Thursday, 05 Nov 2026 | 09:24 AM

Trending :

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने पहली बार 9 विकेट लिए:बांग्लादेश को पहले टी-20 में 4 विकेट से हराया; कूपर कॉनोली ने 47 रन नाए

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने टिक नहीं सकी और 132 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कॉनोली की 47 रन की पारी और टिम डेविड की तेज बल्लेबाजी की बदौलत 17.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने रचा इतिहास टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने एक ही पारी में मिलकर 9 विकेट लिए। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने 3 विकेट झटके, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस ने भी 3 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। बांग्लादेश में खेले गए किसी टी-20 मैच की एक पारी में स्पिनर्स की ओर से 9 विकेट लेने का भी यह पहला मौका है। जाम्पा ने पूरे किए 150 टी-20I विकेट एडम जाम्पा टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह दुनिया के केवल पांचवें लेग स्पिनर बने, जिन्होंने टी-20I में 150 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले राशिद खान, ईश सोढ़ी, आदिल राशिद और वानिंदु हसरंगा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पावरप्ले में बांग्लादेश की दमदार शुरुआत बांग्लादेश के ओपनर्स सैफ हसन और तंजीद हसन ने शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट लगाए। हालांकि, जॉनसन ने तंजीद को बार्टलेट के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद सैफ हसन भी मैट रेनशॉ की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच दे बैठे। कार्यवाहक कप्तान तौहीद हृदॉय और 18 महीने बाद टीम में लौटे सौम्य सरकार ने पारी को संभाला। बांग्लादेश ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। जोएल डेविस और निखिल चौधरी ने मिडिल ऑर्डर में विकेट लिए सातवें ओवर में एडम जाम्पा ने तौहीद हृदॉय को अपनी गुगली पर बोल्ड कर बांग्लादेश की रन गति पर लगाम लगा दी। अगले ओवर में सौम्य सरकार भी डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी को कैच थमा बैठे। इसके बाद जोएल डेविस ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी ही गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को कूपर कॉनोली के हाथों कैच कराकर पहला विकेट हासिल किया। मैट रेनशॉ ने शमीम हुसैन को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया, जबकि डेविस ने डेब्यू कर रहे अब्दुल गफ्फार सकलैन को भी पवेलियन भेजा। निखिल चौधरी ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए रिशाद हुसैन को 3 रन पर आउट किया। निचले क्रम में महेदी हसन ने नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण बांग्लादेश की पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। कॉनोली ने संभाली पारी, शरीफुल के ओवर में लगाए लगातार तीन चौके 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले शरीफुल इस्लाम ने जोश इंग्लिस को 5 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद क्रीज पर आए कूपर कॉनोली ने उसी ओवर में शरीफुल की लगातार तीन गेंदों पर चौके जड़कर दबाव कम किया। कप्तान मिचेल मार्श 13 गेंदों में 14 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटके झेले। टिम डेविड का 98 मीटर लंबा छक्का, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य मार्श के आउट होने के बाद टिम डेविड ने महेदी हसन की गेंद पर 98 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। दूसरी ओर कॉनोली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सकलैन व रिशाद हुसैन के खिलाफ कई आकर्षक शॉट खेले। कॉनोली ने 27 गेंदों में 47 रन बनाए, जो उनके टी-20I करियर का सर्वोच्च स्कोर है। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें सकलैन ने आउट किया। टिम डेविड ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। अंत में डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी ने 18 रन और मैट रेनशॉ ने भी 18 रन का योगदान दिया। जीत के लिए जब केवल 3 रन की जरूरत थी, तब रेनशॉ आउट हो गए, लेकिन जेवियर बार्टलेट ने अगली ही गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Iran's Supreme Leader Mojtaba Khamenei and US President Donald Trump. (File)

May 14, 2026/
11:18 am

आखरी अपडेट:14 मई, 2026, 11:18 IST मुस्तफा की यह टिप्पणी द्रमुक नेता द्वारा ‘सनातन धर्म’ को दोहराकर और विधानसभा में...

गर्मियों में मटका साफ करने का सही तरीका, पानी के बर्तन साफ ​​करने के टिप्स, pani ka ghada saaf karne ka tarina

April 23, 2026/
8:47 pm

23 अप्रैल 2026 को 20:47 IST पर अद्यतन किया गया वॉटर पॉट क्लीनिंग टिप्स: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग...

गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर गहराया विवाद | कार्रवाई और चुनाव में धांधली के दावे सतह|पाकिस्तान|टीआरएस

June 1, 2026/
8:32 pm

7 जून के चुनाव से पहले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव पूर्व कार्रवाई के ताजा आरोप सामने आए हैं, जिससे क्षेत्र में...

फिल्म 'काला हिरण' का फर्स्ट लुक रिलीज:नाम बदलकर सलमान खान और लॉरेंस का जिक्र किया गया; देखें वीडियो

June 12, 2026/
10:40 am

सलमान खान के चर्चित काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक जारी...

अमेरिका से 5200 भारतीय डिपोर्ट; इनमें प्रोफेशनल्स-छात्र भी:हर तीसरे सप्ताह में 1 डिपोर्टेशन फ्लाइट, कनाडा में 1500 भारतीय छात्रों पर डिपोर्टेशन का खतरा

August 20, 2026/
7:56 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरे साल मिशन डिपोर्टेशन तेज कर दिया है। इस अगस्त के पहले 15 दिन में...

HDFC Bank Top Gainer; Reliance, Airtel Market Cap Rise

July 12, 2026/
3:21 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव के बीच देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने पहली बार 9 विकेट लिए:बांग्लादेश को पहले टी-20 में 4 विकेट से हराया; कूपर कॉनोली ने 47 रन नाए

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने पहली बार 9 विकेट लिए:बांग्लादेश को पहले टी-20 में 4 विकेट से हराया; कूपर कॉनोली ने 47 रन नाए

ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने टिक नहीं सकी और 132 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कॉनोली की 47 रन की पारी और टिम डेविड की तेज बल्लेबाजी की बदौलत 17.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने रचा इतिहास टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजों ने एक ही पारी में मिलकर 9 विकेट लिए। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने 3 विकेट झटके, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस ने भी 3 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। बांग्लादेश में खेले गए किसी टी-20 मैच की एक पारी में स्पिनर्स की ओर से 9 विकेट लेने का भी यह पहला मौका है। जाम्पा ने पूरे किए 150 टी-20I विकेट एडम जाम्पा टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह दुनिया के केवल पांचवें लेग स्पिनर बने, जिन्होंने टी-20I में 150 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले राशिद खान, ईश सोढ़ी, आदिल राशिद और वानिंदु हसरंगा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पावरप्ले में बांग्लादेश की दमदार शुरुआत बांग्लादेश के ओपनर्स सैफ हसन और तंजीद हसन ने शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट लगाए। हालांकि, जॉनसन ने तंजीद को बार्टलेट के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद सैफ हसन भी मैट रेनशॉ की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच दे बैठे। कार्यवाहक कप्तान तौहीद हृदॉय और 18 महीने बाद टीम में लौटे सौम्य सरकार ने पारी को संभाला। बांग्लादेश ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। जोएल डेविस और निखिल चौधरी ने मिडिल ऑर्डर में विकेट लिए सातवें ओवर में एडम जाम्पा ने तौहीद हृदॉय को अपनी गुगली पर बोल्ड कर बांग्लादेश की रन गति पर लगाम लगा दी। अगले ओवर में सौम्य सरकार भी डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी को कैच थमा बैठे। इसके बाद जोएल डेविस ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी ही गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को कूपर कॉनोली के हाथों कैच कराकर पहला विकेट हासिल किया। मैट रेनशॉ ने शमीम हुसैन को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया, जबकि डेविस ने डेब्यू कर रहे अब्दुल गफ्फार सकलैन को भी पवेलियन भेजा। निखिल चौधरी ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए रिशाद हुसैन को 3 रन पर आउट किया। निचले क्रम में महेदी हसन ने नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण बांग्लादेश की पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। कॉनोली ने संभाली पारी, शरीफुल के ओवर में लगाए लगातार तीन चौके 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले शरीफुल इस्लाम ने जोश इंग्लिस को 5 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद क्रीज पर आए कूपर कॉनोली ने उसी ओवर में शरीफुल की लगातार तीन गेंदों पर चौके जड़कर दबाव कम किया। कप्तान मिचेल मार्श 13 गेंदों में 14 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटके झेले। टिम डेविड का 98 मीटर लंबा छक्का, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य मार्श के आउट होने के बाद टिम डेविड ने महेदी हसन की गेंद पर 98 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। दूसरी ओर कॉनोली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सकलैन व रिशाद हुसैन के खिलाफ कई आकर्षक शॉट खेले। कॉनोली ने 27 गेंदों में 47 रन बनाए, जो उनके टी-20I करियर का सर्वोच्च स्कोर है। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें सकलैन ने आउट किया। टिम डेविड ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। अंत में डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी ने 18 रन और मैट रेनशॉ ने भी 18 रन का योगदान दिया। जीत के लिए जब केवल 3 रन की जरूरत थी, तब रेनशॉ आउट हो गए, लेकिन जेवियर बार्टलेट ने अगली ही गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket