Monday, 09 Nov 2026 | 07:37 PM

Trending :

India vs Pakistan Hockey FIH Pro League London 2026

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मेंस हॉकी टीम मंगलवार को FIH प्रो लीग के लंदन लेग के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। मुकाबला लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में भारतीय टाइमिंग के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें करीब दो साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी पिछली भिड़ंत 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी। तब भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की थी।

पॉइंट्स टेबल में भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर

9 टीमों के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 8वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत से ठीक एक पायदान नीचे 9वें स्थान पर है और उसे अभी टूर्नामेंट में अपना पहला पॉइंट्स हासिल करना बाकी है। टूर्नामेंट के होम लेग में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां टीम 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी और कुल 19 गोल खाए थे।

तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया

भारतीय टीम ने अपने रॉटरडैम में हुए पिछले लेग में 4 में से 2 मैच जीते थे। भारत ने वर्ल्ड नंबर-2 और तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया। साथस ही भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की थी। इस लेग में भारतीय टीम इन दोनों टीमों से 1-1 मैच हारी भी थी।

मुश्किल दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम

लंदन लेग से पहले पाकिस्तान की टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है। टीम जर्मनी, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 12 प्रो लीग मैच हार चुकी है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर (रेलीगेशन) होने का खतरा मंडरा रहा है।

इस सीजन 13 स्टेज खेले जा रहे

FIH प्रो लीग का यह सातवां सीजन है। 2025-26 सीजन में कुल 13 स्टेजेस (लेग) खेले जा रहे हैं, जो 10 देशों में आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट 9 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा।

इस सीजन में मेंस और विमेंस कैटेगरी में 9-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम 16 मैच खेलती है और मुकाबले अलग-अलग स्टेज में खेले जाते हैं, जहां कई टीमें एक ही वेन्यू पर इकट्ठा होकर दो-दो मैच खेलती हैं।

FIH प्रो लीग में चैंपियन कैसे चुना जाता है? FIH प्रो लीग में हर जीत पर 3 पॉइंट्स मिलते हैं। हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता। ड्रॉ होने पर मैच शूटआउट में जाता है। शूटआउट जीतने वाली टीम को 2 और हारने वाली टीम को 1 अंक मिलता है। लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाता है।

इसके अलावा, 2025-26 सीजन की चैपिंयन टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधा कोटा भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Messi Called Loser, Actor! Gauhar Khan Slams

July 9, 2026/
11:27 am

6 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान...

Jalebi ₹300kg, Samosa Price Hike in Jabalpur

April 1, 2026/
12:27 pm

जबलपुर में समोसा अब 15 रुपए का हो गया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण जबलपुर...

भास्कर अपडेट्स:नासिक TCS में यौन शोषण-धर्मांतरण केस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को राहत नहीं

April 23, 2026/
4:27 am

महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दानिश शेख को कोर्ट से अंतरिम...

तिरुपति पहुंचे RCB के खिलाड़ी:रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने टेका मत्था; कल चेन्नई से होगा बड़ा मुकाबला

April 4, 2026/
1:17 pm

IPL 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में कल यानी 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)...

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

March 11, 2026/
5:30 am

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम...

थोक महंगाई 12 महीने में सबसे ज्यादा:फरवरी में ये 2.13% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और रोजाना जरूरत का सामान महंगा हुआ

March 16, 2026/
12:25 pm

फरवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 2.13% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 12 महीने का हाई लेवल है।...

फिल्म 'राका' में कम नहीं होगा दीपिका का रोल:मेकर्स ने रिप्लेसमेंट-रोल छोटा करने की खबरों को बताया गलत; प्रेग्नेंसी में शूटिंग जारी रखेंगी

April 23, 2026/
2:53 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India vs Pakistan Hockey FIH Pro League London 2026

India vs Pakistan Hockey FIH Pro League London 2026

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय मेंस हॉकी टीम मंगलवार को FIH प्रो लीग के लंदन लेग के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से खेलेगी। मुकाबला लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में भारतीय टाइमिंग के हिसाब से शाम 7 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें करीब दो साल बाद आमने-सामने हो रही हैं। इनकी पिछली भिड़ंत 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी। तब भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 2 गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की थी।

पॉइंट्स टेबल में भारत 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर

9 टीमों के पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 8वें स्थान पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भारत से ठीक एक पायदान नीचे 9वें स्थान पर है और उसे अभी टूर्नामेंट में अपना पहला पॉइंट्स हासिल करना बाकी है। टूर्नामेंट के होम लेग में भारत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां टीम 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी और कुल 19 गोल खाए थे।

तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया

भारतीय टीम ने अपने रॉटरडैम में हुए पिछले लेग में 4 में से 2 मैच जीते थे। भारत ने वर्ल्ड नंबर-2 और तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड को 3-2 से हराया। साथस ही भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की थी। इस लेग में भारतीय टीम इन दोनों टीमों से 1-1 मैच हारी भी थी।

मुश्किल दौर से गुजर रही पाकिस्तानी टीम

लंदन लेग से पहले पाकिस्तान की टीम बेहद खराब दौर से गुजर रही है। टीम जर्मनी, नीदरलैंड्स, बेल्जियम और स्पेन के खिलाफ अपने सभी 12 प्रो लीग मैच हार चुकी है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर (रेलीगेशन) होने का खतरा मंडरा रहा है।

इस सीजन 13 स्टेज खेले जा रहे

FIH प्रो लीग का यह सातवां सीजन है। 2025-26 सीजन में कुल 13 स्टेजेस (लेग) खेले जा रहे हैं, जो 10 देशों में आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट 9 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ था और 28 जून 2026 तक चलेगा।

इस सीजन में मेंस और विमेंस कैटेगरी में 9-9 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम 16 मैच खेलती है और मुकाबले अलग-अलग स्टेज में खेले जाते हैं, जहां कई टीमें एक ही वेन्यू पर इकट्ठा होकर दो-दो मैच खेलती हैं।

FIH प्रो लीग में चैंपियन कैसे चुना जाता है? FIH प्रो लीग में हर जीत पर 3 पॉइंट्स मिलते हैं। हारने वाली टीम को कोई अंक नहीं मिलता। ड्रॉ होने पर मैच शूटआउट में जाता है। शूटआउट जीतने वाली टीम को 2 और हारने वाली टीम को 1 अंक मिलता है। लीग स्टेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को चैंपियन घोषित किया जाता है।

इसके अलावा, 2025-26 सीजन की चैपिंयन टीम को 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए सीधा कोटा भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket