेकर्स का मानना है कि पारिवारिक मनोरंजन और हॉरर विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ इस फिल्म को बेहतर बनाएगी। हर उम्र के दर्शकों के लिए होगी फिल्म
प्रोड्यूसर देवेश कुमार इस फिल्म को एक ऐसे विजन के साथ तैयार कर रहे हैं, जिससे हर उम्र के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकें। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में मनोरंजन और सार्थकता के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ईशा देओल के इस नए प्रोजेक्ट ने फिल्म जगत और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मारियो अमेरिका के महान रेसर, ‘औसत’ होने से नफरत थी:सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराने पर फोकस, संतुष्ट होने के बजाय खुद को चुनौती देते रहे

April 20, 2026/
12:44 pm

अमेरिका के महानतम रेसर्स में से एक और 86 वर्षीय मारियो एंड्रेटी फॉर्मूला-1 में ड्राइवर्स चैम्पियनशिप जीतने वाले मात्र दो...

A photograph shows the aftermath of Israeli airstrikes in the Burj al-Chamali area near the southern city of Tyre, on June 2, 2026. (Photo: AFP)

June 4, 2026/
10:23 am

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 10:23 IST पश्चिम बंगाल टीएमसी को बड़े विभाजन का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अधिकांश...

authorimg

March 31, 2026/
12:25 pm

खंडवा. ‘खइके पान बनारस वाला’ अमिताभ बच्चन का यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा. बनारस का पान अपने स्वाद...

अभिषेक सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बैटर:श्रेयस इंग्लैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान; बारिश से मैच नहीं हो पाया

July 2, 2026/
4:30 am

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते...

भारत ने न्यूयॉर्क टाइम्स को फटकार लगाई:PoK को पाकिस्तानी कश्मीर बताने पर आपत्ति जताई , कहा- यह भारत का अभिन्न हिस्सा है

July 30, 2026/
7:31 am

भारत ने न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ बताए जाने पर कड़ी आपत्ति...

Womens T20 World Cup Today

June 13, 2026/
5:18 am

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला...

अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग:हॉलीसीटी स्थित आवास पर हुई घटना, कोई घायल नहीं, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026/
2:20 pm

मशहूर कॉमेडियन और टीवी स्टार कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का एक...

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

July 11, 2026/
8:00 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचीं। पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी ईशा देओल:फिल्म 'घूंघट' का एलान; पुरानी मान्यताओं को चुनौती देगी कहानी

हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी ईशा देओल:फिल्म 'घूंघट' का एलान; पुरानी मान्यताओं को चुनौती देगी कहानी

अभिनेत्री ईशा देओल अपने करियर में पहली बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी इस आगामी फिल्म का नाम ‘घूंघट’ है। इस फिल्म का निर्देशन ‘माय फ्रेंड गणेशा’ फेम डायरेक्टर राजीव एस रुइया कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बेंगलुरु के प्रोड्यूसर देवेश कुमार नेटिव सिनेमाज के बैनर तले कर रहे हैं। ईशा ने बताया कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज की पुरानी मान्यताओं को चुनौती देने और महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश देगी। फिल्म में ईशा का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। स्क्रिप्ट और जॉनर ने किया आकर्षित
ईशा देओल ने फिल्म से जुड़ने के अपने फैसले पर बात की। उन्होंने कहा कि हॉरर-कॉमेडी जॉनर उनके लिए मुख्य आकर्षण था। इस तरह की फिल्मों में रोमांच और हास्य का अच्छा मेल होता है, जिसे आज के समय में दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ईशा के मुताबिक, जॉनर के अलावा फिल्म की स्क्रिप्ट और उनका अनोखा किरदार ही मुख्य वजह थे, जिन्होंने उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। पुरानी मान्यताओं पर सवाल उठाएगी फिल्म
अभिनेत्री ने बताया कि ‘घूंघट’ सिर्फ लोगों को डराने या हंसाने तक सीमित नहीं है। इसमें एक जरूरी सामाजिक संदेश छिपा है। यह कहानी लोगों को सालों से चली आ रही पुरानी रीतियों और मान्यताओं पर सवाल उठाने का साहस देगी। फिल्म में भरपूर ड्रामा, भावनाएं और कॉमेडी होगी, लेकिन इसका मुख्य फोकस व्यक्तिगत पहचान और अपनी बात पर मजबूती से टिके रहने के महत्व को दिखाना है। ‘माय फ्रेंड गणेशा’ के डायरेक्टर संभाल रहे कमान
फिल्म का निर्देशन कर रहे राजीव एस रुइया को अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें बच्चों और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय रही ‘माय फ्रेंड गणेशा’ फ्रेंचाइजी से पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘मैं कृष्णा हूं’, ‘डायरेक्ट इश्क’ और हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘सांसें’ का भी निर्देशन किया है। मेकर्स का मानना है कि पारिवारिक मनोरंजन और हॉरर विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ इस फिल्म को बेहतर बनाएगी। हर उम्र के दर्शकों के लिए होगी फिल्म
प्रोड्यूसर देवेश कुमार इस फिल्म को एक ऐसे विजन के साथ तैयार कर रहे हैं, जिससे हर उम्र के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकें। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में मनोरंजन और सार्थकता के बीच एक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ईशा देओल के इस नए प्रोजेक्ट ने फिल्म जगत और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket