Monday, 09 Nov 2026 | 04:25 AM

Trending :

Shreyas Iyer Captaincy Debut; Vaibhav Surwanshi India Entry?

बेलफास्टकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी।

यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। प्रीव्यू रिपोर्ट पढ़िए…

मैच में खास

  • वैभव के पास सबसे कम उम्र में डेब्यू का मौका वैभव के पास सबसे कम उम्र में इंडिया डेब्यू का मौका है। डेब्यू कैप मिलने पर वैभव महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

  • श्रेयस भारतीय टी-20 टीम के 15वें कप्तान श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वे टी-20 में टीम इंडिया के 15वें कप्तान बने हैं। उनसे पहले धोनी, रोहित, कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल चुके हैं। श्रेयस ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल 2023 में खेला था।

वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा।

भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।

संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है।

वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प?

अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और 5वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है।

आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा।

गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं।

दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था।

ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए

ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर

आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

मैच के दिन 84% बारिश के आसार

  • बेलफास्ट में होने वाले इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइड एक्यूवेदर के अनुसार बेलफास्ट में मैच के दिन 84% बारिश के आसार हैं।
  • इस मैदान 33 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि, 19 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
  • ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। यहां पहली पारी का एवरेज स्कोर 127 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।

—————————–

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह

वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मानव मर्डर केस, ट्रांसपोर्टर और एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल सामने आया:जिसे पत्नी बता रहे, वह भी लिव-इन पार्टनर; मां को एजेंट हैप्पी पर शक

May 21, 2026/
5:00 am

हरियाणा के करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई हैं। पुलिस मामले को...

531 प्रेजेंटेशन में सुनाए गए 870 चुटकुलों पर आधारित रिपोर्ट:वैज्ञानिकों के 66% जोक्स फ्लॉप, सिर्फ 9% पर खुलकर हंसी: स्टडी

March 24, 2026/
4:07 pm

वैज्ञानिकों के रिसर्च पेपर जितने गंभीर होते हैं, कॉन्फ्रेंस टॉक्स में उनके जोक्स (चुटकुले) उतने ही कम असरदार निकल रहे...

आतंकी लादेन की हिट लिस्ट में भारत भी था:CIA के खुफिया दस्तावेज में खुलासा; 9/11 से पहले कई देशों पर हमले की तैयारी थी

September 13, 2026/
10:44 am

आतंकी संगठन अल-कायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन 9/11 हमले से पहले भारत में भी आतंकी हमला करना चाहता था।...

ड्रिप लाइन से दूल्हा-दुल्हन पर बरसी पानी की फुहारें:अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 32 जोड़ों ने लिए सात फेरे

April 20, 2026/
2:57 pm

देवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के कई स्थानों पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इन...

श्रीलंका विमेंस ने बांग्लादेश से टी20 सीरीज जीती:दूसरे टी-20 में 21 रन से हराया; तीन मैच की सीरीज में 2-0 से आगे

April 30, 2026/
8:32 pm

श्रीलंका महिला टीम ने सिलहट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रन से हराकर 2-0 से...

12 साल बाद टीवी पर लौटे यशपाल:बोले- ‘बरेली के बच्चन’ के लिए फिल्में-ओटीटी छोड़ी, अंश ने कहा- यंग ऑडियंस फिर टीवी से जुड़ेगी

June 11, 2026/
5:30 am

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे अभिनेता यशपाल शर्मा अपने नए शो ‘बरेली के बच्चन’ को लेकर उत्साहित...

CBSE 12th results 2026 soon on results.cbse.nic.in, DigiLocker. (File/Representative Image)

May 7, 2026/
2:06 pm

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 14:06 IST नई एनडीए कैबिनेट चुनाव के बाद भी जारी रहने वाले सोशल-इंजीनियरिंग फॉर्मूले का पर्याप्त...

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी संभालेंगे आरसीएल की कप्तानी:भूख के खिलाफ क्रिकेट से बदलाव की पहल, अब हर रन भरेगा भूखों की थाली

August 12, 2026/
5:30 am

बॉलीवुड की महफिल सजी, सितारे जुटे और चर्चा क्रिकेट की हुई, लेकिन इस बार मामला सिर्फ चौके-छक्कों का नहीं है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shreyas Iyer Captaincy Debut; Vaibhav Surwanshi India Entry?

Shreyas Iyer Captaincy Debut; Vaibhav Surwanshi India Entry?

बेलफास्टकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा। इससे श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगी। टीम 2028 ओलिंपिक गेम्स और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करेगी।

यह सीरीज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के चयन के कारण भी खास है। वे 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए सबसे युवा क्रिकेटर हैं। वैभव आज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। प्रीव्यू रिपोर्ट पढ़िए…

मैच में खास

  • वैभव के पास सबसे कम उम्र में डेब्यू का मौका वैभव के पास सबसे कम उम्र में इंडिया डेब्यू का मौका है। डेब्यू कैप मिलने पर वैभव महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

  • श्रेयस भारतीय टी-20 टीम के 15वें कप्तान श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। वे टी-20 में टीम इंडिया के 15वें कप्तान बने हैं। उनसे पहले धोनी, रोहित, कोहली और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल चुके हैं। श्रेयस ने पिछला टी-20 इंटरनेशनल 2023 में खेला था।

वैभव का डेब्यू आसान नहीं, टॉप ऑर्डर में जगह नहीं

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल करना टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए किसी अनुभवी खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा या बल्लेबाजी क्रम बदलना पड़ेगा।

भारत के मौजूदा टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शामिल हैं। तीनों ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।

संजू ने ओपनर के तौर पर 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक ने 43 पारियों में 1414 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है।

वैभव के लिए क्या हो सकता है विकल्प?

अगर वैभव को मौका देना है, तो सैमसन या अभिषेक को नीचे भेजना होगा। चौथे और 5वें नंबर पर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा खेल सकते हैं। ऐसे में वैभव के लिए छठा स्थान ही बचता है।

आमतौर पर छठा नंबर ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है। भारत के पास शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यांश शेडगे के रूप में विकल्प हैं। इसलिए टीम संयोजन में बदलाव आसान नहीं होगा।

गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों के पास मौका

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के पास खुद को साबित करने का मौका है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 5 विकेट लिए थे। चोट से वापसी कर रहे हर्षित राणा भी दावेदार हैं।

दोनों टीमों के बीच नौवां टी-20 इंटरनेशनल

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में खेला गया था।

ईशान ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाए

ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती इस साल भारत के टॉप परफॉर्मर रहे हैं। ईशान ने 13 मैचों में 532 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा है, जबकि उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

लॉरकन आयरलैंड के टॉप स्कोरर

आयरलैंड के लिए इस साल लॉरकन टकर बल्लेबाजी में अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 मैचों में 250 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है। वहीं, गेंदबाजी में मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

मैच के दिन 84% बारिश के आसार

  • बेलफास्ट में होने वाले इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइड एक्यूवेदर के अनुसार बेलफास्ट में मैच के दिन 84% बारिश के आसार हैं।
  • इस मैदान 33 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि, 19 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
  • ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है। यहां पहली पारी का एवरेज स्कोर 127 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 112 रन है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।

—————————–

भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह

वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket