Tuesday, 10 Nov 2026 | 04:51 AM

Trending :

Visionary leaders driving positive change around the world, list released

  • Hindi News
  • Business
  • Visionary Leaders Driving Positive Change Around The World, List Released

न्यूयॉर्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार‘विजनरीज’ की सूची जारी की है, जिसमें अमेरिकी बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनकी क्षमता को निखारने के लिए काम कर रहे लीडर्स को शामिल किया है। सूची में लड़कियों के खेल अधिकारों के लिए लड़ रहीं भारतवंशी मेघा समेत शिक्षा व मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाने वाले 14 चेहरे शामिल हैं। जानिए, चुनिंदा लीडर्स के बारे में…

मेघा रामनाथन।- फाइल फोटो

मेघा रामनाथन।- फाइल फोटो

मेघा रामनाथन – खेल में जेंडर असमानता दूर करने का मिशन

को-एड तैराकी टीम में लड़कों की लैंगिक टिप्पणियों से परेशान साथी लड़कियां स्पोर्ट्स छोड़ने लगीं, तो मेघा ने इसे बदलने की ठानी। उन्होंने ‘Girls4Sports’ की नींव रखी, जो खेल क्षेत्र में जेंडर असमानता के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा युवा-नेतृत्व वाला संगठन है। मेघा की इस पहल से भारत समेत 23 देशों की करीब 40 हजार लड़कियां खेलों से जुड़ पाईं।

सारा शेल्के।- फाइल फोटो

सारा शेल्के।- फाइल फोटो

सारा शेल्के – 25 हजार से ज्यादा साथियों के जरिए तनाव से जंग

परिवार के एक सदस्य को डिप्रेशन से जूझते देख सारा ने मानसिक स्वास्थ्य संकट पर काम शुरू किया। उनका संगठन ‘Mind4Youth’ 71 देशों में 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स के साथ काम कर रहा है। यूनिसेफ व गूगल जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर मदद मुहैया कराता है, ताकि युवाओं में मानसिक तनाव से जुड़े सामाजिक कलंक को खत्म किया जा सके।

ब्रायन गैरेट।- फाइल फोटो

ब्रायन गैरेट।- फाइल फोटो

ब्रायन गैरेट – वंचित युवाओं को कॉरपोरेट जगत से जोड़ रहे

अपनी गैर लाभकारी संस्था से वंचित समुदायों के स्कूली छात्रों को जेपी मॉर्गन और टारगेट जैसी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप दिला रहे हैं। इनकी संस्था जेनेसिस वर्क्स 14 हजार से ज्यादा युवाओं की जिंदगी बदल चुकी है। यहां से निकले 90% छात्र कॉलेज जाते हैं और आम अमेरिकी युवाओं से बेहतर सैलरी पाते हैं। अब लक्ष्य एआई के दौर में मौके बढ़ाना है।

चाड हाउसर।- फाइल फोटो

चाड हाउसर।- फाइल फोटो

चाड हाउसर – अपने अनूठे कैफे से बदली 1700 युवाओं की जिंदगी

जेल से छूटे किशोरों के लिए अनोखा गैर-लाभकारी रेस्त्रां ‘कैफे मोमेंटम’ शुरू किया है। यहां इन्हें एक साल पेड इंटर्नशिप के साथ कुकिंग, मेंटल हेल्थ व पढ़ाई से जुड़ी मदद दी जाती है। इससे किशोरों का दोबारा अपराध से जुड़ने का ग्राफ 50% से घटकर 15% रह गया है। 1700 युवाओं की जिंदगी बदलने पर ‘ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से भी नवाजे गए हैं।

एंजेला फेरेल – बंदूक हिंसा के खिलाफ एकजुट करने में जुटीं

अमेरिका में बच्चों की मौत की सबसे बड़ी वजह बंदूक हिंसा है। इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान ‘मॉम्स डिमांड एक्शन’ चला रही हैं। इनकी कोशिशों से कोर्ट के जरिए अवैध और बिना लाइसेंस वाली ‘घोस्ट गन’ बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बंद हुई। वे स्थानीय स्तर पर लोगों को गन के सुरक्षित रखरखाव के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल चुनाव: बीजेपी के खिलाफ ममता बनर्जी का गुस्सा, अमित शाह बोले- ये टीएमसी के 15 साल का काला चिट्ठा

March 28, 2026/
5:44 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अब बीजेपी और शोर मचाने वाला एक और विरोध प्रदर्शन सामने आया है. इसी को...

Miss Ocean World 2026 Jaipur

August 24, 2026/
11:38 am

जयपुर21 मिनट पहले कॉपी लिंक मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने...

धुरंधर फिल्म की अभिनेत्री सारा अर्जुन महाकाल मंदिर पहुंची:मां के जन्मदिन पर महाकाल का आशीर्वाद लेने भस्म आरती में शामिल हुई

April 11, 2026/
7:06 am

हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ पिता राज...

रीवा के बेला बायपास पर 3 घंटे तक जाम:कई किलोमीटर रेंगते रहे वाहन, गर्मी में यात्री परेशान हुए; चोरहटा पुलिस नदारद रही

April 5, 2026/
7:14 pm

रीवा के बेला बायपास पर रविवार को जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। करीब 3 घंटे तक...

ask search icon

March 22, 2026/
8:26 am

Last Updated:March 22, 2026, 08:26 IST चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते...

Chhindwara Girl Rape Death Threat Case; Muslim Pathan

February 25, 2026/
10:07 am

ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। देर रात करीब कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव...

‘सुशांत सिंह मामले में मेरे बयान आज भी दर्ज नहीं':सुरजीत सिंह बोले- मानवाधिकार आयोग को दोबारा जांच के लिए पत्र लिखा; रिया को सॉरी बाबू कहते सुना

September 11, 2026/
9:45 am

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को छह साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन यह मामला आज...

BRICS Summit New Delhi | PM Modi Putin Bilateral Meeting Visit

September 8, 2026/
2:49 pm

नई दिल्ली/मॉस्को4 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 31 अगस्त को बिश्केक में SCO...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Visionary leaders driving positive change around the world, list released

Visionary leaders driving positive change around the world, list released
  • Hindi News
  • Business
  • Visionary Leaders Driving Positive Change Around The World, List Released

न्यूयॉर्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘टाइम’ मैगजीन ने पहली बार‘विजनरीज’ की सूची जारी की है, जिसमें अमेरिकी बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनकी क्षमता को निखारने के लिए काम कर रहे लीडर्स को शामिल किया है। सूची में लड़कियों के खेल अधिकारों के लिए लड़ रहीं भारतवंशी मेघा समेत शिक्षा व मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाने वाले 14 चेहरे शामिल हैं। जानिए, चुनिंदा लीडर्स के बारे में…

मेघा रामनाथन।- फाइल फोटो

मेघा रामनाथन।- फाइल फोटो

मेघा रामनाथन – खेल में जेंडर असमानता दूर करने का मिशन

को-एड तैराकी टीम में लड़कों की लैंगिक टिप्पणियों से परेशान साथी लड़कियां स्पोर्ट्स छोड़ने लगीं, तो मेघा ने इसे बदलने की ठानी। उन्होंने ‘Girls4Sports’ की नींव रखी, जो खेल क्षेत्र में जेंडर असमानता के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा युवा-नेतृत्व वाला संगठन है। मेघा की इस पहल से भारत समेत 23 देशों की करीब 40 हजार लड़कियां खेलों से जुड़ पाईं।

सारा शेल्के।- फाइल फोटो

सारा शेल्के।- फाइल फोटो

सारा शेल्के – 25 हजार से ज्यादा साथियों के जरिए तनाव से जंग

परिवार के एक सदस्य को डिप्रेशन से जूझते देख सारा ने मानसिक स्वास्थ्य संकट पर काम शुरू किया। उनका संगठन ‘Mind4Youth’ 71 देशों में 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स के साथ काम कर रहा है। यूनिसेफ व गूगल जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर मदद मुहैया कराता है, ताकि युवाओं में मानसिक तनाव से जुड़े सामाजिक कलंक को खत्म किया जा सके।

ब्रायन गैरेट।- फाइल फोटो

ब्रायन गैरेट।- फाइल फोटो

ब्रायन गैरेट – वंचित युवाओं को कॉरपोरेट जगत से जोड़ रहे

अपनी गैर लाभकारी संस्था से वंचित समुदायों के स्कूली छात्रों को जेपी मॉर्गन और टारगेट जैसी कंपनियों में पेड इंटर्नशिप दिला रहे हैं। इनकी संस्था जेनेसिस वर्क्स 14 हजार से ज्यादा युवाओं की जिंदगी बदल चुकी है। यहां से निकले 90% छात्र कॉलेज जाते हैं और आम अमेरिकी युवाओं से बेहतर सैलरी पाते हैं। अब लक्ष्य एआई के दौर में मौके बढ़ाना है।

चाड हाउसर।- फाइल फोटो

चाड हाउसर।- फाइल फोटो

चाड हाउसर – अपने अनूठे कैफे से बदली 1700 युवाओं की जिंदगी

जेल से छूटे किशोरों के लिए अनोखा गैर-लाभकारी रेस्त्रां ‘कैफे मोमेंटम’ शुरू किया है। यहां इन्हें एक साल पेड इंटर्नशिप के साथ कुकिंग, मेंटल हेल्थ व पढ़ाई से जुड़ी मदद दी जाती है। इससे किशोरों का दोबारा अपराध से जुड़ने का ग्राफ 50% से घटकर 15% रह गया है। 1700 युवाओं की जिंदगी बदलने पर ‘ह्यूमैनिटेरियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से भी नवाजे गए हैं।

एंजेला फेरेल – बंदूक हिंसा के खिलाफ एकजुट करने में जुटीं

अमेरिका में बच्चों की मौत की सबसे बड़ी वजह बंदूक हिंसा है। इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान ‘मॉम्स डिमांड एक्शन’ चला रही हैं। इनकी कोशिशों से कोर्ट के जरिए अवैध और बिना लाइसेंस वाली ‘घोस्ट गन’ बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बंद हुई। वे स्थानीय स्तर पर लोगों को गन के सुरक्षित रखरखाव के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket