Saturday, 19 Sep 2026 | 05:02 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और बॉलीवुड ग्लैमर का संगम देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हजारों लोगों को योग और सेहतमंद जीवनशैली के टिप्स देते हुए योगाभ्यास कराया। इस खास मौके पर जहां साइबर सिटी के मॉल्स में बॉलीवुड हस्तियों ने समां बांधा, वहीं ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसके अलावा सोसाइटियों में भी रेजिडेंट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों में लोग योग करते नजर आए। साइबर सिटी मॉल में शिल्पा शेट्टी का जलवा गुरुग्राम के सबसे पॉश और लोकप्रिय डीएलएफ साइबर हब सिटी मॉल में सुबह से ही भारी उत्साह का माहौल था। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर योग प्रेमियों का जोश दोगुना हो गया। शिल्पा ने मंच संभालते ही बेहद सरल और प्रभावी अंदाज में लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने या कसरत करने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। शिल्पा शेट्टी ने खुद कठिन आसनों को सहजता से करके दिखाया और उपस्थित लोगों से प्राणायाम तथा ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों युवाओं और कामकाजी पेशेवरों ने भी सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण योगासन किए। एलान मिराकल मॉल में एलनाज नौरोजी ने बिखेरी चमक ग्लैमर का दूसरा बड़ा केंद्र सेक्टर-84 स्थित एलान मिराकल मॉल बना, जहां इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने ‘सनराइज योग सेशन’ किया। सुबह 6:00 बजे से ही मॉल परिसर में योग के दीवाने जुटने लगे थे। एलनाज ने योग सत्र की शुरुआत की और उपस्थित महिलाओं व युवाओं को मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए गाइडेड ब्रीदिंग के गुरु सिखाए। एलनाज ने कहा कि भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में मानसिक रूप से खुद को शांत रखना सबसे बड़ी चुनौती है, और योग ही इसका एकमात्र और सबसे अचूक समाधान है। सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री मॉस और कॉर्पोरेट जगत से अलग जिला प्रशासन द्वारा ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशाल और भव्य जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। इस मुख्य सरकारी कार्यक्रम में हरियाणा के युवा अधिकारिता, उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्टेडियम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और हजारों नागरिकों के साथ खेल मंत्री ने भी चटाई पर बैठकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ योग किया। खेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के लिए हर दिन योग को अपनाएं। स्वस्थ जीवन का आधार है योग उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन का आधार है। सभी से प्रतिदिन योग अपनाने, फिट इंडिया अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहते हुए आत्मनिर्भर हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिला जेल में योग दिवस मनाया योग दिवस के अवसर पर आज जिला जेल गुरुग्राम में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत आयुष विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2,800 बंदियों सहित जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर EV हादसा, पड़ोसी को आवाज लगाई- बचाओ-बचाओ:जो जिस हालत में था, जल गया; 30 साल पहले राजस्थान से इंदौर आए थे मनोज पुगलिया

March 19, 2026/
7:50 am

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र की ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में हुए भीषण अग्निकांड ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन...

पटवारी बोले- हर परिवार भाजपा सरकार की नीतियों का शिकार:हरदा में कहा- पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल गया; 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

April 4, 2026/
10:35 pm

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शनिवार देर शाम हरदा पहुंचे। उन्होंने यहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल गोयल की नर्मदा...

तेज रफ्तार बाइक सवारों ने राह चलते युवक को पीटा:बीच-बचाव करने आईं पत्नी और अन्य महिलाओं से भी की मारपीट, VIDEO सामने आया

March 27, 2026/
9:50 am

मुरैना के जौरा कस्बे में गुरुवार शाम घर के बाहर टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने...

ask search icon

April 5, 2026/
7:03 am

Last Updated:April 05, 2026, 07:03 IST Health tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडी चीजें ज्यादा खाने लगते...

ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज:बातचीत का नतीजा नहीं निकलने से सहयोगी देशों की बेचैनी बढ़ी

August 16, 2026/
1:37 pm

ईरान के साथ समझौते की अमेरिकी कोशिशों से उसके कुछ खाड़ी सहयोगी निराश हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के...

वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा में फर्जी लाइसेंस पर 17 साल तक प्लेन उड़ाता रहा पायलट; हजारों यात्रियों की जान खतरे में डालने का आरोप

June 10, 2026/
8:33 am

कनाडा की एयरलाइन एयर कनाडा के पूर्व पायलट ज्योफ्री वॉल पर फर्जी लाइसेंस के सहारे 17 साल तक कमर्शियल फ्लाइट...

डिंपल कपाड़िया@69:बॉबी के सेट में इनके नाम से ऋषि कपूर को चिढ़ाते थे अमिताभ, अक्षय को समझती थीं गे, जेनेटिक टेस्ट करवाया, जानिए मजेदार किस्से

June 8, 2026/
4:30 am

8 जून 1957 बॉम्बे के नामी इंडस्ट्रियलिस्ट चुन्नीभाई कपाड़िया के घर बेटी का जन्म हुआ। चुन्नीभाई एक रईस इस्माइल खोजा...

Guru Randhawa Fine Shyt Song Controversy

August 13, 2026/
12:19 pm

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा। फाइल फोटो पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने फाइन शिट (Fine Shyt) को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

गुरुग्राम में योग दिवस पर ग्लैमर का तड़का:एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और एलनाज नौरोजी ने कराया योग, खेलमंत्री गौरव गौतम सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे

गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और बॉलीवुड ग्लैमर का संगम देखने को मिला। मशहूर फिटनेस आइकन एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी और जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने हजारों लोगों को योग और सेहतमंद जीवनशैली के टिप्स देते हुए योगाभ्यास कराया। इस खास मौके पर जहां साइबर सिटी के मॉल्स में बॉलीवुड हस्तियों ने समां बांधा, वहीं ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुख्य सरकारी कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इसके अलावा सोसाइटियों में भी रेजिडेंट्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों में लोग योग करते नजर आए। साइबर सिटी मॉल में शिल्पा शेट्टी का जलवा गुरुग्राम के सबसे पॉश और लोकप्रिय डीएलएफ साइबर हब सिटी मॉल में सुबह से ही भारी उत्साह का माहौल था। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर योग प्रेमियों का जोश दोगुना हो गया। शिल्पा ने मंच संभालते ही बेहद सरल और प्रभावी अंदाज में लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने या कसरत करने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। शिल्पा शेट्टी ने खुद कठिन आसनों को सहजता से करके दिखाया और उपस्थित लोगों से प्राणायाम तथा ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। उनके साथ सैकड़ों युवाओं और कामकाजी पेशेवरों ने भी सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम जैसे महत्वपूर्ण योगासन किए। एलान मिराकल मॉल में एलनाज नौरोजी ने बिखेरी चमक ग्लैमर का दूसरा बड़ा केंद्र सेक्टर-84 स्थित एलान मिराकल मॉल बना, जहां इंडो-जर्मन अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने ‘सनराइज योग सेशन’ किया। सुबह 6:00 बजे से ही मॉल परिसर में योग के दीवाने जुटने लगे थे। एलनाज ने योग सत्र की शुरुआत की और उपस्थित महिलाओं व युवाओं को मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए गाइडेड ब्रीदिंग के गुरु सिखाए। एलनाज ने कहा कि भागदौड़ भरी आधुनिक जिंदगी में मानसिक रूप से खुद को शांत रखना सबसे बड़ी चुनौती है, और योग ही इसका एकमात्र और सबसे अचूक समाधान है। सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री मॉस और कॉर्पोरेट जगत से अलग जिला प्रशासन द्वारा ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशाल और भव्य जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया। इस मुख्य सरकारी कार्यक्रम में हरियाणा के युवा अधिकारिता, उद्यमिता और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्टेडियम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और हजारों नागरिकों के साथ खेल मंत्री ने भी चटाई पर बैठकर पूरे प्रोटोकॉल के साथ योग किया। खेलमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमता और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के लिए हर दिन योग को अपनाएं। स्वस्थ जीवन का आधार है योग उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन का आधार है। सभी से प्रतिदिन योग अपनाने, फिट इंडिया अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहते हुए आत्मनिर्भर हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिला जेल में योग दिवस मनाया योग दिवस के अवसर पर आज जिला जेल गुरुग्राम में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के अंतर्गत आयुष विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 2,800 बंदियों सहित जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket