Wednesday, 23 Sep 2026 | 08:39 PM

Trending :

Lock Up 2 Indore | Riteish Deshmukh Uncomfortable Over Salman Khan, Sanjay Dutt Question

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के इवेंट के दौरान रितेश देशमुख से सलमान खान और संजय दत्त को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर रितेश ने जवाब देने से इनकार कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया, “क्योंकि आपके सबसे करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त हैं। उन्हें ‘लॉक अप’ का काफी एक्सपीरियंस है, तो क्या आप उन्हें शो में लाएंगे और उन्हें क्या सजा देंगे?” इस पर रितेश ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं आपके सवाल का जवाब देकर उसे कोई सम्मान देना चाहूंगा।”

इसके बाद सवाल पूछने वाले ने कहा कि उसने आसान सवाल पूछा है। इस पर रितेश ने जवाब दिया, “आपका सवाल है, मैं उसका जवाब नहीं देना चाहता। मेरा काम सिर्फ शो होस्ट करना है। एक होस्ट के तौर पर मुझे पहले से नहीं पता होता कि शो में कौन से कैदी या गेस्ट आने वाले हैं। जो भी गेस्ट आते हैं, हम उनसे बातचीत करते हैं।”

‘लॉक अप: सच या सजा’ 27 जून से शुरू होगा

चार साल बाद रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का नया सीजन आ रहा है। मेकर्स ने इसका नाम ‘लॉक अप: सच या सजा’ रखा है। इस बार शो का प्रीमियर 27 जून 2026 को होगा। अब यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पहले सीजन को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया गया था। इस बार होस्ट भी बदल गए हैं। पहले सीजन को कंगना रनोट ने होस्ट किया था, लेकिन नए सीजन में उनकी जगह फराह खान और रितेश देशमुख नजर आएंगे। दोनों शो में ‘जेलर’ की भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा सांस्कृतिक प्रभाव नहीं बना पाया।

जहां दूसरे प्लेटफॉर्म ऐसे किरदार और कहानियां बनाने में सफल रहे, जो लोगों की बातचीत का हिस्सा बन गए, वहीं नेटफ्लिक्स के कई चर्चित प्रोजेक्ट रिलीज के कुछ समय बाद भुला दिए गए। इसे समझने के लिए दैनिक भास्कर ने डायरेक्टर विवेक शर्मा, लेखक धीरज मिश्रा और ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन से बातचीत की थी।

विवेक शर्मा ने कहा कि नेटफ्लिक्स ने नए फिल्ममेकर्स और नई कहानियों के बजाय बड़े सितारों और बड़े बैनरों पर ज्यादा भरोसा किया। प्लेटफॉर्म को नए टैलेंट और मजबूत कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, धीरज मिश्रा ने कहा कि नेटफ्लिक्स आम भारतीय दर्शकों की पसंद और भावनाओं को समझने में पीछे रह गया। उनका मानना है कि ‘लॉक अप 2’ के जरिए प्लेटफॉर्म बड़े दर्शक वर्ग से जुड़ने की कोशिश कर रहा है।

अतुल मोहन ने कहा कि नेटफ्लिक्स की प्रीमियम पोजिशनिंग और महंगी सदस्यता ने उसकी पहुंच सीमित कर दी। कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देने वाले प्लेटफॉर्म भारतीय बाजार में आगे निकल गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ओपनएआई कर्मियों ने बेचे शेयर, पैसा रियल एस्टेट में:सैन फ्रांसिस्को में घरों के औसत दाम 17 करोड़ तक; गैर-टेक परिवार शहर छोड़ रहे

July 10, 2026/
2:14 pm

सैन फ्रांसिस्को के डुबोसे ट्राएंगल इलाके में एक आलीशान फ्लैट की कीमत करीब 30 करोड़ डॉलर (2,864 करोड़) रखी गई...

NEET UG 2026 Result Declared

July 16, 2026/
10:40 pm

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है।...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर नीमच में आक्रोश:समाजसेवियों ने गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया ज्ञापन; एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग

April 9, 2026/
11:39 pm

नीमच में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक हालिया चुनावी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।...

भोपाल के बड़ा तालाब किनारे कार्रवाई:50 मीटर के दायरे में 11 कब्जे हटाए; फार्म हाउस, स्विमिंग पूल भी तोड़ा

May 1, 2026/
12:05 am

नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भोपाल के बड़े तालाब के एफटीएल (फुल टैंक लेवल)...

शिल्पा ने ‘बास्टियन’ बंद होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:बोलीं– मेरा नाम सिर्फ क्लिकबेट बनाकर पेश किया जा रहा है

February 26, 2026/
5:20 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने आखिरकार अपने फेमस रेस्तरां बास्टियन के बंद होने की अफवाहों और उनके पति राज कुंद्रा...

Hours after the press conference, Chadha, Pathak and Mittal went to the BJP headquarters in New Delhi and joined the ruling party.

April 25, 2026/
12:07 pm

आखरी अपडेट:25 अप्रैल, 2026, 12:07 IST एफआईआर पवन खेड़ा के इस आरोप से जुड़ी है कि पूर्व कांग्रेस नेता और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Lock Up 2 Indore | Riteish Deshmukh Uncomfortable Over Salman Khan, Sanjay Dutt Question

Lock Up 2 Indore | Riteish Deshmukh Uncomfortable Over Salman Khan, Sanjay Dutt Question

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के इवेंट के दौरान रितेश देशमुख से सलमान खान और संजय दत्त को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर रितेश ने जवाब देने से इनकार कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया, “क्योंकि आपके सबसे करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त हैं। उन्हें ‘लॉक अप’ का काफी एक्सपीरियंस है, तो क्या आप उन्हें शो में लाएंगे और उन्हें क्या सजा देंगे?” इस पर रितेश ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं आपके सवाल का जवाब देकर उसे कोई सम्मान देना चाहूंगा।”

इसके बाद सवाल पूछने वाले ने कहा कि उसने आसान सवाल पूछा है। इस पर रितेश ने जवाब दिया, “आपका सवाल है, मैं उसका जवाब नहीं देना चाहता। मेरा काम सिर्फ शो होस्ट करना है। एक होस्ट के तौर पर मुझे पहले से नहीं पता होता कि शो में कौन से कैदी या गेस्ट आने वाले हैं। जो भी गेस्ट आते हैं, हम उनसे बातचीत करते हैं।”

‘लॉक अप: सच या सजा’ 27 जून से शुरू होगा

चार साल बाद रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का नया सीजन आ रहा है। मेकर्स ने इसका नाम ‘लॉक अप: सच या सजा’ रखा है। इस बार शो का प्रीमियर 27 जून 2026 को होगा। अब यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पहले सीजन को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया गया था। इस बार होस्ट भी बदल गए हैं। पहले सीजन को कंगना रनोट ने होस्ट किया था, लेकिन नए सीजन में उनकी जगह फराह खान और रितेश देशमुख नजर आएंगे। दोनों शो में ‘जेलर’ की भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा सांस्कृतिक प्रभाव नहीं बना पाया।

जहां दूसरे प्लेटफॉर्म ऐसे किरदार और कहानियां बनाने में सफल रहे, जो लोगों की बातचीत का हिस्सा बन गए, वहीं नेटफ्लिक्स के कई चर्चित प्रोजेक्ट रिलीज के कुछ समय बाद भुला दिए गए। इसे समझने के लिए दैनिक भास्कर ने डायरेक्टर विवेक शर्मा, लेखक धीरज मिश्रा और ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन से बातचीत की थी।

विवेक शर्मा ने कहा कि नेटफ्लिक्स ने नए फिल्ममेकर्स और नई कहानियों के बजाय बड़े सितारों और बड़े बैनरों पर ज्यादा भरोसा किया। प्लेटफॉर्म को नए टैलेंट और मजबूत कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, धीरज मिश्रा ने कहा कि नेटफ्लिक्स आम भारतीय दर्शकों की पसंद और भावनाओं को समझने में पीछे रह गया। उनका मानना है कि ‘लॉक अप 2’ के जरिए प्लेटफॉर्म बड़े दर्शक वर्ग से जुड़ने की कोशिश कर रहा है।

अतुल मोहन ने कहा कि नेटफ्लिक्स की प्रीमियम पोजिशनिंग और महंगी सदस्यता ने उसकी पहुंच सीमित कर दी। कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देने वाले प्लेटफॉर्म भारतीय बाजार में आगे निकल गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket