Sunday, 21 Jun 2026 | 02:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

वैभव सूर्यवंशी ने 29 बॉल में बनाए 94 रन:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल में 94 रन बनाकर आउट:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। अभी तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 94 और प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 बॉल पर अर्धशतक लगाया। सूर्यवंशी ने सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंडिया-ए के मैच इंटरनेशनल दर्जा नहीं रखते, इसलिए सूर्यवंशी की यह पारी इंटरनेशनल रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को दिया था धक्का वहीं, इस सीरीज में वैभव विवादों में घिर गए हैं। 15 जून को हुए मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। उन्होंने श्रीलंकाई फील्डर को धक्का मारा था। हाथापाई की नौबत आ गई थी। मामला बढ़ता देख बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर स्थिति को शांत करवाया। श्रीलंकाई प्लेयर ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणियां की मैच के बाद जब वैभव से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “सुपर ओवर के बाद जब मैं वापस जा रहा था, तो श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी मुझे अपशब्द कहने और उकसाने लगे। वे पूरे मैच के दौरान भी मुझ पर निजी टिप्पणियां कर रहे थे। मैंने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की, लेकिन इंसान की भी एक सहनशक्ति होती है। जब उन्होंने हद पार कर दी, तो मैंने उन्हें जवाब दिया।” पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। वहीं, तीसरे मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 21 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई थी, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ वैभव ने 28 बॉल पर 38 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारतीय महिला टीम दूसरा टी-20 26 रन से हारी:इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर की,केम्प ने 39 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए

May 31, 2026/
7:18 am

ब्रिस्टल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 26 रन से हरा...

IPL 2026 Qualifier 2 GT Vs RR Live Score

May 29, 2026/
8:48 pm

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 20:48 IST केजरीवाल ने इसे “शानदार जीत” बताते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि...

अमेरिकी सांसद बोले- कुत्तों-मुसलमानों में से एक को चुनना आसान:फिलिस्तीनी एक्टिविस्ट ने लिखा था- न्यूयॉर्क इस्लाम की ओर बढ़ रहा, कुत्ते घर में नहीं रखें

February 18, 2026/
9:48 am

अमेरिकी सांसद रैंडी फाइन के एक सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने मंगलवार को X...

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया फिर साथ दिखेंगे:‘कपिल के शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार साथ नजर आएंगे

April 30, 2026/
2:05 pm

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है।...

पश्चिम बंगाल रिजल्ट: ममता बनर्जी के लिए क्यों है बंगाल के इतिहास की ये सबसे बड़ी हार? सीएम ही नहीं ये 17 मंत्री भी नहीं बचा सके अपनी सीट पर!

May 5, 2026/
9:17 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री...

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

April 27, 2026/
4:58 pm

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिवंगत इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वैभव सूर्यवंशी ने 29 बॉल में बनाए 94 रन:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल में 94 रन बनाकर आउट:सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया, आज फाइनल जीतने उतरी है इंडिया-A टीम; प्रियांश आर्या भी हुए आउट

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 11 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। अभी तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 94 और प्रियांश आर्या 39 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 बॉल पर अर्धशतक लगाया। सूर्यवंशी ने सबसे तेज लिस्ट-ए अर्धशतक लगाया वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह लिस्ट-ए का सबसे तेज अर्धशतक है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंडिया-ए के मैच इंटरनेशनल दर्जा नहीं रखते, इसलिए सूर्यवंशी की यह पारी इंटरनेशनल रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगी। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में यह कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को दिया था धक्का वहीं, इस सीरीज में वैभव विवादों में घिर गए हैं। 15 जून को हुए मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। उन्होंने श्रीलंकाई फील्डर को धक्का मारा था। हाथापाई की नौबत आ गई थी। मामला बढ़ता देख बाकी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर स्थिति को शांत करवाया। श्रीलंकाई प्लेयर ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणियां की मैच के बाद जब वैभव से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “सुपर ओवर के बाद जब मैं वापस जा रहा था, तो श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी मुझे अपशब्द कहने और उकसाने लगे। वे पूरे मैच के दौरान भी मुझ पर निजी टिप्पणियां कर रहे थे। मैंने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की, लेकिन इंसान की भी एक सहनशक्ति होती है। जब उन्होंने हद पार कर दी, तो मैंने उन्हें जवाब दिया।” पहले मैच में नहीं चला था वैभव का बल्ला श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए थे। मोहम्मद शिराज ने उनका विकेट लिया था। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने दो चौके लगाए थे। उन्होंने मोहम्मद शिराज की पहली और तीसरी बॉल को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए थे 9 चौके दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 9 चौके लगाए थे। वैभव को अब्दुल्लाह अहमदजई ने कैच आउट कराया थे। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद इब्राहिम की चौथी और पांचवीं बॉल पर चौके लगाकर टीम को 50 रन तक पहुंचाया। वैभव ने पहले ओवर में दो चौके लगाए थे। वहीं, तीसरे मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 21 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने वानुजा सहन के हाथों कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई थी, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ वैभव ने 28 बॉल पर 38 रन बनाए थे। अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में खेली 175 रन की पारी इससे पहले वैभव एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-वर्ल्डकप में इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसी साल जनवरी में हुए अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में उन्होंने 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वैभव ने इस IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए वैभव ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता। वैभव ने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवॉर्ड भी जीता। इस सीजन उन्होंने 36 गेंद पर शतक लगाया था, जबकि तीन बार 90 से 100 के बीच में आउट हुए थे। 12 साल में रणजी डेब्यू से इंडिया-A तक का सफर वैभव ने जनवरी 2024 में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। तब उनकी उम्र 12 साल थी। 2024 में मुंबई और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों में 31 रन बनाए थे। वैभव ने सचिन तेंदुलकर (15 साल) और युवराज सिंह (18 साल) को पीछे छोड़ा और घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। वैभव ने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट सीरीज में सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 62 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वैभव ने लिस्ट-A (50 ओवर) में अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.12 की औसत और 164.95 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है। सूर्यवंशी ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 37 चौके और 23 छक्के भी जड़े हैं। IPL 2025 में वैभव ने सिर्फ 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। इन सभी परफॉरमेंस के आधार पर BCCI ने उन्हें इंडिया-A में जगह दी। इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बने वैभव वैभव का सिलेक्शन इंडियन टीम में हो गया है। वह इंडियन क्रिकेट टीम में चुने गए अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुरुष क्रिकेटर्स में सचिन तेंदुलकर 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुने गए थे। वहीं, वैभव 15 साल 71 दिन में चुने गए हैं। एशिया कप में 243 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टी-20 में 4 मैचों में 59.75 की औसत और 243.87 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा। सूर्यवंशी ने इस सीरीज में एक शतक भी लगाया था। उन्होंने 20 चौके और 22 छक्के लगाए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket