Monday, 09 Nov 2026 | 03:44 AM

Trending :

सोमवार को गिरावट के साथ खुल सकता है भारतीय बाजार:गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की कमजोरी; 8% टूटा दक्षिण कोरिया का कोस्पी

मुहर्रम की छुट्टी के कारण आज 26 जून को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। लेकिन वैश्विक बाजारों में मंदी के कारण सोमवार को ये गिरावट के साथ खुल सकता है। आज दक्षिण कोरिया का बाजार कोस्पी 8% नीचे हैं और गिफ्ट निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा टूट गया है। इससे पहले, गुरुवार को भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मामूली बढ़त रही थी। सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14%) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया था। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹2 हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे 25 जून को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने भारतीय बाजारों से ₹384 करोड़ की नेट खरीदारी की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने भी ₹5,748 करोड़ की नेट खरीदारी की है। इस साल के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो FIIs अब तक लगभग ₹3.46 लाख करोड़ के नेट सेलर्स रहे हैं, जबकि DIIs ने ₹4.57 लाख करोड़ की खरीदारी की है। नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। एशियाई बाजारों में कोस्पी 8% टूटा, निक्केई में भी 5% की गिरावट AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च को लेकर बढ़ी चिंताओं के कारण ग्लोबल मार्केट्स में टेक शेयरों में बिकवाली आई है। दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी 8% तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 3% गिरा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी नीचे हैं। अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार, एपल का शेयर 6% टूटा डाउ जोंस में भले ही 0.14% की बढ़त रही, लेकिन टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.46% गिरकर बंद हुआ। टेक कंपनी एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर नीचे आ गए। सबसे ज्यादा नुकसान एपल को हुआ, जिसके शेयर 6% टूट गए। कंपनी ने आईपैड और मैकबुक की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि मेमोरी और स्टोरेज चिप की बढ़ती लागत की भरपाई की जा सके। इस गिरावट से एपल की मार्केट वैल्यू करीब 250 बिलियन डॉलर घट गई। अब इसका मार्केट कैप 4.04 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। हालांकि, सेमीकंडक्टर सेक्टर से कुछ अच्छे संकेत भी मिले। माइक्रोन टेक्नोलॉजी के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहने के बाद उसका शेयर 16% चढ़ गया। इसके साथ ही सैनडिस्क में 22% की तेजी आई। क्वालकॉम, वेस्टर्न डिजिटल और सीगेट जैसी कंपनियां भी बढ़त रही। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई घटेगी सप्लाई से जुड़ी चिंताएं दूर होने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से टैंकरों की आवाजाही फिर से सामान्य होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। ब्रेंट क्रूड 2% गिरकर लगभग 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि WTI क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को ओमान के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले के बाद आई मामूली तेजी के बावजूद कच्चे तेल के दामों में गिरावट रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस कमी से भारत जैसे बड़ी मात्रा में तेल आयात करने वाले देश को महंगाई कम करने में मदद मिलेगी। नॉलेज पार्ट :

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एग्जिट पोल 2026: बंगाल के इन दो चुनावी पोल में बीजेपी हुई साफा, ममता बनर्जी की फिर बनी रही सरकार

April 29, 2026/
8:52 pm

पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल 2026 और जनमत एग्जिट पोल 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आए पीपुल्स पोलिट...

हाथी के बच्चे बराबर वजन, इंसानों को जिंदा निगलती है:सड़ा-गला मांस खाती है, नेपाल से बहकर बिहार आईं खतरनाक मछलियों की कहानी

September 1, 2026/
5:42 am

26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का मलबा अब बिहार पहुंच रहा है और उसके साथ बहकर आ...

दीया मिर्जा बोलीं-फिल्म फ्लॉप हुई तो लोग पनौती कहने लगे:ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना; फिर राजकुमार हिरानी से कॉल पर मांगना पड़ा काम

March 30, 2026/
4:30 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ आज भले ही कल्ट क्लासिक मानी जाती हो, लेकिन...

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने स्पेन:FIFA वर्ल्ड कप में तीसरी बार भिड़ेंगे; मेजबान अमेरिका का बेल्जियम से मुकाबला

July 6, 2026/
4:30 am

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ‘राउंड ऑफ 16’ में क्रिस्टियानों रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना स्पेन से होगा। 2018 के...

अमेरिकी AI स्कूलों के लर्निंग मॉडल की हो रही आलोचना:स्कूल बने टॉर्चर चैम्बर, पेरेंट्स के कड़वे बोल तय कर रहे भविष्य

September 13, 2026/
1:13 pm

भविष्य की शिक्षा के नाम पर अमेरिकी स्कूलों का चौंकाने वाला सच सामने आया है। यहां एडमिशन के लिए बच्चों...

ब्रिटेन में भीषण गर्मी:AC वाले दफ्तरों में स्टाफ की मौजूदगी 75% तक बढ़ी, AC ऑफिस की भी डिमांड बढ़ी

July 12, 2026/
3:46 pm

ब्रिटेन में साल की तीसरी भीषण गर्मी के बीच कर्मचारी घर की उमस में काम करने के बजाय एयर-कंडीशन्ड दफ्तरों...

रजनीकांत बोले-विजय मुझसे 25 साल जूनियर, मैं उनसे नहीं जलता:अगर 2021 में चुनाव लड़ता तो जीत जाता; स्टालिन पुराने दोस्त, उनसे मुलाकात राजनीतिक नहीं

May 17, 2026/
2:52 pm

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को कहा कि चुनाव नतीजों के बाद स्टालिन से उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं, बल्कि दोस्ती...

संसद में सरकार बोली- E20 पेट्रोल से इंजन खराब नहीं:23 करोड़ गाड़ियां बिना परेशानी चल रहीं, पुरानी गाड़ियों का माइलेज मामूली गिरा

July 20, 2026/
6:34 pm

देश में 20% एथेनॉल मिला पेट्रोल यानी E20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन खराब होने या उनके अचानक बंद होने...

शाजापुर जिला अस्पताल में पेयजल संकट:मरीजों-परिजनों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा; नगर पालिका से टैंकर की मांग

April 27, 2026/
12:23 pm

शाजापुर जिला अस्पताल में इन दिनों पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। सोमवार सुबह मातृ और शिशु बिल्डिंग में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सोमवार को गिरावट के साथ खुल सकता है भारतीय बाजार:गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की कमजोरी; 8% टूटा दक्षिण कोरिया का कोस्पी

सोमवार को गिरावट के साथ खुल सकता है भारतीय बाजार:गिफ्टी निफ्टी में 150 अंकों की कमजोरी; 8% टूटा दक्षिण कोरिया का कोस्पी

मुहर्रम की छुट्टी के कारण आज 26 जून को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। लेकिन वैश्विक बाजारों में मंदी के कारण सोमवार को ये गिरावट के साथ खुल सकता है। आज दक्षिण कोरिया का बाजार कोस्पी 8% नीचे हैं और गिफ्ट निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा टूट गया है। इससे पहले, गुरुवार को भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच मामूली बढ़त रही थी। सेंसेक्स 109 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 77,100 पर और निफ्टी 34 अंक (0.14%) बढ़कर 24,056 पर बंद हुआ। सेंसेक्स अपने डे हाई से 703 अंक टूट गया था। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹2 हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचे 25 जून को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने भारतीय बाजारों से ₹384 करोड़ की नेट खरीदारी की। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने भी ₹5,748 करोड़ की नेट खरीदारी की है। इस साल के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो FIIs अब तक लगभग ₹3.46 लाख करोड़ के नेट सेलर्स रहे हैं, जबकि DIIs ने ₹4.57 लाख करोड़ की खरीदारी की है। नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। एशियाई बाजारों में कोस्पी 8% टूटा, निक्केई में भी 5% की गिरावट AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च को लेकर बढ़ी चिंताओं के कारण ग्लोबल मार्केट्स में टेक शेयरों में बिकवाली आई है। दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी 8% तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 3% गिरा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग भी नीचे हैं। अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार, एपल का शेयर 6% टूटा डाउ जोंस में भले ही 0.14% की बढ़त रही, लेकिन टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.46% गिरकर बंद हुआ। टेक कंपनी एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और अल्फाबेट जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर नीचे आ गए। सबसे ज्यादा नुकसान एपल को हुआ, जिसके शेयर 6% टूट गए। कंपनी ने आईपैड और मैकबुक की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है, ताकि मेमोरी और स्टोरेज चिप की बढ़ती लागत की भरपाई की जा सके। इस गिरावट से एपल की मार्केट वैल्यू करीब 250 बिलियन डॉलर घट गई। अब इसका मार्केट कैप 4.04 लाख करोड़ डॉलर रह गया है। हालांकि, सेमीकंडक्टर सेक्टर से कुछ अच्छे संकेत भी मिले। माइक्रोन टेक्नोलॉजी के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहने के बाद उसका शेयर 16% चढ़ गया। इसके साथ ही सैनडिस्क में 22% की तेजी आई। क्वालकॉम, वेस्टर्न डिजिटल और सीगेट जैसी कंपनियां भी बढ़त रही। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई घटेगी सप्लाई से जुड़ी चिंताएं दूर होने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से टैंकरों की आवाजाही फिर से सामान्य होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है। ब्रेंट क्रूड 2% गिरकर लगभग 74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि WTI क्रूड 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को ओमान के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले के बाद आई मामूली तेजी के बावजूद कच्चे तेल के दामों में गिरावट रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस कमी से भारत जैसे बड़ी मात्रा में तेल आयात करने वाले देश को महंगाई कम करने में मदद मिलेगी। नॉलेज पार्ट :

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket