Tuesday, 22 Sep 2026 | 05:55 PM

Trending :

श्री चरणी पहली बार नंबर-1 विमेंस टी-20 बॉलर:विमेंस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए; बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में

21 साल की भारतीय स्पिनर श्री चरणी विमेंस टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई हैं। 21 साल की चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ को पीछे छोड़कर पहली बार यह कारनामा किया। चरणी को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। वे फिलहाल टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने लीड्स में नीदरलैंड्स के खिलाफ करियर का दूसरा 4 विकेट लेने के बाद मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट भी झटके। बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में बनीं हुईं हैं। उन्होंने इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। एक साल पहले किया था डेब्यू बाएं हाथ की स्पिनर चरणी ने पिछले साल 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। उन्होंने अब तक 23 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। बेस्ट 12 रन देकर 4 विकेट हैं। इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन 3 मैचों में 5 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं पूर्व नंबर-1 गेंदबाज लिंसी स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। इंग्लैंड की ही स्टार स्पिनर सोफी एकलस्टन चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज 9 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ 25 स्थान की छलांग लगाकर 20वें और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना10 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं। बैटर्स रैंकिंग में 3 भारतीय भारत की तीन बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। उपकप्तान स्मृति मंधाना 749 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। ओपनर शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वॉल 829 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर बनी हुई हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 62 रन बनाए हैं। उनकी हमवतन बेथ मूनी एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट तीसरे स्थान पर हैं। दीप्ति चौथे नंबर पर बरकरार भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 364 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। वह ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज टॉप पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की अमिलिया कर दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू तीसरे, आयरलैंड की ऑर्ला प्रेंडरगास्ट पांचवें और पाकिस्तान की फातिमा सना छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारीजान कैप भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने 81 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए थे। ———————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ सीरीज में ब्रूक होंगे इंग्लैंड के कप्तान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। टीम में 22 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भी पहली बार शामिल किया गया है। पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC SI Exam Re-Exam Sept 20

May 16, 2026/
8:18 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुनः आयोजन 20 सितम्बर को किया जाएगा।...

दतिया दौरे पर मंत्री सारंग, पुलिस और लोगों में नोकझोंक:पण्डोखर महोत्सव में वीआईपी मूवमेंट के बीच लगा था जाम

April 18, 2026/
12:18 pm

प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शुक्रवार रात सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। इस दौरान धार्मिक...

धार में कांग्रेस नेता गोपाल पाल पर कार्रवाई:भड़काऊ पोस्ट के आरोप पर केस दर्ज, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

April 8, 2026/
10:27 pm

धार में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में कांग्रेसी नेता गोपाल पाल के खिलाफ कार्रवाई की गई...

एस्टन विला 30 साल बाद बनी यूरोपा लीग चैंपियन:फाइनल में जर्मनी के फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया; मैनेजर उनाई एमेरी ने पांचवीं बार जीता खिताब

May 21, 2026/
8:06 am

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब एस्टन विला ने इस्तांबुल में खेले गए यूरोपा लीग फाइनल में जर्मनी के एससी फ्रीबर्ग को...

इमरान खान को अस्पताल ले जाने की तैयारी:इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल में भारी सुरक्षा; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलाज

August 20, 2026/
10:02 pm

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रावलपिंडी की अडियाला जेल से इलाज के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

श्री चरणी पहली बार नंबर-1 विमेंस टी-20 बॉलर:विमेंस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए; बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में

श्री चरणी पहली बार नंबर-1 विमेंस टी-20 बॉलर:विमेंस वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए; बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में

21 साल की भारतीय स्पिनर श्री चरणी विमेंस टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई हैं। 21 साल की चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ को पीछे छोड़कर पहली बार यह कारनामा किया। चरणी को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला। वे फिलहाल टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने लीड्स में नीदरलैंड्स के खिलाफ करियर का दूसरा 4 विकेट लेने के बाद मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट भी झटके। बैटिंग में स्मृति मंधाना टॉप-5 में बनीं हुईं हैं। उन्होंने इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। एक साल पहले किया था डेब्यू बाएं हाथ की स्पिनर चरणी ने पिछले साल 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। उन्होंने अब तक 23 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। बेस्ट 12 रन देकर 4 विकेट हैं। इंग्लैंड की ऑफ स्पिनर चार्ली डीन 3 मैचों में 5 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं पूर्व नंबर-1 गेंदबाज लिंसी स्मिथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं। इंग्लैंड की ही स्टार स्पिनर सोफी एकलस्टन चार स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हैली मैथ्यूज 9 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें, ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज किम गार्थ 25 स्थान की छलांग लगाकर 20वें और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना10 स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गई हैं। बैटर्स रैंकिंग में 3 भारतीय भारत की तीन बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। उपकप्तान स्मृति मंधाना 749 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। ओपनर शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वॉल 829 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर बनी हुई हैं। उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप के 3 मैचों में 62 रन बनाए हैं। उनकी हमवतन बेथ मूनी एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट तीसरे स्थान पर हैं। दीप्ति चौथे नंबर पर बरकरार भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 364 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। वह ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज टॉप पर कायम हैं। न्यूजीलैंड की अमिलिया कर दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू तीसरे, आयरलैंड की ऑर्ला प्रेंडरगास्ट पांचवें और पाकिस्तान की फातिमा सना छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारीजान कैप भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के बाद पांच स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने 81 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए थे। ———————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ सीरीज में ब्रूक होंगे इंग्लैंड के कप्तान भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। टीम में 22 साल के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को भी पहली बार शामिल किया गया है। पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket